‘Kantara impressed me to make ‘Munjya” | ‘कांतारा से मिली ‘मुंज्या’ बनाने की प्रेरणा’: डायरेक्टर बोले- हॉलीवुड में पचास साल पुरानी कहानी, हमारे पास तो सदियों से कहानियां हैं

6 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘मुंज्या’ इन दिनों खूब पसंद की जा रही है। बिना किसी बड़े स्टार के इस फिल्म को सिर्फ सब्जेक्ट की वजह से पसंद किया जा रहा है। डायरेक्टर को इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा ‘कांतारा’ से मिली। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने बताया कि हमारे देश के हर प्रांत में ऐसी- ऐसी लोक कथाएं हैं। जिन पर फिल्में बनाई जाए तो सदियां बीत जाएंगी, हमारे पास फिल्म के लिए सब्जेक्ट की कमी नहीं होगी। आदित्य को फिल्म मेकिंग विरासत में मिली है। उनके दादा विश्वास सरपोतदार और पिता अजय सरपोतदार मराठी सिनेमा के जाने माने प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर रहे हैं। आदित्य सरपोतदार ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में मराठी फिल्म ‘उलाधाल’ से की थी।

मुंज्या क्या है, इस विषय पर फिल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिली?

मुंज्या एक ऐसे ब्रह्मराक्षस की कहानी है, जिसकी कथाएं महाराष्ट्र के कोंकण में बहुत प्रचलित है। बचपन से ही सोचता था कि ऐसी कथाओं पर फिल्में क्यों नहीं बनती हैं। ऐसी ही लोक कथा पर बनी फिल्म ‘कांतारा’ खूब चली। हमारे महाराष्ट्र और देश के हर प्रांत में ऐसी बहुत सारी कहानियां हैं। जिनपर फिल्में बनाई जाए तो हमारे यहां कभी सब्जेक्ट की कमी नहीं होगी। हॉलीवुड में 50- 60 सालों में जो किताबें लिखी गई थी उस पर गेम ऑफ थ्रोन्स, हैरी पॉटर जैसी बड़ी-बड़ी सीरीज बनी है। हमारे पास तो सदियों से ऐसी कहानियां पड़ी हुई हैं कि सदियां बीत जाएंगी। फिल्मों के लिए कहानियां कम नहीं पड़ेगी।

मुंज्या कोंकण के ब्राह्मण समाज से आता है। 5-7 साल की उम्र में बच्चों का उपनयन संस्कार कर देते हैं। जिसे कोंकण में मुंज्य कहते हैं। अगर उन बच्चों की मुंज्य के 10 दिन के बाद अकाल मृत्यु हो जाए तो उनकी अतृप्त इच्छाएं पूरी नहीं होती हैं। इसलिए वो भूत बन जाते हैं जिसे मुंज्या कहा जाता है। यानि की मुंज्य से मुंज्या बनता है,जिसका पीपल के पेड़ के साथ खास कनेक्शन होता है। क्योंकि मृत बच्चे की अस्थियां पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देते है और जनेऊ पेड़ से बांध देते हैं। ऐसी मान्यता है कि भूत पेड़ से बंधा होता है। अगर वह पेड़ से छूटकर किसी तरह से निकाल गया तो गाव में पहुंचकर उत्पाद मचाएगा।

.

यह हॉरर फिल्म है,लेकिन बच्चे डरने के बजाय फिल्म को इंजॉय कर रहे हैं?

यह हॉरर से ज्यादा यह कॉमेडी फिल्म है। जब हम भूत प्रेत के बारे में सोचते हैं, तो हमारे सामने छह फुट लंबे डरावने वाले चेहरे आते हैं। लेकिन मुंज्या को लेकर बचपन से मेरे मन में जो इमेज रही है, वह वह डरावना नहीं थी। मैंने इस फिल्म को 10-20 वर्ष के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है। मुझे हमेशा से यह लगता था कि अगर इस विषय पर फिल्म बनानी है तो फिल्म बच्चों वाली लगनी चाहिए। इसमें बच्चों के लिए थोड़ा ज्यादा ह्यूमर रखा है। फिल्म शूटिंग हमने रियल लोकेशन पर की है।

शूटिंग के दौरान कभी डरावने वाले अनुभव हुए?

