Sushant Singh’s sister shared an emotional publish | सुशांत सिंह की बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: बोलीं- तुम्हें गए 4 साल हो गए, आज तक पता नहीं चला उस दिन क्या हुआ था

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आज से चार साल पहले 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मगर, उनकी मौत आज भी एक गुत्थी बनी हुई है। किसी ने कहा कि उनकी हत्या हुई है, तो किसी ने कहा कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में थे और ऐसे में उन्होंने सुसाइड कर लिया।

आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। बहन के अलावा बॉलीवुड में सुशांत के करीबी दोस्त रहीं सारा अली खान और एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी उनके लिए पोस्ट शेयर किया है।

सुशांत सिंह की बहन ने इंसाफ की गुहार लगाई।

सुशांत सिंह की बहन ने इंसाफ की गुहार लगाई।

बहनों के साथ सुशांत सिंह राजपूत।

बहनों के साथ सुशांत सिंह राजपूत।

श्वेता सिंह ने भाई सुशांत के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- भाई तुम्हें गए हुए 4 साल हो गए हैं। हमें आज तक पता नहीं चला कि 14 जून 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैंने सच्चाई के लिए गुहार लगाई, लेकिन आज, आखिरी बार जो मदद कर सकते हैं, मैं उन सभी से पूछ रही हूं। क्या हमें यह जानने का हक नहीं है कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?

सारा अली खान ने सुशांत के लिए शेयर की तस्वीर।

सारा अली खान ने सुशांत के लिए शेयर की तस्वीर।

अंकिता लोखंडे ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर।

अंकिता लोखंडे ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर।

14 जून, 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया।

CBI जब इस मामले की जांच कर रही थी तब इसमें ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की थी। जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी।

इस ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी थीं। रिया पर खुद भी ड्रग्स लेने और सुशांत को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके अलावा रिया पर सुशांत के घरवालों ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।

सुशांत सिंह का बचपन

21 जनवरी 1986 को कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर एक बेटे का जन्म हुआ। नाम रखा गया गुलशन, जिन्हें बाद में दुनिया ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम से जाना।

सुशांत चार बहनों में इकलौते भाई थे, इस कारण वो सभी बहनों के लाडले थे। जब वो 16 साल के थे, तभी ब्रेन हेमरेज से मां का निधन हो गया। इससे पहले उनकी एक बहन का भी निधन हो गया था। गम के बोझ तले दबा परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया।

पवित्र रिश्ता शो ने बदली थी सुशांत की किस्मत

सुशांत के लिए 2009 लकी रहा। इस साल वो अकिंता लोखंडे के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता में दिखे। एकता कपूर ने स्माइल से इंप्रेस होकर उन्हें इस शो में काम दिया था। शो में मानव और अर्चना की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मानव के रोल के लिए सुशांत को तीन बड़े टेलीविजन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था, जिसमें बेस्ट मेल एक्टर और मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवाॅर्ड भी शामिल था।

इस शो के लिए काम करने के साथ उन्होंने ‘जरा नचके दिखा सीजन 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया था। शो में उनके डांस मूव्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 2013 में आई फिल्म ‘कई पो चे’ से हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में काम किया।