Akshay Kumar grew to become well-known as Veer Mhatre | अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का ट्रेलर रिलीज: नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की रीमेक; जेब में एक रुपए, लेकिन सपने ऊंचे

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म सबसे सस्ती इंडियन एयरलाइन सिंपली डेक्कन के फाउंडर जी आर गोपीनाथ की बायोपिक है। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। ट्रेलर में परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। अक्षय और परेश को कई फिल्मों में एक साथ काम करते हुए देखा गया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस फिल्म में उनकी जोड़ी कुछ अलग अंदाज में दिखाई देने वाली है।

ये फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सूरारई पोट्रू’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसे सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया है

ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार की आवाज के साथ होती है, जो खुद ही अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहते हैं- मेरा नाम वीर म्हात्रे है, मैं जरनदेश्वर के पास एक गांव से हूं। मैं गर्दन तक कर्जे में डूबा हूं। भूल से जो भी पैसा आता है वो कर्जा चुकाने में चला जाता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो कैप्टन जी आर गोपीनाथ की जिंदगी से इंस्पायर है, जो ‘एयर डेक्कन’ एयरलाइन के फाउंडर हैं। अक्षय हिंदुस्तान के सबसे बड़े एयरलाइन कंपनी के मालिक परेश गोस्वामी यानी कि परेश रावल से मिलकर अपना बिजनेस आइडिया शेयर करते हैं। परेश गोस्वामी नहीं चाहते हैं कि गरीब लोग उनके बराबरी में बैठकर ट्रैवल करें।

साउथ स्टार सूर्या के साथ अक्षय कुमार।

साउथ स्टार सूर्या के साथ अक्षय कुमार।

एक लो कॉस्ट एयरलाइन शुरू करने के लिए उन्होंने किस-किस तरह के स्ट्रगल का सामना किया, इस फिल्म में उसी की कहानी दिखाई गई है। वीर म्हात्रे चाहता है कि हर वो आदमी फ्लाइट में बैठ सके, जिसकी जेब में एक रुपए है। ये आईडिया लेकर वो कैसे राष्ट्रपति तक पहुंचता है, अपना आईडिया बताता है, ट्रेलर में यही दिखाया गया है। ट्रेलर में एक एक्टर को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद जैसे लुक में भी देखा जा सकता है।

ट्रेलर में बोले गए डायलॉग्स

  • मैं गर्दन तक कर्जे में डूबा हूं। भूल से जो भी पैसा आता है वो कर्जा चुकाने में चला जाता है।
  • पब्लिक टॉयलेट साफ करने वाले हमारी बगल में आकर बैठे, मैं नहीं चाहता।
  • एयरलाइन चलाना बड़े लोगों का काम है, गांव जाओ और अपनी गाय भैंस चलाओ।
  • वो आम आदमी जो जेब में एक रुपए लेकर भी उड़ने का ख्वॉब देख सकता है।
  • हर पक्षी जिसके पर होते हैं जरूरी नहीं कि वो उड़ सकता है।
  • मैं आम आदमी के लिए कॉस्ट बैरियर ही नहीं कास्ट बैरियर भी तोड़ना चाहता हूं।

फिल्म ‘सरफिरा’ हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: अब जिलों से होगा छात्रवृत्ति का वितरण, व्यवस्था में हुआ ये बड़ा बदलाव

अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति दो वर्ष तक नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव वीरा राणा को समीक्षा करके व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 04:48:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 04:48:06 PM (IST)

विभाग अपना स्वतंत्र पोर्टल भी तैयार कराएगा

HighLights

  1. व्यवस्था में कुछ बड़े बदलाव हुए है
  2. पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बीते छह माह में 618 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी
  3. दो वर्ष की लंबित छात्रवृत्ति का किया भुगतान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में अब अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मुख्यालय यानी भोपाल से नहीं बल्कि जिलों से मिलेगी। छात्रवृत्ति वितरण में होने वाले विलंब को दूर करने के लिए सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब केंद्रीयकृत व्यवस्था के स्थान पर जिलों से ही छात्रवृत्ति का भुगतान होगा। आवेदन का परीक्षण कर सत्यापित करने का काम शासकीय नोडल संस्था यानी कालेज करेगा।

