बेटी रहती थी बीमार, तो पिता ने जादू-टोने के शक में पड़ोसी महिला से की हैवानियत, बाल काटकर पिलाया मूत्र
जादू-टोने के शक में मारपीट की शिकार हुई पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। उसने बताया कि मारपीट कर उसके बाल काटे गए। उसके बाद आरोपियों ने जबरन को पेशाब पिलाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पीड़िता का परिवार बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 08:05:02 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 08:05:02 PM (IST)

HighLights
- पिता ने जादू-टोने के शक में पीड़िता से बर्बरता।
- आरोपी ने पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर पीड़िता को पीटा।
- आरोपी की बेटी अधिकांश समय बीमार रहती है।
एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। एक पिता को शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने बीमार बेटी के ऊपर जादू-टोने किया है। आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने पहले पीड़िता के बार काटे उसके बाद जबरन अपनी पेशाब उसको पिलाई।
यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव का है। आरोपी ननूवा ठेकेदार बिहार का रहने वाला है। पीड़िता भी बिहा के पूर्णिया की निवासी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। ननूवा की बेटी काफी लंबे समय से बीमार है। उसको यह शक हुआ कि पीड़िता उसकी बेटी पर जादू टोना करती है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं अपने घर पर थी, तभी अचानक से पड़ोसी ननुआ, उसकी पत्नी व बच्चे जबरन आ गए। उन्होंने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वह लगातार कह रहे थे कि तू ने हमारी बेटी पर जादू-टोना किया है। मैं मना करती रही, लेकिन वह नहीं माने।
उन्होंने मुझे मारपीट के बाद मेरे सिर के बाल काट दिए। उसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं, तो उन्होंने मुझे जबरन अपना पेशाब पिला दिया। पीड़ित महिला ने आरोपित पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
मारपीट कर वीडियो कर दिया वायरल
आरोपित जब महिला के साथ मारपीट कर रहे थे, तब इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी किया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई, जिसमें ननूवा ठेकेदार, उसकी पत्नी पिंकी, नाबालिग बेटा व बेटी नामजद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ननुवा, पिटा व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।




