Ola Electrical IPO: ओला इलेक्ट्रिक के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, 5500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Ola Electrical IPO: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ओला इलेक्ट्रिक के IPO को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए कंपनी 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह भारत में ईवी स्टार्टअप का पहला आईपीओ होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 06:25:02 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 06:25:02 PM (IST)

ओला के आईपीओ को मिली मंजूरी।

HighLights

  1. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का रास्ता हुआ साफ।
  2. देश में ईवी स्टार्टअप का पहला आईपीओ होगा।
  3. कंपनी को 10 जून को सेबी से स्वीकृति मिल गई है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Ola Electrical IPO: सेबी ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रस्तावित 5500 करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी के लिए मार्केट में उतरने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता बढ़ाने और अनुसंधान एवं विकास में तेजी लाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

पिछले साल दिया था आवेदन

ओला ने दिसंबर 2023 को सेबी के पास अपने IPO के डॉक्टूमेंट्स दाखिल किए और 10 जून 2024 को नोट प्राप्त किए। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक का नियोजित सार्वजनिक निर्गम 5,500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 9.52 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश का संयोजन है।

कितना बड़ा होगा ओला आईपीओ

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड अपने 5,500 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू से प्राप्त राशि में से 1,226.43 करोड़ रुपये का उपयोग अपने सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता को पांच GWh से बढ़ाकर 6.4 GWh करने की योजना बना रही है। कंपनी 1600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है, जबकि अन्य 800 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा।

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स आईपीओ को भी हरी झंडी

इसके अलावा सेबी ने एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को मंजूरी दी है। कंपनी आईपीओ के जरिए 800 करोड़ के नए शेयर जारी करने के साथ 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों के बिक्री की पेशकश करेगी। IPO से जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान और कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Petrol-Diesel Worth Hike: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जनता पर पड़ी इतने रुपए की मार

गोवा सरकार के वित्त सचिव (वित्त) प्रणव जी भट ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया। अधिकारी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश 1 रुपये और 36 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। गोवा में अब से पेट्रोल 95.40 रुपये प्रति लीटर व डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर बिकेगा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 07:37:23 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 07:37:23 PM (IST)

गोवा में शनिवार से पेट्रोल-डीजल महंगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का हमला
  2. कांग्रेस ने कहा- आम लोगों की रीढ़ तोड़ना चाहती है सरकार
  3. पेट्रोल पर 1 रुपये और डीजल पर 36 पैसे की बढ़ोत्तरी

एजेंसी, पणजी। गोवा की सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर बढ़ा दिया है। लोगों को पेट्रोल एक रुपए व डीजल 36 पैसा महंगा मिलेगा। इस तरह शनिवार का दिन गोवा के लोगों के लिए खास नहीं रहा।

राज्य सरकार में वित्त सचिव प्रणव जी भट ने अधिसूचना जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल शनिवार से क्रमश: एक रुपये और 36 पैसे महंगा मिलेगा। वैट बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल 95.40 रुपये लीटर व डीजल 87.90 रुपये लीटर मिलेगा।

बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए- कांग्रेस

गोवा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ ने सरकार को असंवेदनशील करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। ऐसे में इस तरह का निर्णय असंवेदनशीलता को दिखाता है। सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले।

आम लोगों की कमर तोड़ना चाहती है सरकार

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह जनता को परेशान करना ठीक नहीं है। आपको अपने फैसले पर सोचना चाहिए। इस तरह से जनता पर बोझ डालने से कुछ नहीं होगा, बल्कि आपको अपने फिजूल खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। आपने कुछ दिन पहले गोवा में बिजली के रेट बढ़ा दिए थे और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। यह फैसला महंगाई में जनता की कमर तोड़ना वाला है।

आप ने गोवा सरकार पर बोला हमला

गोवा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अमित पालेकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर भाजपा की गोवा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा के भ्रष्टाचार की बढ़ती जरूरत को बढ़ाने के लिए अब बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों की जेब में हाथ डाला है। आप आम आदमी को और कितना परेशान करेंगे?

