अटल सेतु पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने पुल में दरार की फोटो डाली, प्रोजेक्ट हेड ने कहा- अफवाह फैला रहे
नाना पटोले के अटल सेतु में दरार के आरोप को एमएमआरडीए ने अफवाह करार दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि 20 जून 2024 को टीम ने निरीक्षण कर पाया कि अटल सेतु के मुख्य भाग पर कोई दरार नहीं है। रैंप 5 (मुंबई की ओर रैंप) पर सड़क के किनारों पर छोटी दरारे हैं। इनको ठीक किया जा रहा है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 09:27:47 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 09:27:47 PM (IST)

HighLights
- महाराष्ट्र के मुंबई में बना है भारत का सबसे बड़ा पुल अटल सेतु।
- पीएम मोदी ने किया था अटल सेतु का उद्घाटन।
- एमएमआरडीए ने कांग्रेस के आरोपों का बताया अफवाह
एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बने अटल सेतु पर राजनीति गरमा गई है। इस अफवाह को फैलाई की कोशिश हो रही है कि अटल सेतु में दरार आ गई है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अटल सेतु का फोटो शेयर कर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
नाना पटोले के पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने साफ कहा कि इस मामले में अफवाह फैलाई जा रही है। हमने मौके पर जाकर देखा है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग पर कोई दरार नहीं आई है।
नाना पटोले ने पोस्ट कर कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस “अटल सेतु” पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है। बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में डर का माहौल है। बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताजा है ही। अब मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सरकार के कामकाज पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
उच्च न्यायालय ले मामले पर संज्ञान
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के आंदोलन के तहत सरकार की भ्रष्ट कार्यप्रणाली को उजागर करने के लिए मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पुल का निरीक्षण किया। मामला बेहद गंभीर है और हमारी मांग है कि माननीय उच्च न्यायालय इस पर तुरंत संज्ञान ले और मामले की जांच कराये।
अटल सेतु के मुख्य भाग में नहीं है कोई दरार
“It has been seen that there isn’t any crack in the principle a part of Atal Setu Bridge however rumours are being unfold. Please do not imagine the rumours. Minor cracks have been discovered on the method street connecting Atal Setu. The stated footpath isn’t part of the principle bridge however is a…
— ANI (@ANI) June 21, 2024
एमएमआरडीए ( मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) ने कहा कि यह देखा गया है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग में कोई दरार नहीं है, लेकिन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। अटल सेतु को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर मामूली दरारें पाई गई हैं। मुख्य पुल का एक हिस्सा, लेकिन पुल को जोड़ने वाली एक सर्विस रोड है। यह ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि दरारें परियोजना में संरचनात्मक दोषों के कारण नहीं हैं। यह पुल की संरचना के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करती हैं।

