पाकिस्तान के नापाक मंसूबे असफल, ‘Made in China’ ड्रोन बरामद, BSF ने चलाया था अभियान

खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव नूरवाला गांव से सटे एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। यह ड्रोन चीन निर्मित है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 09:13:24 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 10:06:43 AM (IST)

पाकिस्तान के नापाक मंसूबे असफल, 'Made in China' ड्रोन बरामद, BSF ने चलाया था अभियान
ड्रोन -फाइल फोटो

HighLights

  1. पहले भी दो ड्रोन बरामद चुकी है बीएसएफ
  2. एक सप्ताह में अब तक तीन ड्रोन बरामद
  3. तीनों ही ड्रोन चीन निर्मित है

Pakistani Drone एजेंसी, तरनतारन। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को असफल करते हुए पाकिस्‍तानी ड्रोन को बरामद किया है, यह ड्रोन चीन निर्मित बताया गया है।

दरअसल, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव नूरवाला गांव से सटे एक खेत से ड्रोन बरामद किया है। : बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के अनुसार बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई मेविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।

मिली थी खुफिया सूचना

बता दे कि ड्रोन के संबंध में पंजाब पुलिस और बीएसएफ को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया है और पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद कर लिया गया।

On June 21, 2024, a search operation carried out by the BSF and Punjab Police led to the restoration of a Pakistani drone within the border space of Tarn Taran district. The drone was present in a farming subject adjoining to Noorwala village within the Tarn Taran District. The recovered drone… pic.twitter.com/o2dBziPRve

— ANI (@ANI) June 22, 2024

पहले भी चलाया था अभियान

बता दे कि इससे पहले गुरुवार को भी बीएसफ द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो चीन निर्मित ड्रोन बरामद किए गए थे। पहला ड्रोन अमृतसर के रतनखुर्द गांव से तो वहीं दूसरा ड्रोन तरनतारन जिले के डल गांव से एक ड्रोन बरामद हुआ था।

Bhopal Information: भेल आदर्श मार्केट में नीम के पेड़ का 30वां जन्मदिन, केक काटकर मनाई खुशी

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हर वर्ष मनाया जाता है वृक्ष का जन्मदिन। व्यापारियों ने 29 साल पहले रोपा था नीम का पौधा। तभी से हर साल धूमधाम से मनाते हैं नीम के पेड़ का जन्मदिन। व्यापारियों ने कहा कि पेड़ों से प्यार करें, उन्हें काटें नहीं।

By Brajendra verma

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 10:18:40 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 10:18:40 AM (IST)

HighLights

  1. नीम के पेड़ के जन्मदिन समारोह के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
  2. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लिया पौधारोपण का संकल्प।
  3. कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व संचालक डा. जेएस चौहान को सम्मानित किया गया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को भेल आदर्श मार्केट में लगे नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाया गया। 30वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई गई। सभी ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी। पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने के लिए भेल के वर्तमान, सेवानिवृत कर्मचारियों-अधिकारियों व मार्केट के दुकानदारों ने लोगों को संकल्प दिलाया। इससे पहले नीम के पेड़ के आसपास साज-सज्जा की गई। कार्यक्रम में समाज के निर्धन वर्ग की आजीविका के लिए गांधीवादी प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व संचालक डा. जेएस चौहान को सम्मानित किया गया।

29 साल पहले रोपा था पौधा

गौरतलब है कि भेल आदर्श मार्केट के व्यापारियों ने मिलकर 21 जून 1995 को नीम का पौधा लगाया था, जो अब विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। तबसे ही व्यापारी इस नीम के पेड़ का हर वर्ष केक काटकर जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। इस बार भी धूमधाम से नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाया गया।

हरियाली संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि नीम के पेड़ का बर्थडे मनाने के पीछे हमारा मकसद लोगों को यह संदेश देना है कि पेड़ों से प्यार करें। उन्हें काटें नहीं। हर वर्ष बड़े स्तर पर पौधे लगाएं और उन्हें बच्चों की तरह पालें। हरियाली है तो जीवन है।