शूटिंग से समय हंसे ज्यादा और डरे कम हैं। जब प्योर हॉरर फिल्म बनती है तो थोड़ा सा डरावना माहौल होता है। लेकिन यह पूरी तरह से हॉरर फिल्म नहीं है। एक घटना हुई थी,जहां थोड़ा सा डरावना अनुभव हुआ। जब हम लोग कोंकण में शूटिंग रहे थे। वहां पर यूनिट के एक व्यक्ति ने कहा कि नींद नहीं पूरी हो रही, क्योंकि रोज रात को तीन बजे नींद खुल जाती है। रोज उसी समय नींद खुलती थी। ऐसे 20- 25 लोग निकले जिनके साथ वैसा हो रहा था। मेरे भी साथ भी हुआ था। हम सोच में पड़ गए कि ऐसा सबके साथ क्यों हो रहा है? थोड़ा सा डर गए थे।

आप भूत- प्रेतों में विश्वास करते हैं?

मैं पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी में विश्वास करता हूं। कुछ जगह ऐसे होते हैं जहां आपको लगता है कि वहां ज्यादे समय तक नहीं रूकना चाहिए। ऐसा क्यों होता है,आज तक इसका लॉजिक समझ में नहीं आया। कभी आप किसी गुफा में जाओ तो वहां ऐसी पॉजिटिव एनर्जी आती हैं कि मन करता है कि कुछ समय के लिए वहां बैठ जाएं। कभी- कभी खुली जगह में भी ऐसा लगता है कि वहां रुकने लायक नहीं है।

फिल्म मेकिंग आपको विरासत में मिली है। आपके दादा और पिता जी भी फिल्म मेकिंग से जुड़े रहे,आपकी शुरुआत कैसे और कहां से हुई?

पूना में हमारा अलका नाम से एक थिएटर था। जिसे हमारे दादा और पिता जी चलाते थे। स्कूल के बाद मैंने थिएटर में बहुत वक्त बिताया। सिनेमा को समझने का बहुत मौका मिला। मेरे दादा जी ने कई मराठी फिल्में प्रोड्यूस की। उनके सेट्स पर जाया करता था। मैंने बाइक चलाना सेट पर ही सीखा था। सेट मेरी लाइफ का हिस्सा बन गया था। उसके अलावा मुझे कुछ और पता ही नहीं था। मैंने सोच लिया था जो कुछ करना इंडस्ट्री में ही करना है।

पहली फिल्म बनाने के लिए किस तरह का संघर्ष करना पड़ा?

जब आप फिल्मी बैकग्राउन्ड से आते हैं तो पहली फिल्म बनाने के लिए कम संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म अच्छी बने इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। मैंने पहली मराठी फिल्म ‘उलाधाल’ 2008 में बनाई थी। वह मेरे लिए आसान था। उस समय मल्टीस्टारर फिल्म थी। मैं पहला शॉट ले रहा था और रोल एक्शन कैमरा बोलना भूल गया। इसके बाद 5-6 मराठी फिल्में और बनाई।

हिंदी में आपने एक नया प्रयोग द शोले गर्ल बनाकर की थी?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए वह फिल्म मुझे जी फाइव के लिए बनानी थी। मैंने भारत की पहली स्टंटवुमन रेशमा पठान पर आधारित वह फिल्म बनाई थी, जिन्होंने शोले में हेमा मालिनी के लिए स्टंट डबल के रूप में काम किया। बिदिता बाग ने रेशमा पठान की भूमिका निभाई थी। वह एक घंटे की फिल्म थी। उस फिल्म को बहुत ही कम समय में बनाकर देना था। फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा पैर फैक्चर हो गया और मैंने व्हील चेयर पर बैठकर पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी की।

अगली फिल्म ककुड़ा भी हॉरर ही है?

