House Mortgage के साथ फर्नीचर बनवाने के लिए भी पैसा देगी बैंक, ऐसे मिलेगा सुविधा का लाभ

होम लोन के साथ आप बैंक में टॉप अप लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस लोन के का उपयोग घर के अन्य काम करवाने के लिए करना पड़ता है। खास बात यह है कि यह कर्ज होम लोन के साथ ही जुड़ा होता है और इसके लिए आपको दो अलग-अलग किश्‍तें नहीं जमा करना पड़ती।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:42:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 12:42:53 PM (IST)

होम लोन के साथ मिलती है टॉप अप फैसिलिटी

HighLights

  1. कई बैंक देती है टॉप अप सुविधा
  2. होम लोन के साथ कर सकते हैं आवेदन
  3. टॉप अप सुविधा पर कम लगता है ब्‍याज

Prime Up Mortgage बिजनेस डेस्क, इंदौर। घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। कई लोग घर खरीदने के लिए होम लोन भी लेते हैं। घर खरीदने के बाद भी फर्नीचर और इंटीरियर जैसे भी कई खर्च होते हैं, जिसके लिए मोटी रकम लगती है। हालांकि, होम लोन के साथ ही आप इन सभी खर्चों के लिए भी बैंक से कर्ज ले सकते हैं और खास बात यह है कि इसमें ब्याज भी कम ही लगता है।

होम लोन के साथ मिलने वाली इस सुविधा का नाम टॉप अप लोन है। यानी आपको बैंक होम लोन के अतिरिक्त यह राशि देती है। यहां आपको इस सुविधा और इससे जुड़े नियम बताते हैं।

क्या है टॉप अप सुविधा

टॉप अप सुविधा एक तरह का पर्सनल लोन है। यह सुविधा आपको होम लोन लेते समय दी जाती है। जिसके चलते आप आपके निर्धारित होम लोन के साथ अतिरिक्त कर्ज भी ले सकते हैं। कई बैंक और वित्तीय संस्थाएं ग्राहकों को टॉप अप लोन लेते हैं।

उदाहरण के तौर पर आप बैंक से 30 लाख रुपये का होम ले रहे हैं। इसके साथ ही आप अतिरिक्त कर्ज के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। यदि आप 10 लाख रुपये के टॉप अप के लिए आवेदन करते हैं, तो अब बैंक द्वारा आपको कुल 40 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। सामान्‍य तौर पर टॉप अप लोन की EMI होम लोन के साथ ही जुड़ी रहती है। यानी आपको दो अलग-अलग EMI नहीं जमा करना पड़ती और होम लाेन के साथ ही यह लोन भी खत्म हो जाता है।

naidunia_image

कैसे करें अप्लाई

आप होम लोन के साथ ही टॉप अप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। होम लोन के साथ ही यह कर्ज सेंक्‍शन होता है।

क्या है नियम व शर्तें

  • यह लोन लेने के लिए आपका रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए
  • यदि आपका सिबिल स्कोर अच्छा है और आपने पुराने लोन की ईएमआई समय पर जमा की है तो आपको यह लोन आसानी से मिल जाता है
  • टॉप अप लोन के लिए प्रत्येक बैंक की अपनी-अपनी शर्तें हो सकती है
Bhopal Information: सरकारी अस्पतालाें में हेल्पलाइन नंबर से मिलेगा अपाइंटमेंट, लाइन व पर्चे से मिलेगी मुक्ति

। प्रदेश में यह हेल्पलाइन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के क्लिंटन फाउंडेशन के माध्यम से शुरू की जा रही है। दो जिलों में सफल होने के बाद इसे प्रदेश के अन्य अस्पतालों के लिए लागू किया जाएगा।

By mukesh vishwakarma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 04:23:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 04:23:51 PM (IST)

HighLights

  1. भोपाल और सीहोर से शुरू होगी व्यवस्था
  2. जिले के 150 से अधिक सरकारी अस्पताल शाम‍िल
  3. फोन करते ही मिल जाएगा अपाइंटमेंट

