जब सचिन को मिला ब्लैंक चेक का ऑफर, कंपनी ने कहा- प्रचार करो…तेंदुलकर ने यूं की बोलती बंद

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने शांत व्यवहार के कारण भी चर्चा में रहते हैं. वह एक क्रिकेटर के अलावा कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. सचिन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार उन्हें एक कंपनी ब्लैंक चेक दे रही थी. इसके बावजूद उन्होंने इस चेक को लेने से इंकार कर दिया था. चेक को ठुकराते ही उन्होंने सुनील गावस्कर, कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आईना दिखाया था.

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने एक इवेंट में बात करते हुए कहा था,” मैंने अपनी स्कूलिंग के दौरान क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. मेरे पास तभी से कई प्रमोशनल ऑफर आने लगे थे. कई तंबाकू कंपनी ने मुझे प्रचार उनका प्रचार करने के लिए कहा था लेकिन मैंने कभी भी इसे नहीं किया. क्योंकि मैंने अपने पिता से प्रॉमिस किया था कि मैं कभी भी तंबाकू प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करूंगा.”

IND vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत बढ़ा सकता है बांग्लादेश का सिरदर्द, रिकॉर्ड बेहद खराब, जानें संभावित XI

सचिन ने कहा था कि मैंने कई तंबाकू कंपनियों के ऑफर रिसीव जरूर किए थे. लेकिन मैंने कभी भी उसे एक्सेप्ट नहीं किया. यहां तक कि वो मुझे ब्लैंक चेक भी देते थे लेकिन मैंने कभी भी इन चेक्स को स्वीकार नहीं किया. मेरे पिता ने कहा था तुम रोल मॉडल हो जिस चीज को तुम फॉलो करोगे दुनिया उसे फॉलो करेगी. इसलिए मैंने आज तक किसी भी तंबाकू प्रोडक्ट्स का प्रचार नहीं किया.”

बता दें कि सचिन ने तो कभी नहीं लेकिन सुनील गावस्कर, कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज तंबाकू प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके हैं. इन तीनों क्रिकेटरों ने तंबाकू प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दिया है. क्रिकेट के मैदान पर ये सभी खिलाड़ी कमाल के रहे हैं. कपिल देव ने भारत को सबसे पहली बार विश्व कप जिताया था. कपिल देव को छोड़कर गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. कपिल देव के नाम 9031 रन हैं.

Tags: Off The Area, Sachin tendulkar

Delhi Stay: केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची ED, सुनवाई पूरी होने तक रिहाई प्रक्रिया रोकने का आदेश

दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य आरोपी हैं। अब सबकुछ दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा कि केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे या नहीं?

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 11:07:20 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 11:14:45 AM (IST)

Delhi Live: केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची ED, सुनवाई पूरी होने तक रिहाई प्रक्रिया रोकने का आदेश
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति केस में हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. ED ने किया था गिरफ्तार, अभी तिहाड़ जेल में हैं दिल्ली CM
  3. एक दिन पहले ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी थी जमानत

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Liquor Coverage Rip-off)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हाई कोर्ट थोड़ी देर में सुनवाई करेगा।

इससे पहले हाई कोर्ट ने आज सुबह ईडी को इस संबंध में याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। साथ ही हाई कोर्ट में सुनवाई होने तक केजरीवाल की रिहाई की प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश भी दे दिया। ईडी के वकील का कहना है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनका पूरा पक्ष सुने बिना ही केजरीवाल को जमानत दे दी।

बता दें, दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 लाख रुपए का जमानत बांड जमा करने का आदेश दिया है।

क्या आज शाम तक रिहा हो पाएंगे केजरीवाल?

इस बीच, खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम तक तिहाड़ जेल से रिहा हो सकते हैं।

केजरीवाल की रिहाई के वक्त उनकी पत्नी सुनीता और मंत्री आतिशी तिहाड़ जेल के बाहर मौजूद रह सकती हैं। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी जुट सकते हैं।

पिछले दिनों जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को जमानत दी थी, तब भी आम आदमी पार्टी ने बड़ा जुलूस निकाला था। केजरीवाल और AAP के बड़े नेताओं ने इसे अपनी जीत के रूप में पेश किया था और एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

Shatrughan Sinha noticed together with his would-be son-in-law Zaheer | होने वाले दामाद जहीर के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा: नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी देखी गईं

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर लेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे।

अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं।

जहीर के साथ पैपराजी को पोज देते शत्रुघ्न।

जहीर के साथ पैपराजी को पोज देते शत्रुघ्न।

सोनाक्षी की मां पूनम भी शत्रुघ्न के साथ देखी गईं। हाल में खबर आई थी कि इंस्टाग्राम पर मां और भाई ने सोनाक्षी को अन फॉलो कर दिया है।

सोनाक्षी की मां पूनम भी शत्रुघ्न के साथ देखी गईं। हाल में खबर आई थी कि इंस्टाग्राम पर मां और भाई ने सोनाक्षी को अन फॉलो कर दिया है।

जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

सेम लोकेशन पर जहीर की पूरी फैमिली भी दिखी।

जहीर इकबाल की मां।

जहीर इकबाल की मां।

जहीर के पिता इकबाल रत्नासी। इकबाल रत्नासी पेशे से एक बड़े सर्राफा व्यापारी हैं।

जहीर के पिता इकबाल रत्नासी। इकबाल रत्नासी पेशे से एक बड़े सर्राफा व्यापारी हैं।

पहले कहा था- मुझे शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है

जब यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं, तब इस शादी पर पिता शत्रुघ्न से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था- मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।

उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।

शत्रुघ्न बोले- बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है

इस बयान के कुछ दिन बाद शत्रुघ्न ने एक बयान दिया कि वे अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया कि वे बेटी की शादी जरूर अटेंड करेंगे। वेटरन एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी बेटी को अपना पार्टनर चुनने का हक है और जहीर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है।

22 जून को कपल करेंगे सगाई

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं, 22 जून को पहले दोनों सगाई करेंगे।

Indore Information: जिस युवक की सालभर पहले हुई मौत, उसका भी बन गया स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र

जानकारी के अनुसार आरएमओ डाॅ. सतीश नेमा ने दीपक नवाले नामक व्यक्ति के नाम पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया है। दीपक नवाले की लगभग एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। अब इस मामले में जांच आरंभ की गई है। इस श‍िकायत को क्षेत्रीय निदेशक, स्वास्थ्य डाॅ. आरसी पनिका को भेजा गया है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 10:00:27 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 10:00:27 AM (IST)

प्रमाण-पत्र जिला अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर द्वारा जारी किया गया था। सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. जिला अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर ने बनाया था स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र ।
  2. एक कर्मचारी का ट्रांसफर करने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य प्रमाण-पत्र का मामला सामने आया।
  3. वरिष्ठ संयुक्त निदेशक डाॅ. पूर्णिमा गडरिया ने अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रशासनिक लापरवाही और गलती के एक असाधारण मामले में एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जारी किया गया जिसकी लगभग एक साल पहले मृत्यु हो गई थी।

हैरानी की बात यह है कि यह मामला तब सामने आया जब अस्पताल के एक कर्मचारी ने डाॅक्टर के खिलाफ तब शिकायत दर्ज कराई जब उसका ट्रांसफर दूसरे अस्पताल में कर दिया गया है।

जिला अस्पताल के कर्मचारी और शिकायतकर्ता गणेश प्रजापत ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएस सैत्या को मय दस्तावेज लिखित शिकायत की है।

naidunia_image

इसमें बताया गया है कि आरएमओ डाॅ. सतीश नेमा ने दीपक नवाले नामक व्यक्ति के नाम पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसकी लगभग एक साल पहले मृत्यु हो गई थी।

शिकायतकर्ता के पत्र के अनुसार अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी राहुल चौधरी द्वारा प्रदान किए गए मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर डाॅ. नेमा द्वारा दीपक नवाले के लिए 4 नवंबर 2023 को प्रमाण पत्र बनाया गया था, जिनकी 18 दिसंबर 2022 को मृत्यु हो चुकी थी।

इस अजीबोगरीब घटना के बाद इंदौर के जिला अस्पताल में गहन जांच शुरू हो गई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ ने शिकायत को क्षेत्रीय निदेशक, स्वास्थ्य डाॅ. आरसी पनिका को भेज दिया था। मामले में वरिष्ठ संयुक्त निदेशक डाॅ. पूर्णिमा गडरिया की देखरेख में जांच शुरू की गई है।

डाॅ. गडरिया ने बताया कि किसी ऐसे व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करना, जिसकी मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुकी है, केवल एक लिपिकीय त्रुटि नहीं है, बल्कि एक गंभीर मुद्दा है। यह संभावित धोखाधड़ी गतिविधियों का मामला लग रहा है। जांच शुरू कर दी गई है।