Dhar Crime: SDOP बनी गर्लफ्रेंड… थाना प्रभारी ने भेष बदलकर कचरा उठाया, ढाबे में बर्तन धोए और लूट के आरोपियों को ऐसे धर दबोचा

लूट के तीनों आरोपी पीथमपुर में छुपे हुए थे। एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह ने योजना बनाई और पुलिस टीम ने भेष बदलकर आरोपियों को धर दबोचा। SDOP मोनिका सिंह से आरोपियों से गर्लफ्रेंड बनकर बात की और पीथमपुर चौपाटी पर मिलने के लिए बुलाया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 07:02:44 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 07:02:44 PM (IST)

Dhar Crime: SDOP बनी गर्लफ्रेंड… थाना प्रभारी ने भेष बदलकर कचरा उठाया, ढाबे में बर्तन धोए और लूट के आरोपियों को ऐसे धर दबोचा

HighLights

  1. शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बदला भेष
  2. बगड़ी फाटे पर बैंककर्मी के साथ दिनदहाड़े हुई थी लूट
  3. पीथमपुर चौपाटी से लूट के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

नईदुनिया न्यूज, नालछा, धार। जिले के बगड़ी फाटे के पास 18 जून की दोपहर में भारत फाइनेंस कंपनी के बैंक कर्मी के साथ 3 अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की थी और 55 हजार रुपए नकद और एक टैबलेट लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने लूट की इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को बदलना पड़ा अंदाज

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को भी अपना अंदाज बदलना पड़ा। पुलिस ने नया तरीका अपनाया। इसमें SDOP महिला मित्र बनी तो टीआई ने मुस्लिम वेशभूषा में आरोपियों को पीथमपुर चौपाटी से गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी ने गन्ने का कचरा साफ किया तो पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर बर्तन भी धोए।

naidunia_image

एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि घटना के बाद से ही अज्ञात आरोपी फरार थे। आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती हो गई थी।

बाइक नंबर के आधार पर मिली सफलता

एसपी मनोज सिंह के निर्देशन में गठित की गई टीम ने घटना पर काम करना शुरू किया। घटनास्थल पर बैंक कर्मी ने आरोपियों की बाइक के नंबर लिखकर पुलिस को बताए थे। इसी आधार पर पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची और घटना के दूसरे दिन ही बाइक के मालिक एवं अन्य सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाइक का मालिक लूट की वारदात में शामिल नहीं था, लेकिन योजना बनाने में जरूर शामिल था।

वर्षीय संजय पुत्र दितिया भाभर और 21 वर्षीय रवि पुत्र सुखराम सुरताने दोनों निवासी नीलकंठ मांडू को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों से लूट में शामिल तीन अन्य आरोपियों के पीथमपुर में होने की जानकारी और उनके मोबाइल नंबर मिले। बगड़ी फाटे के समीप लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ही आरोपी उमरबन पहुंच गए थे, जहां से बाद में तीनों आरोपी पीथमपुर आ गए।

आरोपियों ने 2 दिन मोबाइल बंद रखे

पीथमपुर में तीनों आरोपी छुपे हुए थे। इस पर एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह ने योजना बनाई और एक आरोपी, जिसका दो दिन बाद मोबाइल चालू हुआ था, उससे महिला बनकर चर्चा की और उसे जाल में फंसाया। उससे मिलने के लिए समय ले लिया।

महिला होने के पुष्टि करते हुए आरोपियों ने SDOP मोनिका सिंह से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बात की और इसके बाद मिलने का स्थान पीथमपुर चौपाटी बताया। इसी के बाद आरोपियों को पकड़ने की आगे की योजना बनाई। इसके तहत नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान मुस्लिम युवक की वेशभूषा में तैयार हुए और एबी रोड स्थित पलाश चौराहे से बस में बैठकर आरोपी के बताए स्थान पर रवाना हुए।

नालछा थाने से आरक्षक राहुल, नवीन राठौर, थाना सेक्टर पीथमपुर एक से आरक्षक सचिन सोनेर, सूरज तिवारी व शैलेंद्र भदौरिया की तय स्थान पर तैनात की। इसी बीच आरोपित से एसडीओपी सिंह लगातार संपर्क में रहीं और उन्हें बुलाने का प्रयास किया।

टीआई ने कचरा साफ किया तो पुलिसकर्मियों ने होटल में बर्तन धोए

महिला मित्र से मिलने में आरोपियों द्वारा ज्यादा समय लगाया जा रहा था। किसी को शंका न हो, इसलिए नालछा टीआई चौहान ने गन्ने के रस का कचरा साफ किया, जबकि बस के इंतजार में खड़े पुलिस स्टाफ ने कुछ ढाबे पर बर्तन धोए। इस दौरान सभी सतर्क थे।

