Dewas Information: अपहरण का आरोपी अजमेर से पकड़ा गया, युवती भी मिली, सीसीटीवी के जर‍िए पहुंची पुलिस

मध्‍य प्रदेश के देवास जिले के उदयनगर में वर्ग विशेष के एक युवक ने पड़ोस की युवती का अपहरण कर लिया था। इस घटना से नगर में तनाव उत्‍पन्‍न हो गया था। आक्रोश‍ित लोगों ने शहर में कुछ वाहनों के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की थी। आरोपित को युवती के साथ राजस्‍थान के अजमेर से पकड़ लिया गया है।

By satyendra singh rathore

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 01:24:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 01:24:19 PM (IST)

Dewas News: अपहरण का आरोपी अजमेर से पकड़ा गया, युवती भी मिली, सीसीटीवी के जर‍िए पहुंची पुलिस
सीसीटीवी में नजर आया था आरोपी युवक।

HighLights

  1. आरोपी और युवती को लेने के लिए अजमेर रवाना हुई पुलिस।
  2. अपहरण मामले में आरोपी के साथ स्‍वजनों पर भी प्रकरण दर्ज।
  3. युवती के न्‍यायालय में बयान करवाएगी उदयनगर पुलिस।

नईदुनिया न्यूज, देवास, उदयनगर। पिछले दिनों उदयनगर से युवती का अपहरण करने वाले आरोपित युवक का पुलिस ने पता लगा लिया है। युवक के साथ ही युवती को अजमेर से पकड़ा गया है।

इनको लेकर पुलिस टीम उदयनगर के लिए रवाना हो गई है। जांच के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विभिन्न मार्गों के टोल नाकों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने से पुलिस को आरोपित युवक तक पहुंचने में काफी मदद मिली।

गौरतलब है कि जोशी काॅलोनी उदयनगर में रहने वाले साहिल पुत्र शौकत ने समीप के ग्रिड मोहल्ले से युवती का अपहरण कर लिया था।

naidunia_image

इस मामले में आरोपी साहिल सहित उसके पिता, माता व रिश्तेदार पर पुलिस ने अपहरण व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

आक्रोशित भीड़ ने उदयनगर में कुछ मकानों व वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद आरोपित को पकड़ने और उसका मकान ध्वस्त करने की मांग उठी थी।

मकान संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन के अमले ने साहिल के मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को शनिवार को गिराया गया था।

पुलिस के अनुसार युवती के उदयनगर आने के बाद न्यायालय में उसके बयान करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपहरण के बाद उदयनर सहित बागली अनुभाग के कई थानों का बल उदयनगर में तैनात किया गया था।