Janjgir-champa Information : बंद फाटक को पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार युवक, बाल बाल बचा
बंद फाटक पार करने के दौरान बाइक सवार एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल सक्ती में भर्ती कराया गया।शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बंद सोंठी के राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाला शिवा पटेल सिंघनसरा की तरफ से आ रहा था।
By komal Shukla
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 11:57:26 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 11:57:26 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज, सक्ती : बंद फाटक पार करने के दौरान बाइक सवार एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल सक्ती में भर्ती कराया गया।शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बंद सोंठी के राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाला शिवा पटेल अपनी बाईक क्रमांक सीजी 11 एटी 1831 से सिंघनसरा की तरफ से सक्ती शहर आ रहा था। इस दौरान सोंठी रेल फाटक बंद था। शिवा जैसे तैसे एक तरफ के बंद फाटक को पार कर दूसरी तरफ की फाटक को पार करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रप्तार से मालगाड़ी पटरी पर आ गया और युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही शिवा पटेल को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को डायल 112 की मदद से इलाज के लिये जिला हास्पिटल सक्ती भेजा गया।
नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
नईदुनिया न्यूज , जांजगीर – चांपा : नाबालिग बालिका से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला मुलमला थाना का है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 23 नवंबर 2023 को अपने नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान बालिका को ग्राम पकरिया थाना मुलमुला निवासी धरमराज कश्यप 20 वर्ष पिता स्व. लखन कश्यप के कब्जे से ग्राम कुटीघाट मंदिर के पास से 13 जून 2024 को बरामद किया। आरोपित युवक धरमराज कश्यप को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
बालिका ने अपने बयान में बताया कि धरमराज कश्यप बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण में धारा 6.376,376 (2) (ढ) 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपित युवक धरमराज कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसआई विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, बलबीर सिंह, आरक्षक जयदीप भास्कर, यशवंत कश्यप , महिला आरक्षक मालती लहरे का सहयोग रहा।

