Karnataka Petrol-Diesel Worth: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार का एलान, इतने बढ़ गए दाम
Karnataka Petrol-Diesel Worth: कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का एलान किया है। सरकार ने पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। जबकि डीजल के दाम में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह इजाफा सेल टैक्स में संशोधन के बाद हुआ है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 05:18:16 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 05:28:35 PM (IST)
एएनआई, नई दिल्ली। Karnataka Petrol-Diesel Worth Hike: कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स को बढ़ा दिया है। इसके बाद कीमतों में वृद्धि हो गई। प्रदेश में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.20 रुपये महंगा हो गया। सरकारी आदेश के अनुसार, पेट्रोल 29.84% और डीजल में 18.44% का सेल्स टैक्स बढ़ा दिया गया है।
राज्य सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर कर में वृद्धि का एलान किया। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक ब्रिकी टैक्स पेट्रोल पर 25.95% से बढ़कर 29.84% और डीजल पर 14.3% से बढ़कर 18.44% कर दिया गया है। वित्त विभाग की ओर से कहा गया कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Petrol and diesel costs are more likely to go up in Karnataka because the state govt revises gross sales tax by 29.84% and 18.44%.
Based on the Petroleum Sellers Affiliation, petrol and diesel costs are more likely to go up by Rs 3 and Rs 3.05 roughly in Karnataka pic.twitter.com/rJDinVT6SK
— ANI (@ANI) June 15, 2024
बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी कीमत?
कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल की कीमत 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। डीजल की कीमत बढ़कर 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फिलहाल बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर है।

