IND vs CAN Dwell Streaming: सुपर-8 से पहले आज रोहित करेंगे कनाडा का काम तमाम! कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत और कनाडा मैच आज खेला जाना है.भारत इससे पहले अपने सभी 3 मैच जीत चुका है.आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को भारत हरा चुका है.
नई दिल्ली. भारत और कनाडा के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया अब तक खेले सभी तीन मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं, कनाडा टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. यह मुकाबला उनका इस टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी मैच होगा. यूं तो इस मैच के अब कोई मायने नहीं है. रोहित शर्मा एंड कंपनी मुकाबले को जीतकर अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश करना चाहेगी. हालांकि भारत-कनाडा मैच बारिश की भेंट भी चढ़ सकता है. फ्लोरिडा में इस वक्त काफी ज्यादा बारिश हो रही है. भारत की टीम का सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से मुकाबला होगा. तीसरी टीम का नाम अभी फाइनल नहीं हो सका है. सुपर-8 से कुल चार टीमें निकलकर आएंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा.
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज शनिवार 15 जून को खेला जाएगा.
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला कहां खेला जाएगा?
फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर भारत और कनाडा के बीच मुकाबला होगा.
यह भी पढ़ें:- AFG को सुपर-8 से पहले लगा तगड़ा झटका, स्टार क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर, 62 गेंदो पर 162 रन ठोक चुके बैटर को मौका
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से कनाडा के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला जाएगा.
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला टीवी पर कि चैनल पर आएगा?
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकता है.
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?
भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला डिजी हॉट स्टार पर देखा जा सकता है.
Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Workforce, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 10:19 IST

