T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप को मिल सकता है मौका, द्रविड़ ने किया इशारा
हाइलाइट्स

यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली

ब्रिजटाउन (बारबाडोस). भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मैच में दोनों टीमें ब्रिजटाउन में टकराएंगी. इस मुकाबले में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मुकाबले से एक दिन पहले इस ओर इशारा किया. द्रविड़ का कहना है कि वेस्टइंडीज की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं. दोनों स्पिनर्स को भारत ने इस विश्व कप में अभी तक एक भी मैच में मौका नहीं दिया है.

भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था. क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘किसी को भी बाहर रखना मुश्किल है. न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं. हमें यहां (बारबाडोस में) कुछ अलग करने की जरूरत हो सकती है. युजी (युजवेंद्र चहल) या कुलदीप (यादव) का इस्तेमाल यहां किया जा सकता है.’

IND vs AFG: उसे अकेला छोड़ दो… वह फिर मैच विनर बनेगा, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोहली के लिए किसने कहा ऐसा?

विराट के सपोर्ट में उतरा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा- सुपर 8 में दिखेगा कोहली का जलवा, कैरेबियाई पिचों पर गेंदबाजों के बनेंगे काल

उन्होंने कहा, ‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास हरफनमौला खिलाड़ी हैं. हमारे पास आठ बल्लेबाज थे, लेकिन हमारे पास सात गेंदबाजी विकल्प भी थे.’ द्रविड़ ने यह भी कहा कि भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला रहेगा और परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव करेगा. बकौल द्रविड़, ‘हर स्थिति अलग होती है. इसे पत्थर की लकीर नहीं बनाया जा सकता. मैं लचीलेपन में विश्वास करता हूं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमने अक्षर (पटेल) को ऊपर भेजा. ऋषभ (पंत) को ऊपर (तीसरे नंबर पर) उतारा, इसमें काफी सोच-विचार किया गया. मुझे नहीं लगता कि टेस्ट (क्रिकेट) में हमारे पास यह लचीलापन होगा. टी20 में आप बल्लेबाजी में ज्यादा लचीलापन देखते हो.’

द्रविड़ ने कहा कि सुपर आठ चरण के लिए वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘कैरेबियाई सरजमीं पर आकर क्रिकेट खेलना अच्छा है. कुछ अभ्यास सत्र किए. हम तैयार हैं. अफगानिस्तान एक बहुत ही खतरनाक टीम है. उनके खिलाड़ी हमारे खिलाड़ियों की तुलना में लीग में अधिक खेलते हैं. वे ऐसी टीम नहीं हैं जिसे हल्के में लिया जा सके. वे सुपर आठ के हकदार हैं.’

Tags: Icc T20 world cup, IND vs AFG, Kuldeep Yadav, Rahul Dravid, Yuzvendra Chahal

Union Cupboard Resolution: मोदी सरकार ने दी किसानों को सौगात, 14 फसलों पर बढ़ाया MSP

केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनन के बाद बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस मीटिंग में कई फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 14 फसलों पर MSP को बढ़ाने की मंजूरी दी है। सरकार ने 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 08:05:48 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 08:39:46 PM (IST)

Union Cabinet Decision: मोदी सरकार ने दी किसानों को सौगात, 14 फसलों पर बढ़ाया MSP
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई।
  2. MSP को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला।
  3. 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया।

एएनआई, नई दिल्ली। Union Cupboard Resolution: केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। इसमें रोगी, बाजरा, मक्का और कपास शामिल हैं। यह फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि धान का नया MSP 2300 रुपये किया गया है, जो पिछली एमएसपी से 117 रुपये अधिक है। वैष्णव ने बताया, ‘कॉटन का नया एमएसपी 7121 होगा। इसकी दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7521 रुपये मंजूरी दी है, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।’

दो लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में दो लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे। नई एमएसपी पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ अधिक है।

