T20 WC 2024: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बने मीम्स, ‘लगता है टीम मीटिंग में नहीं थे Marcus Stoinis’
टी-20 विश्व कप में रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला हुआ। मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की सबसे ज्यादा खुशी इंग्लैंड ने मनाई। स्कॉटलैंड के हारने के कारण इंग्लैंड सुपर 8 में प्रवेश कर पाया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:27:14 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:34:14 PM (IST)

HighLights
- टी-20 विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराया
- स्कॉटलैंड की हार के साथ ही सुपर-8 में इंग्लैंड की एंट्री
- ऑस्ट्रेलिया हार जाता तो विश्व कप से बाहर हो जाती इंग्लैंड टीम
एजेंसी, सेंट लूसिया (Australia vs Scotland)। कोई बल्लेबाज मैच धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को विजयी बनाए, जिसके बाद भी सोशल मीडिया पर उसके मीम्स की बाढ़ जाए? टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबले के बाद ऐसा ही हुआ। निशाने पर हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस।
दरअसल, इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिए थे कि वे स्कॉटलैंड को विजयी होने का मौका भी दे सकते हैं, क्योंकि इससे इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी और स्कॉटलैंड को इतिहास रचने का मौका मिल जाएगा।
रविवार सुबह जब मैच शुरू हुआ तो कंगारू टीम का रवैया देखकर लगा कि इंग्लैंड को बाहर करने की रणनीति पर ही काम हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
स्कॉटलैंड ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 60 रन पर तीन विकेट आउट हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए मार्कस स्टोइनिस। उन्होंने अलग ही अंदाज में बल्लेबाज की और 29 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बना डाले। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़
इसके बाद सोशल मीडिया पर मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़ आ गया। अधिकांश यूजर्स ने लिखा, ‘लगता है मार्कस स्टोइनिस उस टीम मीटिंग में नहीं थे, जहां तय हुआ था कि स्कॉटलैंड से हारना है।’
बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम तब सुर्खियों में आई जब जोश हेजलवुड ने कहा था कि वे इस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ आराम से खेल सकते हैं। हालांकि, पैट कमिंस और कोच मैथ्यू मॉट ने इसे हेजलवुड का मजाक बताया था।
England certified as Scotland choked on the finish vs Australia
⭐️ 🏴 ought to thank Travis Head Marcus Stoinis and Tim David pic.twitter.com/y9yMcg1h57
— ICT Fan (@Delphy06) June 16, 2024