जबकि, इसे स्वीकृत और वितरित जिले में पदस्थ अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहायक संचालक द्वारा कलेक्टर के माध्यम से किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने से दिसंबर से अब तक पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों को 618 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। साथ ही लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान भी किया जा चुका है। छात्रवृत्ति नहीं बंटने का मामला विधानसभा में कई बार उठ चुका है।

naidunia_image

अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति दो वर्ष तक नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव वीरा राणा को समीक्षा करके व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और छात्रवृत्ति से जुड़े अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने बैठक की तो यह बात सामने आई कि सभी विभागों की अलग-अलग व्यवस्था है। इसमें एकरूपता लाने के निर्देश दिए। इसके बाद पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने व्यवस्था में केंद्रीयकृत के स्थान पर विक्रेंदीकृत व्यवस्था लागू कर दी।

विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी ने बताया कि अभी तक छात्रवृत्ति की स्वीकृति नोडल शासकीय महाविद्यालयों द्वारा की जाती थी तथा भुगतान केंद्रीयकृत व्यवस्था अनुसार संचालनालय स्तर से किया जाता था। इसमें आने वाली कठिनाइयों एवं छात्रवृत्ति वितरण में विलंब को दूर करने के साथ व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए अब छात्रवृत्ति के आवेदनों का परीक्षण कर सत्यापित करने का दायित्व शासकीय नोडल संस्थाओं को दिया है। छात्रवृत्ति स्वीकृत करने और वितरण का कार्य जिला स्तर पर पदस्थ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा कलेक्टर के माध्यम से होगा।

अभी तक एपीटास पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण होता था। इससे वित्तीय वर्ष 2022-23 में जहां केवल 256.16 करोड़ रुपये व वर्ष 2023-24 में दिसंबर तक पूर्व व्यवस्था अंतर्गत 282.2 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। वहीं, नई व्यवस्था में दिसंबर 2023 के बाद से छह माह में ही 6.27 लाख विद्यार्थियों को 618.21 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा चुका है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 की लगभग 97 प्रतिशत एवं 2022-23 की 86 प्रतिशत से अधिक छात्रवृत्ति का वितरण कर लंबित दायित्वों का निपटारा किया जा चुका है।

अलग पोर्टल बनाएगा विभाग

अभी पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति का वितरण आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विकसित एवं संधारित एमपीटास पोर्टल द्वारा किया जा रहा है। दोंनो विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रविधान और प्रक्रिया में भी अंतर है इसलिए विभाग अपना स्वतंत्र पोर्टल भी तैयार कराएगा

Raipur: कोल कारोबारी और रोड कांस्ट्रेक्टर की हत्या की सुपारी लेने वाले गैंगेस्टर अमन साहू को लाने कोर्ट से मिली मंजूरी

Raipur Crime Information: राजधानी में कोल कारोबारी और रोड कांस्ट्रेक्टर की हत्या की सुपारी लेने वाले गैंगेस्टर अमन साहू को रायपुर कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने मंजूरी मिल गई है। हालांकि रांची की कोर्ट से अनुमति के बाद भी अमन साहू को लाया जा सकेगा। सुरक्षा भी बड़ा सवाल होगा। ऐसे में रायपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 03:28:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 03:28:57 PM (IST)

Raipur: कोल कारोबारी और रोड कांस्ट्रेक्टर की हत्या की सुपारी लेने वाले गैंगेस्टर अमन साहू को लाने कोर्ट से मिली मंजूरी

HighLights

  1. रांची जेल में बंद है आरोपित गैंगेस्टर अमन साहू
  2. गैंगस्टर अमन साहू को लाने कोर्ट से मिली अनुमति
  3. वहां की कोर्ट से अनुमति के बाद लाया जाएगा रायपुर

Raipur Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में कोल कारोबारी और रोड कांस्ट्रेक्टर की हत्या की सुपारी लेने वाले गैंगेस्टर अमन साहू को रायपुर कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने मंजूरी मिल गई है। हालांकि रांची की कोर्ट से अनुमति के बाद भी अमन साहू को लाया जा सकेगा। सुरक्षा भी बड़ा सवाल होगा। ऐसे में रायपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। अमन साहू रांची जेल में बंद है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 26 मई को कोल कारोबारी और रोड कांट्रेक्टर की हत्या करने की मंशा से रायपुर पहुंचे राजस्थान और झारखंड के चार शूटरों को पुलिस ने तीन दिन चले खुफिया आपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले को भी बडवानी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शूटरों ने बताया कि उनका संबंध रांची जेल में बंद गैंगस्टर अमन के साथ है। जो मलेशिया में बैठे इंटरनेशनल गैंगस्टर मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने सुपारी ली है।