प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण है। यह किसानों के कल्याण के लिए फैसलों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।’

वधावन पोर्ट के लिए परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वधावन पोर्ट के लिए 76,200 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस पोर्ट पर 12 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, देश की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। ये 1जीडब्ल्यू अपतटीय पवन परियोजनाएं होंगी। जिनमें प्रत्येक की क्षमता 500 मेगावाट होगी।

मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

  • 2870 करोड़ रुपये की लागत से लाल बहादुर शास्त्र एयरपोर्ट, वाराणसी के विस्तार को मंजूरी दी गई। रनवे का विस्तार और नया टर्मिनल भवन बनाया जाएगा।
  • लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे को न्यूनतम ऊर्जा खपत के लिए ग्रीन एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
  • 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान यूनिवर्सिटी की ऑफ-कैंपस प्रयोगशालाएं स्थापित करने को मंजूरी दी गई।
Anil changed Salman in ‘BB OTT 3’ | BB OTT में सलमान को रिप्लेस करने पर बोले अनिल: मुझे भी दो फिल्मों में लोगों ने रिप्लेस किया है, यही जिंदगी है

11 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

हाल ही में मुंबई में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस इवेंट में अनिल कपूर भी मौजूद थे जो कि शो में बतौर होस्ट नजर आएंगे। पिछले सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अनिल कपूर ने सलमान को रिप्लेस करने के सवाल का भी जवाब दिया। इस दौरान अनिल कपूर ने खुद दो फिल्में से रिप्लेस होने को लेकर भी बात की। उनका इशारा फिल्म ‘नो एंट्री 2’ और ‘वेलकम 3’ की तरफ था।

सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता

शो में सलमान खान को रिप्लेस करने के सवाल पर अनिल कपूर ने कहा, ‘सलमान मेरा दोस्त है, भाई है, हम एक-दूसरे के शुभचिंतक हैं। सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता और अनिल कपूर को भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। जब मैंने उसे शो होस्ट करने के बारे में सलमान को बताया तो वो बहुत खुश और एक्साइटेड था। बाकी, कभी मैं रिप्लेस किया जाता हूं, कभी वो रिप्लेस किया जाता है। ये जो शब्द है न वो बड़ा गलत है, सही नहीं है। सबके पास काम है और सबको काम मिलता रहेगा। कभी कुछ ना करने की अलग-अलग वजह होती हैं जैसे किसी के पास कभी वक्त नहीं होता।’

मुझे भी दो फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया

बातों-ही-बातों में एक्टर ने अपनी खुद की फिल्मों में रिप्लेस होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में मुझे भी दो फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया। अब, इसके पीछे क्या कारण है, यह मुझे नहीं पता, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं। हमें बस अपना काम ईमानदारी के साथ करते रहना चाहिए। यही जिंदगी है।’

बोनी कपूर ने अनिल को ‘नो एंट्री 2’ में कास्ट नहीं किया

दरअसल, कुछ महीने पहले बोनी कपूर ने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन पार्ट 2 में किसी पुराने स्टार को कास्ट नहीं किया गया है। बोनी कपूर ने बताया कि अनिल इस सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन जब तक वो नए स्टार्स की कास्टिंग का रीजन अनिल को बता पाते, उससे पहले ही यह खबर सामने आ गई, जिससे वह नाराज हो गए। उन्होंने नो एंट्री सीक्वल के लिए अनिल को कास्ट ना करने के पीछे का कारण बताया कि कहानी के हिसाब से इसमें उनके लिए जगह नहीं थी।

‘नो एंट्री’ और ‘वेलकम’ की सीक्वल में ये एक्टर्स होंगे शामिल

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘नो एंट्री’ में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान नजर आए थे। हालांकि, इसके सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को लिया गया है।

वहीं, अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू जंगल’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट में अनिल कपूर, नाना पाटेकर भी शामिल थे। इन दोनों फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

