वेस्टइंडीज ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, पर रन आउट से टूट गया T20 वर्ल्ड कप में पहले शतक का सपना, 104 रन से जीती टीम

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के जिस बॉलिंग अटैक को बेहद खतरनाक माना जाता है, वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मंगलवार को उसके धुर्रे बिखेर दिए. मेजबान वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के इस आखिरी मैच में 218 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे. निकलस पूरन ने इस मैच में 98 रन बनाए. यह भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सर्वोच्च निजी स्कोर है. इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका के एरॉन जोंस (94) के नाम थी.

टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को मेजबान वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ. यह टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भी था. ये दोनों ही टीमें ग्रुप सी से सुपर-8 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं. इसलिए यह मैच सिर्फ पॉइंट की लड़ाई से ज्यादा जीत के सिलसिले को बनाए रखने की थी, जिसमें मेजबान टीम कामयाब रही. वेस्टइंडीज सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-2 में है. अफगानिस्तान की टीम ग्रुप 1 में है, जिसमें उसका पहला मुकाबला भारत से होना है. ग्रुप 1 में ही ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें हैं.

T20 World Cup: रोहित को सता रही पिच की चिंता, प्रैक्टिस के बीच करने लगे पूछताछ, कोहली-जडेजा फॉर्म से परेशान…

अफगानिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लेकिन जब वेस्टइंडीज ने बैटिंग शुरू की तो कभी लगा ही नहीं कि वह टॉस हारकर मैदान पर उतरी है. उसकी ओर से निकलस पूरन ने 53 गेंद पर 98 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 8 छक्के और 6 चौके लगाए. निकलस के पास टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला शतक बनने का मौका था, लेकिन वे आखिरी ओवर में रन आउट हो गए. इस तरह ना सिर्फ निकलस पूरन का शतक का सपना टूट गया, बल्कि टूर्नामेंट का भी पहले शतकवीर पाने का इंतजार बाकी रह गया.

फारूकी, राशिद, नूर को नहीं मिला विकेट
वेस्टइंडीज के लिए निकलस पूरन के अलावा जॉनसन चार्ल्स (43), कप्तान रोवमन पॉवेल (26) और शे होप (25) ने बेहतरीन बैटिंग की. वेस्टइंडीज ने इन सबकी मदद से 20 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के लिए पिछले 3 मैच में कमाल की गेंदबाजी करने वाले फजलहक फारूकी को एक भी विकेट नहीं मिला. कप्तान राशिद खान और नूर अहमद के विकेट के खाते में भी 0 दर्ज हुआ. गुलबदीन नईब ने अफगानिस्तान के लिए सबसे अधिक 2 विकेट झटके. नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमारजई को एक-एक विकेट मिला.

अफगानिस्तान 16.2 ओवर में ऑलआउट
विशालकाय लक्ष्य के सामने अफगान बैटर्स का हौसला टूट गया. अफगानिस्तान की जो टीम लगातार 3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची है, उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ आसानी से समर्पण कर दिया. हालात इतने बुरे हो गए कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 16.2 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 104 रन से जीत लिया.

मैकॉय ने झटके सबसे अधिक विकेट 
अफगानिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन ओपनर इब्राहिम जादरान ने बनाए. उन्होंने 28 गेंद पर 38 रन की पारी खेली. अजमतुल्लाह ओमारजई ने 23 और कप्तान राशिद खान ने 18 रन बनाए. और कोई बैटर 15 की रनसंख्या नहीं छू सका. वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक 3 विकेट ओबेद मैकाय ने झटके. अकील हुसैन और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Icc T20 world cup, Nicholas Pooran, T20 World Cup, West indies

Nuclear Weapons: भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार, स्वीडिश थिंक टैंक की रिपोर्ट

स्वीडिश थिंक टैंक ने भारत, पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसके मुताबिक, चीन ने पहली बार अपने कुछ हथियारों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट मोड पर रखा है। भारत ने 2023 में अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 08:14:42 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 08:28:01 AM (IST)

Nuclear Weapons: भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार, स्वीडिश थिंक टैंक की रिपोर्ट
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट में हुए खुलासे।

HighLights

  1. जनवरी 2024 तक भारत के पास हैं 172 परमाणु हथियार।
  2. पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या 170 है।
  3. जनवरी 2024 में 500 परमाणु हथियारों के साथ चीन सबसे आगे।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत, पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों पर स्वीडिश थिंक टैंक की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हो गए हैं। हालांकि, इस दौड़ में चीन बहुत आगे बना हुआ है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की इस रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या 170 दर्ज की गई है। चीन भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा लगातार बढ़ा रहा है।

