भरतपुर के इस क्रिकेट खिलाड़ी का अंडर-19 हाई परफार्मेंस कैंप में हुआ चयन

अंडर-19 हाई परफार्मेंस कैंप में भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का भारत की जूनियर चयन समिति ने चयन किया है. जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने लोकल18 को बताया कि यह कैंप 20 जून से 20 जुलाई तक एक माह के लिए बेंगलुरु में आयोजित होगा.

केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi ने इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया, इस मार्क्सवादी नेता को मानते हैं अपना गुरु

केरल से भाजपा के पहले सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी के एक बयान ने नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहा है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई.के.नयनार को राजनीतिक गुरु बताया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 04:23:31 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:23:31 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi ने इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया, इस मार्क्सवादी नेता को मानते हैं अपना गुरु
सुरेश गोपी के बयान से हर कोई हैरान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के परिणाम कुछ खास नहीं रहे हैं, लेकिन पार्टी का केरल में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। भाजपा ने पहली बार वहां अपना खाता खोला। त्रिशूर लोकसभा सीट से अभिनेता सुरेश गोपी ने जीत दर्ज की। उन्होंने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के.मुरलीधरण को मात दी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताकर एक नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।

‘मदर ऑफ इंडिया’ हैं इंदिरा गांधी: सुरेश गोपी

सुरेश गोपी 12 जून को पुन्कुन्नम में अपने राजनीतिक गुरु करुणाकरण के स्मारक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी इस यात्रा के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाएं। इस दौरान इंदिरा की बात कर उन्हें मदर ऑफ इंडिया तक कह दिया। उन्होंने बताया कि उनको करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के.नयनार ने राजनीतिक रूप से काफी प्रेरित किया है।

करुणाकरण के परिवार से मेरे अच्छे संबंध

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम करुणाकरण की स्मारक पर पहुंचकर सुरेश गोपी ने कहा कि वह अपने गुरु को नमन करने यहां पर आए हैं। उनकी इस यात्रा के राजनीतिक मायने नहीं हैं। करुणाकरण और ई.के.नयनार मेरे राजनीतिक गुरु हैं। इन दोनों के ही परिवारों से मेरे करीबी रिश्ते हैं।

केरल में भाजपा का खाता खुला

सुरेश गोपी केरल से चुने जाने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं। केरल कांग्रेस व लेफ्ट पार्टियों का गढ़ है। यहां कभी भाजपा अपने पैर नहीं जमा पाई, लेकिन इस बार सुरेश गोपी ने इतिहास रचते हुए सीपीआई के उम्मीदवार सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हरा दिया।

Alia’s deepfake video goes viral once more | दोबारा वायरल हुआ आलिया का डीपफेक वीडियो: सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन, बोले- AI से अब डर लगने लगा है

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये दूसरी बार है जब आलिया का डीपफेक वीडियो सामने आया है। समीक्षा अवतार नाम की एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। समीक्षा अवतार ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘एआई का इस्तेमाल करके बनाए गए सभी वीडियो केवल एंटरटेनमेंट के लिए बनाए गए हैं। डीपफेक वीडियो में आलिया भट्ट को ब्लैक कुर्ता पहने हुए दिखाया गया है, वो रेडी हो रही हैं। पूरे क्लिप में वो कैमरे के सामने मेकअप करती नजर आ रही हैं।

डीपफेक वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन

आलिया के डीपफेक वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा- मुझे लगा ये वाकई आलिया हैं। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो देखते ही पकड़ लिया कि ये AI द्वारा बनाई गई है। इससे ये पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स AI को लेकर जागरुक हैं। कई यूजर्स का कहना है कि AI बहुत खतरनाक होता जा रहा है।

पहले भी बन चुका है आलिया का डीपफेक वीडियो

आलिया के पहले डीपफेक वीडियो में एक लड़की व्हाइट एंड ब्लू फ्लोरल ड्रेस पहने बोल्ड पोज देती नजर आई थी। वीडियो में इतनी सफाई से AI टूल की मदद से आलिया का चेहरा इस्तेमाल हुआ था कि एक नजर में वो लड़की आलिया भट्ट ही लग रही थी। हालांकि उसके एक्शन और बॉडी पोस्चर से यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया था कि ये वीडियो फेक है। आलिया से पहले भी कई एक्ट्रेसेस की डीपफेक वीडियो बन चुकी हैं। इसकी शुरुआत रश्मिका मंदाना ने हुई थी। रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन, मृणाल ठाकुर, नाग चैतन्य जैसे कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे थे।

काजोल का भी कपड़े बदलते हुए वीडियो वायरल हुआ

कुछ समय पहले काजोल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कपड़े बदलती दिखी थीं। फैक्ट चेक में सामने आया कि वो एक डीपफेक वीडियो था, जिसे एक इन्फ्लूएंसर ने जून में बनाया था।

क्या है डीपफेक?