‘बिग बॉस’ की जर्नी को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की बात करें तो सीजन 21 जून से शुरू होगा।बतौर होस्ट अपने डेब्यू को लेकर अनिल कपूर ने बताया, ‘मैं अपने करियर की उस स्टेज पर हूं, जहां मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो पहले नहीं किया है। मैंने फिल्में की हैं। टीवी पर शो ’24’ किया। ओटीटी पर फिक्शन शो ‘द नाइट मैनेजर’ किया, लेकिन ये ऐसी चीज थी जो मैंने कभी किया नहीं था। इसलिए, सोचा कि ये भी करते हैं। मैं जर्नी को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं।’

खबरें और भी हैं…
Korba Information: पोस्टमार्टम से भी स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, बिसरा प्रिजर्व

यह माना जा रहा कि मौत के अन्य मामलों की तरह यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 12:06:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 12:06:06 AM (IST)

HighLights

  1. शराब पीने के बाद तीन की मौत का मामला, कोटमेर में पसरा मातम

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : करतला के कोटमेर गांव में कच्ची शराब पीने के बाद तीन आदिवासियों की हुई मौत की जांच पुलिस कर रही। पोस्टमार्टम के बाद तीनों ग्रामीणों के शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। एक साथ तीन ग्रामीणों की अर्थी उठने पर गांव में शोक का माहौल रहा।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रसायन परीक्षण के लिए मृतकों का बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।

घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमेर में निवासरत चैतराम कंवर के घर उसकी पत्नी मालती बाई 50 वर्ष व गांव के ही राम सिंह 60 वर्ष तथा बेदराम 49 वर्ष ने एक साथ मिल कर कच्ची शराब का सेवन किया। शराब पीने के थोडी देर बाद एक- एक कर तीनों की मौत हो गई। चैतराम घटना के वक्त घर पर नहीं था। वापस दोपहर करीब 12 बजे लौटा, तो उसने तीनों की लाश पड़ा देखा। घटनास्थल पर पालिथीन में रखी शराब और मछली की सब्जी भी मिली। कुछ चखना भी था, प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शराब जहरीली होने की वजह से तीनों आदिवासियों की मौत हुई है।

वहीं पुलिस इस मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही। शव को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्च्यूरी में रखा गया था। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण की गई। चिकित्सक मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। इस वजह से अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार पुलिस को करना होगा। यहां बताना होगा कि इस तरह की मौत के मामलों में इसके पहले भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट नहीं हो सके और कुछ मामले तो ऐसे भी हैं, जिनका बिसरा रिपोर्ट लंबे समय के बाद भी नहीं मिल सका है। यह माना जा रहा कि मौत के अन्य मामलों की तरह यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Ujjain Mahakal Temple: अब महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के लिए होगी विशेष व्यवस्था, जानें क्या हो सकता है खास

इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त भगवान महाकालेश्‍वर के दर्शनों के लिए उज्जैन आ रहे हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब मंदिर में दर्शन करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 10:52:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:52:32 PM (IST)

Ujjain Mahakal Temple: अब महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के लिए होगी विशेष व्यवस्था, जानें क्या हो सकता है खास

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव
  2. मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
  3. फाउंटेन बनाया और पौधारोपण किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान लाखों भक्त उमड़ेंगे। ऐसे में श्रद्धालु मंदिर के शिखर दर्शन कर सकें, इसके लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। मंदिर के पश्चिम क्षेत्र में शिखर दर्शन स्थल बनाया गया है। इसकी साज-सज्जा, रंगरोगन तथा लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो गया है।