समारोह में ये रहे मौजूद

नीम के पेड़ के इस जन्मदिन के कार्यक्रम में जल निगम के प्रबंधक संचालक और भोपाल के पूर्व निगमायुक्त केवीएस चौधरी, शिक्षाविद् डा. पीके विश्वास, सहायक आयुक्त पुलिस अनुराग शर्मा, उपायुक्त पुलिस दीपक नायक, पूर्व समूह महाप्रबंधक विजय जोशी, एसबी सिंह, भेल नगर प्रशासक टीयू सिंह सहित बड़ी संख्या में पर्यावण प्रेमी मौजूद रहे।

Sheikh Hasina India Go to: भारत पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया स्‍वागत

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्‍ली पहुंची थीं। तब उन्‍हें पीएम मोदी ने भारत आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद हसीना दो दिवसीय दौरे पर राजकीय यात्रा पर भारत पहुंची है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 09:39:25 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 10:14:43 AM (IST)

Sheikh Hasina India Visit: भारत पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया स्‍वागत
प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्‍वागत करते पीएम मोदी

HighLights

  1. भारत दौरे पर पीएम शेख हसीना
  2. पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय चर्चा
  3. विदेश मंत्री जयशंकर से भी कर चुकीं मुलाकात

Sheikh Hasina India Go to एजेंसी, दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची। यहां शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शेख हसीना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान शेख हसीना और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक-दूसरे देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच होगी चर्चा

बता दें कि आज पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए कई समझौते होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और शेख हसीना की भी बैठक हो चुकी है।

#WATCH दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/x0nfsX3ejh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2024

अगले माह चीन का करेंगी दौरा

शेख हसीना अगले माह चीन के दौरे पर भी रहेंगे। ऐसे में इस दौरे से पहले उनकी भारत यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। एक ही माह में उनकी यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। हसीना की इन भारत यात्राओं से बांग्लादेश यह संदेश भी देना चाहता है कि चीन से बढ़ती उसकी नजदीकियां दिल्ली के हितों के लिए खतरा नहीं है।

राष्ट्रपति से भी मिलेंगी हसीना

प्रधानमंत्री हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगी। इसके साथ ही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

साई होप की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, मेजबान टीम T20 World Cup से लगभग बाहर

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 के करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर घातक गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को महज 128 रन पर समेट दिया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए साई होप की तूफानी पारी के दम पर मैच को 10.5 ओवर में खत्म कर दिया. 9 विकेट की जीत के साथ ही टीम ने अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है जबकि अमेरिका का सफर लगभग खत्म कर दिया.

अमेरिका के खिलाफ सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी थी. टॉस जीतकर कप्तान रोवमैन पॉवेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज की शानदार गेंदबाजी के दम पर विंडीज टीम ने अमेरिका को महज 128 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया. रसेल ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि चेज ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 सफलता हासिल की.

Paper Leak: पेपर लीक करने वालों को दस साल की जेल, एक करोड़ रुपये जुर्माना, मोदी सरकार ने लागू किया नया कानून

पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 लागू किया गया है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में फरवरी माह में इस कानून को पारित किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कानून को मंजूरी भी दे दी थी। इसकी अधिसूचना अब कार्मिक मंत्रालय ने जारी की है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 07:57:33 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 07:57:33 AM (IST)

Paper Leak: पेपर लीक करने वालों को दस साल की जेल, एक करोड़ रुपये जुर्माना, मोदी सरकार ने लागू किया नया कानून
देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार ने नया कानून लागू किया है

HighLights

  1. 21 जून से लागू हुआ पेपर लीक से जुड़ा कानून
  2. फर्जी वेबसाइट जैसी अनियमितताओं पर कसा शिकंजा
  3. पेपर लीक की घटनाओं को लेकर घिरी हुई है सरकार

