Climate Replace: उत्तर भारत में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, बिहार में लू से 10 लोगों की मौत, आगामी दिनों में भी राहत नहीं

उत्तर भारत को गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड सहित उड़ीसा में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिहार के बक्सर में गुरुवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्‍य में लू से दस लोगों की मौत हो गई।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:04:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:04:36 AM (IST)

Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, बिहार में लू से 10 लोगों की मौत, आगामी दिनों में भी राहत नहीं
उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी

HighLights

  1. उत्तर भारत में पड़ रही तेज लू
  2. बक्सर में 47.2 डिग्री पहुंचा तापमान
  3. आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

Climate Replace एजेंसी, नई दिल्‍ली। उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आगामी दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिहार के बक्सर में गुरुवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि देशभर में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा दिल्ली, सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र और बिहार में भी कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो फिर हर गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

उत्तर भारत में जारी लू

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक्सट्रीम हीट वेव का असर जारी है। जबकि झारखंड, बिहार और पंजाब के कई क्षेत्र में भी हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम झारखंड और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

naidunia_image

बिहार में लू से दस लोगों की मौत

बिहार में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां हीटवेव के चलते 10 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग अचेत हो गए। इन दस लोगों में पटना के तीन, भोजपुर जिले के दो, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, सारण व सिवान के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई और अरवल में भी भी लू का असर देखने को मिल रहा है।

Singham 3 is not going to launch on August 15 | 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी फिल्म सिंघम अगेन: अजय देवगन ने दी हिंट; बोले- शूटिंग बाकी है, हमें कोई जल्दी भी नहीं है

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

15 अगस्त को फिल्म पुष्पा 2 और सिंघम अगेन का क्लैश होने वाला था। बीते बुधवार यह खबर आई कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, अब अजय देवगन के एक बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है।

अजय बोले- अभी फिल्म की शूटिंग बाकी है

अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पर अजय से फिल्म सिंघम अगेन के बारे में सवाल किया गया। इस पर अजय ने कहा- मुझे फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं पता है। फिल्म की शूटिंग जो चल रही थी, अभी पूरी नहीं हुई है। थोड़ी-बहुत शूटिंग बाकी है। तो हमें कोई जल्दी नहीं है क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है। जब हम तैयार हो जाएंगे, तब हम रिलीज करेंगे।

अक्टूबर या नवंबर के आसपास रिलीज होगी फिल्म

सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को अक्टूबर या नवंबर के आसपास रिलीज करना चाहते हैं। दिवाली के आसपास एक लंबा वीकेंड रहेगा, जिससे फिल्म को फायदा भी मिल सकता है।

फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में होंगे।

फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में होंगे।

कॉप यूनिवर्स के तीनों किरदारों के साथ बनेगी सिंघम अगेन

सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम थी जो 2011 में रिलीज हुई थी।

इसमें अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम का रोल प्ले किया था। इसकी सीक्वल फिल्म सिंघम रिटर्न 2014 में रिलीज हुई थी।

इस कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ्रैंचाइजी ‘सिंबा’ थी, जिसमें रणवीर सिंह ने इंस्पेक्टर संग्राम भलेराव का रोल प्ले किया था। वहीं 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार ने डीसीपी वीर सूर्यवंशी का रोल निभाया था। ‘सिंघम अगेन’ से पहले ‘सूर्यवंशी’ में भी रोहित के कॉप यूनिवर्स के तीनों ऑफिसर्स साथ नजर आ चुके हैं।

Admission in PRSU: सीबीएस की आरक्षित सीटों में प्रवेश के लिए आज से शुरू होंगी काउंसिलिंग, जानें एडमिशन का पूरा प्रोसेस

Admission in PRSU: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित मूल विज्ञान केंद्र (CBS) में पंचवर्षीय एकीकृत एमएससी के प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू है। अनारक्षित सीटों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरक्षित सीटों में प्रवेश के लिए आज 14 जून से काउंसिलिंग शुरू हो रही है।

By Manish Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:25:44 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:25:44 AM (IST)

HighLights

  1. सीबीएस की आरक्षित सीटों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से
  2. अनारक्षित 18 सीटों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, सभी सीटें भरी
  3. ओबीसी, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए 11 सीटें आरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Admission in PRSU: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित मूल विज्ञान केंद्र (CBS) में पंचवर्षीय एकीकृत एमएससी के प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू है। अनारक्षित सीटों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरक्षित सीटों में प्रवेश के लिए आज 14 जून से काउंसिलिंग शुरू हो रही है। गणित और जीवन विज्ञान समूह में ओबीसी तीन, अनुसूचित जनजाति छह और अनुसूचित जाति के लिए दो सीट यानी 11-11 सीटें आरक्षित है।