इस स्थान पर बैठकर शिखर दर्शन करना एक अलग अनुभूति होगी। धर्मशास्त्रीय मान्यता में किसी भी मंदिर के शिखर के दर्शन करना समस्त पापों का नाश करने वाला माना गया है। इसी मान्यता के चलते मंदिर समिति ने भक्तों की मांग पर मंदिर के पश्चिम क्षेत्र में निर्गम द्वार के समीप शिखर दर्शन स्थल का निर्माण कराया है। मंदिर परिसर स्थित महाकाल प्रवचन हाल, महाकाल व देवास वाले की धर्मशाला को तोड़कर विकसित किए गए इस स्थान पर एक साथ सैकड़ों भक्त बैठकर शिखर दर्शन कर सकते हैं।

कुछ इस प्रकार होंगे दर्शन

भक्तों को शिखर दर्शन के दौरान प्राकृतिक वातावरण व आध्यात्मिक अनुभूति हो, इसके लिए शिखर दर्शन स्थल पर फाउंटेन लगाए गए हैं। इसके आसपास वृहद पौधारोपण किया गया है। फसाड लाइट से जगमग इस स्थान पर दिनभर शिव मंत्रों की ध्वनि गुंजायमान होगी।

naidunia_image

दर्शनार्थी हरसिद्धि चौराहा से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए शिखर दर्शन स्थल तक पहुंच सकते हैं। शिखर दर्शन योजना एक नजर में- 15 करोड़ रुपये खर्च हुए योजना पर- 3 साल पहले शुरू हुआ था निर्माण-2 हजार श्रद्धालु एक साथ कर पाएंगे परिसर से शिखर दर्शन-100 मीटर है शिखर से स्थल की दूरी

पहले डी कॉक, फिर मिलर… USA के हरमीत सिंह ने लगातार दो गेंदों पर साउथ अफ्रीका को हिला डाला, देखें VIDEO
हाइलाइट्स

31 साल के हरमीत सिंह ने दो गेंद पर दो विकेट निकाले.हरमीत सिंह ने क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर को चलता किया.डेविड मिलर को हरमीत ने कॉट एंड बोल्‍ड कर आउट किया.

नई दिल्‍ली. साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के पहले सुपर-8 मुकाबले के दौरान अमेरिका के सामने मैदान में उतरी. क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 40 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरे विकेट के लिए डी कॉक ने एडेन मारक्रम के साथ मिलकर 110 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई. अफ्रीकी टीम धीरे-धीरे कर अमेरिका पर हावी होती नजर आ रही थी. इस बीच गेंदबाजी अटैक पर आए हरमीत सिंह ने अफ्रीकी टीम को झटके पर झटका दिया. उन्‍होंने दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम किए.

बेहद खतरनाक नजर आ रहे क्विंटन डी कॉक को हरमीत ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करवाया. गेंद छक्‍के की तरफ जा रही थी. इसी बीच शायन जहांगीर ने शानदार कैच पकड़कर बाएं हाथ के इस बैटर को चलता किया. इसके बाद अफ्रीकी टीम के किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर बैटिंग के लिए आए. मिलर ने पहली ही गेंद पर विकेट से हटते हुए सामने की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया. लेकिन वो इस चक्‍कर में हरमीत को ही आसान कैच दे बैठे. मिलर गोल्‍डन डक का शिकार हुए. हरमीत ने उन्‍हें कॉट एंड बॉल किया. इस तरह इस युवा फिरकी गेंदबाज ने दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें:- ‘जिस चीज को छूता है…’ पाक क्रिकेटर का गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान, बोले- वो अब भी अच्‍छा दोस्‍त

UGC-NET June 2024: यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, 18 जून को हुआ था एग्जाम

UGC-NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह एग्जाम 18 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 10:28:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:28:04 PM (IST)

UGC-NET June 2024: यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, 18 जून को हुआ था एग्जाम

एएनआई, नई दिल्ली। UGC-NET June 2024 Examination Cancelled: केंद्र सरकार ने मंगलवार (18 जून) को हुए यूजीसी नेट 2024 पेपर को रद्द कर दिया है। यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराता है। सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी के चलते मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।

