दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो

दिल्ली एनसीआर में लोगों को सुबह-सुबह ही आग लगने की खबरें पढ़ने को मिलीं। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार में पांच दुकानें जल गईं। गाजियाबाद की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग लग गई। शनिवार को नोएडा की एक कंपनी में शॉर्ट-सर्किट से भयंकर आग लग गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:26:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:31:39 PM (IST)

दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो
धू-धूकर जली दुकानें।

HighLights

  1. दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी आग
  2. आग की चपेट में ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियां
  3. शॉर्ट-सर्किट से कंपनी में लगी आग।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थिति एक दुकान की आग ने विकराल रूप ले लिया। मार्केट में मौजूद पांच अन्य दुकानें भी इस आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

naidunia_image

आग की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 10 गाड़ियां उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्रियों में लगी आग

गाजियाबाद के लोनी में ट्रानिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी है। अग्निशमन की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं, लेकिन आग काबू में नहीं आ रहा है। #tronicafire #ghaziabadfire pic.twitter.com/LKUtIihWoj

— मोनू कुमार (@monu_kumar22) June 15, 2024

गाजियाबाद जिले के लोनी की ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। शनिवार सुबह संपत पैकेजिंग फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ दूर से भी दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे कर आग ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद तीन और फैक्ट्रियों को भी जद में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

नोएडा शहर के कोतवाली फेज तीन की दो कंपनियों में आग लग गई। आठ फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।