इस फिल्म को हॉरर नहीं, बल्कि कॉमेडी फिल्म कह सकते हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम ने काम किया है। अपने यहां बड़ी सहजता से यह कहने की आदत है कि हॉरर फिल्म है। लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे यहां हॉरर फिल्में बहुत कम बनती हैं। मैंने लास्ट में हॉरर फिल्म तुम्बाड देखी थी। जिसे देखकर डर लगा था। ककुड़ा की कहानी मथुरा और राजस्थान के बॉर्डर पर बसे एक गांव की सत्य घटना पर आधारित है, जिसे हमने कॉमेडी के अंदाज में पेश किया है।

Naxal Encounter in CG: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा एक्‍शन, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर

Naxal Encounter in Narayanpur Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अबूझमाड़ के कुतुल में हो रही है। दो जवान घायल हुए हैं। नक्सिलयों के खिलाफ यह ऑपरेशन दो दिनों से चल रहा है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:37:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:57:46 AM (IST)

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी
  2. अब नारायणपुर में नक्‍सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्‍शन
  3. नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर

नारायणपुर। Naxal Encounter in Narayanpur Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है।

जवानों के साथ मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अबूझमाड़ में दो दिनों से नक्‍सल ऑपरेशन चल रही है। खबरों के अनुसार अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।

खबर अपडेट हो रही है।

Arvind Kejriwal Court docket Video: अरविंद केजरीवाल का कोर्ट वाला वीडियो वायरल करने पर पत्नी सुनीता को नोटिस, जानिए पूरा मामला

दिल्ली शराब नीति कांड में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब सुनवाई के दौरान का एक वीडियो सार्वजनिक करने का मुद्दा उठा है, जिस पर शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस विवाद के केंद्र में केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 12:17:44 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 12:17:44 PM (IST)

Arvind Kejriwal Court Video: अरविंद केजरीवाल का कोर्ट वाला वीडियो वायरल करने पर पत्नी सुनीता को नोटिस, जानिए पूरा मामला
अदालत ने कई अन्य सोशल मीडिया हैंडलों को भी वीडियो हटाने का निर्देश दिया।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति कांड में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किया था दिल्ली सीएम को गिरफ्तार
  3. अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद अभी तिहाड़ जेल में हैं केजरीवाल

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Liquor Coverage Case)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कोर्ट की कार्यवाही वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। यह वीडियो 28 अप्रैल का है, जब दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई उक्त सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने भी अपना पक्ष रखा था। आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं ने उक्त वीडियो को वायरल किया था।

इसके खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शनिवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां वीडियो को हटाने का आदेश दिया गया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की खंडपीठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को भी निर्देश दिया कि जब भी ऐसी कोई सामग्री (कोर्ट में बोलते हुए केजरीवाल का वीडियो या ऑडियो) उनके संज्ञान में आए, तो वे इसे हटा दें।

खबर अपडेट हो रही है।

IND vs CAN: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, कनाडा के खिलाफ बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 33 वां मुकाबला कनाडा और भारत (India vs Canada) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स के फ्लोरिडा शहर सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है. रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा. यह कारनामा इससे पहले कोई बैटर नहीं कर सका है.

दरअसल, रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 194 छक्के हैं. उन्हें 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है. अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले कोई भी बैटर ऐसा नहीं कर सका है. रोहित के पास मौका होगा कि कनाडा के खिलाफ इस मुकाबले में वह इतिहास रचे. बता दें कि रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी है.

IND vs CAN: फ्लोरिडा में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? किस भारतीय ने बनाए यहां सबसे ज्यादा रन, जानें सब कुछ

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर हैं. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 154 मैचों में 194 छक्के जड़ चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल का नंबर आता है. गप्टिल ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 173 छक्के लगाए हैं वहीं आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 142 मैचों में 128 छक्के उड़ा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 106 मैचों में 127 छक्के लगा चुके हैं.