Kalki 2898 AD pre-release occasion, Prabhas and Kamal Haasan arrived; Grand entry of 81-year-old Amitabh Bachchan | फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का प्री-रिलीज इवेंट: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को संभालते दिखे प्रभास; मस्ती भरे अंदाज में नजर आए अमिताभ बच्चन

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज मुंबई में फिल्म कल्कि 2898 AD का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इस इवेंट में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण सहित सारी स्टारकास्ट पहुंची।

प्रभास के एंट्री करते ही मीडिया वालों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। ब्लैक ड्रेस पहने प्रभास ने मुस्कुराकर उनका अभिवादन किया। 81 साल के अमिताभ बच्चन ने भी इवेंट में ग्रैंड एंट्री ली। यह ग्रैंड इवेंट मुंबई के जुहू स्थित नोवोटेल होटल में हो रहा है।

इवेंट की शुरुआत में फिल्म से जुड़े अलग-अलग प्रमोशनल वीडियोज दिखाए गए। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को स्टेज पर चढ़ते वक्त अमिताभ बच्चन ने सहारा दिया।

वहीं जब दीपिका स्टेज से उतरीं तो प्रभास और राणा दग्गुबाती उन्हें संभालते दिखे। इस दौरान अमिताभ बच्चन का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।

इवेंट से जुड़ी फोटोज पर एक नजर..

अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण ने फिल्म को लेकर बातचीत की।

अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण ने फिल्म को लेकर बातचीत की।

दो सुपरस्टार एक फ्रेम में नजर आए।

दो सुपरस्टार एक फ्रेम में नजर आए।

हमेशा सीरियस रहने वाले प्रभास का खुशनुमा अंदाज देखने को मिला।

हमेशा सीरियस रहने वाले प्रभास का खुशनुमा अंदाज देखने को मिला।

81 साल के अमिताभ बच्चन ने इवेंट में अपनी ग्रैंड एंट्री से माहौल बना दिया। कल्कि 2898 AD में उनके किरदार का नाम अश्वत्थामा है।

81 साल के अमिताभ बच्चन ने इवेंट में अपनी ग्रैंड एंट्री से माहौल बना दिया। कल्कि 2898 AD में उनके किरदार का नाम अश्वत्थामा है।

प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका पादुकोण इस इवेंट में शामिल होने पहुंचीं।

प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका पादुकोण इस इवेंट में शामिल होने पहुंचीं।

दीपिका ने इवेंट में शामिल होने से पहले एक तस्वीर भी शेयर की।

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

27 जून को रिलीज होगी फिल्म
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD, 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रभास फिल्म में भैरवा का रोल प्ले कर रहे हैं।

इस फिल्म को 600 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है।

इस फिल्म को 600 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है।

फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे माइथोलॉजी से जोड़कर बनाया गया है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।

***

IND vs AFG Tremendous 8: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश का साया, मैच रद्द होने पर किसे होगा फायदा, पढ़ें यहां

IND vs AFG Tremendous 8: टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 में एंट्री कर चुका है। ग्रुप-ए से भारत और अमेरिका ने क्वालिफाई किया है। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड और ग्रुप-सी से अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है। वहीं, ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने सुपर-8 में क्वालिफाई किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 04:42:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 04:48:56 PM (IST)

IND vs AFG Super 8: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश का साया, मैच रद्द होने पर किसे होगा फायदा, पढ़ें यहां
बारबाडोस में खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान का मैच। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुपर-8 में भारत का पहला मैच अफगानिस्तान से होगा।
  2. 20 जून को बारबाडोस में होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत।
  3. बारिश के कारण रद्द होने पर टीमों को मिलेंगे एक-एक अंक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Tremendous 8: टी20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 के दोनों ग्रुप तय हो गए हैं। टीम इंडिया को ग्रुप-1 में रखा गया है। जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं। भारत अपना पहला मुकाबला 20 जून (गुरुवार) को अफगान के खिलाफ खेलेगी। यह मैच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ब्रिजटाउन में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जबकि शुक्रवार को बारिश की आशंका है। बरसात के कारण टी20 वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द हो चुके हैं। ऐसे में यदि भारत बनाम अफगानिस्तान मैच सुपर-8 मैच बारिश के कारण कैंसिल हो गया तो क्या होगा। इससे क्रिकेट फैंस को चिंता हो रही है।