इसी बीच तीनों आरोपित 22 वर्षीय योगेश पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम भोपावर थाना सरदारपुर, 24 वर्षीय जीवन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम मेहंदी खेड़ा थाना मांडू और 21 वर्षीय संजय पुत्र भेरूसिंह निवासी मांडू बाइक पर आए। इन लोगों ने महिला मित्र से बात करने का प्रयास किया। पहले से ही सतर्क पुलिस बल ने SDOP मोनिका सिंह का इशारा पाते ही तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

नकदी राशि व वाहन जब्त

एसडीओपी सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कुल राशि 55 हजार 779 रुपये में से 28 हजार 300 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त दो बाइक, फरियादी से छीना टैबलेट बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

IND vs BAN Tremendous 8: क्या बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IND vs BAN Tremendous 8 Enjoying XI: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अब दूसरे पड़ाव में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें शनिवार (22 जून) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 05:34:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 05:43:39 PM (IST)

IND vs BAN Super 8: क्या बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
एंटीगुआ में खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश मैच।

HighLights

  1. सुपर-8 में भारत का दूसरा मैच बांग्लादेश से होगा।
  2. 22 जून को एंटीगुआ में होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत।
  3. भारत ने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान को हराया था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs BAN Tremendous 8 Enjoying XI: टी20 विश्व कप 2024 का 47वां मुकाबला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हो खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में एक बदलाव

टीम इंडिया ने सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था। ऐसे में मैन इन ब्लू की कोशिश बांग्लादेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। अफगान के खिलाफ भारत ने एक बदलाव किया। मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया था।

संजू सैमयन या यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?

बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित शर्मा टीम में बदलाव कर सकते हैं। दरअसल, शिवम दुबे खराब फॉर्म से जूझ रहे है। अमेरिका के खिलाफ शिवम ने 31* रन बनाए थे। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला नहीं चला है। ऐसे में अनुभवी संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच वेदर रिपोर्ट

भारत और बांग्लादेश मैच में बारिश खलल डाल सकती है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 40% बरसात और बादल छाए रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच इसी मैदान पर खेला गया, जो बरसात के कारण पूरा नहीं खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर कंगारू को विजेता घोषित किया गया।

भारत बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन/यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश

तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

करो-मरो मैच में ‘छुपा रुस्तम’ टीम से भिड़ेगी विंडीज, USA उलटफेर करने में माहिर, पाकिस्तान को दे चुकी है पटखनी
हाइलाइट्स

विंडीज के लिए हर हाल में जीत जरूरी अमेरिका कर सकता है उलटफेर

नई दिल्ली. मेजबान वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2024 के अपने दूसरे मैच में ‘छुपा रुस्तम’ अमेरिका से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 6:00 बजे से ब्रिजटाउन में खेला जाएगा. विंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है. इस मैच को जीतकर विंडीज सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रख सकती है. विंडीज को यहां सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा बल्कि उसे नेटरन रेट में भी सुधार करना होगा. यूएसए के खिलाफ उसे बड़ी जीत की दरकार है. ग्रुप स्टेज में अपराजेय रही विंडीज को सुपर आठ के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने 8 विकेट से मात दी. विंडीज के बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने स्ट्राइक रोटेट करने में असफल रहे. उनकी पारी में 51 ऐसी गेंदें रही जिसपर कोई रन नहीं बना.

इस हार के बाद रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गई है. और उसका नेट रनरेट भी माइनस 1.343 है. उसे तीसरा खिताब जीतने की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका ने भले ही कोई मैच नहीं जीता हो लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पर अप्रत्याशित जीत के करीब पहुंचने के बाद 18 रन से हार गई.

‘जस्सी’ जैसा कोई नहीं… बुमराह विश्व के बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे, मांजरेकर ने भारतीय पेसर की तारीफों के पुल बांधे

T20 World Cup: मैं कप्तान या कोई चयनकर्ता नहीं हूं… 2 ओवरों में हैट्रिक पूरी करने वाले गेंदबाज को क्यों कहनी पड़ी ये बात?

