UGC-NET June 2024: यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, 18 जून को हुआ था एग्जाम
UGC-NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह एग्जाम 18 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 10:28:04 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:28:04 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। UGC-NET June 2024 Examination Cancelled: केंद्र सरकार ने मंगलवार (18 जून) को हुए यूजीसी नेट 2024 पेपर को रद्द कर दिया है। यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराता है। सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी के चलते मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।