मुकेश विश्वकर्मा, भोपाल। आने वाले समय में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में डाक्टरों की जानकारी और अपाइंटमेंट, रोगियों को मोबाइल पर ही मिल जाएगा। तकनीक के उपयोग से इस सुविधा की शुरु करने के पूर्व पायलेट प्रोजेक्ट राजधानी के जयप्रकाश अस्पताल और सीहोर में किया गया है। रोगियों को यह सुविधा आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिलेगी। प्रदेश में यह हेल्पलाइन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के क्लिंटन फाउंडेशन के माध्यम से शुरू की जा रही है। दो जिलों में सफल होने के बाद इसे प्रदेश के अन्य अस्पतालों के लिए लागू किया जाएगा।

फोन करते ही मिल जाएगा अपाइंटमेंट

इसके योजना के तहत रोगी को फोन करते ही डाक्टर का अपाइंटमेंट मिल जाएगा। उसे अस्पताल में मरीजों के साथ लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर फोन करते ही रोगी का स्वास्थ्य खाता एवं आभा आईडी पंजीयन भी कराया जाएगा। उनके डिजिटल स्वास्थ्य का रिकार्ड तैयार होगा। ऐसा करने के बाद फोन करते ही नजदीकी एवं उचित डाक्टर्स से परामर्श के लिए अपाइंटमेंट तत्काल मिल जाएगा। राजधानी के जिला अस्पताल जयप्रकाश में सुबह आठ से रात आठ बजे तक यह सेवाएं संचालित की जा रही हैं। आयुष्मान निरामयन हेल्पलाइन पर काल करते समय आधार कार्ड एवं उससे जुड़ा मोबाइल नंबर साथ में रखना होगा।

आयुष्मान भारत करेगा अस्पताल बुकिंग

इस सुविधा के अंतर्गत जब रोगी हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाएगा तो उसके घर का पता पूछा जाएगा। फिर उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही डाक्टर का अपाइंटमेंट मिल जाएगा, ताकि उसे भटकना नहीं पड़े। अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले इसी रोगी को उपचार किया जाएगा। जेपी अस्पताल में इस योजना के अंतर्गत उपचार का काम शुरू हो गया है।

इसलिए पड़ी जरूरत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पाता। अस्पतालों में पर्चा काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए यह नया प्रयोग किया गया है। इससे अन्य फायदे भी होंगे। हर व्यक्ति को अपनी आभा आईडी बनवानी होगी। अभी भी लोगों में इसके प्रति जागरुकता नहीं है। इस हेल्पलाइन नंबर से जब रोगी उपचार कराने आएंगे। तब उनका इलाज कराने के पूर्व यह आईडी तैयार हो जाएगी, उनका पूरा स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटल हो जाएगा।

इनका कहना है

भोपाल और सीहोर जिले के 150 से अधिक सरकारी अस्पतालाें में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन नंबर सेवा शुरू की गई है। इस सुविधा से मरीजों को अपांइटमेंट के साथ आभा आईडी का निर्माण किया जाएगा। मरीजों की तकलीफ से संबंधित उसके घर के आसपास मौजूद डाक्टर और अस्पतालों की जानकारी भी दी जाएगी। फिलहाल सरकारी अस्पतालों के बारे में बताया जाएगा। बाद में इससे निजी अस्पतालों की जानकारी और अपांइंटमेंट भी ले सकेंगे।

डा. राकेश श्रीवास्तव अधीक्षक, जेपी अस्पताल

‘RSS को कोई गंभीरता से नहीं लेता’…, मोहन भागवत व इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन का कारण अहंकार बताया है। उनके भाजपा को अहंकारी कहने पर कांग्रेस व राजद की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता के आनंद में वह उस समय शांत रहे, इसलिए अब उन्हें कोई गंभीरता नहीं लेता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 03:52:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 03:52:30 PM (IST)

'RSS को कोई गंभीरता से नहीं लेता'..., मोहन भागवत व इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
संघ पर कांग्रेस का हमला।