उन्‍होंने कहा कि शिकायतकर्ता का बयान ले लिया है। अब आरएमओ को भी बुलाया है। पूरे मामले में डाॅ. नेमा ने मीडिया को बताया कि करीब वर्ष भर पहले एक मरीज मेरे पास इस नाम की ओपीडी पर्ची लेकर आया था। उसे स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जरूरत थी, जिसे जारी किया गया था।

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण किसी प्रकार की नुकसानी की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खंडवा जिला भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है।20 वर्ष पूर्व पंधाना तहसील के बागमार , टाकली संहिता आसपास के क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 09:26:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 09:54:28 AM (IST)

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
धमाका और कंपन खंडवा के आसपास के अंचलों में भी महसूस हुआ है। फाइल चित्र।

HighLights

  1. भूकंप के झटके से घरों में कंपन हुआ।
  2. घरों में पंखे और अन्‍य सामान हिलने लगे।
  3. डर के कारण लोग घरों से बाहर निकले।

खंडवा। शुक्रवार सुबह लोगों ने शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। धरती अचानक थरथराने से घरों में कंपन हुआ। इससे घरों में लगे पंखे और अन्य सामान हिलने लगे।

खडवा शहर में 9 बजकर चार मिनट पर भूकम्प के झटके ल्गे । रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। भूकम्प का केंद्र खंडवा से दस किलोमीटर दूर बताया गया है।

भूकंप के कारण घबरा कर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता कितनी थी यह पहले स्पष्ट नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार धमाका और कंपन आसपास के अंचलों में भी महसूस हुआ है।

भूकंप से हुई किसी प्रकार की नुकसानी की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विदित हो कि खंडवा जिला भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है।

यहां 20 वर्ष पूर्व पंधाना तहसील के बागमार , टाकली संहिता आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक भूकंप की गड़गड़ाहट और धमाके लोगों द्वारा महसूस किए गए थे।

इंदौर रोड निवासी धर्मेंद्र टूटने बताया कि वह बच्चों के साथ टेबल पर नाश्ता कर रहे थे। तभी अचानक टेबल हिलने लगा और बच्चे घबरा गए। हमारा पूरा परिवार तत्काल घर से बाहर आ गया।

भूकंप वैधशाला में दर्ज नहीं हुआ झटका

जिले की पंधाना तहसील मुख्यालय पर स्थित भूकंप वैधशाला में लगी सिस्मोग्राफ मशीन में भूकंप का कोई झटका दर्ज नहीं हुआ है । इस पर लोगों द्वारा आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

पंधाना के मनीष गंगराड़े ने बताया कि वह पैदल मंदिर जा रहे थे तो अचानक कंपन महसूस हुआ। अन्य कई लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं, लेकिन सीस्मोग्राफ मशीन में कोई गतिविधि दर्ज नहीं होना मशीन की विशेषता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मशीन द्वारा देश के अन्य राज्यों व क्षेत्रों में भी भूकंप आने पर गतिविधियां दर्ज होती है।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें भी विभिन्न क्षेत्रों से फोन पर भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है। पंधाना एसडीएम की ओर से वैधशाला में कोई झटका दर्ज नहीं हुआ है। जल मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं।

AUS vs BAN T20 World Cup Stay: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, कप्तान नजमुल हौसेन शंतो 41 रन बनाकर आउट

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में आज 21 जून को सुपर 8 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia vs Bangladesh) के बीच खेला जा रहा है. बांग्लादेश का स्कोर 13 ओवर के बाद 84 -4 है. बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हौसेन शंतो ने 41 रन की अच्छी पारी खेली. इसके अलावा कोई बैटर फॉर्म में नहीं दिखा. एडम जाम्पा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अब तक उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए हैं.

तंजीद हसन 3 गेंदे खेलकर शून्य पर ही आउट गए. मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट किया. 8 ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 57 रन हो गया है. लिटन दास अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए. एडम जाम्पा ने लिटन दास को बोल्ड किया.

वहीं, चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए रिशाद हौसेन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मैक्सवेल के ओवर में राशिद अपना विकेट दे बैठे. जाम्पा ने रिशाद का शानदार कैच लपका. कप्तान नजमुल हौसेन शंतो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 41 पर अपना विकेट दे बैठे. वे 36 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए. एडम जाम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

Tags: Australia vs Bangladesh, Icc T20 world cup, T20 World Cup