प्रवेश के लिए छात्रों को सुबह साढ़े दस बजे मूल विज्ञान केंद्र में उपस्थित होना है। प्रवेश के समय सभी मूल दस्तावेज, फोटो, पहचान पत्र एवं टीसी की मूल प्रति सहित सभी दस्तावेजों की दो सेट छाया प्रतियां लाना अनिवार्य है।

काउंसिलिंग में हिस्सा ले रहे छात्रों को ही प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इससे पहले 10 जून से अनारक्षित सीटों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। गणित और जीव विज्ञान समूह की नौ-नौ सीटों में प्रवेश हो चुके हैं। अनारक्षित सभी सीटें भर चुकी है। सीबीएस में कुल 60 सीटें हैं। इनमें 20 पेमेंट सीट है।

पेमेंट सीट के लिए काउंसिलिंग 25 से

सीबीएस की पेमेंट सीट की काउंसिलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है।विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध गुगुल फार्म में 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।जो छात्र पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी।

गौरतलब है कि सीबीएस में प्रवेश के लिए एक जून को परीक्षा ली गई थी। 60 सीटों के लिए लगभग 1,300 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। 40 सीटों में प्रवेश लेने वाले छात्राें को पांच हजार रुपये प्रति महीने की छात्रवृत्ति मिलती है। पेमेंट सीट में प्रवेश लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जाती है।

Indore Sarafa Chaupati: इंदौर की सराफा चाट-चौपाटी में कम होंगी दुकानें, अब सिर्फ पुरानी दुकानों को ही मिलेगी अनुमति

इंदौर सराफा चौपाटी में अभी करीब 300 दुकानें लग रही हैं, इसके पहले पुराने समय में यहां केवल 50 से 60 दुकानें ही लगती थीं। पहले चौपाटी लगाने वाले घर से ही खाने का सामान बनाकर लाते थे, लेकिन अब यहीं गैस सिलिंडर लाकर सभी चीजें बनाई जाती हैं। इसकी वजह से आग का डर बना रहता है। सराफा की सकरी गलियों में फायर ब्रिगेड का पहुंचना भी मुश्किल है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:00:56 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:10:19 AM (IST)

Indore Sarafa Chaupati: इंदौर की सराफा चाट-चौपाटी में कम होंगी दुकानें, अब सिर्फ पुरानी दुकानों को ही मिलेगी अनुमति
सराफा में हर रात सजने वाली चौपाटी पर खानपान के शौकीन पहुंचते हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर के सराफा व्यापारियों ने की थी चौपाटी में सिर्फ पुरानी दुकानें रखने की मांग।
  2. चौपाटी में सभी दुकानों में गैस सिलिंडर, लगा रहता है आग फैलने का डर।
  3. यहां रास्ता इतना सकरा है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं निकल सकती।

Indore Sarafa Chaupati: लोकेश सोलंकी, नईदुनिया इंदौर। सराफा चाट-चौपाटी में दुकानों की संख्या कम की जाएगी। देश दुनिया में खान-पान की गली के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी इस चौपाटी में सिर्फ पुरातन समय से रही दुकानों को ही अनुमति दी जाएगी। अग्नि सुरक्षा के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट और सोने-चांदी व्यापारियों की मांग के बाद नगर निगम इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चुनाव से पहले नगर निगम की कमेटी इस बारे में रिपोर्ट सौंप चुकी है।

आसार है कि आने वाली महापौर परिषद में रिपोर्ट की सिफारिशों पर मुहर भी लग जाए। सालभर पहले इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारियों ने सराफा चाट चौपाटी को हटाने की मांग की थी। जौहरियों ने कहा था कि चाट-चौपाटी के कारण सराफा का मूल व्यापार प्रभावित हो रहा है।

साथ ही बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों का उपयोग होने से अग्निकांड का खतरा भी बना रहता है। बीते समय हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद सराफा व्यापारियों ने इस बारे में आवाज फिर से बुलंद की।