कनाडा के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup

Chandu Champion Munjya Field Workplace Assortment Replace | Kartik Aryan | ओपनिंग डे पर ‘चंदू चैंपियन’ ने कमाए 4.75 करोड़: कार्तिक की पिछली 7 फिल्मों में पहले दिन सबसे खराब परफॉर्मेंस, ‘मुंजया’ 40 करोड़ पार

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट SACNILK की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

पहले दिन थिएटर्स में फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 16.84% रही।

‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है।

‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है।

इसके साथ ही यह कार्तिक की लगातार तीसरी फिल्म बन गई है जिसने फर्स्ट डे 10 करोड़ रुपए से कम का बिजनेस किया है। इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 9.25 करोड़ और ‘शहजादा’ को 6 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है। इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

पिछली 7 फिल्मों को मिली 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग
बीते 7 साल में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्मों में यह सबसे लोएस्ट ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 2017 में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ को 2 करोड़ 10 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी।

तब से लेकर अब तक उनकी 7 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सभी को एवरेज 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली है।

कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.11 करोड़ रुपए कमाए थे।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को 'चंदू चैंपियन' से बेहतर ओपनिंग मिली थी। दो हफ्तों में यह फिल्म 50+ का बिजनेस कर चुकी है।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को ‘चंदू चैंपियन’ से बेहतर ओपनिंग मिली थी। दो हफ्तों में यह फिल्म 50+ का बिजनेस कर चुकी है।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को मिली थी 6.85 करोड़ की ओपनिंग
बात करें हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘मुंजया’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ 21 लाख रुपए कमाए थे। वहीं उससे पहले रिलीज हुई ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को 6 करोड़ 85 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी।

सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंजया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंजया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

दूसरे शुक्रवार ‘मुंजया’ ने कमाए 3.75 करोड़
वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार को ‘मुंजया’ ने 3 करोड़ 75 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 40 करोड़ 25 लाख रुपए हो चुका है।

इससे पहले फिल्म ने सभी वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार तक) पर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसने फर्स्ट वीक में 36.50 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया है।

फिल्म को पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चंदू चैंपियन का सुशांत सिंह राजपूत से खास कनेक्शन:ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की थी, मौत के बाद में कार्तिक को मिली, डेथ एनिवर्सरी पर हुई रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 14 जून को देशभर में रिलीज किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

‘चंदू चैंपियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:सितारों का जमावड़ा; अनन्या, विद्या बालन और सुनील शेट्टी मौजूद रहे; जिनपर फिल्म बनी..वो मुरलीकांत पेटकर भी नजर आए

बीती रात मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Sawan 2024: इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे, नोट करें सही तिथि

इस साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई सोमवार से शुरू होगा। पंचांग के अनुसार, सावन माह में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 3.46 बजे शुरू होगी और 22 जुलाई सोमवार को दोपहर 1.11 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:35:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 08:35:55 AM (IST)

सावन सोमवार की डेट क्या है?

HighLights

  1. इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत आएंगे।
  2. इस साल सावन में 4 मंगला गौरी व्रत पड़ने वाले है।
  3. सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि से भगवान शिव को समर्पित महीना सावन शुरू हो जाता है। सावन को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत और सावन शिवरात्रि सावन माह में महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं। सावन सोमवार का व्रत करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस साल 2024 में सावन महीने की शुरुआत सोमवार व्रत से होने जा रही है। सावन की समाप्ति भी सोमवार पर ही होगी। आइए, जानते हैं कि इस साल सावन माह में किस दिन कितने सोमवार पड़ रहे हैं और इनकी सही डेट क्या है।

सावन की पहली तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत आएंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं, पांचवां और आखिरी सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जाने वाला है।

  • सावन का पहला सोमवार व्रत – 22 जुलाई, 2024।
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत – 29 जुलाई, 2024।
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत – 5 अगस्त, 2024।
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत – 12 अगस्त, 2024।
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत – 19 अगस्त, 2024।
  • सावन शिवरात्रि 2024

    इस बार सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3.26 बजे शुरू होगी और 3 अगस्त को दोपहर 3.50 बजे समाप्त होगी। इस तरह सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को ही पड़ रही है।

    सावन में मंगला गौरी व्रत

    • सावन का पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई, 2024।
    • सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई, 2024।
    • सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त, 2024।
    • सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त, 2024।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    Sawan 2024: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में करें ये उपाय

    सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। पवित्र माह मानते हुए इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। सावन में किए जाने वाले धार्मिक उपाय अत्यंत लाभकारी बताए गए हैं। सावन का हर सोमवार भगवान शिव के प्रति आस्था को समर्पित होता है। वहीं सावन के महीने में पड़ने वाले मंगलवार माता पार्वती को समर्पित होते हैं। इस दिन देवी पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

    By Ekta Sharma

    Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:59:55 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:27:24 AM (IST)

    Sawan 2024: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में करें ये उपाय
    भगवान शिव से जुड़े उपाय कौन-से हैं?