HighLights

  1. मोहन भागवत व इंद्रेश कुमार ने भाजपा की आलोचना की।
  2. आरएसएस नेताओं के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
  3. कांग्रेस ने कहा- वह जब समय था, तब नहीं बोले।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा की रणनीतियों की आलोचना शुरू कर दी है। आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने मणिपुर में फैली अशांति का जिक्र किया। इंद्रेश कुमार ने भाजपा को अहंकारी तक कह डाला। आरएसएस के दोनों नेताओं के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आरएसएस को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने अपनी बात को रखने में देरी कर दी है।

पवन खेड़ा का आरएसएस पर हमला

— ANI (@ANI) June 14, 2024

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है, “आरएसएस को कौन गंभीरता से लेता है? पीएम मोदी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो हम क्यों लें? अगर बोलने का समय था तब बोलते तो हर कोई उन्हें गंभीरता से लेता।” उस समय, वे (आरएसएस) चुप रहे। उन्होंने भी सत्ता का आनंद लिया।

T20 World Cup Lauderhill climate replace: पाकिस्तान की किस्मत पर आज लग सकता है ताला, अमेरिका जीता या बारिश…

नई दिल्ली. पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप की 14 जून की रात ‘कत्ल की रात’ साबित होने जा रही है. लॉडरहिल में इस दिन जब मेजबान अमेरिका और आयरलैंड आमने-सामने होंगे तो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस की सांसें अटकी रहेंगी. अगर अमेरिका जीता तो पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर जो हो जाएगा. अमेरिका-आयरलैंड मैच में बारिश का भी साया है. अगर बारिश आई तो भी पाकिस्तान की उम्मीदों पर तुषारापात हो जाएगा. कुल मिलाकर पाकिस्तान की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ आयरलैंड की जीत से ही बाकी रहेगी.

अमेरिका यूं तो आयरलैंड के सामने नौसिखिया टीम कही जा सकती है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर उसने इस टैग को काफी हद तक हटा लिया है. उसने पहले कनाडा और फिर पाकिस्तान को हराया. इसके बाद भारत को भी अमेरिका ने कड़ी टक्कर दी थी.

T20 World Cup: कौन सहवाग? बांग्लादेश को सुपर-8 के करीब लाते ही सामने आया शाकिब का घमंड, देखें VIDEO

अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला लॉडरहिल (फ्लोरिडा ) में खेला जाने वाला है. फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से खूब बारिश हुई है. शहर में बाढ़ से हालात हैं. अगले दो-तीन दिन भी यहां बारिश और तूफान का अनुमान जताया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी राहत वाली खबर भी है. अमेरिका-आयरलैंड मैच के दिन बारिश का अनुमान 20 फीसदी ही है.

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, बेड़े में घातक स्वदेशी ‘Nagastra–1’ शामिल, ये है खासियत

स्वदेशी कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित घातक 120 ड्रोन भारतीय सेना को सौंपे गए हैं। सैन्‍य भाषा में इसे लॉइटरिंग म्यूनिशन कहा जाता है। कंपनी को 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया था, जिसमें से उसने 120 ड्रोन सेना को सौंप दिया है। यह पहली बार है जब इस तरह के स्वदेशी ड्रोन सैन्य हथियारों में शामिल हुए हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 02:26:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 02:26:18 PM (IST)

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, बेड़े में घातक स्वदेशी 'Nagastra–1' शामिल, ये है खासियत
स्‍वदेशी कंपनी ने वि‍कसित किया नागास्‍त्र 1

HighLights

  1. भारतीय सैन्‍य हथियारों में 120 ड्रोन शामिल
  2. लॉइटरिंग म्यूनिशन कहे जाते हैं यह ड्रोन
  3. सेना ने 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन का दिया था ऑर्डर

Nagastra–1 एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय सेना के बेड़े में घातक हथियार नागास्त्र-1 शामिल हो गया है। नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) द्वारा लॉइटरिंग म्यूनिशन नागास्त्र-1 विकसित किया गया है। हर स्वदेशी हथियार दुश्मन के घर में घुसकर उसे ढेर करने में सक्षम है। इस सौदे की खास बात यह है कि पहले इस तरह के ड्रोन विदेश से खरीदे जाते थे, यह पहली बार है जब स्वदेशी कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