चीन के परमाणु हथियारों की संख्या जनवरी 2024 में 500 हो गई है। इससे पहले जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे।

naidunia_image

भारत-पाकिस्तान ने 2023 में बढ़ाए परमाणु हथियार

  • रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन ने पहली बार अपने कुछ हथियारों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट मोड पर रखा है।
  • भारत और पाकिस्तान ने 2023 में अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है। इस दौरान भारत ने लंबी दूरी के परमाणु हथियार विकसित किए हैं, जिनकी मारक क्षमता चीन तक है।
  • भारत, चीन, पाकिस्तान समेत दुनिया के 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजरायल भी शामिल हैं।
  • भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइलों पर काम कर रहे हैं। यह क्षमता रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के पास पहले से ही है।

naidunia_image

चीन किसी भी अन्य देश की तुलना में अपने परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार कर रहा है। हमने शीत युद्ध के बाद से परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों में इतनी प्रमुख भूमिका निभाते नहीं देखा है। – हैंस एम क्रिस्टेंसन (सिपरी के वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन प्रोग्राम के एसोसिएट सीनियर फेलो)

Amma ji of Panchayat by no means bought married | पंचायत की अम्मा जी ने कभी शादी नहीं की: पिता की मौत के बाद संभाला घर; 54 साल की उम्र में एक्टिंग शूरू कीं

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आभा शर्मा ने ‘पंचायत सीजन 3’ में (दमयंती देवी) अम्मा जी का किरदार निभाया है। 75 साल की आभा शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका एक्टिंग करियर कितना मुश्किल भरा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टिंग करने का शौक बचपन से था, लेकिन इसे पूरा करने का मौका उन्हें 54 साल की उम्र में मिला।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान आभा ने बताया कि वो अपने घर में सबसे छोटी थीं। आभा ने अपने पिता के निधन के बाद एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी की और वो अपनी मां का ध्यान रखने के लिए घर पर ही रहीं। इसीलिए उन्होंने शादी भी नहीं की। उन्होंने जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स से डिप्लोमा किया और 1979 से टीचर की नौकरी शुरू की।

आभा की मां नहीं चाहती थीं कि वो एक्टिंग करें। आभा ने मां की बात मानी और एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली पढ़ी-लिखी थी लेकिन ऑर्थोडॉक्स भी थी। लेकिन मां के निधन के बाद आभा ने एक्टिंग फिर से शुरू की। इस बार उनके भाई बहन ने भी उनका साथ दिया।

2009 में पहला ब्रेक मिला

आभा को 2009 में पहला ब्रेक टीवी में मिला। वो काफी घबराई थीं लेकिन जब डायरेक्टर ने उनकी तारीफ की तो उनका डर पूरी तरह से खत्म हो गया था। इसके बाद उन्हें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘इशकजादे’ में काम मिला।

पंचायत में कैसे मिला काम

2010 में आई फिल्म ‘पीपली लाइव’ में एक रोल के लिए आभा को बुलाया गया था। ‘पंचायत’ एक्टर रघुबीर यादव से उनकी पहली मुलाकात यहीं पर हुई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से वो इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये रोल किसी और के हिस्से में आ गया। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद उनके साथ थिएटर कर चुके अनुराग शुक्ला ने उन्हें ‘पंचायत’ के लिए एक ऑडिशन वीडियो शूट करने को कहा।

आभा को ‘पंचायत’ में रोल मिल गया। उन्होंने बताया कि उनके सभी कोस्टार्स, डायरेक्टर और बाकी क्रू ने बहुत कोऑपरेट किया। मध्य प्रदेश की भीषण गर्मी में। शूट करने को लेकर आभा ने कहा, ‘वहां यकीनन बहुत गर्मी थी और मेरे कुछ शॉट्स में मुझे ये महसूस भी हुआ, लेकिन मैं अपना शूट पूरा करने के लिए तैयार थी। मुझे ये अनुभव बहुत अच्छा लगा।’

पंचायत के डायरेक्टर ने की थी आभा की तारीफ

‘पंचायत 3’ में एक सीन है जिसमें अम्मा जी दवा खाती हैं। ये सीन आभा ने इतना रियल किया थे कि डायरेक्टर को लगा इन्होंने सच में दवा खा ली है। सीन खत्म होने के बाद डायरेक्टर ने आभा से पूछा कि आपने सच में दवा खा ली थी? इस पर आभा ने कहा- नहीं मैंने दवा नहीं खाई ये रही आपकी दवाई। आभा को इस सीरीज के लोगों के साथ काम करके बहुत मजा आया।

खबरें और भी हैं…
Jabalpur Information : आना था जबलपुर पहुंच गए भोपाल, रेलवे की एक विशेष गाड़ी ने अचानक बदला रास्‍ता

