Jabalpur Information : अनूपपुर-मंडला में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, चार झुलसे; सिलेंडर फटने से छह वर्ष का मासूम घायल

Jabalpur Information : अनूपपुर के बिजुरी व मंडला के निवास में तेज आंधी एवं वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं निवास थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को ग्राम चकदेही में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 12:48:53 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 12:48:53 PM (IST)

HighLights

  1. किचिन पर मौजूद घर के चार सदस्य झुलस गए हैं।
  2. एंंबुलेंस से सभी को सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।
  3. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची जांच कर रही है।

Jabalpur Information : नईदुनिया टीम, जबलपुर। मंडला के निवास थाना क्षेत्र के भलवारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए हैं। बताया गया है कि ग्राम भलवारा के बड़े टोला में देर शाम बारिश के दौरान ही मकान में आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें घर के चार सदस्य झुलस गए। घायलों में हरी तेकाम पिता दया राम, पत्नी आशा बाई, मां डुमरिया बाई और 14 वर्षीय बालक दीपेश झुलस गया। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी। एंंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

आकाशीय बिजली के चपेट में आए दो युवकों की मौत

अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गांव के एक टपरे के पास तीन बजे गिरी थी। बताया गया घटनास्थल के पास सामूहिक रूप से करीब दस से बारह लोग एक स्थान पर खड़े थे। इस घटना में बृजमोहन कोल पिता गोविंद 25 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल पिता मैकू कोल 25 वर्ष निवासी छिरहटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक सात स्थित बरघाट (कुड़कू दफाई) निवासी 40 वर्षीय विजय कोडा़कू की भी मौत हुई है।

ग्राम चकदेही में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा

निवास थाना क्षेत्र में के ग्राम चकदेही में बिरजू पिता लोहमेन (24 ) व उनकी पत्नी गमनी बाई पति बिरजू और उनका छः माह का मासूम दिब्यांस चकदेही निवासी व साला शैलेश पिता चंदर सिंह पंद्रो (20)ग्राम बढ़झर निवासी

ग्राम चकदेही में घर पर सभी थे।पत्नी खाना बना रही थी। सभी किचिन पर ही मोजूद थे।अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और देखते देखते फट गया। आवाज सुन मोहल्ले वाले पहुंचे।देखा की सिलेंडर फट गया है और स्वजन झुलस गए हैं। आनन फानन में सभी को निजी वाहन से निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी हैं ।

Morena Crime: साढ़े चार माह से गुम थे देवर-भाभी, मुरैना की क्वारी नदी में मिली कार… अंदर थे दो कंकाल

गोपी गांव की नदी में पानी उतरने के बाद एक कार नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। कार पर महाराष्ट्र का नंबर लिखा था। पुलिस ने कार को नदी से निकालकर खोला, तो अंदर से दो कंकाल बरामद हुए। माना जा रहा है कि ये देवर और भाभी के हैं, जो प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे थे।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 05:56:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 12:53:46 PM (IST)

Morena Crime: साढ़े चार माह से गुम थे देवर-भाभी, मुरैना की क्वारी नदी में मिली कार… अंदर थे दो कंकाल
पहला चित्र नीरज का, दूसरे चित्र में पानी में गिरी कार, तीसरा चित्र म‍िथलेश का।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के सिहोनियां का मामला
  2. आज ही खोले गए थे स्टाप डैम के गेट
  3. पानी उतरा, तो कार में मिला कंकाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सिहोनियां थाना क्षेत्र के गोपी गांव के पास क्वारी नदी में एक कार मिली, जिसे बाहर निकाला गया तो उसमें एक महिला और एक पुरुष के कंकाल निकले। मृतक रिश्ते में भाभी और चचेरा देवर हैं, जो आपस में प्रेम-प्रसंग के चलते साढ़े चार महीने पहले घर भागे थे।

महिला के पति ने अंबाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन युवक के परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। यह मामला आनर किलिंग का है या फिर देवर-भाभी जिस कार से जा रहे थे, वह नदी में गिरी है? इन दोनों आशंकाओं को देखते हुए पुलिस छानबीन में जुटी है। गोपी गांव में क्वारी नदी पर बड़ा स्टाप डैम है।