दरअसल, भारतीय सेना द्वारा आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया था। जिसके बाद सोलर इंडस्ट्रीज ने इस ड्रोन को विकसित किया है। फिलहाल कंपनी ने सेना को 120 लॉइटरिंग म्यूनिशन सौंपे हैं।

The primary indigenous Loitering Munition, Nagastra–1, developed by Photo voltaic Industries, Nagpur, has been delivered to the Indian Military. The Indian Military has positioned an order to Photo voltaic Induatries’ Economics Explosives Ltd (EEL) to provide 480 Loiter Munitions beneath Emergency Procurement… pic.twitter.com/ClHofB7EOE

— ANI (@ANI) June 14, 2024

ये है खासियत

नागास्त्र-1 का वजन 9 किलो है, यह दो मीटर की सटीकता के हमला करने में सक्षम है। 200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इसकी पहचान करना संभव नहीं है। इसके साथ ही इसे जमीन से आसानी से लांच भी किया जा सकता है। यह ड्रोन आतंकियों और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला भी कर सकता है।

Shatrughan Sinha response on Sonakshi sinha and zaheer iqbal marriage | सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन: बोले-‘एक ही तो बेटी है मेरी, अगर उसकी शादी हो रही है तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है’

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वेडिंग इनवाइट लीक होने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

उन्होंने कहा कि वो शादी की खबरों को कंफर्म नहीं करेंगे और न ही इससे इनकार करेंगे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी।

बेटी सोनाक्षी के अलावा शत्रुघ्न के दो बेटे लव और कुश भी हैं।

बेटी सोनाक्षी के अलावा शत्रुघ्न के दो बेटे लव और कुश भी हैं।

शत्रुघ्न बोले-‘एक ही तो बेटी है मेरी’
शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं वेडिंग न्यूज पर कंफर्मेशन नहीं दूंगा और न ही इससे इनकार करूंगा। ये समय बताएगा कि आगे क्या होगा। सोनाक्षी को हमेशा मेरा आशीर्वाद है। वो मेरी आंखों का तारा है। वो मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बेहद करीब है। सोनाक्षी का पिता होने पर मुझे गर्व महसूस होता है, क्योंकि इतने सालों में बतौर एक्ट्रेस उन्होंने खुद को काफी निखारा है। ‘लुटेरे’ से ‘दहाड़’ और अब ‘हीरामंडी’, उन्होंने साबित किया है कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।’

‘सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का हक है’
शत्रुघ्न आगे बोले, ‘अगर मेरी बेटी की शादी हो रही है तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। मैं उसके फैसले और चॉइस को सपोर्ट करूंगा। सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का हक है। उसकी शादी पर मुझे ज्यादा सबसे ज्यादा खुशी होगी। मैं उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। एक ही तो बेटी है मेरी।’

जहीर-सोनाक्षी की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए।

जहीर-सोनाक्षी की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए।

शत्रुघ्न ने पहले कहा था-‘मुझे जानकारी नहीं’
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा से जब सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जूम को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा था, ‘बेटी की शादी को लेकर अभी तक मुझे बस उतनी ही जानकारी है जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। मेरी अभी सोनाक्षी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। ना ही उन्होंने अब तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी दी है।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘सोनाक्षी जब भी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। हम चाहते हैं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें। फिलहाल तो मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा।’

23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे जिसके बाद एक वेडिंग पार्टी होगी। सोनाक्षी के दोस्त ने कहा, ‘मुझे 23 जून को शादी के जश्न में शामिल होने का इन्विटेशन मिला है। जहां तक मुझे पता है कि दोनों 23 जून की सुबह रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इन्विटेशन में शादी की रस्मों का जिक्र नहीं है, सिर्फ पार्टी होने की बात लिखी गई है। वायरल वेडिंग इनवाइट में भी 23 जून को शादी का जिक्र है और उसके बाद रात 8 बजे से वेडिंग पार्टी होगी।