Paper Leak एजेंसी, नई दिल्‍ली। नीट यूजी और यूजीसी नेट पेपर लीक होने के बाद सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक तरफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं विपक्ष भी सरकार को घेर रहा है। इसी बीच सरकार ने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार नया कानून लागू कर दिया है। जिसमें एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 यानी केंद्रीय भर्ती और केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के लिए पेपर लीक विरोधी कानून को लागू कर दिया। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इस कानून के तहत अधिकतम दस साल की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह कानून 21 जून से लागू हो गया है।

A gazette notification issued by the Ministry of Personnel, Public… pic.twitter.com/TMJhsDtcJ5

— ANI (@ANI) June 21, 2024

क्या है उद्देश्य

इस कानून का उद्देश्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और गड़बड़ियों को रोकना है। इसके साथ ही इसमें फर्जी वेबसाइट जैसी अनियमितताओं के खिलाफ भी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

CSIR UGC NET भी रद्द

नीट और नेट का पेपर लीक होने के बाद अब एनटीए ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून 2024 को स्थगित कर दिया है। यह 25 से 27 जून के बीच आयोजित होने वाली थी। इस परीक्षा की तारीख आगामी कुछ दिनों में घोषित की जाएगी।

रद्द कर दी थी UGC NET नेट परीक्षा

इधर, मंगलवार यानी 18 जून को हुए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा को 19 जून को रद्द कर दिया गया था। इस एग्जाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ही कराता है। सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी के कारण मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी है।

Devolina Bhattacharya takes a dig on the Vada Pav lady who entered bigg boss ott 3 | देवोलीना भट्टाचार्या का वड़ा पाव गर्ल पर तंज: बिग बॉस ओटीटी-3 में आ रहीं कंटेस्टेंट पर निशाना साधा, कहा- रास्ते में झगड़ा करने से शो मिलता है

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है। शो के एक प्रोमो में शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट्स चंद्रिका दीक्षित के नाम से पर्दा हटाया गया था। चंद्रिका दीक्षित, वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर हैं, जिनके झगड़ों के वीडियोज बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी शो में एंट्री पर बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्या ने तंज कसा है।

देवोलीना भट्टाचार्या ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर वड़ा पाव गर्ल पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, जो लोग मुझसे पूछ रहे थे कि बिग बॉस में आने के लिए क्या करना पड़ता है, कहां ऑडिशन देना पड़ता है। उनके लिए जवाब है कि हमारे टाइम में ऐसा नहीं था। वक्त बदल गया है, जज्बात बदल गया है।

आगे उन्होंने लिखा है, फिलहाल की कंडीशन को देखकर मैं कन्फर्म हूं, रास्ते पर लगातार एक महीने तक चिल्लाइए, झगड़ा कीजिए। 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा, जिससे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएंगे। उसके बाद खुद को वायरल कीजिए। बहुत सारे माध्यम मौजूद हैं। ब्लॉगर्स को बुला लीजिए, आपका वीडियो बनाने के लिए और ड्रामा कंपलसरी है। ये सब होने के बाद जब लोग आपको गाली देने लगेंगे, तो समझ जाना कि आपका बिग बॉस में सिलेक्शन हो गया है।

बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी-3, 21 जून से शुरू हो गया है। इसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। प्रीमियर से पहले ही जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल की एंट्री का एक वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में चंद्रिका अपने ऊपर लगे इल्जामों पर सफाई देती नजर आ रही हैं।

ये कंटेस्टेंट्स भी हैं शो का हिस्सा

चंद्रिका दीक्षित के अलावा शो में इन्फ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री लेने वाले हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस सना मकबूल, सना सुल्ताना, एक्टर साई केतन राव, मैक्सटर्न, लव कटारिया, नीरज गोयथ, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, मनीषा खातवानी और विशाल पांडे भी शो का हिस्सा हैं।

IND vs SA T20I: टी20 विश्व कप के बाद भारत का दक्षिण अफ्रीका का दौरा, खेली जाएगी चार मैचों की टी20 सीरीज

South Africa vs India T20I Sequence: टी20 विश्व कप 2024 के बाद भी टीम इंडिया को आराम नहीं मिलेगा। भारतीय टीम नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां मेजबान टीम के खिलाफ चार टी20 मैच खेलने हैं। सीएसए के अध्यक्ष लॉसन नायडू ने कहा कि मैं बीसीसीआई को दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट और सामान्य रूप से विश्व क्रिकेट को उनके निरंतर सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 04:40:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 04:45:41 PM (IST)