हर साल वर्षा स्टाप डैम के गेट खोले जाते है

हर साल बारिश से पहले इस स्टॉप डैम के गेट खोलकर नदी का पानी निकाला जाता है, जिससे नदी की सफाई भी हो जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह स्टॉप डैम के गेट खोले गए। दोपहर में नदी का जलस्तर कम हुआ तो नदी के बीचोंबीच एक कार दिखी, जो काई व नदी में उगने वाले पौधों से ढंकी थी।

कुछ ग्रामीणों ने जाकर देखा तो कार के अंदर नरकंकाल दिखे। इसके बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना सिहोनिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकालकर खोला। कार के अंदर दोनों नर कंकालों की जांच से पता चला कि एक महिला और दूसरा पुरुष का है।

naidunia_image

कार के नंबर- एमएच 03 बीसी- 8720 से मृतकों की पहचान हुई

पता चला कि ये कंकाल अंबाह थाना क्षेत्र के छत्ते का पुरा निवासी जगदीश सखबार के पुत्र नीरज और मुकेश सखबार की पत्नी मिथलेश के हैं, जो रिश्ते में चचेरे देवर-भाभी हैं। पुलिस के अनुसार, स्वजन से पूछताछ के आधार पर पता चला है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग था, जिसके चलते छह फरवरी को ये दोनों घर से भागे थे।

मृतका मिथलेश के पति मुकेश सखबार ने बताया कि छह फरवरी को मिथलेश बाजार जाने की बात कहकर गई थी, वहीं से नीरज उसे कार में बैठाकर ले गया था। नीरज उनके चाचा का बेटा है।

लापता होने के छह-सात दिन तक चाचा व अन्य स्वजन कहते रहे कि एक-दो दिन में आ जाएंगे, इसलिए 14 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इन दोनों के आपस में संबंध थे। इनकी कार नदी में कैसे गिरी, इसकी जांच पुलिस ही करेगी।

वहीं, सिहोनियां थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर के अनुसार, आशंका है कि दोनों की हत्या करके कार सहित शव नदी में फेंके गए हों और यह भी हो सकता है कि स्पीड में होने के कारण रपटे से कार नदी में गिर गई हो। रपटे पर मुड्ढी भी नहीं हैं, जिससे हादसा होने की आशंका भी है।

T20 World Cup: बांग्लादेशी पेसर को महंगा पड़ा नेपाल के कप्तान से भिड़ना, आईसीसी ने लिया कड़ा फैसला

दुबई. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ना महंगा पड़ गया है. आईसीसी ने तंजीम हसन को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है. आईसीसी ने इस कारण तंजीम हसन साकिब पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

तंजीम हसन साकिब ने नेपाल के खिलाफ ग्रुप डी के मैच में सात रन देकर चार विकेट लिए थे. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को 21 रन से जीत मिली थी. तंजीम हसन साकिब इस दौरान रोहित पौडेल से भिड़ गए थे. यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है.

T20 World Cup के बाद संन्यास की हड़बड़ी, 3 दिग्गजों ने किया ऐलान, लंबी होने वाली है ये लिस्ट

आईसीसी के मुताबिक मैदानी अंपायर अहसान रजा और सैफ एंगोजस्की, तीसरे अंपायर जयरामन मदनगोपाल और चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना ने तंजीम पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए. तंजीम ने आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

बता दें कि तंजीम हसन साकिब ने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.12 का उल्लंघन किया था. यह किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या अन्य किसी व्यक्ति से अनुचित तौर पर शारीरिक संपर्क के संबंध में है.

Tags: Bangladesh, Icc T20 world cup, T20 World Cup

Nalanda Vishwavidyalaya: पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत कार्यक्रम में हुए शामि

सरकार नालंदा विश्वविद्यालय को पुराना वैभव दिलाने के प्रयास में जुट गई है। पीएम मोदी आज प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास नए कैंपस का आज उद्घाटन किया। 2010 में इस विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना होने के बाद से ही यह अस्थाई भवन में चल रहा था। जिसके बाद 2017 में नए कैंपस का निर्माण शुरू किया गया था।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 07:48:26 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 11:07:08 AM (IST)

Nalanda Vishwavidyalaya: पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत कार्यक्रम में हुए शामि
पीएम मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया

HighLights

  1. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बदला था कानून
  2. विश्वविद्यालय चलाने के लिए कई देशों के साथ हुए हैं समझौते
  3. बिहार के राजगीर में किया गया है विश्वविद्यालय का निर्माण

Nalanda Vishwavidyalaya एजेंसी, नालंदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंंचे। जहां उन्‍होंने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। इससे पूर्व पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा कर इसकी जानकारी ली। बिहार के राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास ही नया कैंपस बनाया गया है।

#WATCH | Nalanda, Bihar: Prime Minister Narendra Modi unveils a plaque on the new campus of Nalanda College as he inaugurates the campus. The PM additionally planted a sapling right here. pic.twitter.com/LUtRN02Jxy

— ANI (@ANI) June 19, 2024

विदेश मंत्रालय के अनुसार मौजूदा नालंदा विश्वविद्यालय को सरकार वैसा ही वैभव दिलाना चाहती है, जैसा 800 साल पहले था। सरकार विश्वविद्यालय को शिक्षा का नया केंद्र बनाना चाहती है। नालंदा विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना साल 2010 में की गई थी, जिसके लिए सरकार ने बकायदा कानून भी बनाया था। हालांकि तब से अब तक यह अस्थाई भवन में ही चल रहा था। बताया गया कि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में करीब 8 लाख किताबें रहेंगी।

17 देश हो होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित 17 देशों के राजदूत भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। यह वे देश हैं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना व इसे चलाने में सहयोग देने के लिए समझौता किया है।

खबर अपडेट हो रही है…

Sonakshi Sinha Wedding ceremony Features Particulars Replace | Zaheer Iqbal | 20 जून को सोनाक्षी-जहीर की हल्दी सेरेमनी: एक्ट्रेस के बांद्रा वाले फ्लैट में फंक्शन, 50 से भी कम मेहमान शामिल होंगे

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23 जून को शादी करने जा रहे बॉलीवुड कपल सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग फंक्शन से जुड़ी एक और डिटेल सामने आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 20 जून को बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट करने वाला है। इस इंटीमेंट इवेंट में दोनों के परिवार वालों को मिलाकर 50 से भी कम मेहमान शामिल होंगे।

बांद्रा स्थित यह अपार्टमेंट सोनाक्षी ने पिछले साल सितंबर में खरीदा था जब उन्होंने परिवार से अलग रहना शुरू किया था।

सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं।

इवेंट के लिए सोनाक्षी ने चूज किया मिनिमल डेकोर
सोनाक्षी और जहीर का प्लान बिना किसी शोर-शराबे के शादी की रस्मों को पूरा करने का है। इवेंट के लिए सोनाक्षी ने पारंपरिक येलो और पिंक थीम को छोड़कर नॉर्मल डेकोर चूज किया है।

कपल 23 जून को सुबह रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद में शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्त्रां में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा।

सोनाक्षी ने सितंबर 2023 में बांद्रा में 11 करोड़ रुपए में अपार्टमेंट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 55 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी अपार्टमेंट में हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की जाएगी।

सोनाक्षी ने सितंबर 2023 में बांद्रा में 11 करोड़ रुपए में अपार्टमेंट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 55 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी अपार्टमेंट में हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की जाएगी।

सोमवार को कपल ने सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी
इससे पहले सोनाक्षी और जहीर ने सोमवार रात बैचलर पार्टी एंजॉय की थी। दोनों ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इस पार्टी में सोनाक्षी की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी शामिल हुई थीं।

सोनाक्षी ने पार्टी से फोटो शेयर करते हुए डेट भी मेंशन की थी।

सोनाक्षी ने पार्टी से फोटो शेयर करते हुए डेट भी मेंशन की थी।

सोनाक्षी की इस बैचलर पार्टी में उनकी करीबी दोस्त हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं।

सोनाक्षी की इस बैचलर पार्टी में उनकी करीबी दोस्त हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं।

पार्टी में सोनाक्षी के फ्रेंड्स के अलावा जहीर की बहन सनम रत्नसी भी शामिल हुई थीं।

पार्टी में सोनाक्षी के फ्रेंड्स के अलावा जहीर की बहन सनम रत्नसी भी शामिल हुई थीं।