वेडिंग इनवाइट में शादी की तारीख 23 जून है।

वेडिंग इनवाइट में शादी की तारीख 23 जून है।

सोनाक्षी ने 2010 में की थी करियर की शुरुआत
सोनाक्षी ने 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वो ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘डबल एक्सएल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 1 मई को रिलीज हुई वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी को फरीदन के रोल में काफी पसंद किया गया है।

क्रेडिट कार्ड के जरिये भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, जानें प्रोसेस

आप वर्चुअल रूपे क्रेडिट कार्ड को GooglePay, PayTM, PhonePe जैसे UPI आधारित ऐप्स से लिंक कर सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए ई-कॉम पेमेंट भी किया जा सकता है। जैसे वीजा मास्टरकार्ड में एक लिमिट होती है, वैसे ही रुपे क्रेडिट कार्ड में भी एक लिमिट होती है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 12:32:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 01:06:15 PM (IST)

वीजा और मास्टरकार्ड यूजर कर सकते हैं UPI

HighLights

  1. बैंक अकाउंट में पैसे नहीं, तब भी क्रेडिट कार्ड UPI पेमेंट आसान।
  2. UPI पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट लिंक करवाने की जरूरत नहीं।
  3. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई कर रहा प्रयोग।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। RuPay Credit score Card on UPI: जब भी हम बाहर किसी चीज की खरीदारी करने जाते हैं, तो पर्स की जगह अपना फोन साथ लेकर जाते हैं। क्योंकि आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। इससे पर्स और कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे कैश पेमेंट की भी टेंशन खत्म हो गई है। 5 रुपये का भी सामान खरीदना हो या 50 हजार का, UPI के माध्यम से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

naidunia_image

क्रेडिट कार्ड के जरिये यूपीआई पेमेंट

सरकार और आरबीआई डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। पहले हमें UPI पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट लिंक करना पड़ता था। लेकिन अब हम क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर बैंक खाते में पैसे नहीं हैं, तब भी हम क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

कई यूजर्स इस बात से अनजान हैं कि यूपीआई पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल RuPay कार्ड को UPI से लिंक करने की अनुमति दी थी।

यूपीआई पेमेंट करना बेहद आसान

इसका मतलब यह है कि जिन यूजर्स के पास RuPay क्रेडिट कार्ड है, वे UPI पेमेंट (RuPay Credit score Card UPI Transaction) कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और फेडरल बैंक जैसे कई बैंकों ने वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है। यह एक तरह का क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है।

इतना ही नहीं, यदि आपके पास वीजा या मास्टर कार्ड है, तो पहले इस बात की जानकारी लें कि क्या आपका बैंक वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड सुविधा प्रदान करता है। यदि बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान करता है, तो ग्राहक वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसानी से यूपीआई कर सकते हैं। वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड एक तरह का अतिरिक्त कार्ड है।

Bhopal Information: बड़ा तालाब में दिखा डल झील सरीखा नजारा, चले शिकारे, रोमांचित हुए लोग

विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय ने किया शिकारों का उद्घाटन। सवारी करने का आनंद भी लिया।

By Ravindra Soni

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 02:19:17 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 02:19:17 PM (IST)

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शुक्रवार सुबह भोपाल शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाले बड़ा तालाब में कश्मीर की डल झील जैसा नजारा दिखा। बड़ी झील में लगभग वैसे ही शिकारे तैरते नजर आए, जैसे डल झील में दिखते हैं। नगर निगम की पहल पर यह परियोजना शुरू की गई है। महापौर मालती राय और विधायक भगवान दास सबनानी ने शिकारों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य रविंद्र यति, आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, सचान, पूजा शर्मा, विनीता सोनी, पार्षद राजमणि उइके समेत नगर निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

naidunia_image

शिकारे चलाने का यह मकसद

जनप्रतिनिधियों ने इस मौके पर शिकारों में सवारी का लुत्फ भी लिया। झील की लहरों पर शिकारों को अठखेलियां देख बोट क्लब पर मौजूद लोग रोमांचित हो गए। महापौर मालती राय ने कहा कि बड़ी झील को प्रदूषण मुक्त रखने और नागरिकों को पर्यटन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से यह पहल की गई है। क्रूज का संचालन बंद हो जाने से बोट क्लब पर आने वाले पर्यटक मायूस हो जाते हैं। उन्हें कुछ नया अनुभव कराने के इरादे से बड़ी झील में शिकारे चलाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले साल से बंद है क्रूज का संचालन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी जल निकाय में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही बड़ा तालाब में क्रूज और मोटर बोट का संचालन बंद है।