विंडीज के पावर हिटर्स से पार पाना अमेरिका के लिए चुनौती
सह मेजबान अमेरिका ने अभी तक आक्रामक क्रिकेट खेली है और इस मैच में भी उससे यही उम्मीद होगी. अमेरिकी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने मैच से पूर्व कहा ,‘हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम का आपसी तालमेल कमाल का है. हमें पता है कि सुपर आठ की बाकी टीमों के सामने हमें कमजोर माना जाएगा. हम यहां अच्छा खेलने आए हैं. ऐसा कर सके तो जीतेंगे वरना हारेंगे.’ अमेरिका की कमजोरी उसका अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण है जिसके लिए वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल और पॉवेल को गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होगा.

ब्रेंडन किंग का खेलना मुश्किल
इंग्लैंड के खिलाफ बाजू में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए विंडीज ओपनर ब्रेंडन किंग का खेलना संदिग्ध है. उनके नहीं खेलने पर शिमरोन हेटमायेर को टीम में जगह मिलेगी. वहीं अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद से बाहर हैं.

Tags: Icc T20 world cup, United States, West indies

Video: मां के सामने बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी, रेलवे अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान

15 वर्षीय लड़की ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जान देने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुट ओवरब्रिज पर जाकर लटक गई। मां ने बच्ची को यह करता देख रेलवे अधिकारियों ने जान बचाने की गुहार लगाई। यह देख लड़की को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन रेलवे कर्मचारियों के हाथ नहीं आ रही थी। रेल अधिकारियों ने पावर सप्लाई बंद कर सीढ़ियों के जरिए लड़की को बचाया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 05:33:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 05:33:22 PM (IST)

Video: मां के सामने बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी, रेलवे अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 15 वर्षीय लड़की को रेस्क्यू करते रेल अधिकारी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह मां के सामने 15 साल की बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी मिली।

मां ने लड़की को लटका देखकर बचाने की गुहार लगाई। रेलवे अधिकारियों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर उनसे बचती रही। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जीआरपी के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी सहेली से पूछताछ में पता चला कि वह घर से रेलवे स्टेशन जाने का कहकर निकली थी। सहेली के पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया था। सहली ने मां को बताया, तो वह रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

मां व लड़की घरों में करते हैं काम

मां व लड़की दूसरों के घरों में जाकर काम करते हैं। मां जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने लड़की को लटका देखा तो कलेजा बाहर आ गया। उसने रेलवे के अधिकारियों ने बचाने की गुहार लगाई। इस बीच अधिकारियों ने तुरंत पावर कनेक्शन को बंद कर दी। आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारियों ने लड़की को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू

आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी जब भी लड़की की ओर बढ़ते, तो वह अपने आपको उनसे दूर कर लेती। उसके बाद सीढ़ी लगाकर लड़की के पास पहुंचा गया और उसको नीचे उतारा गया। लड़की की हालत को देखकर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई है।

बेटी ने कभी नहीं बताई समस्या

मां ने कहा कि बेटी एक महीने पहले ही गांव से यहां आई है। उसको देखकर कभी नहीं लगा कि कोई समस्या है। उसने भी कभी नहीं बताया कि वह किसी परेशानी से जूझ रही है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। हम लोगों के बीच में भी कोई समस्या नहीं है।

Karan Singh Grover spoke on the 2 divorces, praises third spouse bipasha basu | दो शादियां टूटने पर बोले करण सिंह ग्रोवर: कहा-‘कोई भी रिश्ता टूटना अच्छा नहीं होता’; बिपाशा बसु से की थी तीसरी शादी

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करण सिंह ग्रोवर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपने दो तलाक और बिपाशा बसु से तीसरी शादी के बारे में एक इंटरव्यू में पहली बार बात की है।

करण ने श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी।

करण ने श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी।

दो तलाक पर बोले करण

करण ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कोई भी ब्रेकअप या तलाक अच्छा नहीं होता है। लोग सब कुछ भूलकर आगे बढ़ जाते हैं और यही सोचते हैं कि जो हुआ, अपने भले के लिए हुआ। करण ने आगे ये भी कहा कि इससे पहले उन्हें कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि सबकी लाइफ में कई बार ऐसा समय आता है जब आपको प्राइवेसी की जरूरत होती है।’

