IMD Monsoon Replace: जानिए कहां तक पहुंचा मानसून का सफर, आगे किन राज्यों में शुरू होगी बारिश

भीषण गर्मी का दौर झेलने के बाद अब देश के एक बड़े हिस्से को मानसून का इंतजार है। मानसून सही समय पर केरल पहुंचा और मौसम विभाग के अनुसार, सही गति से आगे बढ़ रहा है। यहां पढ़िए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार समेत प्रमुख राज्यों की वेदर रिपोर्ट

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:59:26 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 08:00:27 AM (IST)

IMD Monsoon Update: जानिए कहां तक पहुंचा मानसून का सफर, आगे किन राज्यों में शुरू होगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से 18 जून तक मानसून पूरे बिहार और झारखंड को कवर कर लेगा।

HighLights

  1. मानसून के 18 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने का अनुमान
  2. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत
  3. यहां जानिए उत्तर प्रदेश में कब होगी बारिश की शुरुआत

एजेंसी, नई दिल्ली (IMD Monsoon Replace)। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक केरल और इससे सटे दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करने के बाद ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मानसून का इंतजार है।

इस बीच, दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आमद के साथ ही यहां लोगों को राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून

भोपाल स्थित मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में 18 जून को मानसून का आगमन हो सकता है। इससे पहले इंदौर, भोपाल और आसपास के जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

naidunia_image

उत्तर प्रदेश को कब मिलेगी गर्मी से राहत

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 18 जून से पहले चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 18 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत होने की उम्मीद है।

इसी तरह, आईएमडी ने पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

naidunia_image

आने वाले दिनों में यहां जारी रहेगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, आने वाले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों के साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और बारिश जारी रहने का अनुमान है।