MP Information: जावरा में धार्मिक स्थल पर मिला गोवंश का अंग, हिंदू संगठनों ने हाईवे पर ट्रक में लगाई आग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

रतलाम जिले के जावरा में मंदिर परिसर में किसी ने गोवंश के अंग फेंक दिए। सुबह इस घटना की जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया और शहर की सभी दुकानों को बंद करवा दिया। संगठन के लोग जावरा फोरलेन पर भी पहुंचे और रास्ता रोकने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 11:49:26 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 02:06:14 PM (IST)

MP News: जावरा में धार्मिक स्थल पर मिला गोवंश का अंग, हिंदू संगठनों ने हाईवे पर ट्रक में लगाई आग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
रतलाम के जावरा में हाईवे पर मवेशियों से भरा ट्रक मिलने पर आक्रोशित लोगों ने उसमें लगा दी आग।

HighLights

  1. रतलाम के जावरा में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने किया हंगामा।
  2. आक्रोशित लोगों ने महू-नीमच हाइवे पर कर दिया चक्काजाम।
  3. जावरा में हंगामे के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोस को किया गया तैनात।

MP Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम/जावरा। रतलाम जिले के जावरा में जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग व हिन्दू संगठनों के कार्यकओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद करवा दिया। इसके बाद हाइवे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसमें आग लगा दी। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महू नीमच हाइवे (फोरलेन) पर चक्काजाम कर दिया गया। रतलाम के पुलिस अधिकारी व विधायक राजेन्द्र पांडे भी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो परिसर में गोवंश के अवशेष दिखाई देने पर उन्होंने अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर आरोपितों की तलाश शुरू की। जावरा में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी राकेश खाखा के अनुसार दो संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

naidunia_image

पुजारी ने पुलिसकर्मियों को दी जानकारी

पुजारी गौरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे तड़के करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे तथा गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के पास गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी भी वहां पहुंचे। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर से अवशेष हटवाकर साफ-सफाई कराई गई।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। इसको लेकर लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है तथा जावरा नगर बंद कराने का निर्णय लेकर जो दुकानें खुली थीं उन्हें बंद करा दिया गया।

Video: पाकिस्तान वर्ल्ड कप में ‘मिनी इंडिया’ से हारा, तो अमेरिका बोला- अब हम क्या ही कहें!

अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक मैच में ‘मिनी इंडिया’ के हाथों पाकिस्तान को मिली बुरी हार का मसला वहां के विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है. वर्ल्ड क्रिकेट की एक बड़ी ताकत पाकिस्तान के इस तरह हारने की किसी को उम्मीद नहीं थी.

दरअसल, वर्ल्डकप के एक मैच में बीते सप्ताह पाकिस्तान का मुकाबला अमेरिका से था. अमेरिका कभी क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं रहा है. वहां सबसे लोकप्रिय खेल बास्केटबॉल और फुटबॉल है. लेकिन, क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीसी ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप के आठ लीग मैच अमेरिका में कराने का फैसला किया था. मेजबान होने की वजह से अमेरिका की भी एक क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में खेलने आई.

मजेदार बात यह है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम में वहां के मूल निवासी बहुत कम थे. क्योंकि अमेरिकियों का कभी क्रिकेट से बहुत लगाव नहीं रहा है. ऐसे में जो टीम बनी उसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे सात खिलाड़ी भारतीय मूल के थे. इस कारण अमेरिकी टीम को ‘मिनी इंडिया’ कहा जाने लगा.