डीपफेक एक तरह से फेक वीडियो ही है, हालांकि इसमें इतनी बारीकी से AI टूल का इस्तेमाल कर चेहरा, आवाज या एक्सप्रेशन बदला जाता है कि असली और नकली में फर्क पहचानना मुश्किल होता है। डीपफेक वीडियो के मामले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स आने से ज्यादा बढ़ गए हैं, क्योंकि इन टूल के जरिए आसानी से वीडियो एडिट किए जा सकते हैं।

सबसे पहले डीपफेक में फेस मॉर्फिंग होती है, जिससे किसी एक व्यक्ति के शरीर में किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा जोड़ा जाता है। चेहरा बदलने के साथ-साथ किसी व्यक्ति के कपड़े, एक्सप्रेशन और आवाज से भी छेड़छाड़ की जा सकती है।

इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज्यादातर पोर्न साइट में किया जाता है। किसी व्यक्ति की तस्वीरों को न्यूड फोटोज में बदलकर उन्हें इन साइट्स में अपलोड किया जाता है। डीपफेक के आने से आइडेंटिटी का खतरा काफी बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं…
T20 World Cup 2024: पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे छिड़को और आग लगा लो, पाकिस्तान की हार पर फूटा टीवी एंकर का गुस्सा

Pakistan Cricket Workforce: पाकिस्तान टीम को हर तरफ आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बाबर आजम की कप्तानी में पाक टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई है। अमेरिका और आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिस कारण पाक का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:47:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:49:18 PM (IST)

T20 World Cup 2024: पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे छिड़को और आग लगा लो, पाकिस्तान की हार पर फूटा टीवी एंकर का गुस्सा
पाकिस्तान टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है।

HighLights

  1. पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।
  2. पाकिस्तान टीम जमकर मजाक उड़ रहा है।
  3. अमेरिका ने सुपर-8 में बनाई जगह।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर हो गया है। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए से भारत के बाद अमेरिका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ यूएएस का ग्रुप राउंड का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। अमेरिका ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाक टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पहले राउंड से बाहर हुई है। यूएएस ने सुपर-8 में पहुंचकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

पाकिस्तान की हार से फैंस नाराज

पाकिस्तान के प्रदर्शन से फैंस, पूर्व खिलाड़ी और एंकर नाराज है। बाबर ब्रिगेड की जमकर आलोचना की जा रही है। उनके अपने ही देश में उनका मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर एक शो के एंकर का कमेंट वायरल हो गया है। जियो टीवी के एंकर ने एक शो में पाकिस्तान टीम पर बात करते हुए कहा, ‘पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे पियो, छिड़कों और आग लगा लो।’

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका

एंकर तबीश हाशमी ने अपने शो ‘हसना मना है’ की शुरुआत पाकिस्तान टीम पर तंज कसते हुए की। दरअसल पाक सरकार ने पेट्रोल के दाम घटा दिए हैं। एक तरफ पाकिस्तानी लोगों को पेट्रोल सस्ता होने से राहत मिली है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने पर झटका लगा।

एंकर तबीश हाशमी ने कहा

तबीश हाशमी ने कहा कि आखिरकार एक खुशी की खबर आ गई है। एक ऐसी खबर जिसने हम सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी। पेट्रोल 10 रुपये 20 पैसे सस्ता हो गया। अब पेट्रोल खाओ, लगाओ, पियो और अपनी उम्मीदों पर छिड़कर आग लगा दो, क्योंकि पाकिस्तन विश्व कप से बाहर हो गया है।

Chhattisgarh Naxal Information: दंतेल हाथियों की धमक से नक्‍सलियों में खौफ, जंगल छोड़कर भागे

Chhattisgarh Naxal Information: धमतरी के सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी व एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इसमें कई दंतैल हाथी भी शामिल है, जो लोगों के लिए जानलेवा है।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 04:00:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:00:42 PM (IST)

Chhattisgarh Naxal Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी व एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इसमें कई दंतैल हाथी भी शामिल है, जो लोगों के लिए जानलेवा है। इन हाथियों के डर से जंगल में छिपे नक्सलियों ने फिलहाल जंगल छोड़कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र में चले गए है। वहीं सीआरपीएफ व पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर सर्चिंग नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हाथियों से सभी वर्गाें को खतरा है।

