Damoh Information : ग्रेनाइट पत्थर खदान का मालिक बनकर तीन लाख 30 हजार ठगे, दो साल के बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
Damoh Information : जिस समय बात हुई तब खुद को ग्रेनाइट पत्थर खदान का मालिक बताया। उस समय में मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था, आरोपितों ने स्वयं की खदान से पत्थर देने की बात कहते हुए मंदिर से तीन लाख 30 हजार रुपये लिए। कुछ दिनों तक पत्थर न मिलने पर संपर्क किया गया तो आरोपितों द्वारा बहाने बाजी करते हुए मोबाइल बंद कर लिया।
By Sunil Gautam
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 01:10:45 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 01:14:20 PM (IST)
HighLights
- मामला 13 अगस्त 22 का है, फतेहपुर पुलिस में आवेदन दिया गया था।
- महंत राम अनुग्रह दास को अपना गलत नाम ओर परिचय दिया था।
- मंदिर महंत के साथ ठगी करने वाले दोनो आरोपित रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।
Damoh Information : नईदुनिया न्यूज, फतेहपुर/मडियादो। देवश्री रामकोमार मंदिर अजब धाम फतेहपुर के महंत से ठगी करने वाले दो आरोपितों को दबोच लिया। मंदिर महंत के साथ ठगी करने वाले दोनों आरोपित रिश्ते में पिता-पुत्र हैं, पुलिस ने आरोपितों से राशि भी जब्त की है।
मामला 13 अगस्त 22 का है, फतेहपुर पुलिस में आवेदन दिया गया था
13 अगस्त 22 को अजबधाम मंदिर महंत राम अनुग्रह दास महराज ने फतेहपुर पुलिस में आवेदन दिया था, आवेदन में लिखा कि एक परिवार मंदिर आया था और लगभग सात दिन तक मंदिर में रुका। इस दौरान इस परिवार ने अपनी पहचान जय प्रकाश अग्रवाल के रूप में दी और खुद को उदयपुर राज्य राजस्थान का निवासी बताया। खुद को ग्रेनाइट पत्थर खदान का मालिक बताया।
मंदिर से तीन लाख 30 हजार रुपये लिए
उस समय में मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था, आरोपितों ने स्वयं की खदान से पत्थर देने की बात कहते हुए मंदिर से तीन लाख 30 हजार रुपये लिए। कुछ दिनों तक पत्थर न मिलने पर संपर्क किया गया तो आरोपितों ने बहाने बाजी करते हुए मोबाइल बंद कर लिया।
ऐसे पकड़े आरोपित
आरोपितों ने मंदिर महंत राम अनुग्रह दास को अपना गलत नाम व परिचय दिया था, जिसमें आरोपितों ने अपनी पहचान जयप्रकाश अग्रवाल निवासी उदयपुर राजस्थान के रूप में दी थी। पुलिस ने जयप्रकाश अग्रवाल के नाम से ठगी और धोखाधडी़ का मामला आईपीसी की धारा 420 के तहत दर्ज कर विवेचना आरंभ की और ठगी करने वाले परिवार की तलाश में जुट गई।
सीसीटीवी फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान
मंदिर में लगे सीसीटीवी फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान जयदेव पुत्र केशरीलाल शर्मा और टिंकू पुत्र जयदेव शर्मा निवासी लुहारो का चौक थाना सागोत जिला कोटा राजस्थान के रूप में हुई। फतेहपुर पुलिस चौकी नागेंद्र सिंह परिहार बोले-आवेदन के आधार पर कार्रवाई कर दो आरोपित पकड़े हैं।
इनकी रही अहम भूमिका
ठगी करने वाले आरोपित पिता और पुत्र को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मगरोन ब्रजलाल पटेल, एएसआई फतेहपुर नागेंद्र सिंह परिहार, रामकिशोर अहिरवार, नवल सिंह डाबर, धर्मेंद्र, शरमन लाल व साइबर टीम से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठया की अहम भूमिका रही।

