लोरमी में नये कानून के बारे में बताया गया

नगर के कबीर भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जुलाई को नये कानून के लागू होने के बारे में बताया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 12:07:04 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 12:07:04 AM (IST)

HighLights

  1. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम में दी गई जानकारी
  2. मुंगेली में एएसपी विवेक शुक्ला ने कानून के बारे में बताया
  3. एक जुलाई से सख्त पुलिसिंग की दी गर्द जानकारी

नईदुनिया न्यूज, लोरमी : नगर के कबीर भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जुलाई को नये कानून के लागू होने के बारे में बताया गया।

मुख्य रूप से एसडीओपी नवनीत पाटिल, डीएसपी डीके सिंह, तहसीलदार शेखर पटेल, उपअभियंता मयंक साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला, पार्षद सुरेश श्रीवास, सोहन डडसेना, उत्तम ध्रुव, मुन्ना ध्रुव, अशोक शर्मा, नूतन गुप्ता, मनोज शर्मा, जतिन सलूजा, प्रमोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, संदीप ठाकुर, विपिन गौरहा, राज.निरी. मनोज जायसवाल, श्रवण ध्रुव, भूपेंद्र वैष्णव, कमलाकांत कश्यप, रमेश जायसवाल नगर पालिका की कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

लोगों को नये कानून की दी गई जानकारी

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : जिला मुख्यालय स्थित कम्युनिटी हाल में भारतीय न्याय व्यवस्था अंतर्गत परिवर्तित तीन नये कानूनों से आम नागरिको को अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर राहुल देव ने वर्तमान कानूनों द्वारा दंड के स्थान पर न्याय को वरीयता देने, पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कम्युनिटी पुलिसिंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय ने नये कानूनों से अपराध पर त्वरित नियंत्रण के बारे में बताया। एएसपी विवेक शुक्ला ने नये कानूनों तथा उसके प्रावधानों के संबंध में शहर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा आमजनो को संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से लाए गए ये नए कानून क्रमशः भारतीय दंड विधान 1860, क्रिमिनल प्रोसिजर कोड 1898 तथा इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 का स्थान लेंगे। कानून एक जुलाई से अधिनियमित होंगे। कार्यशाला में महिला जागृति मंच, वरिष्ठ नागरिक संघ, रोट्रेट क्लब आदि के सदस्य, जनप्रतिनिधि ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नपा उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजकुमार वाधवा, पार्षद जितेंद्र दावड़ा, अरविंद वैष्णव,अमितेश आर्य,रामशरण यादव, स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव, रोट्रेट क्लब अध्यक्ष दिनेश गोयल,वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष सोलंकी,शीला जायसवाल,सरिता वाजपयी सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य,वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ लिया।

Ambikapur crime Information : बेहतर पगार की लालच में कर्नाटक गए युवक प्रताड़ित होकर लौटे

Ambikapur crime Information : सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र के तीन आदिवासी युवकों को कर्नाटक में बंधक बना मारपीट कर बोरवेल कंपनी में काम कराये जानें का मामला सामने आया है।नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष की मदद से तीनों युवक भाग कर अपने घर पहुंचे हैं। इन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 11:42:49 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 11:42:49 PM (IST)

Ambikapur crime News :  बेहतर पगार की लालच में कर्नाटक गए युवक प्रताड़ित होकर लौटे

नईदुनिया न्यूज, लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र के तीन आदिवासी युवकों को कर्नाटक में बंधक बना मारपीट कर बोरवेल कंपनी में काम कराये जानें का मामला सामने आया है।नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष की मदद से तीनों युवक भाग कर अपने घर पहुंचे हैं। इन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलदगी घूईभवना निवासी शिवनाथ पण्डो (20) , अशोक अगरिया (18) वर्ष ग्राम बगदेवा कोसंगा ,उदयभान लोहार (25) निवासी वार्ड क्रमांक 12 नगर पंचायत लखनपुर न को कर्नाटक के सुनील नामक व्यक्ति के द्वारा अधिक पैसे का लालच देकर बोरवेल कंपनी में काम करने तीन माह पूर्व कर्नाटक ले जाया गया था। आरोप है कि युवकों को एक टाइम खाना देकर रात- दिन बोरवेल कंपनी में काम करा रहा था। विरोध करने पर सुनील के द्वारा युवकों से मारपीट किया जाता था।घर में बातचीत करने से मना कर युवकों से मोबाइल छीन लिया गया था। जिससे तीनों युवको का घर से संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने के बाद बोरवेल कंपनी के मालिक सुनील के द्वारा तीनों युवकों से बंधुवा मजदूरी कराया जा रहा था।

