भारत-कनाडा टी20 वर्ल्ड कप मैच रद्द, भड़के सुनील गावस्कर, ICC को फटकारा, कहा- ऐसी जगह मैच क्यों कराया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज करते आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 में जगह पक्की की. आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया को कनाडा के साथ खेलना था लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रोहित शर्मा की टीम लगातार चौथी जीत के साथ अगले दौर में कदम रखना चाहती थी लेकिन मुकाबला बिना एक बॉल डाले रद्द करने का फैसला लिया गया. भारत और कनाडा के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द किए जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर आईसीसी पर भड़क गए.

आईसीसी टी20 विश्व कप में इस बार बारिश की वजह से कई मैच खराब हुए हैं. भारतीय टीम को ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, मेजबान अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है. इस ग्रुप पर बारिश की मार देखने को मिली. दो मुकाबलों को बरसात की वजह से रद्द करना पड़ा. एक पाकिस्तान की टीम ऐसी है जिसका कोई मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ा. अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला बरसात की वजह से नहीं खेला जा सका. भारत और कनाडा का मुकाबला भी इसी कारण रद्द करना पड़ा

Border Film | Sunny Deol Border 2 Announcement Video Replace – IND PAK | 27 साल पुराने वादे को पूरा करेंगे सनी देओल: वीडियो शेयर कर की ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट, अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई है। खुद सनी ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

उन्होंने लिखा, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से… इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’..।’

फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए सनी देओल ने यह कैप्शन लिखा।

फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए सनी देओल ने यह कैप्शन लिखा।

वीडियो में सुनाई दी सिर्फ सनी देओल की आवाज
इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है, सिर्फ बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है।

वो कहते हैं, ‘27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा.. उसी वादे को पूरा करने.. हिंदुस्तान की मिट्‌टी काे अपना सलाम कहने… आ रहा है.. फिर से…।’

इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं..’ भी सुनाई देता है।

मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट 13 जून को की है। 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' भी 13 जून को ही रिलीज की गई थी।

मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट 13 जून को की है। 1997 में फिल्म ‘बॉर्डर’ भी 13 जून को ही रिलीज की गई थी।

‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह करेंगे निर्देशन
‘बॉर्डर-2’ को जे.पी.दत्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिन्होंने 1997 में ‘बॉर्डर’ डायरेक्ट की थी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जे.पी.दत्ता की बेटी निधी दत्ता भी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। वहीं इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। अनुराग इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ डायरेक्ट कर चुके हैं।

‘बॉर्डर-2’ कब रिलीज होगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि इसे 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

'केसरी' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह।

‘केसरी’ के सेट पर अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह।

आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही नजर आएंगे। उनके साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं।

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली है। टीम काफी लंबे वक्त से फिल्म से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई थी।

चर्चा है कि सनी के साथ इस फिल्म में आयुष्मान का भी अहम रोल होगा।

चर्चा है कि सनी के साथ इस फिल्म में आयुष्मान का भी अहम रोल होगा।

2015 में बनने वाली थी बॉर्डर-2
कुछ समय पहले ही फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल ने रणवीर अलाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉर्डर 2 को पहले 2015 में बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद सुना था कि बॉर्डर 2 बन रही है। हम उसे बहुत पहले 2015 में ही शुरू करने वाले थे। लेकिन फिर मेरी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और लोग वो फिल्म बनाने से डर गए। अब सब फिल्म बनाना चाहते हैं।’

'गदर 2' साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।

‘गदर 2’ साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।

‘गदर-2’ की रिलीज के बाद से बदली किस्मत
वर्कफ्रंट पर सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 691 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह फिल्म 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसी फिल्म की रिलीज के बाद से उनका करियर फिर से रिवाइव हो चुका है।

जल्द ही सनी ‘लाहौर 1947’, ‘बाप’, ‘सूर्या’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्‌टी समेत कई कलाकार नजर आए थे।

मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्‌टी समेत कई कलाकार नजर आए थे।

