पहले डी कॉक, फिर मिलर… USA के हरमीत सिंह ने लगातार दो गेंदों पर साउथ अफ्रीका को हिला डाला, देखें VIDEO
31 साल के हरमीत सिंह ने दो गेंद पर दो विकेट निकाले.हरमीत सिंह ने क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर को चलता किया.डेविड मिलर को हरमीत ने कॉट एंड बोल्ड कर आउट किया.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सुपर-8 मुकाबले के दौरान अमेरिका के सामने मैदान में उतरी. क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 40 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरे विकेट के लिए डी कॉक ने एडेन मारक्रम के साथ मिलकर 110 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई. अफ्रीकी टीम धीरे-धीरे कर अमेरिका पर हावी होती नजर आ रही थी. इस बीच गेंदबाजी अटैक पर आए हरमीत सिंह ने अफ्रीकी टीम को झटके पर झटका दिया. उन्होंने दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम किए.
बेहद खतरनाक नजर आ रहे क्विंटन डी कॉक को हरमीत ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करवाया. गेंद छक्के की तरफ जा रही थी. इसी बीच शायन जहांगीर ने शानदार कैच पकड़कर बाएं हाथ के इस बैटर को चलता किया. इसके बाद अफ्रीकी टीम के किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर बैटिंग के लिए आए. मिलर ने पहली ही गेंद पर विकेट से हटते हुए सामने की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया. लेकिन वो इस चक्कर में हरमीत को ही आसान कैच दे बैठे. मिलर गोल्डन डक का शिकार हुए. हरमीत ने उन्हें कॉट एंड बॉल किया. इस तरह इस युवा फिरकी गेंदबाज ने दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम किए.
यह भी पढ़ें:- ‘जिस चीज को छूता है…’ पाक क्रिकेटर का गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान, बोले- वो अब भी अच्छा दोस्त