जब यूवकों ने घर जाने तीन महीने का मजदूरी मांगा तो सुनील ने साफ मना कर दिया और मारपीट करने लगा। किसी तरह युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल मांग कर लखनपुर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल को फोन कर जानकारी दी। युवकों के खाते में पांच हजार रुपये नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से दिया गया। बुधवार की रात छतरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर रविवार की सुबह अपने घर लौटे हैं। तीनों युवक अपने-अपने स्वजन को लेकर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के निवास पहुंचे और अपने साथ हुए घटना के संबंध में जानकारी दी। नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के साथ तीनों पीड़ित युवक और उनके स्वजन लखनपुर थाना पहुंच आवेदन देकर कार्रवई की मांग की है।

IND-AUS मैच क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? सेंट लूसिया से आया डराने वाला वीडियो, रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
हाइलाइट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच से एक दिन पहले सेंट लूसिया में झमाझम बारिश टीम इंडिया 4 अंक लेकर ग्रुप 2 में टॉप पर है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. टीम इंडिया सुपर आठ में लगातार दो जीत दर्ज कर 4 अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइन की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है. सिर्फ जीत ही उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रख सकती है. सेंट लूसिया में खेले जाने वाले इस मैच से पहले मौसम को लेकर बुरी खबर आ रही है. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो फिर क्या होगा. किस टीम को मिलेगा फायदा? यह सवाल सभी के जेहन में है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमें 24 जून को भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी. इस मुकाबले से एक दिन पहले न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से सेंट लूसिया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मूसलाधार बारिश हो रही है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बिजली कड़क रही है. एएनआई के रिपोर्टर ने सोशल मीडिया एक्स डॉट कॉम पर इस वीडियो को अपलोड किया है.

T20 World Cup: जॉर्डन की हैट्रिक के बाद बटलर की धुआंधार पारी… चैंपियन इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

एक दिन में 2 हैट्रिक, गेंदबाज ने 1 ओवर में झटके 4 विकेट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मचाया कोहराम

Monsoon Updates: मानसून ने पकड़ी गति, मध्यप्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बादल

Monsoon Replace At the moment: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द मानसून पहुंचेगा। कई राज्यों में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने 25 से 27 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की भविष्यवाणी की है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 09:32:27 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 09:38:33 PM (IST)

Monsoon Updates: मानसून ने पकड़ी गति, मध्यप्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बादल
Monsoon Replace: आईएमडी का मानसून पर ताजा अपडेट।

HighLights

  1. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने के साथ बारिश शुरू।
  2. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना।
  3. 24 जून को केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Updates: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने आधे से ज्यादा क्षेत्र को कवर कर लिया है। रविवार को मानसून मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों से आगे बढ़ गया है।

आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, मानसून के बिहार, झारखंड, गुजरात के शेष हिस्सों, पूर्वी यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मानसून ने रफ्तार पकड़ी

मानसून ने रविवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को कवर किया। इसकी वजह से दोनों राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है, जिसके चलते लखनऊ में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। पूर्वी यूपी में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है।

इन प्रदेशों में पहुंचा मानसून

मानसून केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है।

कब आएगा दिल्ली में मानसून?

मानसून के राजधानी में आने की सामान्य तारीख 30 जून है। कई बार समय से पहले भी मानसून दस्तक दे देता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के आने की तारीख नहीं बताई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 30 जून से पहले मानसून कदम रख सकता है।

केरल और कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 जून को केरल के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहलेशनिवार को मलप्पुरम जिले में रेड अलर्ट और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। IMD ने कर्नाटक के कई इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Dalip Tahil performed the position of Aamir Khan father in ‘Qayamat se Qayamat tak’ on the age of 30 | दलीप ताहिल ने सुनाया ‘कयामत से कयामत तक’ का किस्सा: बोले-’33 की उम्र में आमिर के पिता का रोल निभाया था, फिल्म मेरे लिए गेमचेंजर थी’

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर दलीप ताहिल ने बॉलीवुड फिल्मों की अनकंवेशनल कास्टिंग पर बात की है। उन्होंने बताया कि 1988 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में जब उन्हें आमिर खान के पिता की भूमिका मिली तब उनकी उम्र 32-33 साल के बीच थी। इसके बावजूद दलीप ने उस रोल को स्वीकार करने का साहस किया और उसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई।

