NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर कपिल सिब्बल ने लगाए आरोप, कहा- PM मोदी की चुप्पी ठीक नहीं

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपों पर कपिल सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी पर इस कथित गड़बड़ी पर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट में हुई गड़बड़ी के आरोपों की जांट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। गुजरात की तरक्की पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार में भी प्रगतिशील है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 04:02:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 04:02:48 PM (IST)

नीट परीक्षा पर कपिल सिब्बल के आरोप।

एजेंसी, नई दिल्ली। नीट में हुई कथित धांधली को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर दिख रहा है। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नीट परीक्षा पर उठ रहे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस कथित गड़बड़ी पर पीएम मोदी का चुप रहना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

समाचार एजेंसी पीटीआई को सिब्बल ने इंटरव्यू देते हुए कहा कि मुद्दा नीट परीक्षा नहीं है। यह मुद्दा भ्रष्टाचार का है। हमने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होते देखा है। अब यह हम पूरे देश में होते देख रहे हैं। यदि किसी परीक्षा में परीक्षण प्रणाली भ्रष्ट हो जाती है, तो प्रधानमंत्री के लिए चुप रहना अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस देश की जटिलता ऐसी है कि किसी भी प्रकार की एकरूपता एक निश्चित वर्ग के लोगों का पक्ष लेती है। तमिलनाडु राज्य शुरू से ही नीट परीक्षा का विरोध करता रहा है। यह उनकी चिंताओं में से एक है जिसे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्त किया है। यह परीक्षा सीबीएसई पाठ्यक्रमों पर आधारित है, इसलिए यह उन स्कूलों के छात्रों के पक्ष में है, जहां सीबीएसई परीक्षा होती है। बहुत से स्थानीय बोर्ड हैं, जिनमें सीबीएसई नहीं है।

गुजरात भ्रष्टाचार में भी प्रगतिशील

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हालिया टिप्पणियों पर कहा कि वह सोशल मीडिया वेबसाइटों पर जाएं और देखें कि गुजरात में ही यह कैसे हो रहा है। गुजरात राज्य शायद सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है। भ्रष्टाचार के मामले में भी यह कुछ हद तक प्रगतिशील नजर आता है।

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने 52 यूनिट किया रक्तदान

रक्तदान करते व उपस्थित संस्था के सदस्य सात वर्ष पूर्ण होने और विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा मेडिकल कालेज कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 03:18:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 03:18:19 PM (IST)

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने 52 यूनिट किया रक्तदान
रक्तदान करते व उपस्थित संस्था के सदस्य

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : आमजनों के सहयोग से संचालित छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने सफलतम सात वर्ष पूर्ण कर लिया है। सेवा से राष्ट्रनिर्माण का उद्देश्य लेकर जमीनी स्तर पर संस्था के प्रत्येक सेवा साथी राष्ट्र को सशक्त करने में लगे हैं व अपने प्रयासों से अनगिनत बंधुओं को खुशियां बांट रहे हैं। संस्था पूर्ण रूप से समाज के सहयोग से ही संचालित है इसलिए समाज के दानवीरों की इस सेवा कार्य को गति देने में अहम भूमिका है।

समाज के प्रत्येक दान के सदुपयोग से ही संस्था सेवा कार्य कर रही है। सात वर्ष पूर्ण होने और विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा मेडिकल कालेज कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 52 लोगों ने अपना रक्तदान किया। इसके साथ ही सभी ने हर तीन माह में स्वेच्छा से रक्तदान करने का शपथ लिया।

रक्तदान शिविर में कोरबा जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसएन केशरी ने सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस शिविर ब्लड बैंक प्रभारी डा जीएस जात्रा, लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, भगवती कोशले, गीता पटेल, उमा कर्ष और सफाई कर्मचारी सूरज का विशेष सहयोग रहा। संस्था के सभी सेवा साथी समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते रहने का संकल्प लिया।

अच्‍छे इम्‍प्‍लॉयर बनो… इंजीनियर नेत्रावलकर की कंपनी के सामने फैन्‍स ने रखी अजीब डिमांड, टेक जायंट ने दिया जवाब
हाइलाइट्स

सौरभ नेत्रावलकर के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम सुपर-8 में पहुंच गई है.नेत्रावलकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेकर सुर्खिंया बटोरी.सौरभ नेत्रावलकर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था.

