प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट, मल्लिकार्जुन खड़गे का एलान

राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने वायनाड सीट को दिया है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़ाने का एलान किया है। वह पहली बार चुनावी राजनीति का हिस्सा बनेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका एलान किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 07:31:51 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 07:53:56 PM (IST)

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट, मल्लिकार्जुन खड़गे का एलान
प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए छोड़ी वायनाड सीट।
  2. वायनाड पर बहुत जल्द चुनाव आयोग करेगा उपचुनाव का एलान।
  3. वायनाड में फिर दिखेगी कांग्रेस वर्सेज लेफ्ट की लड़ाई।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। वह वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट को चुना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं। मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं भी अपने भाई की मदद रायबरेली और वायनाड में करूंगी।

#WATCH | Congress chief Priyanka Gandhi Vadra says, “I’m very blissful to have the ability to symbolize Wayanad and I cannot allow them to really feel his (Rahul Gandhi’s) absence. I’ll work onerous and I’ll attempt my finest to make everybody blissful and be a great consultant. I’ve a really previous… pic.twitter.com/Ii7kcrrlKC

— ANI (@ANI) June 17, 2024

वायनाड का मैं और प्रियंका रखेंगे ध्यान- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह चुनाव जीतने वाली हैं। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास 2 संसद सदस्य हैं। एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।

वायनाड और रायबरेली से भावनात्मक रिश्ता- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा वायनाड और रायबरेली से भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं भी समय-समय पर आपसे मिलता रहूंगा। मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है। मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था।