Climate Right this moment Information: यूपी, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत 10 से अधिक राज्यों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, बिहार में किशनगंज और अररिया ने अच्छी बारिश हुई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 07:51:15 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 07:56:38 AM (IST)

Weather Today News: यूपी, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत 10 से अधिक राज्यों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर रिपोर्ट
IMD ने जारी की सैटेलाइट इमेज

HighLights

  1. यूपी और बिहार में प्री-मानसून बारिश शुरू
  2. जल्द पूरे उत्तर भारत पर छा जाएगा मानसून
  3. मध्य प्रदेश में लंबा हुआ मानसून का इंतजार

एजेंसी, नई दिल्ली (Climate Replace)। भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा सैटेलाइट इमेज साझा कर बताया कि गुरुवार को कहां-कहां बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण, गोवा और कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

बिहार में शुरू हुई मानसून की बारिश

मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। किशनगंज और अररिया में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है। अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश पर मानसून छाने की उम्मीद है।

बता दें, बिहार भी उन राज्यों में शामिल है, जहां पिछले दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिला है।

यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी के जिन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं – गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, वाराणसी,चंदौली, बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती।

मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार

naidunia_image

मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा हो गया है। सुकून देने वाली बात यह है कि प्री-मानसून एक्टिविटी ने गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून की बारिश होगी।

गुजरात को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण गुजरात के जिलों- वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Priyanka Chopra The Bluff Set Accident | Upcoming Hollywood Film | चोटिल हुईं प्रियंका चोपड़ा: एक्ट्रेस से गले पर लगा गहरा कट, हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर हुआ हादसा

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्हें चोट लग गई है।

बुधवार को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फाेटो शेयर की जिसमें उनके गले में गहरा कट नजर आ रहा है।

फिल्म के सेट से प्रियंका ने यह फोटो शेयर किया है।

फिल्म के सेट से प्रियंका ने यह फोटो शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा.. ‘मेरी प्रोफेशनल लाइफ में कई खतरे भी हैं’

दरअसल प्रियंका इन दिनों फिल्म के स्टंट सीन की शूटिंग कर रही हैं और इसी बीच उन्हें यह चोट लग गई है।

प्रियंका ने बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए यह फोटो भी शेयर किया।

प्रियंका ने बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए यह फोटो भी शेयर किया।

कार्ल अर्बन के अपोजिट नजर आएंगी पीसी
इससे पहले भी प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था। इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे।

‘द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

प्रियंका ने हाल ही में फिल्म के सेट से क्लैप बोर्ड का यह फोटो भी शेयर किया था।

प्रियंका ने हाल ही में फिल्म के सेट से क्लैप बोर्ड का यह फोटो भी शेयर किया था।

फिल्म के सेट पर प्रियंका बेटी मालती को भी लेकर पहुंची हैं। उनके पति निक जोनस भी उनके साथ हैं। एक्ट्रेस अक्सर दोनों के साथ वेकेशन फोटोज शेयर करती हैं।

फिल्म के सेट पर प्रियंका बेटी मालती को भी लेकर पहुंची हैं। उनके पति निक जोनस भी उनके साथ हैं। एक्ट्रेस अक्सर दोनों के साथ वेकेशन फोटोज शेयर करती हैं।

‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखेंगी एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट पर प्रियंका इस फिल्म के अलावा जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है।

वहीं बॉलीवुड में वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली थीं। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आतीं, लेकिन फिलहाल यह फिल्म ही ठंडे बस्ते में है।

खबरें और भी हैं…
CG Cupboard Choices: पांच प्राधिकरणों की कमान संभालेंगे सीएम साय, अब कंपनियों से सीधे शराब खरीदेगी सरकार

CG Cupboard Choices: विष्णुदेव सरकार ने कैबिनेट बैठक में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नियमों में परिवर्तन करते हुए पांचों प्राधिकरणों की कार्य प्रणाली को प्रभावी एवं सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री इन प्राधिकरणों के अध्यक्ष होंगे। इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार में स्थानीय विधायकों को ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही थी।

Gwalior Information: छापे में मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री पकड़ी, 700 पेटी और रैफर-खाली बोतलें बरामद

ग्वालियर पुलिस ने बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पेप्सिको कंपनी की स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बोतल में पानी और फ्लेवर, एसेंस मिलाकर बनाई लोकल ड्रिंक भरकर बाजार में बेची जा रही थी। 700 पेटी मिसब्रांड एनर्जी ड्रिंक पुलिस को मिली है। यहां से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के रैपर, खाली बोतल, ढक्कन और मशीन बरामद हुई है।

By amit mishra

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 08:41:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 08:41:29 AM (IST)