अचानक ट्रेन का रास्‍ता बदलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर यात्रियों ने भोपाल रेलवे स्‍टेशन पर अपना विरोध भी जताया। यात्रियों को गंतव्‍य तक पहुंचने के लिए दूसरी गाड़ी का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की श‍िकायत थी कि विशेष ट्रेन के सफर के लिए अधिक किराया देने के बाद भी उनका यह हाल हुआ।

By Deepankar Roy

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 07:10:57 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 07:10:57 AM (IST)

सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. भोपाल स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, यात्री अलग-अलग ट्रेनों से गंतव्य को हुए रवाना।
  2. यात्रियों को विशेष गाड़ी का अधिक किराया देने के बाद भी सफर के दौरान समस्या हुई।
  3. एलटीटी-कानपुर विशेष गाड़ी काे इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर संचालित होना था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे की एक विशेष गाड़ी ने यात्रा के दौरान अचानक रास्ता बदल लिया। मुंबई से आरंभ हुई ट्रेन में कई यात्री जबलपुर आने के लिए सवार हुए थे। इन यात्रियों का सिर उस समय चकरा गया जब गाड़ी इटारसी के बाद भोपाल स्टेशन पर जाकर रुकी।

जबलपुर की जगह भोपाल पहुंची ट्रेन

विशेष गाड़ी जबलपुर जाने की जगह भोपाल पहुंची तो यात्रियों की फजीहत हुई। आक्रोशित यात्रियों ने अचानक गाड़ी का रास्ता बदलने पर विरोध व्यक्त किया। बाद में यात्री दूसरी रेलगाड़ी से भोपाल से जबलपुर पहुंचे। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को विशेष गाड़ी का अधिक किराया देने के बाद भी समस्या हुई।

मुंबई से सवार हुए थे यात्री

रेलवे की एलटीटी-कानपुर विशेष गाड़ी (04152) काे इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर संचालित होना था। इसके कारण जबलपुर, सतना और आसपास के शहरों के कई यात्री विशेष गाड़ी में मुंबई से सवार हुए। इटारसी पहुंचने के बाद ट्रेन को जबलपुर की बजाय भोपाल होकर कानपुर के लिए आगे बढ़ाया गया।

naidunia_image

अन्‍य माध्‍यमों का सहारा लिया यात्रियों ने

इसके बाद कई यात्री भोपाल स्टेशन में उतरे और ओवरनाइट सहित अन्य ट्रेन से जबलपुर पहुंचे। सतना जाने वाले यात्री विशेष गाड़ी से उतरकर भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ओर अन्य ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचे।

रेल प्रशासन ने दी सफाई

रेल प्रशासन का दावा है कि विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तन किए जाने की सूचना देने के लिए उद्धघोषणा के निर्देश दिए गए थे। इधर, विशेष गाड़ी के मार्ग परिवर्तन से जबलपुर से कानपुर जाने के लिए मुख्य स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भी परेशानी हुई। वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन आकर यात्रियों को पता चला कि उनकी गाड़ी नहीं आएगी।

Jabalpur Information : अचानक सप्लाई चालू कर दी, करंट लगते ही 20 फुट नीचे गिरा कर्मी

Jabalpur Information : नरसिंहपुर में ट्रांसफार्मर सुधार कर रहे आउटसोर्स कर्मी को एकाएक बिजली चालू करने से करंट लग गया, जिस वजह से झुलस गया। तकनीकी कर्मचारी संघ ने इसे लापरवाही बताते हुए झुलसे कर्मी को उपचार में मदद देने की मांग की है। बोले कि जो ठेकेदार ठेका कर्मियों का इलाज नहीं करवा सकता उसका ठेका तत्काल निरस्त किया जाए।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 07:26:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 07:26:10 AM (IST)

Jabalpur News : अचानक सप्लाई चालू कर दी, करंट लगते ही 20 फुट नीचे गिरा कर्मी
जबलपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती आउटसोर्स कर्मी अशोक सराठे।

HighLights

  1. 16 जून को नरसिंहपुर ग्रामीण डीसी का ट्रांसफार्मर जला था, उसे ही सुधार रहा था।
  2. दोपहर 3 बजे बिजली सप्लाई बंद करके दूसरा ट्रांसफार्मर डीपी के ऊपर चढ़ा था।
  3. 11 केवी का डिओ फ्यूज आउटसोर्स 35 वर्ष के कर्मी अशोक सराठे लग रहा था।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक बिजली चालू होने से वो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने की वजह से आउटसोर्स कर्मी 20 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा। घटनास्थल पर मौजूद सहयोगियों ने अशोक सराठे का तत्काल नरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।