हत्या के बाद कितने पैसे मिलने थे राजफाश नहीं

हत्या करने आए जिन चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, उन लोगों को रांची जेल में बंद अमन ने 25 लाख रुपये में सुपारी दी थी। मयंक के कहने पर अमन शूटरों को 25 लाख में सुपारी दी थी। लेकिन कारोबारियों की हत्या करने अमन के साथ कितने में डील हुई है इसका राजफाश नहीं हुआ है। वहीं रायपुर और छत्तीसगढ़ के कितने काराेबारियों इनके निशाने में हैं, इन्हीं सब की जानकारी प्राप्त करने पुलिस ने अमन को प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ

अमन साहू ने दो वर्ष पूर्व लेवी वसूल करने कोल कारोबारी के शंकर नगर स्थित कार्यालय में शूटरों के माध्यम से फायरिंग की घटना को अंजाम दिलवाया था। इसके पूर्व अमन के गुर्गों ने कोरबा में भी कोल कारोबारी के कार्यलय के पास हवाई फायरिंग की थी। वहीं अब यह तीसरी बार वारदात करने पहुंचे थे।

तीनों मामलों में अमन साहू से पूछताछ की जाएगा। वहीं अमन के गुर्गों ने रोड कांट्रेक्टर से लेवी वसूल करने उसे डराने के उद्देश्य से पिछले वर्ष बोकारो में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले की जांच पहले से झारखंड पुलिस कर रही है।

VIDEO: ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टक्कर देने आ रहे ऋतुराज, शुरू कर दी है विकेटकीपिंग

नई दिल्ली. भारतीय टीम में जगह बनाना इतना मुश्किल हो चला है कि हर खिलाड़ी अपने प्रोफाइल को अब लगातार मजबूत करने की कोशिश में लगा रहता है. ऋतुराज गायकवाड़ को ही लीजिए. वैसे तो यह खिलाड़ी भारतीय टीम की सीनियर लेवल पर कप्तानी तक कर चुका है. आईपीएल में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान गायकवाड़ ही हैं. कोच राहुल द्रविड़ के भरोसमंद हैं. इसके बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ अपनी प्रोफाइल में विकेटकीपर जोड़ने को बेताब हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल है. गायकवाड़ इसमें विकेटकीपिंग करते दिख रहे हैं. यह वीडियो महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) का है. ऋतुराज गायकवाड़ एमपीएल में पुणेरी बप्पा की टीम से खेलते हैं. उन्होंने तब सभी को चौंका दिया, जब अपनी टीम के लिए विकेटकीपिंग की.

27 गेंद में शतक, एक पारी 18 छक्के… कौन हैं साहिल चौहान, किस देश से खेलते हैं? मैदान में लगा दी आग

ऋतुराज गायकवाड़ वीडियो में जिस अंदाज में फुललेंथ डाइव लगाकर गेंद को कलेक्ट कर रहे हैं, उससे कोई भी यह नहीं कह सकता कि वे स्पेशलिस्ट विकेटकीपर नहीं हैं. गायकवाड़ के विकेटकीपिंग के यही स्किल देखकर फैंस कह रहे हैं कि अब ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर्स को ऋतुराज गायकवाड़ से भी चुनौती मिलने वाली है.

PM Modi Varanasi go to: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पहली बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल

नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 के बाद अब 2024 में भी संसद में काशी विश्वनाथ की नगरी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान मोदी काशी आए थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 12:42:52 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 12:53:44 PM (IST)

PM Modi Varanasi visit: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पहली बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल
फाइल फोटो। नरेंद्र मोदी करीब 4.5 घंटे बाबा विश्वनाथ की नगरी में रहेंगे।

HighLights

  1. पीएम मोदी शाम 4 बजे पहुंचेंगे वाराणसी
  2. किसान सम्मान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
  3. दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे

एजेंसी, वाराणसी (PM Modi Varanasi go to)। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी शाम चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और करीब 4.5 घंटे बाबा विश्वनाथ की नगरी में रहेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। शाम 7 बजे पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। पीएम मोदी करीब 25 मिनट मंदिर में रहेंगे।

किसान सम्मान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी शाम करीब चार बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। योजना से काशी के 2,76,665 किसानों को फायदा होगा। इस दौरान पीएम मोदी 21 किसानों से भी मिलेंगे और उनकी फसलों की स्थिति की जानकारी लेंगे।

naidunia_image

किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों और नई कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसानों को यह भी बताया जाएगा कि वे अपनी पीएम-किसान सम्मान निधि की जांच कैसे करें। किसानों को किसान-ईमित्र चैटबॉट का उपयोग करना भी सिखाया जाएगा।

अजय राय ने साधा निशाना

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस नेता अजय राय ने निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव में मोदी से हराने वाले अजय राय ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल दिखावे का है और इससे काशी की जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। बेहतर होगा कि पीएम मोदी किसानों की चिंता करें।

