केंद्रीय कपड़ा मंत्री व बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी मुस्लिमों का काम करने से मना कर दिया है। उन्होंने सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर एनडीए को हराने की कोशिश की। सनातन को कमजोर कर भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश हो रही है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:47:16 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:47:16 PM (IST)
HighLights
- बेगूसराय से दूसरी बार सांसद बने हैं गिरिराज सिंह।
- मोदी सरकार में तीसरी बार लगातार मंत्री बने हैं।
- गिरिराज सिंह ने मुसलमानों का काम करने से मना किया।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश की जा रही है। इस्लामिक कट्टरपंथी गंभीरता से इस ओर काम कर रहे हैं।
भाजपा नेता देवांशु किशोर के आवास पर सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर सनातन को मजबूत करने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव का परिणाम यह दिखाता है कि सनातन को कमजोर करने की कोशिश शुरु हो गई है।
माई समीकरण में फंसा यादव समाज
उन्होंने कहा कि यादवों को अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वह भटकर माई समीकरण के फेर में फंस गए हैं। उनको बाद में एहसास होगा कि यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है।
सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में मुस्लिमों का काम नहीं करेंगे।
देवेश जी की चिंता जायज- गिरिराज सिंह
उन्होंने कहा कि देवेश जी चिंता जायज है। उनका दर्द बाहर आया है। एनडीए की 10 साल की सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया, लेकिन फिर भी विश्वासघात ही मिला। अब भला उनका साथ कैसे दें, जो भारत में रहकर पाकिस्तान की चिंता करते हैं। मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर एनडीए को हराने की कोशिश की।
विपक्ष ने झूठे मुद्दों को सहारा
गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष ने पूरा चुनाव झूठ के मुद्दे के सहारे लड़ा था। उन्होंने जनता को भ्रमित करने के लिए संविधान बदलने व आरक्षण खत्म करने जैसे मुद्दे रखे, लेकिन उनकी हार हुई। जनता ने उनके झूठ को नकार कर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना।




.jpg)