IND vs SA T20I: टी20 विश्व कप के बाद भारत का दक्षिण अफ्रीका का दौरा, खेली जाएगी चार मैचों की टी20 सीरीज
टीम इंडिया का नवंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरा।

HighLights

  1. टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी भारतीय टीम।
  2. चार मैचों की सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा।
  3. टीमें 10 नवंबर को दूसरे मैच के लिए गेकेबरहा जाएंगी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। South Africa vs India T20I Sequence: टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया नवंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां वो मेजबान के साथ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका और बीसीसीआई ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर शेड्यूल की जानकारी दी।

टीम इंडिया का लगातार दूसरा दौरा

2023-24 में तीनों फॉर्मेंट खेलने के बाद यह भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका का लगातार दूसरा टूर है। मैन इन ब्लू नवंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। 8 से 15 नवंबर के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। रोहित ब्रिगेड टी20 विश्व कप में व्यस्त है। इसके बाद टीम का शेड्यूल काफी बिजी रहेगा।

8 नवंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच

बीते दिन ही BCCI ने भारत के 2024-25 के घरेलू सीजन की घोषणा की थी। टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे की बात करें तो पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 नवंबर को गेकेबरहा में होगा।

तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन और सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर में जोहानिसबर्ग में होगा। पिछले साल के टूर का टी2 मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। डरबन में खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गहरा और मजबूत रिश्ता रहा है। जिस पर दोनों देश गर्व करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसकों से लगातार प्यार मिला है। साउथ अफ्रीकी टीम के प्रति भारतीय प्रशंसकों में भी यह भावना प्रबल है।

भारत का दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल

तारीख मैच कार्यक्रम का स्थान
8 नवंबर पहला टी20 मैच डरबन
10 नवंबर दूसरा टी20 मैच गेकेबरहा
13 नवंबर तीसरा टी20 मैच सेंचुरियन
15 नवंबर चौथा टी20 मैच जोहानसबर्ग
Mamta Chandrakar: विवादों में घिरीं खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री ममता मोक्षदा चंद्राकर (Mamta Chandrakar) को राज्यपाल ने बर्खास्त कर दिया। राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने उनके खिलाफ विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए के तहत कार्रवाई की है। नए कुलपति की नियुक्ति तक दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 07:50:21 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 07:50:46 AM (IST)

ममता चंद्राकर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पद्मश्री ममता मोक्षदा चंद्राकर को राज्यपाल ने किया बर्खास्त
  2. नियुक्ति और राज्यपाल के आदेश का उल्लंघन करने का मामला
  3. विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए के तहत की गई कार्रवाई

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री ममता मोक्षदा चंद्राकर (Mamta Chandrakar) को राज्यपाल ने बर्खास्त कर दिया। राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने उनके खिलाफ विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए के तहत कार्रवाई की है। जानकारों के अनुसार इस धारा के तहत राजभवन के आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। ममता संभवत: राज्य की पहली कुलपति होंगी जिनके खिलाफ इस धारा के तहत कार्रवाई हुई है।

नए कुलपति की नियुक्ति तक दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है। ममता को भूपेश सरकार ने 2020 में कुलपति बनाया था। उनकी नियुक्ति को लेकर शुरु से ही विवाद चल रहा था। उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल रखा था। उन्होंने कुलपति हटाओ, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय बचाओ के बैनर तले अनशन किया।

यादव का आरोप था कि राजभवन द्वारा जारी विज्ञापनों के अनुसार कुलपति के पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति अकादमिक होना चाहिए और संबंधित के पास प्राध्यापक पद पर 10 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है, लेकिन ममता के पास एक भी दिन का अनुभव नहीं है। इसके पहले स्थानीय निवासियों ने भी काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद राज्यपाल के सचिव ने कुलपति को तत्काल पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।