Gwalior News: छापे में मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री पकड़ी, 700 पेटी और रैफर-खाली बोतलें बरामद

HighLights

  1. मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी
  2. बीएस साफ्ट ड्रिंक की बोतल में खपाई जा रही थी पानी और फ्लेवर से बनाई लोकल ड्रिंक
  3. फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पेप्सिको कंपनी की स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बोतल में पानी और फ्लेवर, एसेंस मिलाकर बनाई लोकल ड्रिंक भरकर बाजार में बेची जा रही थी। 700 पेटी मिसब्रांड एनर्जी ड्रिंक पुलिस को मिली है। यहां से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के रैपर, खाली बोतल, ढक्कन और मशीन बरामद हुई है। 700 पेटी तो भरी हुई बरामद हुई हैं, जिन्हें ग्वालियर के आसपास ग्रामीण इलाकों में सप्लाय करने की तैयारी थी। आरोपित आशीष शर्मा निवासी मुरैना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उस पर कापीराइट एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। उससे पूछताछ चल रही है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मिसब्रांड कोल्डड्रिंक की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सीएसपी अशोक सिंह जादौन, बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र तोमर और फोर्स को यहां भेजा गया। यहां काफी मात्रा में पेप्सिको कंपनी की स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक की भरी हुई बोतलें मिली। यहां से 700 पेटी एनर्जी ड्रिंक बरामद हुई। एक पेटी में 30 बोतलें थी, इस तरह करीब 21 हजार बोतलें यहां से बरामद की गई हैं। फैक्ट्री संचालित करने वाले आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उप्र भेज चुका 600 पेटी, ग्रामीण इलाकों और बाहरी क्षेत्रों में होती है सप्लाई

उप्र भेज चुका 600 पेटी, ग्रामीण इलाकों और शहर के आउटर से लेकर हाइवे तक सप्लाय: आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह उप्र के अलग-अलग जिलों में अब तक 600 पेटी भेज चुका है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहर के आउटर से लेकर हाइवे तक वह मिसब्रांड कोल्डड्रिंक बेचता है। यहां दुकानदारों को सस्ते में मिलती है तो वह खरीदते हैं। इसे पूरे दाम पर बेचते हैं, उन्हें असली बताकर ही बेची जाती थी।

मात्र 2 रुपये में तैयार हो जाती है एनर्जी ड्रिंक, गाजियाबाद से फ्लेवर और दिल्ली से आता है पैकिंग मटेरियल

जिस एनर्जी ड्रिंक को असली बताकर बेचा जा रहा था, वह मात्र 2 रुपये में तैयार हो जाती है। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि पानी में फ्लेवर, एसेंस मिलाकर ड्रिंक तैयार कर ली जाती है। गाजियाबाद से फ्लेवर मिल जाता था। यहां से स्टिंग के अलावा, हर कोल्डड्रिंक का फ्लेवर मिल जाता है। जो मिलता जुलता है। एक बार में पीने पर सामान्य व्यक्ति समझ ही नहीं सकता। इसे बाजार में 18 रुपये में बेचा जाता है। ग्रामीण इलाकों में सस्ती बेची जाती थी, इसलिए 15 रुपये में मिल जाती थी और इसकी खूब बिक्री होती थी।

अवि नाम से रजिस्ट्रेशन

आशीष ने नवंबर माह में ही फैक्ट्री शुरू की है। उसने फूड विभाग से अवि नाम से ब्रांड का रजिस्ट्रेशन कराया था। 150 पेटी इस ब्रांड की भी बरामद हुई। अवि की आड़ में वह बड़े ब्रांड की ड्रिंक बनाकर बेचने लगा था।

ENG vs WI T20 World Cup Updates: वेस्टइंडीज की धमाकेदार शुरुआत, विकेट के लिए तरसा इंग्लैंड

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज की धमाकेदार शुरुआत हुई है. दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को सुपर-8 के पहले मैच में अमेरिका को हरा दिया है. गुरुवार को सुपर-8 के दो मुकाबले होने हैं. दिन के पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की है. उसने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 82 रन ठोक दिए. दिन का दूसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2024, 07:30 IST

Reasi Terror Assault: रियासी आतंकी हमला मामले में एक गिरफ्तार, आतंकियों की मदद करने का आरोप

Reasi Terror Assault: रियासी बस हमले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है। यह रियासी हमले की पहली गिरफ्तारी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 05:13:46 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 07:05:29 PM (IST)

Reasi Terror Attack: रियासी आतंकी हमला मामले में एक गिरफ्तार, आतंकियों की मदद करने का आरोप
रियासी बस हमले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।