दूसरी तरफ जहीर ने भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए कुछ फोटोज शेयर किए थे।

दूसरी तरफ जहीर ने भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए कुछ फोटोज शेयर किए थे।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

22 जून को सगाई, 23 की शाम को रिसेप्शन:सोनाक्षी की शादी में शरीक हो रहे मेकअप आर्टिस्ट का दावा- सलमान को गया पहला कार्ड

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ड्रीम वेडिंग करना चाहती थीं सोनाक्षी:सालों पहले किया था खुलासा, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में समंदर किनारे सात फेरे लेने की जताई थी इच्छा

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि दोनों 23 जून को शादी की रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
CG Recruitment: छत्‍तीसगढ़ में 33 हजार पदों में भर्ती के लिए मिल चुकी है स्वीकृति, जल्‍द जारी होगा नोटिफिकेशन

CG Trainer Recruitment: छत्‍तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के स्कूलों व्याख्याता के 2,524, शिक्षकों के 8,194 और सहायक शिक्षकों के 22 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती के लिए शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 10:56:26 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:56:56 AM (IST)

HighLights

  1. बस्तर, कोंडागांव में स्थिति ज्यादा खराब, शहरों में अतिशेष शिक्षक
  2. छत्‍तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार
  3. 5,000 से ज्यादा स्कूल जहां सिर्फ एक शिक्षक

New Trainer Recruitment in Chhattisgarh: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि 5,000 से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं, जहां सिर्फ एक शिक्षक हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय के मुताबिक बस्तर, कोंडागांव में ऐसे स्कूलों की संख्या 800 से अधिक है। छत्तीसगढ़ में 26 जून से शाला प्रवेशोत्सव की शुुरुआत हो रही है,लेकिन एक बार फिर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी की चुनौती बनी हुई है। बस्तर में 428 और कोंडागांव में 417 स्कूलों में एकल शिक्षक है।

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों का कहना है कि सभी संभाग के संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे विसंगतियों की रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 610 ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षक ही नहीं है। सिर्फ ग्रामीण या शहरी क्षेत्र नहीं बल्कि राजधानी में 27 और बिलासपुर में 109 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे हैं।

33 हजार पदों में भर्ती के लिए मिल चुकी है स्वीकृति

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के स्कूलों व्याख्याता के 2,524, शिक्षकों के 8,194 और सहायक शिक्षकों के 22 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती के लिए शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

गांव से शहर आ रहे शिक्षक

प्रदेश के स्कूलों की स्थिति यह है कि शहरी क्षेत्र के कई स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक हैं, वहीं ग्राणीण क्षेत्रों में इसकी समस्या बनी हुई है। जिलेवार आंकड़ों पर गौर करें तो रायपुर में 886 अतिशेष शिक्षक हैं, वहीं महासमुंद में इसकी संख्या 804 हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा, जिन स्कूलों में छात्र अधिक व शिक्षक कम हैं। ऐसे स्कूलों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालकों को दी गई है। शिक्षकों की भर्ती के बाद भी यह समस्या नहीं होगी।

फैक्ट फाइल

जिला-एक शिक्षक-एक भी शिक्षक नहीं

बस्तर-428-54

कोंडागांव-417-54

सुकमा-306-34

कोरबा-341-27

बलरामपुर-298-32

कांकेर-268-19

रायगढ़-266-04

महासमुंद-231-12

गरियाबंद-204-13

Damoh Information : दमोह कलेक्टर बोले-हर हाल में लागू होगा एप, विधायक ने कहा-जरूरत नहीं, यह है विवाद की जड़

Damoh Information : मंगलवार से प्रारंभ हुए नए शिक्षण सत्र को लेकर दमोह जिले में विवाद खड़ा हो गया। कलेक्टर सुधीर कोचर ने शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति को लेकर स्पष्ट किया है कि सार्थक एप हर हाल में लागू होगा। वहीं हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमादेवी खटीक ने विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है कि एप को लागू करने की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 10:46:53 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:46:53 AM (IST)

Damoh News : दमोह कलेक्टर बोले-हर हाल में लागू होगा एप, विधायक ने कहा-जरूरत नहीं, यह है विवाद की जड़