    HighLights

    1. 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा सावन का महीना।
    2. भगवान शिव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है सावन।
    3. विशेष लाभकारी माना गया है सावन सोमवार का व्रत।

    धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इस साल सावन 22 जुलाई 2024 सोमवार से शुरू होने जा रहा है। यह महीना 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। इस दौरान अगर भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय होता है। ऐसे में इस महीने उन्हें बेलपत्र जरूर अर्पित करें। साथ ही इससे जुड़े कुछ उपाय भी करें।

    31 दिनों तक करें यह उपाय

    सावन के महीने में 108 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखें। इसके बाद इन बेलपत्रों को शिवलिंग पर चढ़ा दें। यह उपाय लगभग 31 दिनों तक करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    खत्म होंगी आर्थिक समस्याएं

    सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करते हुए शिवलिंग पर 5 बेलपत्र अर्पित करें। पूजा के बाद इन बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखें और अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    लगाएं बेल का पौधा

    सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और उन्हें बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में घर के अंदर बेल का पौधा लगाया जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, जातक के घर में हमेशा धन-धान्य भरे रहते हैं।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    पड़ोसी देश पर फिदा हुआ भारतीय ऑलराउंडर, कोचिंग के लिए नहीं लिए 1 भी रुपए, कहा- अच्छा खेलना ही…

    नई दिल्ली. भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान को मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर दी गयी सेवाओं के लिए कोई भी रकम लेने से इनकार कर दिया. यह जानकारी देश के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नसीब खान ने दी. जडेजा भारत में खेले गये विश्व कप से ठीक पहले अफगानिस्तान टीम के साथ मेंटोर के तौर पर जुड़े थे. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश को भी शिकस्त दी थी.

    ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने हालांकि दोहरी शतकीय पारी खेलकर टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए ‘कई बार जोर दिया’ लेकिन हर बार जडेजा ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया. खान ने ‘एरियान न्यूज’ से कहा, ‘‘हमने कई बार आग्रह किया लेकिन जडेजा ने एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया.’’

    खान के मुताबिक जडेजा ने कहा, ‘अगर आप अच्छा खेलते हैं, तो मेरे लिए वह पैसा और इनाम है’. जडेजा ने भारत के लिए 196 एकदिवसीय मैचों में 37.47 की औसत से 5359 रन बनाये हैं. इस 53 साल के पूर्व खिलाड़ी के नाम छह शतक और 30 अर्धशतक है. उन्होंने देश के लिए 15 टेस्ट में 26.18 की औसत से 576 रन बनाये हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन है. विश्व कप के दौरान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का भी मानना था कि जडेजा की नियुक्ति से टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के अलावा ‘कमजोर टीम’ के तमगे को भी पीछे छोड़ दिया था.

    FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 10:41 IST

    CM बनने के बाद मोहन चरण माझी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए आवंटित करेंगे 500 करोड़ रुपये

    उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)

    CM बनने के बाद मोहन चरण माझी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए आवंटित करेंगे 500 करोड़ रुपये
    मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी

    HighLights

    1. जगन्नाथ की शरण में पहुंचे सीएम माझी
    2. मंत्रियों-विधायकों सहित किए दर्शन
    3. मंगला आरती में भी शामिल हुए सीएम

    Mohan Charan Majhi एजेंसी, पुरी। उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन चरण माझी विधायक और मंत्रियों के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंचे। यहां वह मंगला आरती में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा की ।

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी ने बताया “हमने कल की कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद संबित पात्रा के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुए।