दाहिने हाथ, रीढ़ की हड्डी एवं पसली में फैक्चर

कर्मी के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जबलपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मी अशोक सराठे को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि दाहिने हाथ, रीढ़ की हड्डी एवं पसली में फैक्चर हो गया है। पूर्व क्षेत्र कंपनी के लिए अशोक सराठे को उर्मिला प्राइवेट कंपनी के द्वारा नियुक्त किया गया था।

आज तक ठेकेदार देखने तक नहीं आया न सहायता राशि दी

कर्मी को करंट लगने के बाद भी आज तक ठेकेदार देखने तक नहीं आया और ना ही इलाज के लिए सहायता राशि दी गई। कर्मी के ऊपर अचानक इतनी बड़ी विपदा आने पर उसके परिवार के द्वारा अभी तक चालीस हजार रुपये इलाज में खर्च कर दिए गए हैं।

इलाज करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए

संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह, पवन यादव, संदीप यादव, शशि उपाध्याय, ख्याली राम, राम शंकर, अमीन अंसारी आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि पूर्व क्षेत्र कंपनी के द्वारा आउटसोर्स कर्मी का इलाज करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

18 छक्के जड़ तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गुमनाम खिलाड़ी ने लगाया टी20 में सबसे तेज शतक

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भले ही बल्लेबाजों की धुंआधार बैटिंग देखने को नहीं मिल रही हो लेकिन टूर्नामेंट के अगर एक बैटर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने सोमवार को एपिस्कोपी में मेजबान साइप्रस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में महज 27 गेंद में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया. इस पारी में के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाने का भी कीर्तिमान स्थापित किया.

चौहान ने सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का यान-निकोल लॉफ्टी ईटन का रिकॉर्ड तोड़ा. यान-निकोल ने 33 गेंद में शतक जड़ा था और उनका रिकॉर्ड चार महीने से भी कम समय तक टिका. यह टी20 का सबसे तेज शतक भी है. चौहान ने आईपीएल 2013 में क्रिस गेल के 30 गेंद में बनाए शतक को पीछे छोड़ा.

Delhi Water Disaster: दिल्ली के VIP इलाकों पानी की दिक्कत, NDMC ने एडवाइजरी में बताया कब मिलेगा पानी

Delhi Water Provide नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के अनुसार दिल्ली के वीआईपी इलाकों में पानी की कमी शुरु हो गई है। ऐसे में उनको भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड से लुटियंस दिल्ली के तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट के भूमिगत जलाशयों को पानी कम दिया जा रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 07:27:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 07:27:16 PM (IST)

Delhi Water Crisis: दिल्ली के VIP इलाकों पानी की दिक्कत, NDMC ने एडवाइजरी में बताया कब मिलेगा पानी
दिल्ली में अब वीआईपी को सताएगी पानी की कमी

HighLights

  1. दिल्ली में वीआईपी इलाकों में हुई पानी की कमी।
  2. एनडीएमसी ने पानी मिलने के समय के बारे में दी जानकारी।
  3. वीआईपी इलाकों में दिन में एक बार होगा पानी सप्लाई।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत से परेशान हुए जनता को हफ्तेभर से ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। कई इलाके पानी की एक बूंद के लिए भी तरस गए हैं।

पानी की किल्लत पर आप और भाजपा के बीच के राजनीतिक युद्ध छिड़ गया है। दोनों ही पार्टियां दिल्ली में पानी की कमी के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। इस बीच पानी की कमी की मार अब दिल्ली के वीआईपी इलाकों पर भी पड़ने जा रही है। एनडीएमसी ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि वीआईपी इलाकों में दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जाएगी।

सुबह के ही समय मिलेगा पानी

एनडीएमसी ने अलर्ट जारी कर बताया कि दिल्ली जल बोर्ड से तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जलाशयों को पानी की सप्लाई कम हो पा रही है। ऐसे में दिल्ली के कुछ वीआईपी इलाकों को पानी की सप्लाई में कमी आएगी। तिलग मार्ग और बंगाली मार्केट के जलाशयों में 40 फीसदी तक की कमी आने का कारण सुबह के ही समय पानी सप्लाई किया जाएगा।

इन इलाकों पर होगा पानी की किल्लत का असर

एनडीएमसी ने बताया कि दिल्ली के बंगाली मार्केट, अशोका रोड, एचसी माथुर लेन, कोपरनिकस मार्ग, पुराना किला रोड, बाबर रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह मार्ग, कैनिंग लेन को पानी की कमी से परेशानी होगी। यहां पानी की आपूर्ति में कमी आएगी। इस दौरान एनडीएमसी ने कहा कि इस सकंट में लोग पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें। वह पानी को बचाने का काम करें।