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर और दलीप ताहिल।

फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में आमिर और दलीप ताहिल।

दस साल छोटे आमिर के पिता का किया रोल

दलीप ताहिल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कयामत से कयामत तक’ में मुझे पहली बार पिता का रोल ऑफर हुआ था और ये फिल्म मेरे लिए गेम चेंजर बन गई। मैं आमिर से आठ-दस साल बड़ा हूं। उस समय मेरी उम्र 32-33 साल के आसपास रही होगी इसलिए मैंने ये रोल स्वीकारने से पहले दोबारा नहीं सोचा। रोल बहुत अच्छा था इसलिए मैंने तुरंत हां कह दी जबकि बाकी एक्टर्स ऐसा करने से हिचकिचाते क्योंकि इतनी कम उम्र में कोई पिता का रोल नहीं करता। जब नासिर हुसैन सर (प्रोड्यूसर) ने मुझे ये रोल करने के लिए कहा तो मैं तुरंत मान गया।’

टाइपकास्ट होने के डर पर भी बोले दलीप

इंटरव्यू में दलीप ताहिल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इतनी कम उम्र में पिता का रोल निभाने के बाद टाइपकास्ट होने का डर था तो उन्होंने कहा, ‘उस समय तो समझ नहीं आया था लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे कई पिता के रोल ऑफर होने लगे तो मुझे टाइपकास्ट होने का डर सताने लगा था क्योंकि एक्टर्स के साथ ये बड़ी समस्या होती है। अगर किसी रोल में सक्सेस मिल गई तो सब आपसे वही मिलते-जुलते किरदार निभाने की अपेक्षा करने लगते हैं लेकिन मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे कई अलग तरह के रोल करने का भी मौका मिला।’

दलीप ताहिल ने 'बाजीगर, 'राजा', 'इश्क', 'रा.वन', 'कहो ना प्यार है' और 'सोल्जर' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

दलीप ताहिल ने ‘बाजीगर, ‘राजा’, ‘इश्क’, ‘रा.वन’, ‘कहो ना प्यार है’ और ‘सोल्जर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मंसूर खान की डायरेक्शन में बनी फिल्म में आमिर खान और जूही चावला ने बतौर लीड स्टार डेब्यू किया था।

eighth Pay Fee: आठवां वेतन आयोग ला सकती है सरकार, बजट में वित्त मंत्री कर सकती हैं चर्चा

eighth Pay Fee: केंद्र सरकार को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला है। मोदी सरकार के प्रपोजल भेज दिया गया है, ताकि वेतन आयोग समीक्षा कर सकें। बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में 8वें वेतन आयोग पर बात सरकार कर सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 05:26:32 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 05:35:31 PM (IST)

केंद्र को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला है।

HighLights

  1. केंद्र सरकार को आठवें वेतन आयोग बनाने का प्रस्ताव मिला।
  2. संयुक्त सलाहकार मशीनरी के सचिव ने कैबिनेट सचिव को लिखा पत्र।
  3. हर दस साल में एक केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। eighth Pay Fee: बजट 2024 से पहले सरकारी कर्मचारियों को गुड न्यूज है। 8वें वेतन आयोग का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। इससे वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन,पेंशन और अन्य भत्तों की समीक्षा करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट जुलाई के तीसरे सप्ताह में पेश हो सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 8वें वेतन आयोग के प्रस्ताव का जिक्र कर सकती हैं।

8वें वेतन आयोग का प्रस्ताव

नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड, जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग का गठन करने की मांग की है। इसमें निवेदन किया है कि 8वें वेतन आयोग के गठन को प्राथमिकता दी जाएं।

बता दें हर दस वर्ष में केंद्रीय वेतन आयोग का गठन होता है। यह सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों की समीक्षा करता है और इजाफे की सिफारिश करता है।

कब आया था 7वां वेतन आयोग?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फरवरी 2014 में 7वां वेतन आयोग लाए थे। आयोग की सिफारिश 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार नए वेतन आयोग का गठन होगा।

साल 2026 में 8वां वेतन आयोग का प्रस्ताव

यदि दस वर्ष के अंतराल से देखें तो 8वां वेतन आयोग 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकार ने इसके औपचारिक गठन की जानकारी नहीं दी है। पीएम मोदी के तीसरी बार वापसी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग पर अपडेट का इंतजार हैं।

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि पहले मुद्रास्फीति 4 से 7 फीसदी के आसपास थी। कोरोना काल के बाद बढ़कर एवरेज 5.5 फीसदी हो गई। कोविड के बाद मुद्रास्फीति कोरोना से पहले ज्यादा है। उन्होंने कहा, 2016-2023 तक दैनिक जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 80% से अधिक की वृद्धि हुई है।