नई दिल्‍ली. पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खेल रही अमेरिका की टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है तो इसका श्रेय काफी हद तक भारतीय मूल के बॉलर सौरभ नेत्रावलकर को जाता है. सौरभ की गेंदबाजी के आगे पाकिस्‍तानी टीम के बैटर पानी भरते नजर आए. जिसके चलते उनकी टीम ने सुपर ओवर के रोमांच के बाद पाकिस्‍तान को मात दे दी. नेत्रावलकर का जादू यहीं नहीं कम हुआ. भारत के खिलाफ मैच के दौरान तो उन्‍होंने कमाल ही कर दिया.

नेत्रावलकर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के दौरान दोनों ओपनिंग बैट्समैन विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट चटकाया. जिसके बाद वो एकाएक भारत में भी स्‍टार बन गए. सोशल मीडिया पर उनकी फैन-फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है. वो भारत की अंडर-19 टीम का हिस्‍सा रहते हुए साल 2010 में क्रिकेट खेल चुके हैं. पेश से इंजीनियर सौरभ नेत्रावलकर इस वक्‍त अमेरिका में ओरेकल कंपनी में काम करते हैं. वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करते हैं.

Credit score Card Transaction: क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट गया पैसा तो न करें चिंता, ऐसे मिलेगी मदद

कई बार देखने में आता है कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसा भी कट जाता है। ऐसे में क्रेडिट कार्डधारकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस स्थिति में आपकी बैंक और मर्चेंट हेल्प डेस्क मदद कर सकती है। इससे आप का पैसा रिफंड होने की संभावना बढ़ जाती है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 01:28:38 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 01:28:38 PM (IST)

Credit Card Transaction: क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट गया पैसा तो न करें चिंता, ऐसे मिलेगी मदद
क्रेडिट कार्ड

HighLights

  1. ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट जाता है पैसा
  2. हेल्‍प डेस्‍क के जरिए रिफंड हो सकता है पैसा
  3. बैंक से क्रेडिट कार्ड धारक कर सकते हैं संपर्क

Credit score Card Transaction बिजनेस डेस्‍क, इंदौर। वर्तमान में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। क्रेडिट कार्ड से आसानी से शॉपिंग की जा सकती है, भले ही आपके पॉकेट में पैसे ना हो। लेकिन कई बार देखने में आता है कि क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसे भी कट जाते हैं। ऐसे में आपके यहां बताते हैं कि इस कंडीशन में आपको क्या करना चाहिए।

पहले पुष्टि करें

अगर आपका ट्रांजैक्शन फेल हो गया है तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपका पैसा काटा है या नहीं। इसके लिए अकाउंट स्टेटमेंट अथवा मोबाइल एप की मदद ली जा सकती है। अगर यह दिख रहा है की ट्रांजैक्शन फेल हो गया है, तो पहले आप ट्रांजैक्शन डिटेल्स नोट कर लें, जिसमें ट्रांजैक्शन की डेट, अमाउंट और मर्चेंट के नाम की जानकारी शामिल होगी।

हेल्प डेस्क पर कॉल करें

ट्रांजैक्शन फेल होने पर आप मर्चेंट हेल्प डेस्क भी संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको आपके ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी देना होगी। इन जानकारी को चेक कर हेल्प डेस्क मौजूदा स्थिति बताएगा, यदि कुछ गड़बड़ पाई जाती है तो आपको हेल्प एड्रेस के जरिए मदद की जाएगी। अगर ट्रांजैक्शन फेल हुआ है और पैसे कट गए हैं तो आपको वह पैसा रिफंड किया जाएगा।

naidunia_image

सभी प्रूफ संभाल कर रखें

जब तक आपकी समस्या का निराकरण नहीं हो जाता है तब तक आप ट्रांजैक्शन से जुड़े सभी प्रूफ संभाल कर रखें। यह जरूरत पड़ने पर काम आते हैं। साथ यदि आप मर्चेंट से ईमेल अथवा चैट लॉग के जरिए बात करते हैं, तो आपको इसकी भी जानकारी सेफ रखना चाहिए।