Alka Yagnik Listening to Loss | Bollywood Singer Alka Yagnik Uncommon Neuro Illness | बीमारी के चलते अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ: फैंस से बोलीं- नॉर्मल होने की कोशिश कर रही हूं, दुआओं में याद रखें

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को एक रेयर न्यूरो डिसीज हो गई है, जिसकी वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया।

इसके साथ ही सिंगर ने बताया कि वो बीते काफी वक्त से इनएक्टिव क्यों हैं। अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है।

अलका ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी बीमारी का खुलासा किया है।

अलका ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी बीमारी का खुलासा किया है।

हिम्मत जुटाकर अपने शुभचिंतकों से शेयर कर रही हूं: अलका
17 जून काे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के लिए। कुछ हफ्ते पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है।

इस घटना के कई हफ्तों बाद थोड़ी हिम्मत जुटाकर अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को इस बारे में बता रही हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं।’

‘अचानक हुई इस घटना से मैं शॉक्ड हूं’
सिंगर ने आगे लिखा, ‘मेरे डॉक्टर्स ने एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो मुझे एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। अचानक से हुई इस घटना ने मुझे शॉक कर दिया है।

मैं खुद इसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं और चाहती हूं कि इस बीच आप सभी मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।’

‘उम्मीद है जीवन फिर से पटरी पर आएगा’
पोस्ट के अंत में अलका ने लाेगों को लाउड म्यूजिक ना सुनने की और हेडफोन्स का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

सिंगर ने लिखा, ‘किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूंगी। आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की उम्मीद करती हूं।

जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूं। इस नाजुक मौके पर आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’

अलका की पोस्ट पर सोनू निगम, इला अरुण और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने कमेंट किए हैं।

अलका की पोस्ट पर सोनू निगम, इला अरुण और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने कमेंट किए हैं।

कई मशहूर सिंगर्स ने की जल्द ठीक होने की कामना
अलका की इस पोस्ट मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे पता था कि कुछ गलत हुआ। मैं जल्द ही वापस आकर आपसे मिलूंगा। आपके जल्द रिकवर होने की कामना करता हूं।’

वहीं सिंगर इला अरुण ने लिखा, ‘यह सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। प्यारी अलका मैंने पहले सिर्फ फोटो देखकर ‘ब्यूटीफुल’ कमेंट कर दिया था पर फिर मैंने कैप्शन पढ़ा तो बहुत दुख हुआ। दुआ करती हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।’

90 के दशक में अलका ने प्लेबैक सिंगर्स कुमार सानू (बाएं) और उदित नारायण (दाएं) के साथ कई हिट गाने दिए।

90 के दशक में अलका ने प्लेबैक सिंगर्स कुमार सानू (बाएं) और उदित नारायण (दाएं) के साथ कई हिट गाने दिए।

दो बार जीता बेस्ट सिंगर का नेशनल अवाॅर्ड
58 वर्षीय अलका याग्निक बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकीं अलका ने 2 नेशनल अवॉर्ड और 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला आर्टिस्ट माना था।

अलका ने 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘पायल की झंकार’ से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया था। उन्होंने इस साल रिलीज हुई ‘क्रू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

खबरें और भी हैं…
PM Kisan Yojana: पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में राशि जमा हुई या नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। यह राशि तीन अलग-अलग किस्तों में केंद्र सरकार द्वारा सीधे खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी। अब तक किसानों को 16 किस्त जारी हो चुकी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 09:48:24 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 09:48:24 AM (IST)

पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना

HighLights

  1. पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित भी करेंगे
  2. 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
  3. pmkisan.gov.in पर देख सकते हैं पात्रता सूची

PM Kisan Yojana seventeenth Installment बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार किसानों को यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले 28 फरवरी को सम्मान निधि की राशि डाली गई थी।

2019 में हुई थी शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन अलग-अलग किश्तों में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में डाली जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

naidunia_image

कैसे चेक करें पीएम किसान की राशि आएगी या नहीं?