इसके बाद नगर निगम ने एक समिति बनाकर अग्निसुरक्षा पर सराफा चौपाटी का जायजा लिया। इसमें सामने आया कि आपदा की स्थिति में संकरी गली में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के जाने में भी परेशानी होगी। आग लगने की स्थिति में संकरी गलियों और मार्केट में अरबों रुपये की कीमती धातुओं के कारोबार को भी नुकसान पहुंचेगा।

naidunia_image

पहले जैसी बने चौपाटी

सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने मांग की थी कि मौजूदा चौपाटी में करीब 300 दुकानें खुल चुकी हैं, जबकि पुराने दौर में यहां 50 से 60 दुकानें थी। चौपाटी पर मूलत: मिठाइयां घर से बनाकर लाते थे और बाजार बंद होने के बाद ओटलों पर दुकान लगाकर बेची जाती थी। ऐसे में न गैस सिलिंडर का प्रयोग होता था न आग का। इससे खतरा नहीं था।

धीरे-धीरे चाट-पकौड़ों से लेकर चायनीज, पिज्जा से लेकर पान और तमाम दुकानें यहां लगने लगी। सराफा व्यापारी एसो. के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार पुराने स्वरूप की चौपाटी से हमें परेशानी नहीं है। अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था के लिए यह जरूरी है। हमने कारीगरों को भी पीएनजी पर शिफ्ट कर लिया है ऐसे में चाट चौपाटी में भी बदलाव जरूरी है।

यह है प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है कि दशकों पहले से चौपाटी पर सजने वाली मिठाई की मूल दुकानों को जो 60 से 70 थी उन्हें रखा जाएगा। इसके लिए भी ओटलों पर उनकी जगह सीमित करते हुए उन्हें नए आकार में ढाला जाएगा। जिससे कि हादसे के समय फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस के गुजरने और भीड़ के निकलने के लिए जगह बची रहे। इसे एमआइसी से मंजूरी के बाद अमल में लाया जाएगा।

‘मैं नैतिकता तक इंतजार नहीं…’, हार्दिक पंड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच, नताशा ने फिर शेयर किया हैरान करने वाला क्रिप्टिक पोस्ट

नई दिल्ली. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने उनके कथित सेपरेशन के बारे में चल रहीं अफवाहों के बीच एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चौंकाने वाली क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर फैंस को फिर से संशय में डाल दिया है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है.

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक पर पुछले दिनों ब्रेक लग गया था. नताशा फिलहाल मुंबई में हैं और वहीं, हार्दिक T20 वर्ल्डकप के लिए टीम के साथ हैं. दोनों इन खबरों पर चुप्पी बनाए हुए हैं, लेकिन एक बार फिर से क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर एक्ट्रेस ने फैंस के मन में उथल पुथल मचा दी है.

नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसित हॉलीवुड एक्टर डेंजल वाशिंगटन का एक कोट साझा किया. इस कोट में वो कहते हैं- ‘इतनी सारी चीजें स्टाइल में वापस आने के साथ, मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकता जब तक कि नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता फिर से एक चलन न बन जाए.’ अब नताशा के इस पोस्ट के सोशल मीडिया यूजर्स कई मतलब निकाल रहे हैं.

natasa stankovic post, natasa stankovic Cryptic Post, Hardik Pandya, hardik pandya wife natasa, natasa stankovic social media post, natasa stankovic Shares Shocking Cryptic Post Amid Hardik Pandya Split Rumours, हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा, नताशा स्तांकोविक, नताशा स्तांकोविक सोशल मीडिया पोस्ट

नताशा ने पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.

इसके बाद नताशा ने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों प्लांटिंग कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार को नताशा ने बेटे अगस्तय के साथ कुछ हैप्पी मोमेंट्स की फोटोज शेयर की थीं. दोनों साथ में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी की थी. इसके बाद दोनों ने फरवरी 2023 में दोबारा हिन्दु और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी. वहीं, दोनों के बीच अनबन की खबरें तब आई जब नताशा ने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया और शादी की फोटोज भी हटा दी थीं. हालांकि, कुछ दिनों पहले ही नताशा ने वापस उन फोटोज को अकाउंट में विजिबल कर दिया है.

