Railway Journey Insurance coverage Coverage: रेल यात्रा के दौरान दुर्घटना पर मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम, सिर्फ 45 पैसे हैं प्रीमियम

रेलवे विभाग यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा मिलती है। इसके चलते यात्रियों को 10 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ मिलता है। टिकट बुक करने के दौरान यात्री यह बीमा करवा सकते हैं, जिसकी प्रीमियम राशि 45 पैसे है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 02:10:26 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 02:49:46 PM (IST)

ट्रेन ट्रेवल इंश्‍योरेंस

HighLights

  1. ऑनलाइन टिकट बुक करने पर मिलता है बीमा पॉलिसी का लाभ
  2. यात्रियों को मिलता है 10 लाख रुपये का बीमा कवर
  3. जनरल यात्रियों को नहीं मिलता इस सुविधा का लाभ

Railway Journey Insurance coverage Coverage बिजनेस डेस्क, इंदौर। लंबी यात्रा के सफर के लिए रेल काफी अच्‍छा विकल्‍प मानी जाती है। कई लोग भी फ्लाइट के बजाए रेल से ही सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको रेलवे की ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ जरूर लेना चाहिए। आपको यहां रेलवे की इस सुविधा के बारे में बताते हैं।

ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ केवल उन्‍हीं यात्रियों को दिया जाता है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करवाते हैं। वहीं ऐसे यात्री जो ऑफलाइन या काउंटर से टिकट लेते हैं, उन्हें इस इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ नहीं मिलता। इसके साथ ही जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों का भी बीमा नहीं होता।

naidunia_image

45 पैसे हैं प्रीमियम राशि

रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस की प्रीमियम राशि सिर्फ 45 पैसे होती है। जिसके तहत यात्रियों को 10 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। ऐसे में यदि यात्रा के दौरान यात्री की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसे 10 लाख रुपये तक का कवर मिलता है। वहीं दुर्घटना में घायल यात्रियों को भी बीमा कवर का लाभ मिलता है। हालांकि यात्रियों के पास ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी लेने या न लेने का विकल्प में मौजूद होता है।

ऐसे करें इंश्योरेंस

ऑनलाइन टिकट बुक करने के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ मिलता है। इस दौरान आपको इंश्योरेंस पॉलिसी का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपकी टिकट की राशि में प्रीमियम की राशि भी जुड़ जाएगी। वहीं टिकट बुक होने के बाद यात्री के मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक लिंक मिलेगी, जिसमें नॉमिनी डिटेल की जानकारी देना होती है।