  • लाभार्थी की सूची में अपना नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in विजिट करें
  • होमपेज पर ‘Beneficiary Checklist’ ऑपशन पर क्लिक करें
  • यहां अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज कर ‘Get Report’ पर क्लिक करें
  • जिन किसानों का इस योजना का लाभ मिलना है, उनकी लिस्ट ओपन हाे जाएगी

इन किसानों को भी मिलता है

गौरतलब है कि जब योजना की शुरुआत हुई थी, तब सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को ही योजना के तहत राशि दी जाती थी। वे किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र थे, जिनके पास दो हेक्टेयर तक संयुक्त जमीन है। वहीं, 2019 में योजना को रिवाइज कर सभी किसानों के लिए एक्सटेंड किया गया।

Patalpani Kalakund Heritage Prepare: मानसून के शबाब पर आने के साथ ही शुरू होगी हेरिटेज ट्रेन

गर्मी और उमस से परेशान इंदौरवासियों को अब मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है। बारिश के साथ ही शहर के नजदीक पर्यटन स्थल फिर गुलजार हो जाएंगे। इसके साथ ही पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन भी शुरू हो जाएगी। पर्यटक इसके विस्टाडोम कोच में बैठकर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को निहार सकेंगे।

Jabalpur Information : बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस पहुंची 12 साल की बालिका, गूगल में देखी थी ट्रेन

Jabalpur Information : दर्शन करने का ऐसी इच्छा बनी कि वह अकेले ही बनारस निकल गई। स्वजन घर में जब बालिका नहीं मिली तो परेशान होकर माढ़ोताल थाने पहुंची और शिकायत दी। घटना रविवार की रात की है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और बस स्टेण्ड में जांच की, वहीं जीआरपी के माध्यम से अन्य जिलों में भी बालिका के लापता होने की जानकारी दी गई।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 07:47:12 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 11:26:21 AM (IST)

Jabalpur News : बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस पहुंची 12 साल की बालिका, गूगल में देखी थी ट्रेन

HighLights

  1. पुलिस उसे तलाश रही थी, कि सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली।
  2. बालिका को बनारस रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षित थाने में बैठाए रखा।
  3. स्वजनों को एक-दो बार कही थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दो-तीन साल से बनारस घूमने की बात कह रही थी। उसने बनारस जाने के लिए कई दिनों से गूगल में ट्रेन देख रही थी। घरवालों ने बात नहीं मानी तो किसी को कुठ बिना बताए अकेले ही बनारस जाने के लिए निकल गई।

बालिका के पिता नहीं है, बड़े पापा के पास रहती है

मशक्‍कत के बाद बालिका को बरामद किया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि बालिका के पिता नहीं है। वह बालिका के मिलने पर पुलिस और स्वजन उसे लेने के लिए बनारस रवाना हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका अकेले ही निकली थी उसके साथ कोई नहीं था।

नई बस्ती इलाके से 16 जून को शाम 5 बजे से

बता दें कि नई बस्ती इलाके से 16 जून को शाम 5 बजे से 11 वर्षीय अनुष्का घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बालिका के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (07612676100) या 8889382888 नंबर जारी किए गए थे।

WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से रौंदा, निकोलस पूरन के ‘कत्लेआम’ से कई रिकॉर्ड ध्वस्त

वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड तोड़ मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बेरहमी से अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धुलाई की। टी20 विश्व कप इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही निकोलस पूरन ने एक ओवर में 36 रन ठोके।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:23:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:23:50 AM (IST)

WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से रौंदा, निकोलस पूरन के ‘कत्लेआम’ से कई रिकॉर्ड ध्वस्त
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन, जिन्होंने 53 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली।

HighLights

  1. टी20 विश्व कप में ग्रुप सी का मुकाबला
  2. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में बनाए 218 रन
  3. जवाब में 114 रन पर ढेर हुई अफगानिस्तान

एजेंसी, सेंट लूसिया (West Indies vs Afghanistan)। टी20 विश्व कप में मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई। इस तरह, मेजबान टीम ने 104 रन से मुकाबला जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

मैच के दौरान वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 ओवर में 92 रन बनाए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम था, जिसने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 91 रन बनाए थे।

naidunia_image

एक ओवर में 36 रन, निकोलस पूरन ने की युवी-रोहित की बराबरी

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 53 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स की विस्फोटक जोड़ी ने टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पूरन ने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ एक ओवर में 36 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 36 रन बनाने के भारत के युवराज सिंह और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टी20 क्रिकेट: एक ओवर में 36 रन

naidunia_image

  • 36 रन: युवराज सिंह (IND) बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (ENG), डरबन, 2007
  • 36 रन: कीरोन पोलार्ड (WI) बनाम अकिला धनंजय (SL), कूलिज, 2021
  • 36 रन: रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (IND) बनाम करीम जनत (AFG), बेंगलुरु, 2024
  • 36 रन: निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स (WI) बनाम अजमतुल्लाह उमरजई (AFG), सेंट लूसिया, 2024