टी20 विश्व कप में 20 टीमें शामिल थीं। जिन्हें पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया था। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में पहुंची हैं। सुपर-8 में नॉकआउट नहीं होगा। आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से एक टीम शेष तीन विरोधी टीम से खेलेगी। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

बारिश की भेंट चढ़ा भारत-अफगानिस्तान मैच तो क्या होगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 मैच 20 जून को खेला जाएगा। अगर बरसात के कारण मैच रद्द होता है तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

भारत का सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 जून को एंटीगा में बांग्लादेश से होगा। फिर 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। सुपर-8 में भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे।

सुपर-8 का ग्रुप

  • ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान।
  • ग्रुप-2: अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका।

टी20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 मैचों का शेड्यूल

  • 19 जून- अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 8 बजे
  • 20 जून- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सुबह 6 बजे
  • 20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, रात 8 बजे
  • 21 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, सुबह 6 बजे
  • 21 जून- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 8 बजे
  • 22 जून- अमेरिका बनाम वेस्टइंडीज, सुबह 6 बजे
  • 22 जून- भारत बनाम बांग्लादेश, रात 8 बजे
  • 23 जून- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सुबह 6 बजे
  • 23 जून- अमेरिका बनाम इंग्लैंड, रात 8 बजे
  • 24 जून- वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुबह 6 बजे
  • 24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, रात 8 बजे
  • 25 जून- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सुबह 6 बजे
  • 27 जून- पहला सेमीफाइनल, सुबह 6 बजे
  • 27 जून- दूसरा सेमीफाइनल, रात 8 बजे
  • 29 जून-फाइनल, रात 8 बजे
Jabalpur Accident: परीक्षा देने जा रहे छात्र का पैर फिसला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पन्ना का रहने वाला लोकेंद्र पाठक इंदौर में पीएससी की तैयारी कर रहा था। लोकेंद्र का परीक्षा केंद्र पन्ना में ही आया था। वह हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस से पन्ना जाने के लिए प्लेटफार्म-4 पर पहुंच गया था, लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 11:32:38 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:05:28 PM (IST)

HighLights

  1. ट्रेन की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई
  2. इंदौर से पीएससी की परीक्षा देने सागर जा रहा था छात्र
  3. ट्रेन से कटने से मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हंसते-मुस्कुराते परीक्षा देने जा रहे लोकेंद्र की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। इंदौर में रह रहा लोकेंद्र जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था।अचानक पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।बुधवार को उसके शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक

पन्ना जिलें में रहने वाला लोकेंद्र पाठक इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। 23 जून को उसकी परीक्षा थी और कईं दिनों बाद उसे घर जाने का मौका मिला था।लोकेंद्र का परीक्षा केंद्र पन्ना में ही आया था।वह हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस से पन्ना जाने के लिए प्लेटफार्म-4 पर पहुंच गया था, लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान लोकेंद्र का पैर फिसल गया और वह चपेट में आ गया।पुलिस के मुताबिक बैग में मिलें आईकार्ड से उसकी पहचान की और स्वजन को सूचना दी गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव का पीएम करवा लिया है।

पति-प्रेमिका के कारण की खुदकुशी

श्रीराम नगर पालदा निवासी ललिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पति हुकुम और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक ललिता की मां मुनबाई ने बताया कि हुकुम कई दिनों तक घर नहीं आता था। वह एक महिला के साथ रहने लगा था। महिला भी ललिता को परेशान करती थी। ललिता की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। उसने पुलिस को भी शिकायत की थी।