    माझी ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कार्यों के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है, जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

    गुरुवार को ली शपथ

    मोहन चरण माझी ने गुरुवार को उड़ीसा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है।

    भाजपा को मिला बहुमत

    गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने उड़ीसा में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। भाजपा ने 148 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य के खाते में 3 सीट आई।

    Deepika Singh will get trolled quite a bit for her dance strikes | डांस मूव्स को लेकर खूब ट्रोल होती हैं दीपिका सिंह: दोस्त नीलू वाघेला सपोर्ट में उतरीं, कहा- यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है

    4 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

    • कॉपी लिंक

    ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह अपने डांस मूव्स के लिए काफी ट्रोल होती रहती हैं। बता दें, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह डांस वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। इस कारण वह कई बार लोगों की आलोचनाओं को शिकार भी होती हैं।

    दीपिका की दोस्त और उनकी को-स्टार रह चुकी एक्ट्रेस नीलू वाघेला की मानें तो दीपिका बहुत इमोशनल इंसान हैं। लोगों को उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए।

    यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है

    दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान नीलू वाघेला कहती हैं, ‘दीपिका बहुत ही इमोशनल और स्ट्रेट फॉरवर्ड इंसान हैं। लोगों को उनकी आलोचना नहीं करना चाहिए। दरअसल, उसे डांस का शौक है। लोगों को ये भूलना नहीं चाहिए कि उन्होंने डांस सीखा है। यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है। कई सालों तक एक डेली सोप करने के बाद, उन्होंने कई विज्ञापन और शोज किए हैं। इतना सब कुछ करने के बाद भी, वह अपने डांस के पैशन को बरकरार रख रही हैं, यह एक बड़ी बात है।’

    कमियां किसमें नहीं होती हैं?

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कमियां किसमें नहीं होती हैं? हम सब में होती हैं। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगी कि प्लीज आप लोग ऐसे कमेंट्स ना करें, जो किसी को दुःख पहुंचाएं। किसी को चोट पहुंचाने से बेहतर उनके चेहरे पर खुशी लाएं। मेरी लोगों से यही अपील है।’

    एक्टर होने के साथसाथ ओडिसी डांसर भी हैं

    बता दें, दीपिका एक एक्टर होने के साथ-साथ ओडिसी डांसर भी हैं। वह अपने इसी टैलेंट को इंस्टाग्राम पर दिखाती हैं। हालांकि वो अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। दरअसल, लोगों का दीपिका की एक्टिंग तो पसंद आती है लेकिन लोग डांस को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। दीपिका कई बार इसको लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।

    इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं

    दीपिका सिंह को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी ज्यादातर रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कहती हैं, ‘मैं अपने डांस को खूब एन्जॉय करती हूं। मुझे वीडियो पोस्ट करना भी अच्छा लगता है। हां, कई लोग निगेटिव कमेंट्स करते हैं। हालांकि, मैं इन कमेंट्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देती हूं।’

    कुछ महीनों पहले, दीपिका सिंह ने सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी’ से टेलीविजन पर अपना कमबैक किया था। शो में दीपिका एक मजबूत लेकिन रिजर्व्ड होममेकर के किरदार में नजर आ रही हैं। 5 साल बाद टीवी पर वापसी के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा कि इस दौरान वे अपने डांस के पैशन को एक्स्प्लोर कर रही थीं।

    फिल्म टीटू अंबानीकी असफलता के बाद, छोटे पर्दे पर लौट आईं

    बता दें, दीपिका टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में आईपीएस अफसर संध्या के रोल से मशहूर हुई थीं। साल 2019 में वह सीरियल ‘कवच’ में नजर आई थीं। कुछ साल पहले उन्होंने छोटे पर्दे से इसलिए दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें फिल्मों में अपना करियर बनाना था। हालांकि, फिल्म ‘टीटू अंबानी’ की असफलता के बाद, वह फिर छोटे पर्दे पर लौट आईं।

    वहीं, नीलू वाघेला की बात करें तो वह जल्द ही नए शो ‘सांझा सिंदूर’ में नजर आएंगी।

    खबरें और भी हैं…