Dhar Information: धार में बीच सड़क पर महिला की बेरहमी से पिटाई, तमाशबीन बनकर खड़े रहे लोग
धार के टांडा क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 12:52:16 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 12:52:16 AM (IST)
HighLights
- धार में महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा
- महिला चीख रही थी, लोग मूकदर्शक बने खड़े थे
- वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई, एक आरोपित गिरफ्तार
धार। बीच सड़क में कई लोगों ने एक महिला को पकड़ रखा है और एक आदमी डंडे से बेरहमी से महिला की पिटाई कर रहे है। आसपास कई अन्य लोग तमाशबीन बनकर खड़े हैं। महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा। पीली साड़ी पहनी हुई महिला चीख रही है चिल्ला रही है लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा और न ही बेरहम लोगों का दिल पसीज रहा है।

मानवता को शर्मशार करने वाला वीडियो धार जिले के टांडा क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार को कुछ लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर इसमें शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
एक आरोपित गिरफ्तार
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जब वीडियो हमारे पास आया तो हमने इसकी छानबीन शुरू की। इसमें पता चला कि यह मामला टांडा क्षेत्र का है। इसमें तत्काल ही टीम का गठन किया और महिला को न्याय मिले इसके लिए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसमें एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। साथ ही महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