CG Naxalites Information: धमतरी के जंगल में डीआरजी जवान व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी

डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जो देर शाम तक रुक-रुक कार जारी रही। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 07:30:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 07:30:15 PM (IST)

नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस फोर्स सक्रिय

HighLights

  1. डीआरजी जवान व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
  2. कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका
  3. क्षेत्र में पुलिस जवान, सीआरपीएफ, एसटीएफ समेत पूरी फोर्स सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी : नक्सल विरोधी अभियान में निकले डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। देर शाम तक पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रूक-रूककर होती रही।

एसपी कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम आमझर व मुंहकोट के जंगल में डीआरजी जवान नगरी नक्सल विरोधी अभियान चलाने निकले थे, तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ घंटों चली। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है।

देर शाम तक पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच रूक-रूककर मुठभेड़ जारी रही। नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस जवान, सीआरपीएफ, एसटीएफ समेत पूरी फोर्स सक्रिय हो गया है। आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

खबर अपडेट हो रही है…

Bhopal Information: जीजी फ्लाईओवर का कार्य सितंबर तक पूरा करने का मंत्री राकेश सिंह ने दिया अल्टीमेटम

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बन रहे जीजी फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अफसरों से कहा कि वह सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य की गति को तेज करें। विभागीय अधिकारियों की बैठक कर निर्माण कार्य को गति देकर शीघ्र प्रोजेक्ट का काम पूरा करें।

By PANKAJ SHRIVASTAVA

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 06:49:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 07:12:16 PM (IST)

Bhopal News: जीजी फ्लाईओवर का कार्य सितंबर तक पूरा करने का मंत्री राकेश सिंह ने दिया अल्टीमेटम
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जीजी फ्लाईओवर का रविवार को निरीक्षण किया।

HighLights

  1. जेपी अस्पताल के नए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण क‍िया
  2. मंत्री राकेश सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों की उन्होंने क्लास ली
  3. अध‍िकारी बोले मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण प्रोजेक्ट के काम में देरी हुई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी नगर गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक 148 करोड़ की लागत से बन रहे जीजी फ्लाईओवर का रविवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि हर हाल में फ्लाईओवर का काम सितंबर के अंत तक में पूरा हो जाना चाहिए। पीडब्ल्यूडी के अफसरों की उन्होंने क्लास लेते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर दो साल पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इसका काम पूरा नहीं हुआ।

इस पर पीडब्ल्यूडी अफसर सफाई देते हुए नजर आए। इसके बाद जेपी अस्पताल (1250) में 26.63 करोड़ रुपये की लागत से 195 बेड और चार आपरेशन थिएटर वाली निर्माणाधीन इमारत को देखने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा । निरीक्षण के दौरान विधायक भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी समेत कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रोजेक्ट की देरी कि अफसरों से बताई वजह

पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने श्री सिंह को बताया कि नगर निगम, जिला प्रशासन और मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण प्रोजेक्ट के काम में देरी हुई है। गायत्री मंदिर के पास कोलार पाइप लाइन की शिफ्टिंग में समय लगा और अब गणेश मंदिर के मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इस वजह से फ्लाईओवर के काम में देरी हो रही है । साथ में ये भी बताया कि 15 मीटर चौड़े फ्लाईओवर की लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। एमपी नगर आने वाला 60 प्रतिशत ट्रैफिक केवल 5 मिनट में ये दूरी तय कर लेगा । इसके बाद श्री सिंह ने गणेश मंदिर की तरफ से एंट्री का जायजा लिया और वहां समीप चल रहे मेट्रो के ब्रिज के निर्माण कार्य को देखकर मेट्रो के अफसरों से कहा कि आप 20 सितंबर तक यह काम पूरा कर लें ।

T20 World Cup AFG Vs AUS: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 21 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 149 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से सर्वाधिक रहमानुल्लाह गुरबाज ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया इसे हासिल नहीं कर सकी और 127 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान की ओर से नईब ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 12:14:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 12:14:53 PM (IST)

T20 World Cup AFG Vs AUS: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 21 रन से हराया
जीत का जश्‍न मनाते अफगानिस्‍तान के खिलाड़ी

HighLights

  1. रोमांचक रहा अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला
  2. पहली बार अफगानिस्तान से हारी ऑस्ट्रेलिया
  3. अफगानी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