Tags: Hardik Pandya, Natasa Stankovic

G 7 समिट में शामिल होने इटली पहुंचे PM मोदी, जो बाइडेन से मुलाकात संभव, मेलोनी के साथ भी करेंगे बैठक

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेशी दौरे पर इटली पहुंचे। वे यहां G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात करेंगे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन से भी पीएम मोदी की मुलाकात संभव है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 07:37:55 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 07:37:55 AM (IST)

G 7 समिट में शामिल होने इटली पहुंचे PM मोदी, जो बाइडेन से मुलाकात संभव, मेलोनी के साथ भी करेंगे बैठक
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की गई

HighLights

  1. आज इटली में आयोजित होगा जी 7 शिखर सम्मेलन
  2. भारत को आउटरीच देश के रूप में किया है आमंत्रित
  3. समिट में जो बाइडेन से भी मुलाकात कर सकते हैं पीएम

G7 Summit एजेंसी, नई दिल्‍ली। जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। वे प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सलाहकार जैक सुलिवन की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि अमेरिकी एनएस भी जो बाइडेन के साथ जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात की उम्मीद जताई। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसकी औपचारिक पुष्टि भारतीय पक्ष पर निर्भर है, लेकिन हमें उम्मीद है कि दोनों नेताओं को मुलाकात का अवसर मिलेगा।

वही इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘G7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।’

Landed in Italy to participate within the G7 Summit. Trying ahead to participating in productive discussions with world leaders. Collectively, we purpose to handle world challenges and foster worldwide cooperation for a brighter future. pic.twitter.com/muXi30p4Bj

— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2024

बाइडेन ने पीएम मोदी काे दी थी बधाई

सुलिवन ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी जीत के दौरान बाइडेन पेरिस में थे, जहां से फोन कर उन्‍होंने पीएम को बधाई दी थी

मेलोनी से भी मुलाकात करेंगे मोदी

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला विदेशी दौरा है। वे यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेलोनी ने ही प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था।

स्विट्जरलैंड भी जाएंगे पीएम मोदी

G7 शिखर सम्मेलन आज आयोजित होगा। यहां भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वहीं इसी माह स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन भी आयोजित होना है, इसमें लगभग 90 देश शामिल होंगे। पीएम मोदी भी इस बैठक में शामिल होने स्विट्जरलैंड जाएंगे।

Farida Jalal’s story associated to Rajesh Khanna | फरीदा जलाल ने सुनाया राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा: बोलीं- ‘आराधना’ की शूटिंग के दौरान उनमें बहुत घमंड था, मेरा उनसे बहुत झगड़ा होता था

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल और दिवगंत एक्टर राजेश खन्ना ने लगभग एक ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दोनों एक ही टैलेंट शो के फाइनलिस्ट थे। हाल ही में फरीदा ने एक इंटरव्यू के दौरान राजेश के साथ 1969 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आराधना’ में काम करने के एक्सपीरियंस को याद किया।

इस फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल निभाया था, लेकिन फरीदा जलाल ने फिल्म में अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म से ही राजेश खन्ना को ‘सुपरस्टार’ की उपाधि मिली थी। फरीदा ने फिल्म के रिलीज होने के करीब 55 सालों के बाद ये खुलासा किया है कि उन दिनों राजेश खन्ना बहुत घमंडी थे। जिसके कारण दोनों के बीच कुछ झगड़े भी हुए।

शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना।

शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना।

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आराधना के बाद वो ‘द राजेश खन्ना’ बन गए। शूटिंग के दौरान मैंने उनके ऊपर उतना ध्यान नहीं दिया, इसलिए वो मुझसे नाराज हो गए थे। मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी। लेकिन वो वास्तव में बहुत अच्छे एक्टर थे।

रिहर्सल के लिए मना कर देते थे

फरीदा बताती हैं कि जब भी मैं उनसे रिहर्सल करने के लिए कहती थी। वो कहते थे ‘इतना रिहर्सल’? उस समय मैं काफी नई थी। मैंने कहा आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं। मुझे 10 बार भी रिहर्सल चाहिए होगा, तो मैं करुंगी। इस पर हमारा झगड़ा हो गया था। तभी बीच में शर्मिला टैगोर आईं और उन्होंने मेरा बचाव किया।

राजेश खन्ना के स्टारडम पर बोलीं फरीदा जलाल

फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां उनके पैरों में गिर रही हैं। वो सब उनसे अपनी बाहों और चेहरे पर ऑटोग्राफ ले रही हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था। वो घमंड से मेरी तरफ देखते और कहते ‘देखा’? उनके जैसा स्टारडम मैंने कभी नहीं देखा।