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र व नक्सल अतिसंवेदनशील नगरी ब्लाक के जंगलों में सिकासेर दल के 35 से 40 हाथियों के साथ एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी क्षेत्र में प्रवेश करके जंगलों में विचरण कर रहा है, जो वनांचलवासियों के साथ राहगीरों के लिए भी जान का खतरा है।

दो अलग-अलग दलों के हाथियों के जंगल में धमकने के बाद जंगलों के भीतर सक्रिय स्थानीय नक्सली टिकेश्वर समेत 40 अन्य हाथियों के डर से फिलहाल जंगल छोड़कर भाग निकले हैं, क्योंकि इन हाथियों की चपेट में आने पर हाथियों का लोगों को कई टुकड़ों में करके खतरनाक मौत देता है।

धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि नक्सली इन दिनों नक्सल संवेदनशील क्षेत्र के जंगलों को छोड़कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र भाग निकले हैं। धमतरी में एक भी नक्सली अभी नहीं है। ऐसे में नगरी ब्लाक के जंगल नक्सलियों से पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन हाथियों का खतरा बना हुआ हैै। हाथियों के डर व सुरक्षा के मद्देनजर नक्सल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ, सीएएफ व पुलिस जवानों ने सर्चिंग बंद कर दिया है, क्योंकि क्षेत्र में नक्सली ही नहीं है।

2021 से अब तक 10 की मौत

सिकासेर दल में शामिल 35 से 40 हाथियों का दल कुछ दिन पहले उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद व धमतरी क्षेत्र के जंगल परिक्षेत्र रिसगांव के एकावारी, आमझर, मुंहकोट, जोगीबिरदो, रिसगांव के जंगलों में विचरण कर रहा था, जो सघन वनांचल होने के साथ नक्सल अतिसंवदेनशील गांव है।

इन गांवों के जंगलों में नक्सलियों की आवाजाही रहता है। साथ ही इस मार्ग से गरियाबंद व ओड़िशा जाने के लिए नक्सली उपयोग करते हैं। नक्सलियों के लिए बोराई क्षेत्र मुख्य कारिडोर है, जहां हाथी विचरण कर रहे हैं। तीन से चार दंतैल हाथी उसी क्षेत्र में है, जबकि सिकासेर दल के हाथी हर रोज आगे बढ़ते हुए नगरी क्षेत्र में पहुंच चुका है।

वन विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 से अब तक जिले में दंतैल हाथियों ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें मार चुका है। हाथियों का यह दल लोगों को जब मारता है, तो शरीर कई टुकड़ों में बंट जाता है। पहचान पाना मुश्किल होता है। फुटबाल की तरह खेलकर मारता है, यही दहशत के चलते नक्सलियों ने जंगल छोड़ दिया है।

Raisen Information: शराब फैक्ट्री से 50 से ज्यादा बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, हाथों की गलने लगी थी चमड़ी

शिकायत के आधार पर शराब फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची थी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम। मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों में 20 लड़कियां।

By Chetan Rai

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:55:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:02:43 PM (IST)

Raisen News: शराब फैक्ट्री से 50 से ज्यादा बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, हाथों की गलने लगी थी चमड़ी

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। शनिवार दोपहर राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने सेहतगंज स्थित सोम कंपनी की शराब फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए 59 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इनमें 39 लड़के व 20 लड़कियां शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ के सदस्य व रायसेन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुल दुबे व सदस्य शक्ति बघेल भी मौजूद थे। सूचना मिलने तक बच्चों की सूची तैयार की जा रही थी। इसके उपरांत इन बच्चों को कहां भेजा जाएगा, इसका निर्णय बाल कल्याण समिति द्वारा लिया जाएगा।

naidunia_image

यहां गौरतलब बात यह है कि यह शराब फैक्ट्री सरकार के आबकारी विभाग की देखरेख में संचालित होती है और आबकारी अधिकारी का कार्यालय भी यहीं परिसर में है। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के सम्पर्क में रहने से कई बच्चों के हाथ की चमड़ी भी जल चुकी है। बाल आयोग के निर्देश पर इस सभी बच्चों को रेस्क्यू कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को नोटिस जारी किया जा रहा है। Information updating…

टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर से बाहर हुई टीम, टूट गया स्टार खिलाड़ी, कर दी संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में इस बार एक से बढ़कर एक उलटफेर देखने को मिले हैं. कई बड़ी टीमों को टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा है. इस लिस्ट में दिग्गज बैटर केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड का भी नाम शामिल है. टीम की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ आखिरी लीग मैच के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे.