राजभवन के निर्देश पर भी अमल नहीं

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा राजभवन के निर्देशों का लगातार पालन नहीं किया जा रहा था। पूर्व कुलपति डा. मांडवी सिंह अवकाश पर जाना चाहती थीं, कुलपति ने उन्हें अनुमति नहीं दी। राजभवन ने निर्देश दिया कि मांडवी सिंह को अनुमति दी जाए मगर आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके अलावा राजभवन की ओर से किए जा रहे पत्राचार पर भी सही तरीके से जवाब नहीं दिया जा रहा था।

विश्व में विख्यात है विश्वविद्यालय

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की स्थापना खैरागढ़ रियासत के 24वें राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्यावती देवी ने 14 अक्टूबर 1956 को की थी। इस विश्वविद्यालय में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, ईरान, अफगानिस्तान, मलेशिया, सूडान, इराक जैसे देशों से विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

Jagannath Rath Yatra 2024: आज महास्नान कर बीमार हो जाएंगे महाप्रभु जगन्नाथ

रथयात्रा सात जुलाई को निकाली जाएगी और भक्तों का उत्साह चरम पर है। इस दौरान मंदिर में विभित्र धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा और भक्तों के लिए विशेष भोग का वितरण किया जाएगा।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 07:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 07:00:14 AM (IST)

Jagannath Rath Yatra 2024: आज महास्नान कर बीमार हो जाएंगे महाप्रभु जगन्नाथ

HighLights

  1. स्नान-दान पूर्णिमा और भगवान की बीमारी
  2. महाप्रभु का महाबाहु रूप
  3. रथयात्रा की अद्वितीय परंपरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। Jagannath Rath Yatra Bilaspur 2024: रेलवे परिक्षेत्र स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 22 जून को महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल, गंगाजल और पंचामृत से महास्नान कराया जाएगा। स्नान के बाद भगवान बीमार हो जाएंगे और 15 दिनों तक विश्राम करेंगे।

इसी कड़ी में रथयात्रा का आयोजन सात जुलाई को होगा। रथ प्रतिष्ठा छह जुलाई को की जाएगी। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ रथयात्रा पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। रथयात्रा रेलवे क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर तितली चौक, रेलवे स्टेशन, तारबाहर, गांधी चौक, तोरवा थाना काली मंदिर होते हुए गुडिचा मंदिर पहुंचेगी। नौ दिनों तक भगवान गुडिचा मंदिर में रहेंगे, जहां विभित्र धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई को बहुणा यात्रा के साथ भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।

एक ऐतिहासिक धरोहर और रथयात्रा की अनूठी परंपरा

रेलवे क्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसकी स्थापना और परंपराओं का ऐतिहासिक महत्व भी है। इस मंदिर की स्थापना 26 नवंबर 1996 को की गई थी और तभी से यह क्षेत्रीय और धार्मिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है। मंदिर की स्थापना के बाद से ही हर साल यहां रथयात्रा का आयोजन होता है, जो भक्तों के लिए एक विशेष धार्मिक उत्सव है।

रथयात्रा की अद्वितीय परंपरा

मंदिर की स्थापना के बाद रथयात्रा की परंपरा शुरू हुई, जो अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। रथयात्रा के आयोजन के पीछे का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष आरके पात्रा ने बताया कि 27 साल पहले पुरी जगन्नाथ मंदिर के कारीगर कुणना चंद्रा दास ने एक लाख रुपये की कम लागत से सरई की लकड़ी से 16 फीट लंबा, 17 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा रथ तैयार किया था। इस रथ को 101 फुट लंबी रस्सी से भक्त खींचते हैं। पिछले 20 सालों तक पुरी के कारीगर दास इस रथ का निर्माण करते थे, लेकिन पिछले 6 सालों से उनके सहयोगी राजकुमार इस कार्य को संभाल रहे हैं। आज के समय में रथ निर्माण में एक लाख से अधिक का खर्च आता है और हर साल रथ के कपड़े और झंडे बदलते हैं।

