CM बनने के बाद मोहन चरण माझी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए आवंटित करेंगे 500 करोड़ रुपये
उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)

HighLights
- जगन्नाथ की शरण में पहुंचे सीएम माझी
- मंत्रियों-विधायकों सहित किए दर्शन
- मंगला आरती में भी शामिल हुए सीएम
Mohan Charan Majhi एजेंसी, पुरी। उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन चरण माझी विधायक और मंत्रियों के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंचे। यहां वह मंगला आरती में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा की ।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी ने बताया “हमने कल की कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद संबित पात्रा के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुए।
माझी ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कार्यों के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है, जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।
#WATCH | Puri: Odisha CM Mohan Charan Majhi says, “We had proposed to open all of the 4 gates of Jagannath Temple in yesterday’s cupboard assembly. The proposal was handed and right now at 6:30 am, I together with my MLAs and Puri MP (Sambit Patra) attended the ‘Mangala aarti’… For the… pic.twitter.com/vioZvBEjl3
— ANI (@ANI) June 13, 2024
गुरुवार को ली शपथ
मोहन चरण माझी ने गुरुवार को उड़ीसा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है।
भाजपा को मिला बहुमत
गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने उड़ीसा में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। भाजपा ने 148 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य के खाते में 3 सीट आई।