बैंक कस्टमर सर्विस से करें बात

अगर मर्चेंट हेल्‍प डेस्‍क से बात करने पर भी आपकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है तो आपको बैंक के कस्टमर सर्विस से बात करनी चाहिए। यह प्रक्रिया डिज्‍प्‍यूट क्लेम कही जाती है। आप चाहे तो सीधे बैंक भी जा सकते हैं।

Ganga Dussehra 2024: पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता, 11 को बचाया

गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने का क्रम जारी है। पटना में भी गंगा नदी के किनारे भक्तों की भारी भीड़ है। नाव पलटने का हादसा उमानाथ घाट पर हुआ। एनडीआरएफ की रेस्क्यू में जुटी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 11:29:04 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 01:19:58 PM (IST)

Ganga Dussehra 2024: पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता, 11 को बचाया

एजेंसी, पटना (Ganga Dussehra 2024)। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 11 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार,उमानाथ घाट से दियारा जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटने से 6 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

एसडीएम शुभम कुमार के अनुसार, ‘छोटी नाव पलट गई, जिस पर 17 लोग सवार थे। 11 सुरक्षित हैं, 6 लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, परिवार में किसी का निधन हो गया था। शुद्ध क्रम के बाद परिवार गंगा नदी पार कर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घाट पर खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं और महिलाएं सभी के सुरक्षित बचने की प्रार्थना कर रही हैं।

#WATCH | Barh, Bihar: A ship carrying devotees from Umanath Ghat to Diara capsized within the Ganga River. 6 individuals are lacking, search operation is on.

Barh SDM Shubham Kumar says, “A small boat capsized right here. There have been 17 folks on the boat, out of which 11 are secure, 6 are… pic.twitter.com/Hcd4B5Cl1z

— ANI (@ANI) June 16, 2024

गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में डुबकी का क्रम जारी

गंगा दशहरा के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु पवित्र नदियों में डुबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह अयोध्या में सुबह से राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। यहां भी सरयू नदी में पुण्य की डुबकी लगाई जा रही है।

naidunia_image

(हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड, मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे।)

naidunia_image

(प्रयागराज: गंगा दशहरा पर संगम तीरे उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़।)

खबर अपडेट की जा रही है।

Naseeruddin Shah Interview Controversy; Rajesh Khanna | Bollywood Information | नसीरुद्दीन शाह बोले- राजेश खन्ना खराब एक्टर थे: 70 के दशक में एंट्री ली, उनके आने के बाद हिंदी फिल्मों का स्तर गिर गया

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को खराब एक्टर बताया है।

हाल ही में दिए एक और इंटरव्यू में नसीर ने बॉलीवुड फिल्मों पर निशाना साधा था। एक्टर ने कहा था कि हिंदी फिल्मों में अब दम नहीं बचा है।

हाल ही में दिए एक और इंटरव्यू में नसीर ने बॉलीवुड फिल्मों पर निशाना साधा था। एक्टर ने कहा था कि हिंदी फिल्मों में अब दम नहीं बचा है।

खन्ना बहुत बंधे हुए एक्टर थे: नसीर
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने कहा, ‘70 के दशक में हिंदी फिल्मों का स्तर गिर गया था। ऐसा तब हुआ जब राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री को जॉइन किया। उन्होंने इतनी सफलता हासिल की पर मुझे लगता है कि खन्ना बहुत ही बंधे हुए एक्टर थे।

वास्तव में, वह एक खराब अभिनेता थे। इंटेलेक्चुअली वो बहुत कम अलर्ट रहते थे। उनका अंदाज इंडस्ट्री पर राज करता था।’

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार और सबसे महान और सक्सेसफुल एक्टर माना जाता है। खन्ना ने 1969 से 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं।

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार और सबसे महान और सक्सेसफुल एक्टर माना जाता है। खन्ना ने 1969 से 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं।

