Ambikapur crime Information : बेहतर पगार की लालच में कर्नाटक गए युवक प्रताड़ित होकर लौटे
Ambikapur crime Information : सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र के तीन आदिवासी युवकों को कर्नाटक में बंधक बना मारपीट कर बोरवेल कंपनी में काम कराये जानें का मामला सामने आया है।नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष की मदद से तीनों युवक भाग कर अपने घर पहुंचे हैं। इन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।
By Asim Sen Gupta
Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 11:42:49 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 11:42:49 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज, लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र के तीन आदिवासी युवकों को कर्नाटक में बंधक बना मारपीट कर बोरवेल कंपनी में काम कराये जानें का मामला सामने आया है।नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष की मदद से तीनों युवक भाग कर अपने घर पहुंचे हैं। इन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलदगी घूईभवना निवासी शिवनाथ पण्डो (20) , अशोक अगरिया (18) वर्ष ग्राम बगदेवा कोसंगा ,उदयभान लोहार (25) निवासी वार्ड क्रमांक 12 नगर पंचायत लखनपुर न को कर्नाटक के सुनील नामक व्यक्ति के द्वारा अधिक पैसे का लालच देकर बोरवेल कंपनी में काम करने तीन माह पूर्व कर्नाटक ले जाया गया था। आरोप है कि युवकों को एक टाइम खाना देकर रात- दिन बोरवेल कंपनी में काम करा रहा था। विरोध करने पर सुनील के द्वारा युवकों से मारपीट किया जाता था।घर में बातचीत करने से मना कर युवकों से मोबाइल छीन लिया गया था। जिससे तीनों युवको का घर से संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने के बाद बोरवेल कंपनी के मालिक सुनील के द्वारा तीनों युवकों से बंधुवा मजदूरी कराया जा रहा था।
जब यूवकों ने घर जाने तीन महीने का मजदूरी मांगा तो सुनील ने साफ मना कर दिया और मारपीट करने लगा। किसी तरह युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल मांग कर लखनपुर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल को फोन कर जानकारी दी। युवकों के खाते में पांच हजार रुपये नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से दिया गया। बुधवार की रात छतरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर रविवार की सुबह अपने घर लौटे हैं। तीनों युवक अपने-अपने स्वजन को लेकर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के निवास पहुंचे और अपने साथ हुए घटना के संबंध में जानकारी दी। नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल के साथ तीनों पीड़ित युवक और उनके स्वजन लखनपुर थाना पहुंच आवेदन देकर कार्रवई की मांग की है।