HighLights

  1. सार्थक एप को लेकर कलेक्टर कोचर और विधायक खटीक आमने-सामने।
  2. स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति एप पर हाजिरी दर्ज कराने को अनिवार्य किया।
  3. शिक्षकों को स्कूल से गायब रहने का मौका नहीं मिलेगा, शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा।

Damoh Information : सुनील गौतम, नईदुनिया, दमोह। शासन ने शिक्षकों की स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर सार्थक एप पर हाजिरी दर्ज कराने को अनिवार्य किया है। शिक्षक इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर ने सार्थक एप का उपयोग करने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं। विधायक के पत्र का स्थानीय लोगों ने भी विरोध करते हुए कहा कि नई व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

इसलिए जरूरी है एप

सार्थक एप से समस्त शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी है। इस एप से जहां शिक्षकों को स्कूल से गायब रहने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं बिना किसी निरीक्षण के भी स्कूलों की शिक्षकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित होगी। शिक्षकों की उपस्थिति होने से छात्र-छात्राओं को अध्ययन सुचारू रूप से कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में भी सुधार के साथ-साथ शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। जिले में कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब शिक्षकों ने स्वयं स्कूल नहीं जाकर दूसरे से शिक्षण कार्य करा लिया। इस एप से ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। वहीं शासन ने अटैचमेंट की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

ऐसा है विधायक के पत्र का मजमून

हटा विधायक द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि हटा विधानसभा क्षेत्र के अनेक शिक्षकों ने ज्ञापन देकर एप लागू करने पर आपत्ति जताई है। विधायक ने जिले के परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले को प्रदेश व देश में उत्कृष्ट स्थान मिलने की बात कही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि संयोगवश 2024 में परीक्षा परिणाम न्यूनतम रहा है। जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों की अकर्मण्यता प्रदर्शित की जा रही है।

समस्त शिक्षकों में निराश व भय का वातावरण

दमोह जिले में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर जो सार्थक एप लागू किया जा रहा है, इससे समस्त शिक्षकों में निराश व भय का वातावरण बना हुआ है, क्योंकि प्रदेश के किसी भी जिले में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए सार्थक एप या अन्य किसी भी आनलाइन एप का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अकेले दमोह जिले के शिक्षकों के लिए सार्थक एप की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है। इस प्रक्रिया को बंद किया जाना चाहिए।

सख्ती रही है न्यूनतम परीक्षा परिणाम का कारण

इस वर्ष की संपूर्ण परीक्षा केंद्रों पर सतत व कठोर निगरानी के साथ-साथ औचक निरीक्षण किया गया, उससे ठेका या नकल प्रक्रिया पर अंकुश लगना भी माना जा रहा है। पिछले वर्ष तेंदूखेड़ा में बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने का मामला आने के बाद तत्कालीन कलेक्टर एस चैतन्य कुमार द्वारा इस मामले में जिम्मेदारों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की गई। उसके बाद ही इस वर्ष की परीक्षा में कठोर निगरानी किए जाने के कारण परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट आई है।

शिक्षकों को शत प्रतिशत सार्थक एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य ही है और इस पर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सुधीर कुमार कोचर, कलेक्टर।

शिक्षकों ने अवगत कराया तो मुझे महसूस हुआ कि दमोह जिले में सार्थक एप की किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।

उमादेवी खटीक, विधायक हटा।

Kane Williamson: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की कप्तानी, सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट भी ठुकराया, ये है वजह

सीमित ओवरों के क्रिकेट फॉर्मेट में 91 वनडे मैच और 75 टी 20 मैच की कप्तानी कर चुके केन विलियमसन ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल होने से इनकार कर दिया है। विलियमसन इससे पहले टेस्ट मैच की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 09:48:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 09:48:00 AM (IST)

Kane Williamson: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की कप्तानी, सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट भी ठुकराया, ये है वजह
केन विलियमसन -फाइल फोटो

HighLights

  1. विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे विलियमसन
  2. टेस्ट मैच के बाद अब टी 20 और वनडे मैच की कप्तानी छोड़ी
  3. टेस्ट और आईसीसी चैंपियनशिप टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर

खेल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट के साथ विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी केन विलियमसन के बयान के अनुसार उन्होंने प्लेयर्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया है। साथ ही लिमिटेड ओवर फॉर्म में भी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को नेशनल टीम और घरेलू सुपर स्मैश में शामिल होना पड़ता है।

Contract Information | Kane Williamson has re-emphasised his long-term dedication to the BLACKCAPS in all three codecs – regardless of declining a central contract for the 2024-25 yr. #CricketNation https://t.co/FhDIgpoifs

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 18, 2024

क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

कप्तानी छोड़ने के बाद भी केन विलियमसन क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाले आठ टेस्ट मैचों में खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही साल 2025 में फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

क्यों छोड़ी कप्तानी

दरअसल, केन विलियमसन विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने और उनके साथ घूमने की भी इच्छा जताई है। उन्होंने कप्तानी छोड़ते हुए कहा कि मैं टीम को हर तरह से आगे बढ़ाने में योगदान देता रहूंगा। न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

naidunia_image

टेस्ट में भी छोड़ चुके हैं कप्तानी

गौरतलब है कि केन विलियमसन ने पहले ही टेस्ट मैच में कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं अब उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ दी है। विलियमसन ने 91 वनडे मैच और 75 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है।

अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन

केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम का हाल आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम सुपर 8 में भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। कीवी टीम को अपने शुरुआती 2 मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था।

केन विलियम्सन भी चले बोल्ट की राह, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, कप्तानी छोड़ी, सुपर 8 से बाहर होने के बाद…

नई दिल्ली. केन विलियम्सन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को ऐसा झटका दिया है, जिससे उबरने में उसे लंबा वक्त लग सकता है. विलियम्सन ने साफ कर दिया है कि वे 2024-25 सीजन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है. केन विलियम्सन को मॉडर्न क्रिकेट के ‘फैब फोर’ में शामिल किया जाता है, जिसमें विराट कोहली, जो रूट और स्टीवन स्मिथ शामिल हैं. विलियम्सन न्यूजीलैंड को आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं.

केन विलियम्सन के इस फैसले को ट्रेंट बोल्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल ही में संन्यास का ऐलान करने वाले बोल्ट ने दो साल पहले ही न्यूजीलैंड का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग देशों की टी20 और टी10 लीग क्रिकेट में खेलने पर फोकस किया. हालांकि, इस दौरान जब भी न्यूजीलैंड कोई बड़ी सीरीज खेलनी हुई या आईसीसी इवेंट्स हुए तो उसमें बोल्ट अपनी नेशनल ड्यूटी के लिए लौट आए.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2024, 09:15 IST

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात

मंगलवार को अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला पहुंचा था। यहां एयरपोर्ट पर तिब्बती समुदाय द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं आज यह प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करेगा। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात
दलाई लामा – फाईल फोटो

HighLights

  1. दलाई लामा मंदिर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
  2. भारत सरकार के अधिकारियों और दलाई लामा से करेगा भेंट
  3. चीन ने अमेरिका पर गलत संदेश देने का लगाया आरोप

Dalai Lama एजेंसी, धर्मशाला। भारत पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला स्थित दलाई लामा मंदिर पहुंचा। वहीं, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और अमेरिका पर दुनिया को गलत संकेत भेजने और दलाई लामा धर्म की आड़ में चीन विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी संसद में विदेशी मामलों के समिति के अध्यक्ष माइकल मैकोल की अगुवाई में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था। यहां धर्मशाला में तिब्बती समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। आज प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करने के साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी व्यवसायियों से भी मिलेगा।

#WATCH | Himachal Pradesh: Disciples arrive at Dalai Lama Temple in Dharamshala. A U.S. Congressional delegation has additionally arrived on the temple complicated for a gathering with Tibetan religious chief Dalai Lama at his residence. pic.twitter.com/rvYRimTAD4

— ANI (@ANI) June 19, 2024

अमेरिका ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद को संबोधित किया और तिब्बत की आजादी का समर्थन करते हुए उसे आजाद देश की मान्यता देने की भी बात कही है। इस प्रस्‍ताव को अमेरिका के निचले सदन में भी पास कर दिया गया है।