महाप्रभु का महाबाहु रूप

मंदिर में स्थापित महाप्रभु को महाबाहु के रूप में पूजा जाता है। महाप्रभु का विग्रह नीम की लकड़ी से बना है और इसका निर्माण पुरी के कारीगर गजेंद्र महाराणा द्वारा किया गया था। महाप्रभु के साथ बलभद्र का ढाई फीट ऊंचा और देवी सुभद्रा का दो फीट ऊंचा विग्रह भी स्थापित है। वर्ष 2015 में नवकलेवर के समय पुरी से ही भगवान का नया विग्रह लाया गया था।

स्नान-दान पूर्णिमा और भगवान की बीमारी

महाप्रभु जगन्नाथ स्नान-दान पूर्णिमा के अवसर पर महास्नान करते हैं। इस दिन उन्हें 108 कलश जल और 64 प्रकार की जड़ी-बूटियों से स्नान कराया जाता है। इसके बाद भगवान बीमार हो जाते हैं और मंदिर के पट 15 दिनों के लिए बंद हो जाते हैं। इस दौरान भगवान का उपचार जड़ी-बूटियों से किया जाता है और भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर पुनः खोला जाता है।

मैं इतना आगे की नहीं देख रहा… मेरे लिए जवाब देना मुश्किल है, हेड कोच बनने के सवाल पर गंभीर ने दिया जवाब
हाइलाइट्स

गौतम गंभी डब्ल्यूवी रमन को पीछे छोड़ बन सकते हैं कोच बतौर कोच श्रीलंका दौरा गंभीर का पहला असाइमेंट हो सकता है

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम को अगले कुछ दिनों में नया हेड कोच मिल जाएगा. राहुल द्रविड़ का कोच पद का कार्यकाल टी20 विश्व कप कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा. गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज गंभीर की मेंटरशिप में केकेआर ने हाल में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था. गंभीर ने शुक्रवार को टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच बनने के सवाल पर कहा कि वह इतना आगे की नहीं देखते हैं.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) यहां ‘इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स’ के कार्यक्रम में पहुंचे थे. गंभीर ने इस हफ्ते के शुरू में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति को वर्चुअल साक्षात्कार दिया था. उन्हें भारत के अगले मुख्य कोच के तौर पर प्रबल दावेदार माना जा रहा है. मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद खत्म हो जायेगा.

सुपर 8 में आग उगल रहा इस बैटर का बल्ला, टी20 विश्व कप 2024 में ठोका सबसे तेज अर्धशतक, दूसरे नंबर पर पहुंचे

ENG vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, इस प्लेइंग XI के साथ उतरीं दोनों टीमें

गंभीर बोले- मैं अभी इसका लुत्फ उठा रहा हूं
गंभीर (42 वर्ष) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में टीम मेंटर के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा खिताब दिलाने में मदद की. जब उनसे मुख्य कोच बनने की संभावना के बारे में पूछा गया तो वह चुप रहे. उन्होंने बस इतना कहा, ‘मैं इतना आगे नहीं देखता हूं. आप मुझसे सभी मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं.’ गंभीर ने यहां ‘राइज टू लीडरशिप’ सेमीनार में कहा, ‘अभी जवाब देना मुश्किल है. मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि मैं अभी खुश हूं, अभी एक शानदार यात्रा खत्म हुई है और इसका लुत्फ उठा रहा हूं. मैं अभी बहुत खुश हूं.’

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ बतौर कोच जा सकते हैं गंभीर
गंभीर महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन को पछाड़कर इस समय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं. घोषणा महज औपचारिकता होगी और इसकी घोषणा अगले कुछ दिन में हो सकती है. गंभीर को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच सहित अपना सहयोगी स्टाफ चुनने का मौका भी मिलेगा. समझा जा सकता है कि गंभीर अपना कार्यकाल जुलाई के मध्य से शुरू कर सकते हैं. भारतीय टीम लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करेगी जिसमें उसे तीन टी20 इंटरनेशनल और इतने ही वनडे खेलने हैं.

Tags: Gautam gambhir, Rahul Dravid, Workforce india