10 करोड़ में बनी बॉर्डर ने 66 करोड़ कमाए थे
फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शाहरुख स्टारर ‘दिल तो पागल है’ के बाद यह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्‌टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्‌ट, राखी, तब्बू समेत कई कलाकार नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…
Korba Information: केसीसी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लिए 15-15 हजार

यदि तीन दिन के भीतर राशि पैसा वापस कर रोजगार नहीं दिया गया तो 18 जून को मजबूर होकर अपने परिवार समेत कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:45:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:45:28 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : दीपका खदान में नियोजित ठेका कंपनी केसीसी के अधिकारी ने नौकरी लगाने के नाम पर 15-15 हजार रूपये ले लिया, पर नौकरी नहीं लगाई और नहीं राशि वापस की। इस पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत कलेक्टर, एसपी, दीपका प्रबंधन समेत अन्य अधिकारियों से किया है।

पीड़ित पवन दास, अमित कुमार, शत्रुघ्न केंवट, रितेश कुमार, देवी चरण, मनोज कुमार ने अपने पत्र में राशि वापस दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होने कहा कि केसीसी कंपनी दीपका के तुलसी बारीक को देने- देने 15-15 हजार रुपये एंडवास के रूप में अर्पित कुमार पटेल व पी महाभोई के खाते में सात मार्च को राशि डाले थे। उन्हें कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर सभी को काम पर लगा दिया जाएगा। काम नहीं लगने पर सभी का पैसा वापस किया जाएगा। काम लगने के बाद 15-15 हजार और देने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि काम की जरूरत थी, इसलिए मजबूरन काम पकड़ने के लिए ब्याज में घर के समान को गिरवी रख कर पैसे देने पड़े, लेकिन अभी तक काम पर नहीं लगाया गया और पैसा वापस भी नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर राशि पैसा वापस कर रोजगार नहीं दिया गया तो 18 जून को मजबूर होकर अपने परिवार समेत कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

Ambikapur Information : तेज अंधड़ से टंकी घर की छत पर गिरी, बाल बाल बचे लोग

Ambikapur Information : बतौली क्षेत्र के पोपरेंगा पंचायत में शुक्रवार को तेज अंधड़ की वजह से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित की गई टंकी एक घर की छत पर गिर गई। इस घटना में घर वाले बाल बाल बच गए। घर की छत पर लगे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट टूट गए हैं ।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:33:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:33:10 PM (IST)

Ambikapur News : तेज अंधड़ से टंकी घर की छत पर गिरी, बाल बाल बचे लोग

नईदुनिया न्यूज, बतौली : बतौली क्षेत्र के पोपरेंगा पंचायत में शुक्रवार को तेज अंधड़ की वजह से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित की गई टंकी एक घर की छत पर गिर गई। इस घटना में घर वाले बाल बाल बच गए। घर की छत पर लगे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट टूट गए हैं । इससे ग्रामीण को काफी नुकसान वहन करना पड़ा है। प्रभावित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

शिवप्रसाद एक्का अपने परिवार के साथ पोपरेंगा पंचायत के कुडोपारा गांव में रहता है। शुक्रवार शाम से ही बतौली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हाेने लगी। तेज हवा से क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए । बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई । इसी दौरान कुडोपारा के शिव प्रसाद एक्का के घर के बगल में डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत लोहे के एंगल से बने टावर में स्थापित दो पानी टंकी में एक टंकी तेज आंधी के दौरान सीधे शिवप्रसाद के घर की छत पर गिर गई। इससे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट चकनाचूर हो गए । गनीमत यह रही कि उस समय परिवार के लोग बाहर थे और इससे प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शिव प्रसाद ने कहा कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। संबंधित विभाग उसे तत्काल मुआवजा प्रदान करें ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

पानी टंकी से नहीं हो रही थी सप्लाई

जल जीवन मिशन अंतर्गत संबंधित विभाग ने जगह-जगह विभिन्न पंचायतों में टावर बनाकर पानी टंकियां स्थापित की है ,लेकिन इससे पानी सप्लाई अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है । कहीं-कहीं सप्लाई की व्यवस्था जरूर है । उक्त घटना में जो पानी टंकी गिरी है उसे भी डेढ़ साल से चालू नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके शुरू हो जाने से उन्हें पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