HighLights

  1. 9 जून को आतंकियों ने बस पर हमला किया था।
  2. आतंकी हमले में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
  3. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एएनआई, नई दिल्ली। Reasi Terror Assault: शिवखोड़ी से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर नौ जून को आंतकियों ने हमला किया था। इस अटैक में बस ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

यह रियासी हमले में पहली गिरफ्तारी है। रियासी की वरिष्ठ अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि आरोपी हाकम दीन राजौरी का रहने वाला है। उस पर हमले के लिए आंतकवादियों की मदद करने का आरोप है। उसने कबूला है कि आतंकियों को रुकवाया था और उनके गाइड का काम किया था।

उन्होंने कहा, ‘हाकम दीन घटना के बाद वो आतंकवादियों को लेकर निकला था। तीन बार आतंकवादी उसके घर पर आए थे।’ इसको आतंकवादियों को घटना स्थल पर ले जाने के लिए कहा गया था। जिसके लिए इसे छह हजार रुपये मिले।

— ANI (@ANI) June 19, 2024

9 जून को हुआ था हमला

दरअसल, 9 जून को शिवखोड़ी से दर्शन कर वैष्णो देवी लौट रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। यह हमला रियासी के पास हुआ था। आंतकियों ने बस के ड्राइवर को गोली मार दी। जिसके बाद बस का कंट्रोल बिगड़ गया और खाई में गिर गई। इसके बाद आतंकवादियों ने बस पर गोलियां बरसाई।

हमले में 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। इस वारदात के दो दिन बाद कठुआ और डोडा में आतंकी वारदात सामने आई। सेना ने कठुआ में दो आतंकियों को मार गिराया। जबकि डोडा हमले में पांच जवान घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के हादीपोरा में दो आतंकी ढेर

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार (19 जून) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां हादीपोरा इलाके में दो आतंकी मारे गए। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इससे पहले 17 जून को सुरक्षाबलों ने आतंकी LeT कमांडर उमर अकबर को मार गिराया था।

रियासी हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई

रियासी हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। 16 जून को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया था कि आतंकवादियों को बख्शा ना जाएं।

Gurmeet Choudhary’s sequence ‘Maharana’ stopped halfway | गुरमीत चौधरी की सीरीज ‘महाराणा’ हुई बंद: 6 महीने तक चली थी शूटिंग, डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के बाद लिया गया बड़ा फैसला

21 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

दिवंगत आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के आखिरी प्रोजेक्ट ‘महाराणा’ को बंद कर दिया गया है। इस वेब सीरीज से वह बतौर डायरेक्टर अपना कमबैक करने वाले थे। बता दें, साल 2012 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘अजिंठा’ को डायरेक्ट किया था।

पिछले साल डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने वेब सीरीज ‘महाराणा’ का ऐलान किया था जिसमें गुरमीत चौधरी को शूरवीर महाराणा प्रताप के किरदार के लिए और एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को महारानी अजबदे की भूमिका के लिए चुना गया था। कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो में इसकी शूटिंग शुरू भी हो चुकी थी।

नितिन देसाई का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था

सीरीज से जुड़े सूत्र बताते हैं, ‘दिवंगत नितिन देसाई का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। तकरीबन एक साल की तैयारी के बाद, पिछले साल उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की थी। शुरूआती शेड्यूल के मुताबिक, टीम ने गुरमीत चौधरी के साथ शूटिंग शुरू की थी। हालांकि, प्रोजेक्ट शुरू होने के तकरीबन 6 महीने बाद ही नितिन जी का निधन हो गया। ऐसे में, डिज्नी प्लस हॉट स्टार की टीम के पास इस प्रोजेक्ट को बीच में ही बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।’

नितिन जी इस प्रोजेक्ट के कैप्टन थे: रिद्धिमा पंडित

इस बात की पुष्टि करते हुए, रिद्धिमा पंडित ने दैनिक भास्कर से कहा, ‘देखिए, अभी तक हमें इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। नितिन जी इस प्रोजेक्ट के कप्तान थे। ऐसे में, बिना कैप्टन इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना मुश्किल है। वैसे, मैंने इसके लिए शूटिंग शुरू नहीं की थी।’

आगे क्या होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है: गुरमीत चौधरी

वहीं, गुरमीत चौधरी की मानें तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। एक्टर ने कहा, ‘फिलहाल मैं अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हूं। महाराणा की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। हालांकि, आगे क्या होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।’

