Air India: फ्लाइट में यात्री के खाने में मिला मेटल ब्लेड, एयर इंडिया ने मानी लापरवाही

Air India blade in Meals एयर इंडिया की लापरवाही से एक यात्री की जान जा सकती थी। फ्लाइट में एक यात्री ने खाना ऑर्डर किया, जिसमें मेटल ब्लेड निकला। इस बात को खुद एयरलाइन ने स्वीकार किया है। एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में एक यात्री के खाने में कोई मेटल वस्तु

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 04:12:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 04:12:01 PM (IST)

Air India: फ्लाइट में यात्री के खाने में मिला मेटल ब्लेड, एयर इंडिया ने मानी लापरवाही
एयर इंडिया में यात्री के खाने से निकला मेटल ब्लैड।

एएनआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया की बेंगलुरू से सैन फ्रैंसिस्को जा रही फ्लाइट में यात्री के खाने से मेटल ब्लेड निकलने की खबर सामने आई। यात्री के साथ हुई इस लापरवाही की जानकारी खुद एयरलाइन ने दी है। एयरलाइन की तरफ से अपनी गलती को स्वीकार किया गया है।

एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया पुष्टि करती है कि हमारी एक उड़ान में एक यात्री के भोजन में एक मेटल की वस्तु पाई गई थी। जांच के बाद इसकी पहचान खानापान की सुविधाओं में उपयोग की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन के रूप में की गई है। हमने किसी भी पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों को मजबूत करने के लिए अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ काम किया है, जिसमें विशेष रूप से किसी भी सब्जी को काटने के बाद प्रोसेसर की अधिक बार जांच करना शामिल है।