इनका कहना

यह देखना होगा कि उक्त टंकी पीएचई विभाग अंतर्गत निर्मित है या क्रेडा के अधीन। जांच उपरांत नुकसान भरपाई के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

कपिल वर्मा सब इंजीनियर, पीएचई

बतौली

विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने अधिकारी का खुलासा, PCB अध्यक्ष को सब पता था, खिलाड़ियों के साथ अकेले में 2 बैठकें की

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आईसीसी टी20 विश्व कप में खस्ता हार प्रदर्शन के बाद हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है. पूर्व क्रिकेटर से लेकर पाकिस्तान के अधिकारी तक अपनी बात रख रहे हैं. टीम के अंदर कलह की सारी खबरें एक एक करके सामने आ रही है. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को कप्तानी दिए जाने पर सवाल उठाया है. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को टीम के खिलाड़ियों के बीच के मनमुटाव की जानकारी थी.

पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी को विश्व कप से पहले ही टीम की समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से पता था. उनके करीबी और राष्ट्रीय चयनकर्ता वहाब रियाज ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा, ‘‘नकवी ने सभी खिलाड़ियों के साथ अकेले में दो बैठकें की और निजी हितों की जगह विश्व कप जीतने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था. उन्होंने उन्हें विश्व कप के बाद टीम में सभी गलतफहमियों को दूर करने का वादा भी किया था लेकिन बात नहीं बनी.’’

सूत्र ने कहा, ‘‘मैं बाबर का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन एक कप्तान को क्या करना चाहिए जब आपका प्रमुख गेंदबाज कमजोर अमेरिका टीम के खिलाफ अंतिम ओवर में 15 रनों का भी बचाव नहीं कर सकता. फुल टॉस पर एक चौका और छह रन दे देता है. संन्यास से वापसी करने वाले एक हरफनमौला को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ता है.’’

एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टी20 विश्व कप से पहले बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने के बाद टीम तीन गुट में बंट गया था. टीम के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘टीम में तीन गुट हैं, एक का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे है तो वहीं दूसरे खेमे की अगुवाई अफरीदी और तीसरे की रिजवान कर रहे हैं. इस सब के बीच मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी से टीम की स्थिति और खराब हो गई.”

उन्होंने कहा कि इन सब चीजों के बीच खिलाड़ियों के एजेंटों और सोशल मीडिया अभियान चलाने वाले कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया जो नहीं होना था. इन सबके साथ बाहरी तत्वों की भूमिका ने भी टीम में तनाव को और बढ़ाने का काम किया.

Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup

Try and make enjoyable of the title by way of the movie | फिल्म के जरिए नाम का मजाक उड़ाने की कोशिश: बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचें करण जौहर, फिल्म पर बैन लगाने की मांग की

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर करण जौहर ने शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ के मेकर्स के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में बुधवार को मुकदमा दायर किया। करण ने अपनी अर्जी में लिखा कि फिल्म के टाइटल के जरिए उनके नाम का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि फिल्म के टाइटल में उनके नाम का उपयोग करने से रोका जाए।

करण जौहर ने दावा किया कि फिल्म के प्रोड्यूसर से उनका कोई संबंध नहीं है। फिल्म के टाइटल में उनके नाम का गलत रूप से इस्तेमाल किया गया है। यह उनके व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन है। बिना उनकी अनुमति के उनके नाम का फायदा उठाकर फिल्म के प्रोड्यूसर उनके अधिकारों, प्रचार के अधिकार और प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं।

फिल्म ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ इंडियाप्राइड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तहत संजय सिंह और बब्लू सिंह के डायरेक्शन में बनी है। करण जौहर के वकील पराग खंडार ने बताया कि मामले की सुनवाई आज होगी।

न्यायमूर्ति आरआई चागला की पीठ के समक्ष दाखिल की गई याचिका में करण ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। मुकदमे में इस बात पर जोर दिया गया कि फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर और पोस्टर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।