नितिन देसाई ने इस सीरीज को बड़े लेवल पर बनाने की बात कही थी

पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में, नितिन देसाई ने इस सीरीज को बड़े लेवल पर बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘इस वेब सीरीज के जरिए हमारा उद्देश्य दर्शकों को भारत के इतिहास के दिलचस्प पहलू के बारे में बताना है। हालांकि इतिहास के इतने बड़े योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन पर सीरीज बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन इसे लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। इस पीरियड ड्रामा को हम बहुत भव्य स्तर पर बना रहे हैं। लुक और टोन को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए हमने काफी शोध किया है। पूरी प्रामाणिकता के साथ हम शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’

बता दें, इस सीरीज को नितिन देसाई त्रिमितिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रहे थे।

नितिन देसाई ने 2 जुलाई की सुबह खुदकुशी कर ली थी। 4 जुलाई को ND स्टूडियो में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

खबरें और भी हैं…
MP Information: प्रदेश सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी पर सीधी भर्ती, पदोन्नति की प्रतीक्षा में पीजीएमएओ कोटा बढ़ाने से नाराज

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 के बाद से पदोन्नति के लिए ग्रेडेशन लिस्ट ही तैयार नहीं की है। इस कारण इसके बाद पात्र पीजीएमओ के नाम ही नहीं हैं। वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी (पीजीएमओ) नाराज हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 05:26:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 05:26:41 AM (IST)

सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी

HighLights

  1. प्रदेश में 888 विशेषज्ञों की भर्ती में मात्र 388 मिले
  2. विशेषज्ञों की 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती
  3. पदोन्नति की प्रतीक्षा में 800 से अधिक पीजीएमएओ, कोटा बढ़ाने से बढ़ी नाराजगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया. भोपाल : प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए सरकार ने पहली बार 2022 में इसके 888 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी, पर 388 डॉक्टर्स ने ही पदभार ग्रहण किया। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञों की सीधी भर्ती का कोटा पिछली कैबिनेट बैठक में 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इस कारण वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी (पीजीएमओ) नाराज हैं।

विशेषज्ञों की 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती

लगभग 850 पीजीएमओ पदोन्नति की राह देख रहे हैं, पर सरकार विशेषज्ञों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। पीजीएमओ को विशेषज्ञ बनने के लिए एमडी-एमएस की डिग्री वाले को दो वर्ष और डिप्लोमा वाले को कम से कम तीन वर्ष तक सेवा देनी होती है। यह अवधि पूरी कर चुके पीजीएमओ की संख्या 800 से अधिक है। इनमें आर्थाेंपेडिक्स, नाक-कान एवं गला और नेत्र विभाग में काम कर रहे पीजीएमओ तो लगभग आठ वर्ष से पदोन्नत नहीं हो पाए हैं।

पदोन्नति के लिए ग्रेडेशन लिस्ट ही तैयार नहीं की

दूसरी गड़बड़ यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 के बाद से पदोन्नति के लिए ग्रेडेशन लिस्ट ही तैयार नहीं की है। इस कारण इसके बाद पात्र पीजीएमओ के नाम ही नहीं हैं। सबसे बड़ा अन्याय सेवारत पीजीएमओ के साथ हो रहा है। वर्ष 2019 के बाद से उनकी ग्रेडेशन लिस्ट ही तैयार नहीं की गई है। ऐसे में 400 से अधिक सेवारत पीजीएमओ का 2019 के बाद से प्रमोशन ही नहीं हो पाया है। इनमें वह डाक्टर शामिल हैं जिन्होंने विभाग में सेवा देते हुए एमडी-एमएस की डिग्री पूरी की है।

Umaria Information: मानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

मानपुर में एक साड़क हादसे में २ लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य मामले में छत से गिरने से मजदूर की मौत हो गई।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 05:17:33 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 05:17:33 AM (IST)

Umaria News: मानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल
छत से गिरकर एक मजदूर की मौत

HighLights

  1. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
  2. ueoms csx 2 kr

नईदुनिया न्यूज, मानपुर : मानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुवाली में हुई घटना शाम करीब 5 बजे कुवाली में हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग ग्राम कुवाली से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर मानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मानपुर उपनिरीक्षक शोभाराम रावत ने बताया कि तीनों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जायाग गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश पुत्र देवकुमार लोधी (19) नि. पिथमपुर, इकरार पुत्र गफ्फार (20) नि महू को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज पुत्र भागीरथ (28) नि. पिथमपुर घायल हो गया। जिसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया।

छत गिरकर मजदूर की मौत

विकटगंज में छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम विक्रम वर्मन है। वर्मन बच्चा अग्रवाल के निवास में सेंट्रिंग प्लेट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण विक्रम को काफी चोट लग गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। शरीर में ज्यादा चोट होने के कारण विक्रम को अस्पताल में किसी भी तरह की राहत नहीं मिल सकी। कुछ देर के उपचार के बाद ही विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मामले को जांच में ले लिया है।