न्यूजीलैंड की टीम के लिए इस बार का आईसीसी टी20 विश्व कप बेहद निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने उसे हराकर जोरदार झटका दिया. इसके बाद मेजबान वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ भी कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो लगातार हार के बाद न्यूजीलैंड ने युगांडा के साथ खेले गए मैच में जीत दर्ज की लेकिन यह सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी नही था. ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम ने अगले दौर के लिए जगह पक्की की है.

युगांडा के खिलाफ मिली जीत के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस बात की घोषणा कर दी कि वह अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ इस टूर्नामेंट के लीग मैच के बाद वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. मैच के बाद बोल्ट ने कहा- मैं अपनी बात कहूं तो यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होने वाला है. मुझ इस वक्त यही कहना है.

आगे उन्होंने कहा- यकीनन हमें जैसी शुरुआत चाहिए थी वैसी इस टूर्नामेंट में नहीं मिल पाई. यह बात स्वीकार करना बहुत कठिन है लेकिन सच यही है कि हमारी टीम आगे टूर्नामेंट में नहीं जा रही. एक ही बात कहना है कि जब कभी भी आपको अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिलता है यह हमेशा गर्व का पल होता है.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 15:30 IST

दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो

दिल्ली एनसीआर में लोगों को सुबह-सुबह ही आग लगने की खबरें पढ़ने को मिलीं। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार में पांच दुकानें जल गईं। गाजियाबाद की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग लग गई। शनिवार को नोएडा की एक कंपनी में शॉर्ट-सर्किट से भयंकर आग लग गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:26:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:31:39 PM (IST)

दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो
धू-धूकर जली दुकानें।

HighLights

  1. दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी आग
  2. आग की चपेट में ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियां
  3. शॉर्ट-सर्किट से कंपनी में लगी आग।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थिति एक दुकान की आग ने विकराल रूप ले लिया। मार्केट में मौजूद पांच अन्य दुकानें भी इस आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

naidunia_image

आग की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 10 गाड़ियां उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्रियों में लगी आग

गाजियाबाद के लोनी में ट्रानिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी है। अग्निशमन की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं, लेकिन आग काबू में नहीं आ रहा है। #tronicafire #ghaziabadfire pic.twitter.com/LKUtIihWoj

— मोनू कुमार (@monu_kumar22) June 15, 2024

गाजियाबाद जिले के लोनी की ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। शनिवार सुबह संपत पैकेजिंग फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ दूर से भी दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे कर आग ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद तीन और फैक्ट्रियों को भी जद में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

नोएडा शहर के कोतवाली फेज तीन की दो कंपनियों में आग लग गई। आठ फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Daljeet Kaur despatched authorized discover to her husband nikhil patel | दलजीत कौर ने पति को भेजा लीगल नोटिस: सामान घर से फेंकना चाहता था पति, एक्ट्रेस ने स्टे ऑर्डर लेकर किया पलटवार

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महज 8 महीनों में ही एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है। तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल सरेआम एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में दलजीत ने सोशल मीडिया के जरिए पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके जवाब में निखिल ने दलजीत को नोटिस भेजकर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि अगर एक्ट्रेस उनके केन्या स्थित घर से सामान नहीं ले जातीं, तो वो सारा सामान दान कर देंगे। इस मामले में दलजीत कौर भी अब कोर्ट पहुंच गई हैं।

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में पति निखिल के खिलाफ केन्या में लीगल एक्शन लिया है। तलाक की खबरों के बीच दलजीत हाल ही में केन्या गई थीं। भारत लौटकर दलजीत ने बताया है कि उन्होंने निखिल के खिलाफ एक्शन लेते हुए कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत ने केन्या के नेरोबी शहर के मिलिमनी कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया है। अब निखिल न ही उन्हें और बेटे को घर से निकाल सकेंगे, न ही उनका सामान फेंक सकेंगे। मामले में 11 जून को निखिल को नोटिस भेजा गया था। मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी और तब तक निखिल दलजीत या उनके सामान को घर से नहीं निकाल सकते।

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल से शादी की थी।

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल से शादी की थी।

निखिल के पेरेंट्स ने दलजीत के पेरेंट्स के आगे हाथ जोड़े

केन्या से भारत लौटने के बाद दलजीत कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया है कि निखिल के पेरेंट्स ने उनके पेरेंट्स के आगे हाथ जोड़े हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, आपने जो कुछ भी कहा, हमने आपकी हर बात पर यकीन किया। आपके बूढ़े मां-बाप ने मेरे पेरेंट्स के सामने आपको सही दिखाने के लिए हाथ जोड़े, हमने इसका भी यकीन कर लिया। मुझे अब आप लोगों से कोई दया नहीं चाहिए। मैं पैदा ही लड़ने के लिए हुई हूं। निखिल ने जो भी किया वो शर्मनाक है। सच तो ये है कि इस मामले में बच्चे भी इन्वॉल्व हैं।

