Munjya Field Workplace Assortment Replace; Abhay Verma Mona Singh | Sharvari | 11 दिनों में ‘मुंज्या’ की कमाई 61.25 करोड़: वर्किंग डे पर किया 5.50 करोड़ का कलेक्शन, दूसरे हफ्ते कर सकती है अच्छा बिजनेस

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शरवरी, अभय और मोना सिंह स्टारर ‘मुंज्या’ लगातार बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। अपने दूसरे सोमवार को फिल्म ने 5 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए हैं।

इसके साथ ही 11 दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 61 करोड़ 25 लाख रुपए हो चुका है। फिल्म ने पहले हफ्ते में भी वर्किंग डेज में अच्छा बिजनेस किया था।

अगर यह इसी तरह का प्रदर्शन करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

सोमवार को ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.88% रही
सोमवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.88% रही। सुबह 14.79%, दोपहर में 32.48%, शाम के शोज में सबसे ज्यादा 35.60% और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी 32.64% रही।

कहानी में मराठी बैकग्राउंड होने के चलते इस फिल्म को मुंबई में 37% और पुणे में 32% ऑक्यूपेंसी मिली है।

सेकेंड वीकेंड में किया अच्छा बिजनेस
सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने दूसरे हफ्ते में वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई की और फिर सेकेंड वीकेंड पर भी फिल्म को पब्लिक से कमाल का रिस्पॉन्स मिला। इसने दूसरे शुक्रवार को 3.75 करोड़ दूसरे शनिवार को 6.75 करोड़ और दूसरे रविवार को 8.75 करोड़ रुपए कमाए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘मुंज्या’ का कलेक्शन हाल फिलहाल में रिलीज हुई ‘भैया जी’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन से कई गुना बेहतर है।

हॉरर- फिल्म 'मुंज्या' को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से खूब फायदा मिला है।

हॉरर- फिल्म ‘मुंज्या’ को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से खूब फायदा मिला है।

बिना किसी स्टार के अच्छी कमाई कर रही फिल्म
‘मुंज्या’ में मुख्य कलाकारों के अलावा ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज का भी एक्सटेंडेड कैमियो है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोद्दार ने किया है।

वहीं इसे अमर कौशिक और दिनेश विजान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

खबरें और भी हैं…