पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने तोड़ी सारी हदें, फैन को मारने के लिए दौड़े, पत्नी रोकती रही, देखें वीडियो

Haris Rauf Viral Video: पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हारिस फैन पर नाराज नजर आ रहे हैं। उन्हें धक्का-मुक्की करते हुए कैमरे में कैद किया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 05:40:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 05:40:50 PM (IST)

पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने तोड़ी सारी हदें, फैन को मारने के लिए दौड़े, पत्नी रोकती रही, देखें वीडियो
हारिस रऊफ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।
  2. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का फैन से हुआ झगड़ा।
  3. पत्नी के साथ होटल में जा रहे थे और फैन से लड़ने पहुंच गए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Haris Rauf Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की चुनौती समाप्त हो गई है। इस साल टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पाक सुपर-8 में तक पहुंच नहीं सकी। इस बीच तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फैन से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं।

हारिस राऊफ का विवादित वीडियो हुआ वायरल

यह घटना एक होटल की है। जहां हारिस रऊफ पत्नी के साथ जा रहे होते हैं। तब किसी बात पर फैन पर भड़क उठते हैं। इसके बाद वह फैन को मारने के लिए दौड़ लगा देते हैं। उनकी पत्नी रोकने की कोशिश भी करती है, लेकिन पाक गेंदबाज रुकते नहीं है। हालांकि कुछ लोग बीचबचाव में आ गए। जिससे मामला हाथापाई तक नहीं पहुंचा। वीडियो में हारिस रऊफ फैन पर गुस्सा निकालते दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर

टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट में हारिस रऊफ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान अमेरिका से भी हार गया था। वहीं, भारत के खिलाफ 120 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। ऐसे में फैंस पाक खिलाड़ियों को निशाना बना रहे हैं।

कैसे हुई हारिस राऊफ की लड़ाई?

वीडियो में दिखाई देता है कि हारिस रऊफ पत्नी के साथ जा रहे होते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स कुछ बोलता है। जिससे सुनकर हारिस नाराज हो जाते हैं। वह उसकी तरफ भागने लगते हैं। उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन खिलाड़ी नहीं मानते। वे दूसरी तरफ कूद जाते हैं, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें रोक लेते हैं।