Odisha Ministers Portfolio: ओडिशा में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, CM मोहन ने ये विभाग रखे अपने पास

मोहन चरण माझी बुधवार को ओडिशा के नए सीएम बने। उनकी सरकार में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। 11 मंत्री और राज्य मंत्री उनकी सरकार का हिस्सा हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। मोहन चरण माझी ने मंत्रालय व विभागों का बंटवारा कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:09:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:09:03 PM (IST)

ओडिशा की नई सरकार में विभागों का बंटवारा।

HighLights

  1. बुधवार को मोहन चरण माझी ने ली थी सीएम पद की शपथ।
  2. शनिवार को सीएम मोहन चरण माझी ने मंत्रालय का किया बंटवारा।
  3. सीएम मोहन चरण माझी ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ओडिशा में बुधवार को मोहन चरण माझी ने सीएम की शपथ लेने के बाद शनिवार को मंत्रायल और विभागों का बंटवारा किया। उनकी कैबिनेट में 11 मंत्री और राज्य मंत्री हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए थे। भाजपा ने 25 साल पुराने नवीन पटनायक के शासन को उखाड़ फेंक कर सत्ता हासिल की।

पढ़ें, ओडिशा की नई सरकार में किसको कौन सा मंत्रालय और विभाग मिला है।

सीएम माझी के विभाग

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने पास गृह, लोक प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, जल संसाधन, योजना और समन्वय विभाग, (अन्य विभाग आवंटित नहीं) रखा है।

उपमुख्यमंत्रियों को मिले ये विभाग

1) कनक वर्धन सिंह देव को कृषि एवं किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा विभाग मिला है।

2) प्रभाती परिडा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन विभाग मिला है।

कैबिनेट मंत्री को मिले ये विभाग

1) सुरेश पुजारी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मिला है।

2) रवि नारायण नायक को ग्राम विकास, पंचायतराज एवं पेयजल मिल

3) नित्यानंद गंड को स्कूल सार्वजनिक शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण एवं अधिकारिता मिला है।

4) कृष्णचंद्र पात्र को खाद्य आपूर्ति एवं शिविर कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिला है।

5) पृथ्वीराज हरिचंदन को कानून, आबकारी मिला है।

6) डॉ. मुकेश महालिंग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मिला है।

7) विभु भूषण जेना को व्यापार एवं परिवहन, इस्पात और खनन मिला है।

8) डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र को आवास एवं शहरी विकास, सामान्य शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र मिला है।

9) गणेश राम सिंह खुंटिया को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार राज्य बीमा मिला है।

10) सूर्यवंशी सूरज को उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, ओरध्य भाषा साहित्य एवं संस्कृति मिला है।

11) प्रदीप बलसामंत को सहकारिता, हस्तशिल्प, कपड़ा एवं हस्तशिल्प मिला है।

12) गोकुलानंद मल्लिक को मत्स्य पालन और पशुधन विकास, सूक्ष्म एवं खाद्य एवं मध्यम उद्यम मिला है।

13) संपद स्वाईं को उद्योग, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मिला है।

Bhopal Information: बिना रेटिंग ग्रेड के सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे आयुर्वेद व यूनानी कॉलेज, नियम में हुआ ये बदलाव

सभी कालेजों को अपनी बेवसाइट पर रेटिंग ग्रेड दर्शानी होगी ताकि छात्र अच्छे से अच्छे कालेजों में प्रवेश ले सकें। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:11:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:11:52 PM (IST)

Bhopal News: बिना रेटिंग ग्रेड के सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे आयुर्वेद व यूनानी कॉलेज, नियम में हुआ ये बदलाव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। देशभर के आयुर्वेद और यूनानी कॉलेजों में इसी वर्ष जुलाई से रेटिंग ग्रेड सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। इसमें कालेजों को ए,बी, सी, डी रेटिंग ग्रेड मिलेगा। इनमें मात्र ए और बी ग्रेड के आयुष कॉलेज ही 60 से 100, 100 से 150 और 150 से 200 स्नातक (यूजी) सीटें बढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।

