अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात

मंगलवार को अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला पहुंचा था। यहां एयरपोर्ट पर तिब्बती समुदाय द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं आज यह प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करेगा। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात
दलाई लामा – फाईल फोटो

HighLights

  1. दलाई लामा मंदिर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
  2. भारत सरकार के अधिकारियों और दलाई लामा से करेगा भेंट
  3. चीन ने अमेरिका पर गलत संदेश देने का लगाया आरोप

Dalai Lama एजेंसी, धर्मशाला। भारत पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला स्थित दलाई लामा मंदिर पहुंचा। वहीं, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और अमेरिका पर दुनिया को गलत संकेत भेजने और दलाई लामा धर्म की आड़ में चीन विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी संसद में विदेशी मामलों के समिति के अध्यक्ष माइकल मैकोल की अगुवाई में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था। यहां धर्मशाला में तिब्बती समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। आज प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करने के साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी व्यवसायियों से भी मिलेगा।

#WATCH | Himachal Pradesh: Disciples arrive at Dalai Lama Temple in Dharamshala. A U.S. Congressional delegation has additionally arrived on the temple complicated for a gathering with Tibetan religious chief Dalai Lama at his residence. pic.twitter.com/rvYRimTAD4

— ANI (@ANI) June 19, 2024

अमेरिका ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद को संबोधित किया और तिब्बत की आजादी का समर्थन करते हुए उसे आजाद देश की मान्यता देने की भी बात कही है। इस प्रस्‍ताव को अमेरिका के निचले सदन में भी पास कर दिया गया है।