जवान ने ट्रेन की बर्थ को ही टायलेट समझ लिया और पेशाब कर दी। यूरीन बर्थ के नीचे की सीट पर बैठी महिलाओं पर आई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान अन्य यात्री भी बर्थ के पास आ गए। जब यात्रियों ने उसे पकड़ा तो उसने बोला कि यूरीन प्रेसर की वजह से छूट गई। बताया जाता है कि जवान शराब के नशे में था।
By anil tomar
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:59:10 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:59:10 AM (IST)
HighLights
- ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने के दौरान हुई घटना
- अपर बर्थ पर यात्रा कर रहा था जवान
- शिकायत के बाद पुलिस ने केवल फोटो खींचने की कार्रवाई की
ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। मथुरा से रायपुर जा रहे एक सुरक्षा एजेंसी के जवान ने ट्रेन की बर्थ को ही टायलेट समझ लिया और पेशाब कर दी। यूरीन बर्थ के नीचे की सीट पर बैठी महिलाओं पर आई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान अन्य यात्री भी बर्थ के पास आ गए। जब यात्रियों ने उसे पकड़ा तो उसने बोला कि यूरीन प्रेसर की वजह से छूट गई। बताया जाता है कि जवान शराब के नशे में था। हालांकि शिकायत होने पर जीआरपी के जवान आए और वे केवल फोटो खींचकर ले गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
घटनाक्रम के मुताबिक हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में मंगलवार रात हंगामा हो गया। मामला ट्रेन के बी-9 कोच का है। रेल कर्मियों का कहना है कोच में सुरक्षा एजेंसी का जवान और उसकी सीट के ठीक नीचे साइड लोअर बर्थ नंबर 23 पर सिकोलाभाठा (छत्तीसगढ़) निवासी महिला और उनका सात वर्षीय बेटा दुर्ग जाने के लिए सफर कर रहे थे।
ट्रेन ग्वालियर के पास पहुंचने वाली थी उस दौरान महिला ने शोर मचाया। महिला ने कहा कि ऊपर की सीट पर सवार जवान ने पेशाब किया है। हंगामा सुनकर दूसरे मुसाफिर उनकी सीट के पास इकट्ठा हो गए। महिला ने पति को भी फोन कर घटना बताई तो पति ने रेलवे से शिकायत की। पूछताछ में सेना के जवान ने बताया कि वह अपने बर्थ से गिर गया था. जिसकी वजह से दबाव में पेशाब निकल गई। बताया जाता था कि जवान नशे में था। ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम कोच में आई । जवान उन्हें नशे में सोता मिला। पुलिसकर्मी उसकी फोटो खींच कर ले गए। उसके बाद झांसी पर भी पुलिस आई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।




.jpg)