नए पाठ्यक्रम भी इन कॉलेजों में शुरू हो सकेंगे

सभी कालेजों को अपनी बेवसाइट पर रेटिंग ग्रेड दर्शानी होगी ताकि छात्र अच्छे से अच्छे कालेजों में प्रवेश ले सकें। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है। इससे निजी और सरकारी, दोनों तरह के कॉलेजों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

यह व्यवस्था लागू होने से निजी कॉलेजों की चुनौती बढ़ने वाली हैं। कारण, अधिकतर कालेजों में संसाधन मापदंड से कम होते हैं। इस कारण उनका ग्रेड कमजोर होना तय है। ऐसे में, वह सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे। ग्रेड सिस्टम से दूसरा लाभ विद्यार्थियों को होगा।

वे ग्रेडिंग देखकर निर्णय ले सकेंगे कि कौन सा कॉलेज प्रवेश के लिए अच्छा है। हाल ही में एनसीआइएसएम की ओर से दिल्ली में आयोजित निजी और सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों के प्रशिक्षण के दौरान भी कमीशन के अधिकारियों ने रेटिंग ग्रेड शुरू करने के संकेत दिए थे।

India vs Canada: भारत-कनाडा मैच धुला, अब सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा रोहित ब्रिगेड का सामना

India vs Canada: भारत और कनाडा मैच बारिश के काण रद्द हो गया। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मैदान पर तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:41:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:59:08 PM (IST)

India vs Canada: भारत-कनाडा मैच धुला, अब सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा रोहित ब्रिगेड का सामना
भारत-कनाडा मैच बारिश के चलते धुला।

HighLights

  1. भारत-कनाडा मैच बारिश की वजह से रद्द।
  2. फ्लोरिडा में एक भी मैच नहीं हो सका।
  3. रविवार को पाकिस्तान-आयरलैंड का मुकाबला होगा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Canada T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के 33वां मुकाबला शनिवार को भारत और कनाडा के बीच खेला जाना था। यह मैच गीली आउटफील्ड के चलते नहीं हो पाया। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ। अंपायर्स ने पिच का निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।

टीम इंडिया सुपर-8 में खेलेगी तीन मैच

सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 22 जून को एंटीगा में उसका मुकाबला बांग्लादेश या नीदरलैंड्स में से किसी एक टीम से होगा। फिर 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से मैच होना तय है।

बारिश की 86 प्रतिशत संभावना थी

Accuweather के अनुसार, शनिवार को फ्लोरिडा में बारिश की 86 प्रतिशत आशंका थी। 16 जून को भी 80% तक बारिश की आशंका है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं। रविवार को पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच होना है। यह मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो सकता है।

ग्रुप-ए प्वाइंट्स टेबल

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया सात अंकों के साथ टॉप पर है। अमेरिका पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूएएस भी सुपर 8 में जगह बना चुकी है। कनाडा तीन प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड है।

सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

20 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान

22 जून- भारत बनाम नीदरलैंड्स

24 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

T20 World cup Ind vs Can: कनाडा के खिलाफ भारत के जीत की उम्मीद को झटका, अंक बांटने पर मजबूर, टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक दमदार खेल दिखाया है. ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह बनाई. रोहित शर्मा की टीम ने 4 लीग मैच में से तीन में जीत हासिल की. आखिरी मुकाबले में उसके कनाडा के खिलाफ जीत की उम्मीद अधूरी रह गई. बारिश ने मैच पर पानी फेर दिया और बिना एक भी बॉल डाले ही मुकाबला रद्द कर दिया गया.

आईसीसी टी20 में भारतीय टीम के पहले दौर के सारे मुकाबले खत्म हो चुके हैं. टू्र्नामेंट जीतने की दावेदार रोहित शर्मा की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की. आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करके भारत विजय अभियान जारी रखते हुए अगले दौर में कदम रखना चाहता था लेकिन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया. मैच में एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी और मुकाबला रद्द हो गया.