T20 World Cup AFG Vs AUS स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को पटकनी दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जादरान (51) ने 15.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। हालांकि,दोनों के आउट हाेने के बाद अफगानिस्तान पत्तों की तरह बिखरने लगी और 20 ओवर तक कुल 6 विकेट गंवा दिए।

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 23, 2024

ग्लेन मैक्सवेल ने जोड़े 59 रन

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई। ट्रेविस हेड शून्य और डेविड वॉर्नर तीन रन के स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद कप्तान मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला, लेकिन मार्श भी 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि, मैक्‍सवेल ने दूसरा मोर्चा संभाले रखा और 41 गेंद पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। उन्हें गुलबदीन नैब ने पवेलियन पहुंचाया। जिस समय मैक्सवेल आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया को 32 गेंद पर 43 रन की जरूरत थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 19.2 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में नईब ने की शानदार गेंदबाजी

मैच में नईब ने शानदार गेंदबाजी की, उन्‍होंने 4 ओवर में 20 रन 4 विकेट चटकाए। वहीं नवीन उल हक ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके।

ईंट का जवाब पत्थर से… टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग स्टेज में रहा बाहर.. सुपर 8 में काट रहा भौकाल
हाइलाइट्स

कुलदीप इस विश्व कप के 2 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं विंडीज की स्लो पिचें कुलदीप की बॉलिंग की मुफीद हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में गदर काट रहे हैं. कुलदीप को अमेरिका में खेले गए विश्व कप के ग्रुप मुकाबलों में मौका नहीं मिला. विंडीज में जारी सुपर 8 के शुरुआती दो मैचों में कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. ईंट का जवाब पत्थर से देने में यकीन रखने वाले कुलदीप यादव के लिए विंडीज की पिचें शानदार है जहां उन्हें लगातार सफलता मिल रही है. कुलदीप पिछले एक साल से अधिक समय से सभी प्रारूपों में भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहे हैं.

वेस्टइंडीज की स्पिनरों की मददगार पिचों पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)  काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं. उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं. जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को मिले 3 विकेट शामिल है. कुलदीप की सफलता का एक कारण उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता भी है. उन्होंने कहा कि वह अपनी लैंग्थ से कभी समझौता नहीं करते. उन्होंने कहा ,‘दुनिया के किसी भी स्पिनर के लिए लैंग्थ काफी मायने रखती है. इस प्रारूप में तो आपको यह भांपना ही होता है कि बल्लेबाज क्या करने की सोच रहा है. इसके लिए काफी आक्रामक होना पड़ा है. मुझे आईपीएल में भी इससे मदद मिली और अब टी20 विश्व कप में भी.’

IND vs AUS: टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री चाहेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का बंध सकता है बोरिया बिस्तर

… तब मुंबई में पूरी रात नहीं सो सका, आज भी ऐसा ही होगा… ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अफगान कप्तान ने कही दिल की बात

‘मैं अमेरिका में 12वां खिलाड़ी था’
अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को उन्हें सबसे कठिन परीक्षा से गुजरना है. यह पूछने पर कि बल्लेबाज जब चौके छक्के लगाने की फिराक में होते हैं, वह अपनी रणनीति पर कैसे अडिग रह पाते हैं, उन्होंने कहा ,‘जब सामने वाली टीम को प्रति ओवर 10 या 12 रन चाहिए. और बल्लेबाज आपकी गेंदों की धुनाई करने को आतुर हों तो सिर्फ लैंग्थ बनाए रखना जरूरी है.’ बकौल कुलदीप ,‘जब वह आप पर हमले की कोशिश करें तो आपके पास रणनीति होनी चाहिए. ऐसे में विकेट लेने की संभावना अधिक होती है.’

ड्रिंक्स लेकर जाना खेलने जैसा ही था: कुलदीप
कुलदीप ने संकेत दिया कि उन्हें वेस्टइंडीज में टीम संयोजन की जानकारी दी. उन्होंने कहा ,‘मैं अमेरिका में नहीं खेला. मैं वहां 12वां खिलाड़ी था और ड्रिंक्स लेकर जा रहा था. यह खेलने जैसा ही था. मैने वहां गेंदबाजी नहीं की लेकिन करना चाहता था. वहां विकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह था. मैंने यहां 2017 में टी20 और वनडे में पदार्पण किया और मुझे हालात का पता था. स्पिनर के लिए यहां गेंदबाजी करना अच्छा अनुभव है.’ भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया को अपने आखिरी सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया से सोमवार को भिड़ना है. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो मरो वाला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को हारकर विश्व कप से बाहर हो सकती है.

Tags: Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav