Bilaspur Information: ताबड़तोड़ कार्रवाई, 369 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए गए
शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम का यह अभियान दो दिनों से चल रहा है। वही अब मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन के भीतर मानसून शहर पहुंच सकता है, ऐसे में तेज वर्षा के साथ हवाएं भी चलेंगी।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:49:06 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:49:06 AM (IST)
नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। कुछ ही दिनों में वर्षा होने वाली है। इसके साथ ही तेज हवाओं के रूप में अंधड़ भी चलेगा। ऐसे में शहर में लगे बैनर, पोस्टर गिरने से हादसा होने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर अवैध बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत नगर निगम इन अवैध खतरनाक बैनर, पोस्टर हटाने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर के लगे 369 अवैध होर्डिंग और बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई।
शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम का यह अभियान दो दिनों से चल रहा है। वही अब मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन के भीतर मानसून शहर पहुंच सकता है, ऐसे में तेज वर्षा के साथ हवाएं भी चलेंगी। यदि इस दौरान कोई होडिंग्स, बैनर, पोस्टर किसी को ऊपर गिर गया, तो बड़ी दुर्घटना घट जाएगी। साथ ही इनके गिरने से वाहन व अन्य सामानों का नुकसान होने की भी आशंका रहती है। ऐसे में निगम आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ता कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि अवैध रूप से लगाए गए इन होर्डिंग और बैनर पोस्टर से जनहानि और ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका के साथ ही निगम के राजस्व की भी हानि होती है।
आगे भी चलते रहेगी कार्रवाई
निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी होगी। इसके लिए सभी जोन कमिश्नर और अधिकारियों को अभियान चलाकर शहर से अवैध बैनर पोस्टर निकालने की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि हर दिन कार्रवाई का अपडेट दें, ताकि इस काम में किसी भी प्रकार से लापरवाही की गुंजाइश न हो।
लगेगा जुर्माना
अतिक्रमण विरोधी टीम के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने साफ किया है कि दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण कर बोर्ड रखने वाले दुकानदारों और अवैध होर्डिंग मालिकों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे पहले भी जुर्माने कार्रवाई की गई है, ऐसे में अच्छा होगा कि वे खुद ही अपने अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकाल लें और कार्रवाई के दायरे से बाहर रहे।