‘पुरुष मनोरंजन के लिए अतार्किक फिल्में देखते हैं’
इस इंटरव्यू में मैस्क्युलिनिटी के कॉन्सेट पर बात करते हुए नसीर ने कहा कि पुरुष जब भावनात्मक रूप से थके हुए होते हैं तो सिर्फ मनोरंजन के लिए अतार्किक मसाला फिल्में देखना पसंद करते हैं।

इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी कल्ट फिल्म 'शोले' पर निशाना साधा था।

इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी कल्ट फिल्म ‘शोले’ पर निशाना साधा था।

अमिताभ ने कोई महान फिल्म नहीं की: नसीर
इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने अमिताभ बच्चन के बारे में भी विवादित बयान दिया था। न्यूज X को दिए एक इंटरव्यू में वो महान एक्टर्स और उनकी महान फिल्मों पर चर्चा कर रहे थे।

जब उनसे अमिताभ बच्चन और ‘शोले’ के बारे में पूछा गया तो नसीर ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन उन्होंने कोई महान फिल्म नहीं की है। ‘शोले’ भी कोई महान फिल्म नहीं है। हां, वह एंटरटेनिंग जरूर है।’

नसीर इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'शोटाइम' में नजर आए हैं।

नसीर इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए हैं।

फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज में एक्टिव हैं नसीर
वर्कफ्रंट पर नसीर की आखिरी फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘कुत्ते’ थी। इससे पहले वो 2022 में दीपिका पादुकोण स्टारर ‘गहराइयां’ में नजर आए थे।

इन दिनों नसीर फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज में नजर आते हैं। पिछले साल उनकी तीन वेब सीरीज ‘ताज’, ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो ’ और ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली’ रिलीज हुई थी।

वो आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…
Chhindwara Information: पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, पुलिस को बताया-इसलिये मार डाला

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जिला मुख्‍यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बिछुआ पठार में पत्‍नी ने अपने पति की हत्‍या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्‍कन लगा दिया। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि उसने ही अपने पति को मार डाला है। पुलिस अब सेप्टिक टैंक में पति के शव को तलाश रही है।

T20 WC 2024: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बने मीम्स, ‘लगता है टीम मीटिंग में नहीं थे Marcus Stoinis’

टी-20 विश्व कप में रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला हुआ। मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की सबसे ज्यादा खुशी इंग्लैंड ने मनाई। स्कॉटलैंड के हारने के कारण इंग्लैंड सुपर 8 में प्रवेश कर पाया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:27:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:34:14 PM (IST)

T20 WC 2024: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बने मीम्स, ‘लगता है टीम मीटिंग में नहीं थे Marcus Stoinis’
मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

HighLights

  1. टी-20 विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराया
  2. स्कॉटलैंड की हार के साथ ही सुपर-8 में इंग्लैंड की एंट्री
  3. ऑस्ट्रेलिया हार जाता तो विश्व कप से बाहर हो जाती इंग्लैंड टीम

एजेंसी, सेंट लूसिया (Australia vs Scotland)। कोई बल्लेबाज मैच धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को विजयी बनाए, जिसके बाद भी सोशल मीडिया पर उसके मीम्स की बाढ़ जाए? टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबले के बाद ऐसा ही हुआ। निशाने पर हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस।

दरअसल, इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिए थे कि वे स्कॉटलैंड को विजयी होने का मौका भी दे सकते हैं, क्योंकि इससे इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी और स्कॉटलैंड को इतिहास रचने का मौका मिल जाएगा।

रविवार सुबह जब मैच शुरू हुआ तो कंगारू टीम का रवैया देखकर लगा कि इंग्लैंड को बाहर करने की रणनीति पर ही काम हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

स्कॉटलैंड ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 60 रन पर तीन विकेट आउट हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए मार्कस स्टोइनिस। उन्होंने अलग ही अंदाज में बल्लेबाज की और 29 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बना डाले। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़