फरीदा जलाल हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई हैं। उन्होंने सीरीज में कुदसिया बेगम का किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

खबरें और भी हैं…
Jabalpur Information : वेबसीरीज देखकर सीखा ठगी का तरीका, अब तक 12 को चूना लगाया

Jabalpur Information : लुभावती बात और व्यापार में कम समय में अच्छा लाभ दिलाने के झांसें में आकर लाखों रुपये का निवेश कर दिया। आरोपित ने अभी तक 12 लोगों को चूना लगा चुका है। यह वह लोग जिन्होंने पुलिस में शिकायत की है। आशंका है कि अभी और भी लोग हो सकते है जो आरोपित के ठगी के जाल में फंसे हो।

Ambikapur Climate Information: जून में भीषण गर्मी, तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा

बादलों की आवाजाही के बावजूद वर्षा नहीं होने से लोग गर्मी से बेहाल, अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की दस्तक के बाद इसकी गति कमजोर होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ अभी भी वर्षा की बाट जोह रहा है।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 07:04:52 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 07:04:52 AM (IST)

Ambikapur Weather News: जून में भीषण गर्मी, तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा
आसमान में छाए घने बादल

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। मानसून में हो रही देरी के बीच गुरूवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक तापमान है। लगातार तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग हलाकान हैं। जून के पहले पखवाड़े में उत्तर छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बनी हुई है।दिन के अलावा रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मानसून की गति नहीं पकड़ने से गर्मी के तेवर कमजोर नहीं हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों में मानसून के उत्तरी छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद ही लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ी।

अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की दस्तक के बाद इसकी गति कमजोर होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ अभी भी वर्षा की बाट जोह रहा है। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा रहे हैं लेकिन वर्षा नहीं होने से उमसभरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और बंगाल की खाड़ी से होती हुई इस्लामपुर से लगातार गुजर रही है। मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले तीन चार दिनों में कुछ और आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थिति बनी हुई हैं।

T20 World Cup ENG vs OMA Highlights: इंग्लैंड ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, 19 गेंद में जीता मैच, विरोधी दहशत में

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओमान पर रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की है. इंग्लिश टीम ने करो या मरो के मुकाबले में ओमान का 19 गेंद में ही काम तमाम कर दिया. बटलर एंड कंपनी ने पहले तो ओमान को महज 47 रन पर समेटा. फिर 101 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंद बाकी रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. श्रीलंका ने 2014 में नीदरलैंड को 100 गेंद बाकी रहते हराया था.

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीद मजबूत कर ली है. इंग्लैंड की टीम अब अपने ग्रुप बी 3 अंक लेकर तीसरे नंबर पर आ गई है. इंग्लैंड से ज्यादा अंक ऑस्ट्रेलिया (6) और स्कॉटलैंड (5) के ही हैं. नामीबिया 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. ओमान (0) की टीम अपने चारो मैच हार गई और पॉइंट टेबल में उसका खाता भी नहीं खुला.

T20 World Cup: भारत का सुपर 8 का शेड्यूल फाइनल, जानें किस टीम से कब होगा मुकाबला

स्पष्ट है सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड को ना सिर्फ जीत की जरूरत थी, बल्कि इसका अंतर भी बड़ा होना चाहिए था. तभी वह स्कॉटलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलती. इंग्लैंड ने ऐसा ही किया. उसने ओमान को महज 13.2 ओवर में 47 रन पर ऑलआउट किया. इसके बाद महज 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस जीत के बाद उसके पॉइंट टेबल में 3 अंक हो गए हैं. इंग्लैंड (3.081) का नेट रनरेट भी अब स्कॉटलैंड (2.164) से बेहतर है.

आदिल राशिद प्लेयर ऑफ द मैच
इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लेग स्पिनर आदिल राशिद ने किया. उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में 11 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12-12 रन देकर 3-3 विकेट झटके. ओमान की ओर से सिर्फ एक शोएब खान (11) ही दोहरी रनसंख्या छू सके.

सॉल्ट ने पारी की पहली 2 गेंद पर छक्के लगाए
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत की. आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले ओपनर फिल सॉल्ट (12) ने पहली 2 गेंद पर छक्का लगाया और तीसरी गेंद पर आउट हो गए. कप्तान जॉस बटलर ने 8 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो ने 2 गेंद में 8 रन बनाए. विल जैक्स 5 रन बनाकर आउट हुए.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup