Gold-Silver Worth 14 June: सोने की कीमत में तेजी, चांदी के भाव में मामूली गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 14 जून को सोने के भाव में तेजी देखी गई है। सोने का भाव अब 71866 रुपए हो गई है। चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। अब चांदी का भाव 87833 रुपए हो गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 05:35:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 05:35:14 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

HighLights

  1. सोने के भाव में 14 जून को तेजी आई है।
  2. चांदी के भाव में 14 जून को गिरावट आई है।
  3. सोने का भाव 71866 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At this time: भारतीय सर्राफा बाजार में 14 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 71866 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 13 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 353 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में कमी देखी गई है। चांदी का भाव 87833 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 13 जून से 14 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 13 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 71513 रुपये थी। 14 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71866 रुपये हो गई है। 13 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87847 रुपये थी। 14 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87833 रुपये हो गई है।

14 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71578 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65829 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53900 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42042 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

आधी रात घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

रतनपुर थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मदनपुर में रहने वाला महिपाल साहू कुछ दिनों से उसके पीछे लगा था। युवती कहीं भी जाती तो युवक उसका पीछा करता था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 12:03:43 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 12:03:43 AM (IST)

आधी रात घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस की गिरफ्त में छेड़खानी का आरोपित

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाला युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

रतनपुर थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मदनपुर में रहने वाला महिपाल साहू कुछ दिनों से उसके पीछे लगा था। युवती कहीं भी जाती तो युवक उसका पीछा करता था। गुरुवार की रात करीब 12 बजे युवक उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। युवती ने स्वजन को इसकी जानकारी देकर रतनपुर थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर दी धमकियां

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि सिंघरी में रहने वाला अमित कुमार मांडवा 11 जून की रात तीन बजे उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ये भी पढ़े…

नान इंटरलाकिंग: जोन से गुजरने वाली पांच ट्रेनें रद

भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण रेललाइन का कार्य किया जा रहा है। इस दूसरी रेललाइन को मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। 16 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में काम होगा, जिसके कारण प्रमुख ट्रेनें रद रहेंगी।

रद्द होने वाली गाडियां

01. दिनांक 16, 23, 30 जून, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद रहेगी।

02. दिनांक 19, 26 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद रहेगी।

03. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद रहेगी।

04. दिनांक 02 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद रहेगी।

05. दिनांक 30 जून, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद रहेगी।

इंदौर-पुरी में लगेंगे तीन एसी कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में 18 जून को तथा गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में 20 जून 2024 को उपलब्ध रहेगी।

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के अरमानों पर फेरा पानी, पापुआ न्यू गिनी को हराकर बनाई सुपर 8 में जगह

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका का सफर ग्रुप स्टेज में समाप्त हो गया है। दोनों टीमें सुपर-8 में जगह बनाने में नाकाम रही। अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हरा दिया। अफगान की जीत से कीवी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 03:47:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 03:50:32 PM (IST)

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के अरमानों पर फेरा पानी, पापुआ न्यू गिनी को हराकर बनाई सुपर 8 में जगह
न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप के सुपर 8 में नहीं जा सकी।

HighLights

  1. अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया।
  2. अफगानिस्तान की जीत से न्यूजीलैंड सुपर 8 से बाहर।
  3. श्रीलंका भी सुपर 8 में जगह पक्की नहीं कर पाई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। PNG vs AFG Highlights: टी20 विश्व कप 2024 का 29वां मैच अफगानिस्तान ने जीत लिया है। टीम ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। शुक्रवार को तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। जवाब में अफगान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड सुपर 8 से बाहर

इस जीत के साथ AFG ने सुपर 8 में जगह बना ली है। जबकि न्यूजीलैंड टीम बाहर हो गई है। ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। यानी सुपर 8 में पांच टीमें पहुंच चुकी हैं और तीन जगह खाली है।

श्रीलंका का भी सपना टूटा

श्रीलंका का भी सफर ग्रुप स्टेज में खत्म हो गया है। ग्रुप-डी में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हार मिली। वहीं, नेपाल के खिलाफ मैच बारिश के कारण धुल गया। पाकिस्तान पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका और आयरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो पाक बाहर हो जाएगी।

अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच हाइलाइट्स

मैच में अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 49 रन बनाए। जिसमें चार चौके और दो छक्के लगाए। मोहम्मद नबी 16, रहमानुल्लाह 11 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 रनों का योगदान दिया। PNG के लिए एली नाओ, सेमो कामिया और नॉर्मन वानुआ ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पापुआ न्यू गिनी टीम पूरे 20 ओवर खेल नहीं पाई। टीम ने 19.5 ओवर में 95 रन बनाए। बल्लेबाज किप्लिन डोरिगा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। AFG के लिए फजलहक फारूकी ने तीन विकेट लिए। नवीन-उल-हक को दो और नूर अहमद को एक सपलता मिली। पापुआ के चार बल्लेबाज रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, सुपर 8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर
हाइलाइट्स

अमेरिका ने पहले प्रयास में सुपर 8 का टिकट कटाया पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से हुई बाहर अमेरिका ने 5 अंक के साथ सुपर 8 में रखा कदम

नई दिल्ली. मेजबान यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 30वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिए गए. अमेरिका की टीम 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया. पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने उतरी अमेरिका की टीम ने इतिहास कायम किया है. उसने अपने पहले प्रयास में यहां तक का सफर तय किया है. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका.

अमेरिका 4 मैचों में 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. आयरलैंड (USA vs IRE) दो मैचों में दो हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत लगातार 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को हरया जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया. हालांकि तीसरे मैच में उसे भारत के खिालफ हार मिली. पाकिस्तान की टीम अगर अपना आखिरी लगी मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत भी जाती है तो भी उसके अधिकतम 4 अंक ही होंगे.

T20 World Cup 2024: शुभमन गिल- आवेश खान होंगे टीम से रिलीज, रिंकू सिंह और खलील को क्यों रोका जा रहा है? समझिए

USA vs IRE: क्या अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द हो जाएगा? तय समय पर नहीं हो सका टॉस, पाकिस्तान हो जाएगा बाहर!

सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी अमेरिका
अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी. इससे पहले भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है. इस विश्व कप में 20 टीमें शिरकत कर रही हैं. इन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. चारों ग्रुप की टॉप दो टीमों को सुपर 8 का टिकट मिलना है.

अमेरिका की टीम में 8 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं
अमेरिका की टीमें 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं. इनमे कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवलकर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं. नेत्रवलकर ने भारत खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट चटकाया. वह भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Eire cricket, T20 World Cup, United States

IND vs CAN Stay Streaming: कहां देख पाएंगे भारत-कनाडा टी20 विश्व कप मैच, टीवी से मोबाइल तक जानिए सब कुछ

IND vs CAN Stay Streaming: भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार रात्रि 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया सुपर 8 में जगह बना चुकी है। रोहित ब्रिगेड ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को शिकस्त दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 05:28:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 05:33:51 PM (IST)

IND vs CAN Live Streaming: कहां देख पाएंगे भारत-कनाडा टी20 विश्व कप मैच, टीवी से मोबाइल तक जानिए सब कुछ
फ्लोरिडा में खेला जाएगा भारत और कनाडा के बीच मैच।

HighLights

  1. भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में मैच।
  2. भारत टीम की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs CAN Stay Streaming: टी20 विश्व कप 2024 में भारत शनिवार को कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप ए मैच खेलेगा। यह मुकाबला सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएएस को हराकर सुपर 8 में जगह बना चुकी है। कनाडा के खिलाफ रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। टीम के शुरुआती तीनों मैच न्यूयॉर्क में हुए थे।

यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कनाडा के खिलाफ मौका मिल सकता है। उनके आने से विराट कोहली का पोजीशन बदल सकता है। पिछले तीन मैचों में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की है। कोहली का बल्ला अब तक खामोश रहा है। रोहित हार्दिक पंड्या या शिवम दुबे को भी आराम दे सकते हैं।

क्या जसप्रीत बुमराह करेंगे आराम?

दूसरा बदलाव कुलदीप यादव हो सकता है। टीम मैनेंजमेट सुपर 8 से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है। शुरुआती दो मैचों में बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के पास चाइनामैन बॉलर को परखने का मौका है।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 मैच?

भारत और कनाडा के बीच मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा भारत बनाम कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 मैच?

भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप मैच 15 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर होगा भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम कनाडा के बीच मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।

किस एप पर होगी भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम कनाडा मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर होगी।

Kuwait Fireplace Accident: 45 भारतीयों के शव कुवैत से पहुंचे भारत, पीड़ित परिवारों के घरों में मचा हाहाकार

कुवैत की बिल्डिंग में आग लगने से मारे गए 45 लोगों के शवों को सबसे पहले भारत के कोच्चि एयरपोर्ट पर लाया गया। उनके शवों को देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। उसके बाद बचे हुए 14 शवों को दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। ज्यादातर परिवार वालों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:33:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:33:26 PM (IST)

Kuwait Fire Accident: 45 भारतीयों के शव कुवैत से पहुंचे भारत, पीड़ित परिवारों के घरों में मचा हाहाकार
कुवैत में मारे गए लोगों के शव पहुंचे भारत।

HighLights

  1. वायुसेना का विमान शवों को लेकर पहुंचा कोच्चि।
  2. लोगों ने प्रियजनों को की धार्मिक रीति-रिवाज से अंत्येष्टि।
  3. कुवैत अग्निकांड में घायल एक और भारतीय की गई जान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शव शुक्रवार को भारत पहुंचे। शवों को उनके घर पहुंचाया गया। पीड़ित परिवारों ने जब शव देखे, तो उनका रो-रोकर बुराहाल हो गया। इस दौरान एक और भारतीय की कुवैत में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका इलाज कुवैत के अस्पताल में चल रहा था। अब मरने वालों की संख्या 46 हो गई है।

धार्मिक रीति-रिवाज से हुई अंत्येष्टि

पीड़ित परिवारों ने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अब कुछ ही परिवार बचे हैं, जिन्होंने शवों का अंतिम संस्कार किया है। वह विदेशों में रह रहे अपनों रिश्तेदारों के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। कोचीन हवाई अड्डे पर शवों के उतरने के बाद माहौल काफी भावुक हो गया था।

केरल के 23 प्रवासियों की हुई मौत

कुवैत से अग्निकांड में मारे गए 45 लोगों के शवों को वायुसेना के विशेष विमान सी-130 जे से भारत लाया गया। जैसे ही शव बाहर निकाले गए वैसे ही वहां पर परिवार वाले बुरी तरह से रोने लगे। यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक था। विमान सबसे पहले कोच्चि एयरपोर्ट उतरा था, क्योंकि सबसे ज्यादा केरल से 23, तमिलनाडु से 7 और कर्नाटक से 1 भारतीय की मौत हुई थी।

विदेश राज्यमंत्री कुवैत से लाए शव

14 लोगों के शवों को लेकर विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसमें हरियाणा के 2 शव व पंजाब के एक शव था। इनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार व झारखंड के लोगों के भी शव लाए गए थे। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्ध्दन सिंह इन शवों को लेने के लिए कुवैत गए थे।

Shilpa Shetty, Raj Kundra face ₹90 lakh fraud allegations, court docket orders police probe | शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा फिर विवादों में: सर्राफा व्यापारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया; कोर्ट ने कहा- जांच करके FIR दर्ज कीजिए

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर से विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई बेस्ड एक सर्राफा व्यापारी ने राज और शिल्पा की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामला मुंबई के सेशंस कोर्ट पहुंचा है। कोर्ट ने 10 जून को इस मामले में सुनवाई की।

कोर्ट ने पुलिस को निर्देशित किया है कि अगर मामला सही है तो फिर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा के अंतर्गत FIR दर्ज की जाए। पृथ्वीराज कोठारी नाम के व्यापारी ने शिल्पा और राज पर वादा न निभाने का आरोप लगाया है।

दरअसल कोठारी ने शिल्पा और राज की कंपनी में 90 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे। इसके बदले में उसे गोल्ड मिलना चाहिए था, जिसकी वैल्यू 2.5 करोड़ से ज्यादा होती। हालांकि तय समय के बाद भी उन्हें उनका गोल्ड नहीं मिला।

विस्तार से पूरा मामला समझिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा और राज सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी चलाते हैं। दोनों ने 2014 में इसकी शुरुआत की थी। शिल्पा और राज ने एक स्कीम चलाया कि डिस्काउंटेड रेट में गोल्ड का पैसा जमा करो, स्कीम के मैच्योर होने पर उन्हें ज्यादा गोल्ड मिलेगा।

कोठारी ने इस स्कीम के तहत 90 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे। उन्हें 2019 में पांच साल पूरे होने पर 5000 ग्राम (24 कैरेट) सोना देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला। कोठारी का कहना है कि अगर इन दोनों ने अपना वादा निभाया होता तो उन्हें 21 जनवरी, 2020 तक 5000 ग्राम (24 कैरेट) गोल्ड मिल जाता। जिसकी टोटल वैल्यू 2.75 करोड़ रुपए होती।

अप्रैल में ED के शिकंजे में फंसा था कुंद्रा कपल
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आए दिन किसी न किसी विवादों में फंसते नजर आते हैं। अभी अप्रैल में ED ने शिल्पा और राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की थी। इसमें शिल्पा शेट्‌टी का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। यह मामला 2002 के बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

राज और शिल्पा की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी। शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं।

राज और शिल्पा की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी। शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं।

पोर्नोग्राफी केस में जेल में भी रहे राज कुंद्रा
इसके अलावा फरवरी 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंस गए थे। इस केस में उन्हें लगभग दो महीने जेल भी रहना पड़ा था।
इस केस को ग्राफिक्स के जरिए समझिए..

ये खबर भी पढ़ें..
ED ने शिल्पा शेट्टी का फ्लैट अटैच किया:राज कुंद्रा का बंगला और शेयर भी शामिल; मनी लॉन्ड्रिंग केस में 97 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

EPFO Information: ईपीएफओ ने इस सुविधा पर लगाया फुलस्टॉप, अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा

EPFO Advance: ईपीएफओ के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए जरूरी खबर है। कोविड काल में शुरू हुई एडवांस सुविधा को बंद कर दिया गया है। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते में से एडवांस पैसे निकालने की सुविधा दी गई थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 08:38:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 08:38:49 PM (IST)

ईपीएफओ ने कोविड एडवांस सुविधा बंद की।

HighLights

  1. ईपीएफओ ने 12 जून को नोटिफिकेशन जारी किया।
  2. एडवांस सुविधा तत्काल प्रभाव से बंद।
  3. कोरोना की पहली लहर के दौरान सुविधा दी थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Information: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी को ईपीएफओ की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। एक खास सुविधा को ईपीएफओ ने बंद करने का फैसला किया है। इस सुविधा को कोरोना काल के दौरान शुरू किया गया था। अब ये लाभ ईपीएफ सदस्यों को नहीं मिलेगा।

ईपीएफओ ने 12 जून को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा कि कोविड-19 महामारी अब नहीं है। ऐसे में कोविड एडवांस की सुविधा बंद की जा रही है। इसे कोरोना महामारी के समय आर्थिक मदद देने के लिए शुरू किया गया था। अब इससे बंद करने का फैसला लिया गया है।

कब शुरू हुई थी ये सुविधा?

ईपीएफओ ने इस सुविधा की शुरुआत कोरोना की पहली लहर के दौरान किया था। दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 को एडवांस रकम निकालने की अनुमति दी थी। तब ईपीएफ खाताधारक एंडवास के तौर पर कोविड-19 के कारण दो बार पैसा निकाल सकते थे।

श्रम मंत्रालय ने उपलब्ध कराया था दूसरा एडवांस

बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से शुरू की गई दूसरा एडवांस को श्रम मंत्रालय द्वारा जून 2021 में उपलब्ध कराया गया था। इससे पहले ईपीएफ सदस्य एक ही बार एडवांस निकाल सकते थे।

किन चीजों के लिए पैसा निकाल सकते हैं

कर्मचारी पीएफ खाते से एडवांस के तौर पर होम लोन, बीमारी, नौकरी जाने पर, विवाह, एजुकेशन और प्राकृतिक आपदा पर पैसा निकाल सकते हैं।

Indore Information: विदेशी जानवरों की तस्करी करने वाले व्यापारियों के खंगाले जाएंगे बैंक ट्रांसजेक्शन

STSF ने 13 प्रजातियों के 50 से ज्यादा जानवरों को जब्त किया है और भोपाल स्थित वन विहार में भेज दिया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी जानवरों की तस्करी और अवैध कारोबार की जानकारी सामने आई है। अगले दो से तीन दिनों में टीम भेजी जाएगी और बैंक लेनदेन की जानकारी खंगालेगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:46:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:46:07 PM (IST)

HighLights

  1. विदेशी जानवरों का अवैध व्यापार
  2. अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े तार
  3. व्यापारी पर SRSF की भी नजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विदेशी जानवरों का अवैध व्यापार करने वाले व्यापारियों पर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) अपना शिकंजा कसने लगा है। दिल्ली, बुलंदशहर और हैदराबाद में कार्रवाई करने के बाद अब प्रदेशभर के व्यापारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए STSF की एक टीम द्वारा परिवेश पोर्टल पर पंजीयन करवाने वाले व्यापारियों के दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले जा रहे हैं। जानवरों को कहां से लाया व मंगवाया गया है, यह भी पता लगाया जा रहा है।

3 सप्ताह से चल रही कार्रवाई

गड़बड़ी मिलने पर टीम को जांच करने के लिए भेजा जाएगा। इगुआना, येलो मानीटर, सावनाह लिजार्ड सहित अन्य विदेशी जानवरों के अवैध व्यापार को लेकर पिछले तीन सप्ताह से एसटीएसएफ की कार्रवाई चल रही है, जिसमें सुमित मित्रा (देवास), कार्तिक गोयल (दिल्ली), दीपक (बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उत्कर्ष अग्रवाल (बुलंदशहर) और मोइनुद्दीन शहजाद (हैदराबाद) फरार हैं।

naidunia_image

13 प्रजातियों के 50 से ज्यादा जानवर जब्त

STSF ने करीब 13 प्रजातियों के 50 से ज्यादा जानवरों को जब्त किया है। इन्हें वन विहार भोपाल में भेज दिया है। अब भोपाल एसटीएसएफ की टीम कार्तिक से पूछताछ करेगी। वह शुक्रवार को उसे लेकर भोपाल रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी जानवरों की तस्करी और अवैध कारोबार को लेकर कुछ जानकारी मिली है। वहां अगले दो से तीन दिनों में टीम भेजी जाएगी।

बैंक लेनदेन की होगी जांच

अधिकारियों के मुताबिक, अब व्यापारियों के जानवरों की खरीद-फरोख्त को लेकर बैंक ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जा रही है। इसके माध्यम से यह पता लग सकेगा कि व्यापारी कहां से और किससे जानवर मंगवा रहे हैं। वहीं, विदेशी जानवर रखने और पालने वालों को परिवेश पोर्टल पर पंजीयन करवाने का नियम है। 31 अगस्त तक जानवरों से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है, मगर व्यापारियों और लोगों को पंजीयन करवाने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में शनिवार को वन विभाग नवरत्न बाग स्थित कार्यालय में कार्यशाला रखी है।

Chhindwara Information: भाजपा ने बनाया है कमलेश शाह को प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

21 जून तक जारी रहेगी नाम निर्देशन पत्र भरे जाने की अंतिम तारीख रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। मतदान 10 जुलाई को होगा।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:39:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:39:45 PM (IST)

Chhindwara News: भाजपा ने बनाया है कमलेश शाह को प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
कमलेश शाह, भाजपा प्रत्याशी

छिंदवाड़ा, नईदुनिया प्रतिनिधि। अमरवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।अमरवाड़ा के एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग आफ़िसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रत्याशी जमा कर सकेंगे। 21 जून तक जारी रहेगी नाम निर्देशन पत्र भरे जाने की अंतिम तारीख रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। मतदान 10 जुलाई को होगा।

मतगणना 13 जुलाई को होगी

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 10 जून को आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी थी।भाजपा की ओर से तीन बार से कांग्रेस से विधायक रह चुके कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। वे18 जून को करेंगे नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है। कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11:00 बजे, रिटर्निंग आफ़िसर कार्यालय अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , राज़्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, आदि मौजूद रहेंगे।