क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। शादी के बाद वो अपने बेटे जॉर्डन के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। जॉर्डन उनके पहले पति शालीन भानोट और उनका बेटा है। दोनों की शादी 2015 में टूटी थी।

केन्या शिफ्ट होने के 8 महीने बाद दलजीत बेटे के साथ भारत लौट आई थीं। भारत आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तलाक का हिंट दिया था, तब से उनके और निखिल के बीच अलग-अलग इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवाद जारी है। निखिल ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया है कि दलजीत केन्या में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। वो भारत को बहुत मिस कर रही थीं। उन्होंने बेटे की स्कूल का हवाला देते हुए भारत लौटने की बात कही और अगले ही दिन सामान पैक कर भारत आ गईं। निखिल की मानें तो जिस दिन दलजीत भारत लौटीं, उसी दिन उनका रिश्ता खत्म हो चुका था।

इसी बीच दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा था। उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। हालांकि सोशल मीडिया पर खुलेआम निखिल पर आरोप लगाना एक्ट्रेस को भारी पड़ा। निखिल ने केन्या से एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी, अगर अब वो उनकी छवि खराब करने की कोशिश करती हैं, तो वो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। साथ ही कहा था कि वो उनके घर से अपना सामान ले जाएं, वर्ना वो सारा सामान दान कर देंगे।

Nirjala Ekadashi 2024: क्यों कहा जाता है निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए महत्व

निर्जला एकादशी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। इस दिन निर्जल रहकर व्रत करने की परंपरा है। व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। निर्जला एकादशी व्रत का महत्व महर्षि व्यास ने पांडवों को समझाया था। इसके बाद से ही इस व्रत को रखा जाने लगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:16:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:16:04 PM (IST)

निर्जला एकादशी का व्रत क्यों रखा जाता है?

HighLights

  1. निर्जला एकादशी को देवव्रत के नाम से भी जाना जाता है।
  2. इस व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  3. महर्षि व्यास ने बताया था निर्जला एकादशी का महत्व।

धर्म डेस्क, इंदौर। Nirjala Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली निर्जला एकादशी सभी एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार निर्जला एकादशी 18 जून, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस व्रत को “देवव्रत” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें सभी देवता, दानव, गंधर्व, नाग, यक्ष, नवग्रह, किन्नर आदि शामिल होते हैं। वे भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं।

निर्जला एकादशी 2024 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून, सोमवार को सुबह 4.43 बजे शुरू होगी। यह मंगलवार 18 जून को सुबह 07:24 बजे समाप्त होगी। इस तरह निर्जला एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा।

क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है निर्जला एकादशी व्रत?

एक पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में महर्षि व्यास ने पांडवों को निर्जला एकादशी के महत्व के बारे में बताया था। साथ ही पांडवों को यह व्रत करने की सलाह दी थी। वेदव्यास ने कई प्रकार के फल देने वाली एकादशी व्रत का संकल्प कराया, तो कुंती पुत्र भीम ने पूछा, ‘हे भगवान! मेरे पेट में वृक नामक अग्नि है, जिसे शांत रखने के लिए मुझे दिन में कई बार भरपेट भोजन करना पड़ता है। तो क्या मैं अपनी इस भूख के कारण एकादशी के पवित्र व्रत को नहीं रख पाऊंगा।’

तब महर्षि व्यास ने कहा- ‘हे कुंती पुत्र! यही धर्म की विशेषता है, जो न केवल सबका साथ देता है, बल्कि सबके अनुकूल साधन व्रत और नियमों को भी आसान बनाता है। तुम्हें केवल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का व्रत ही करना चाहिए। इस व्रत को करने से ही तुम्हें वर्ष की सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाएगा तथा तुम्हें इस लोक में सुख और यश मिलेगा तथा बैकुंठ धाम की प्राप्ति होगी।’

तभी से वर्ष की सभी चौबीस एकादशियों का फल देने वाली इस महान निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी या पांडव एकादशी कहा जाने लगा। इस दिन निर्जल रहकर “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करने वाला व्यक्ति कई जन्मों के पापों से मुक्त होकर श्रीहरि के धाम को जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’