इसके बाद सोशल मीडिया पर मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़ आ गया। अधिकांश यूजर्स ने लिखा, ‘लगता है मार्कस स्टोइनिस उस टीम मीटिंग में नहीं थे, जहां तय हुआ था कि स्कॉटलैंड से हारना है।’

naidunia_image

बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम तब सुर्खियों में आई जब जोश हेजलवुड ने कहा था कि वे इस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ आराम से खेल सकते हैं। हालांकि, पैट कमिंस और कोच मैथ्यू मॉट ने इसे हेजलवुड का मजाक बताया था।

naidunia_image

बाल-बाल बच गए… PAK-NZ ने जैसे-तैसे बनाई टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह! इस वजह से खेलेंगे अगला टूर्नामेंट
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो चुके हैं.पाकिस्‍तान की जगह अमेरिका ने इस ग्रुप से सुपर-8 में क्‍वालीफाई किया.न्‍यूजीलैंड के ग्रुप से वेस्‍टइंडीज और अफगानिस्‍तान ने क्‍वालीफाई किया.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पाकिस्‍तान की टीम का प्रदर्शन खास अच्‍छा नहीं रहा. पाकिस्‍तान की तर्ज पर ही न्‍यूजीलैंड भी लीग स्‍टेज से बाहर हो गया. दोनों ही टीमें सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में अब यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्‍या पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सीधे क्‍वालीफाई करने से भी चूक गई हैं? क्‍या इन दोनों टीमों को क्‍वालीफायर राउंड खेलने के बाद अगले टी20 वर्ल्‍ड कप में प्रवेश करना होगा? इन सभी सवालों का सीधा और साफ जवाब है नहीं. आईसीसी के नियम कहते हैं कि बीते टी20 वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों को अगले टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा.

इस टी20 वर्ल्‍ड कप में सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी आठ टीमों को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह मिल जाएगी. अगला टी20 वर्ल्‍ड कप भारत और श्रीलंका में संयुक्‍त रूप से आयोजित किया जाएगा. मेजबान होने के नाते भारत और श्रीलंका को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिलना तय है. भारत सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुका है. ऐसे में उसे क्‍वालीफाई करने के लिए इस नियम का सहारा लेने की जरूरत नहीं है. श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर है. वो इस नियम के सहारे अगला टूर्नामेंट खेलेगा. इस तरह 12 में से 9 टीमों के नाम की घोषण अब लगभग हो गई है. बाकी तीन टीमों का चयन उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से होगा.

यह भी पढ़ें:- स्‍टार्क-मैक्‍सवेल की जमकर हुई ठुकाई, SCO के बैटर्स ने 10 ओवरों में कूट दिए 96 रन, ENG की सांसे भी फुलाई

जैसे तैसे पहुंचे पाकिस्‍तान-न्‍यूजीलैंड
आईसीसी इस टूर्नामेंट के बाद 30 जून तक अगले वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों के नाम की घोषणा कर देगी. पाकिस्‍तान की टीम मौजूदा वक्‍त में आईसीसी की टी20 रैंकिंग में 7वें स्‍थान पर है. वहीं, न्‍यूजीलैंड छठे स्‍थान पर बना हुआ है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के डायरेक्‍ट क्वालिफिकेशन के लिए तीन स्‍थानों पर रेस काफी कड़ी है. इस टूर्नामेंट से निकलकर अगला टूर्नामेंट खेलने वाली 9 टीमों के बाद बाकी बची सभी टीमों की मौजूदा आईसीसी रैंकिंग पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड की रैंकिंग से नीचे है. ऐसे में दोनों ही टीमों का अगला टूर्नामेंट खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

Tags: Icc T20 world cup, New Zealand cricket, Pakistan cricket crew, T20 World Cup

Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

भारत में समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ आवाज उठती रही है। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है। विवाद को ताजा हवा टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दी है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, भारत में ईवीएम एक ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

naidunia_image

एलन मस्क के बयान से फिर छिड़ी बहस

राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बयान पर आई है। एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कोई भी हैक कर सकता है और चुनाव की इस व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है। एलन मस्क का मानना है कि इंसान ही नहीं, AI से भी ईवीएम को हैक करने का खतरा है।