करण ने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी।

करण ने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी।

बिपाशा से शादी के बाद जिंदगी बदल गई

करण ने इंटरव्यू में बिपाशा की तारीफ की और कहा, ‘मैं बिपाशा की वजह से खुद को पहचान पाया। उनकी वजह से मुझमें जबरदस्त बदलाव आए। पहले मैं रात भर जागता था और दिन में सोता था लेकिन अब सुबह पांच बजे उठ जाता हूं और अब मेरी हर सनराइज और सनसेट देखने की इच्छा होती है।’

2016 में करण ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी।

2016 में करण ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी।

करण की दो टीवी एक्ट्रेसेस से टूट चुकी शादी

करण की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से 2008 में हुई थी लेकिन ये एक साल के अंदर ही टूट गई थी। इसके बाद करण की दूसरी शादी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 2012 में हुई थी। शादी के दस महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद करण ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी।

करण और बिपाशा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर 2015 में हुई थी।

कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली थी। अब ये दोनों एक बेटी देवी के पेरेंट्स बन चुके हैं।

Ready Ticket: रेलवे लाया कमाल का फीचर, जब तक टिकट कंफर्म नहीं, तब तक पैसे नहीं, आप भी तत्काल उठाएं लाभ

रेलवे अपनी सुविधाओं को लगातार अपग्रेड कर रहा है। इसी कड़ी में IRCTC का फीचर iPay यात्रियों के लिए बहुत काम का साबित हो रहा है। इसमें यात्रियों को तभी पैसा देना होगा, जब उनका टिकट कंफर्म हो जाएगा। यहां जानिए इसके उपयोग का तरीका और अन्य सुविधाएं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 01:43:46 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 01:43:46 PM (IST)

iPay फीचर से रेलवे टिकट कंफर्म न होने तक अकाउंट से नहीं कटता पैसा

HighLights

  1. कमाल का है IRCTC का iPay फीचर
  2. टिकट बुक करने में होती है आसानी
  3. पैसा नहीं कटता, होल्‍ड रहती है राशि

IRCTC iPay Function, बिजनेस डेस्क, इंदौर। यात्रा के लिहाज से रेलवे का सफर काफी अच्छा माना जाता है। लंबी दूरी की यात्रा हो या पास के ही शहर में जाना हो, कई यात्री रेलवे को पहले विकल्प में रूप में चुनते हैं। रेलवे की यात्रा के दौरान सीट दो तरीकों से मिलती है, पहली आरक्षित और दूसरी अनारक्षित। पास के शहरों में सफर करने से लिए यात्री जनरल बोगी में सफर करते हैं, इसके लिए पहले से सीट आरक्षित नहीं करवाना पड़ती, लेकिन जब सफर लंबी दूरी का हो तो उसके लिए यात्री पहले ही रिजर्वेशन कर सीट बुक कर लेते हैं।

कई बार देखने में आता है कि रिजर्वेशन के दौरान आपका टिकट वेटिंग में चला जाता है और पैसे भी कट जाते हैं। वहीं, यात्रियों की इस समस्‍या को देखते हुए आईआरसीटीसी एक नया फीचर लेकर आया है, जिसके तहत अगर आपकी टिकट वेटिंग में चली जाती है, तो आपके पैसे नहीं कटेंगे।

naidunia_image

क्या है फीचर

IRCTC के इस नए फीचर का नाम iPay है। IRCTC की वेबसाइट पर यह फीचर मौजूद है। जिसमें टिकट बुक करने के दौरान आपका टिकट वेटिंग में चला जाता है, तो आपके खाते से राशि कटेगी नहीं, बल्कि होल्ड हो जाएगी। यह राशि तभी कटेगी, जब आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा।

आसानी से मिल जाता है रिफंड

यह फीचर न सिर्फ टिकट बुक करने के लिहाज से बेहतर है, बल्कि रिफंड के लिहाज से भी यह काफी सुविधाजनक है। यदि आपकी टिकट बुक नहीं होती है, तो आपकी राशि से लगा होल्‍ड हट जाता है।

Surya Dakshinayan 2024: देवताओं की रात्रि मानी जाती है सूर्य का दक्षिणायन, जानिए क्या होता इस दौरान

एक अयन 6 महीने का होता है। जब सूर्य दक्षिणायन में होते हैं, तो ऋतु में भी परिवर्तन आता है। जून में दक्षिणायन होने के बाद अब दिसंबर में सूर्य उत्तरायण होगा। दक्षिणायन में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। दक्षिणायन में गृह प्रवेश करने से घर में नकारात्मकता आती है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 03:09:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 03:09:05 PM (IST)

सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है दक्षिणायन
  2. तामसिक प्रयोगों के लिए उपयुक्त है दक्षिणायन
  3. इस अवधि में होती हैं वर्षा, शरद और हेमंत ऋतुएं

धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Dakshinayan 2024: धार्मिक ग्रंथों में सूर्य देव प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव प्रसिद्धि, पद, कार्य और आत्मा का कारक ग्रह हैं। 21 जून 2024 को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश कर चुके हैं। यह दिन साल का सबसे बड़ा दिन होगा और रात करीब 10 घंटे की होगी। दक्षिणायन अगले 6 महीने तक जारी रहेगा। इसके साथ ही वर्षा ऋतु का आरंभ हो जाएगा। दक्षिणायन की अवधि में सूर्य कर्क से धनु राशि में संचार करते हैं। इससे पितरों का दिन और देवताओं की रात्रि शुरू हो जाएगी।

सूर्य का उत्तरायण और दक्षिणायन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि तक यात्रा करते हैं, तो इस अवधि को उत्तरायण कहा जाता है। सूर्य के उत्तरायण की यह अवधि 6 महीने की होती है। जब सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक भ्रमण करते हैं, तो इसे दक्षिणायन कहा जाता है। कहा जाता है कि दक्षिणायन नकारात्मकता का प्रतीक होता है। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। सौर मास का आरंभ सूर्य संक्रांति से होता है। एक सूर्य संक्रांति से अगली संक्रांति तक का समय सौरमास कहलाता है।

दक्षिणायन के दौरान नहीं किए जाते यह कार्य

  • मान्यताओं के अनुसार, दक्षिणायन काल को देवताओं की रात्रि माना जाता है।
  • दक्षिणायन के दौरान रातें बड़ी हो जाती हैं और दिन छोटे हो जाते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दक्षिणायन के दौरान सूर्य दक्षिण की ओर झुका हुआ रहता है और गति करता है।
  • विवाह, मुंडन, उपनयन आदि विशेष शुभ कार्य दक्षिणायन के दौरान वर्जित माने गए हैं।
  • इस अवधि में तीन ऋतुएं होती हैं, वर्षा, शरद और हेमंत।
  • तामसिक प्रयोगों के लिए दक्षिणायन का समय उपयुक्त है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Ashad Maas: आषाढ़ माह में इन वस्तुओं का करना चाहिए दान, प्राप्त होगी भगवान विष्णु की कृपा, पितृ भी होंगे प्रसन्न

आषाढ़ माह भगवान विष्णु को समर्पित है। यही वह माह है, जब भगवान विष्णु चार माह के लिए याेग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं होते, लेकिन दान-पुण्य करना शुभ माना गया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 02:27:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 02:27:13 PM (IST)

Ashad Maas: आषाढ़ माह में इन वस्तुओं का करना चाहिए दान, प्राप्त होगी भगवान विष्णु की कृपा, पितृ भी होंगे प्रसन्न
आषाढ़ माह 2024

HighLights

  1. शुभ फलदायी माना गया है आषाढ़ माह
  2. विष्णु देव और मां लक्ष्‍मी की होती है पूजा
  3. वस्त्र तथा अन्न दान का है विशेष महत्व

Ashad Maas धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का विशेष महत्व है। इसी कड़ी में आषाढ़ माह भी धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ फलदायी माना गया है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्‍यता है कि आषाढ़ माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इसके साथ ही इस माह में दान का भी विशेष महत्व है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आपको यहां बताते हैं, आषाढ़ माह में किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वस्त्र

आषाढ़ माह में वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि वस्त्रों के दान से पुण्य फल में वृद्धि होती है और दरिद्रता का नाश होता है। हालांकि वस्त्र दान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ये कहीं से कटे-फटे न हों।

naidunia_image

अन्न

आषाढ़ मास में अन्न का दान करने से यश की प्राप्ति होती है। मान्‍यता है कि अन्न दान से व्यक्ति के घर में अन्न का भंडार भरा रहता है और पैसों की भी कमी नहीं होती। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

काले तिल

आषाढ़ माह में काले तिल के दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी मनोकामना भी पूर्ण होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’