बाल-बाल बच गए… PAK-NZ ने जैसे-तैसे बनाई टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह! इस वजह से खेलेंगे अगला टूर्नामेंट
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो चुके हैं.पाकिस्‍तान की जगह अमेरिका ने इस ग्रुप से सुपर-8 में क्‍वालीफाई किया.न्‍यूजीलैंड के ग्रुप से वेस्‍टइंडीज और अफगानिस्‍तान ने क्‍वालीफाई किया.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पाकिस्‍तान की टीम का प्रदर्शन खास अच्‍छा नहीं रहा. पाकिस्‍तान की तर्ज पर ही न्‍यूजीलैंड भी लीग स्‍टेज से बाहर हो गया. दोनों ही टीमें सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में अब यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्‍या पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सीधे क्‍वालीफाई करने से भी चूक गई हैं? क्‍या इन दोनों टीमों को क्‍वालीफायर राउंड खेलने के बाद अगले टी20 वर्ल्‍ड कप में प्रवेश करना होगा? इन सभी सवालों का सीधा और साफ जवाब है नहीं. आईसीसी के नियम कहते हैं कि बीते टी20 वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों को अगले टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा.

इस टी20 वर्ल्‍ड कप में सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी आठ टीमों को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह मिल जाएगी. अगला टी20 वर्ल्‍ड कप भारत और श्रीलंका में संयुक्‍त रूप से आयोजित किया जाएगा. मेजबान होने के नाते भारत और श्रीलंका को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिलना तय है. भारत सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुका है. ऐसे में उसे क्‍वालीफाई करने के लिए इस नियम का सहारा लेने की जरूरत नहीं है. श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर है. वो इस नियम के सहारे अगला टूर्नामेंट खेलेगा. इस तरह 12 में से 9 टीमों के नाम की घोषण अब लगभग हो गई है. बाकी तीन टीमों का चयन उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से होगा.

यह भी पढ़ें:- स्‍टार्क-मैक्‍सवेल की जमकर हुई ठुकाई, SCO के बैटर्स ने 10 ओवरों में कूट दिए 96 रन, ENG की सांसे भी फुलाई

जैसे तैसे पहुंचे पाकिस्‍तान-न्‍यूजीलैंड
आईसीसी इस टूर्नामेंट के बाद 30 जून तक अगले वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों के नाम की घोषणा कर देगी. पाकिस्‍तान की टीम मौजूदा वक्‍त में आईसीसी की टी20 रैंकिंग में 7वें स्‍थान पर है. वहीं, न्‍यूजीलैंड छठे स्‍थान पर बना हुआ है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के डायरेक्‍ट क्वालिफिकेशन के लिए तीन स्‍थानों पर रेस काफी कड़ी है. इस टूर्नामेंट से निकलकर अगला टूर्नामेंट खेलने वाली 9 टीमों के बाद बाकी बची सभी टीमों की मौजूदा आईसीसी रैंकिंग पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड की रैंकिंग से नीचे है. ऐसे में दोनों ही टीमों का अगला टूर्नामेंट खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

Tags: Icc T20 world cup, New Zealand cricket, Pakistan cricket crew, T20 World Cup