Climate Replace: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का राहत भरा अपडेट

Monsoon Replace: देश के कई राज्यों में लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि कई प्रदेशों में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर-पश्चिम इलाकों के राज्यों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:12:48 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:16:32 PM (IST)

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का राहत भरा अपडेट
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दी ताजा अपडेट।

HighLights

  1. उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा मानसून।
  2. दिल्ली समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी।
  3. बंगाल और सिक्किम में होगी झमाझम बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace Right now: मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के बाद से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि अनुकूल स्थितियां बनने लगी हैं। चार से पांच दिनों में मानसून गति पकड़ लेगा। देश में जून से सितंबर के बीच दो प्रकार की मानसून शाखाएं एक्टिव रहती हैं। एक बंगाल की खाड़ी से और दूसरी अरब सागर की तरफ से प्रवेश करती है। बंगाल की खाड़ी वाली शाखा फिलहाल कमजोर है, लेकिन पश्चिमी शाखा सक्रिय है।

इन राज्यों में हो रही मानसूनी बारिश

गुजरात और राजस्थान समेत दक्षिणी राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। पूर्वी शाखा के सुस्त पड़ने से औसत बरसात पर असर पड़ा है।

नौ प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, देश में अभी तक नौ प्रतिशत कम बरसात हुई है। जबकि शुरुआत में कहा गया था पूरे साल औसत से छह प्रतिशत तक अधिक वर्षा होगी। हालांकि दक्षिणी प्रदेश में अत्यधिक बारिश देखने को मिल रही है। औसत से 50 प्रतिशत अधिक हो चुकी है। उत्तर-पश्चिम में 57 प्रतिशत और उत्तर-पूर्व में 30 प्रतिशत से कम बरसात हुई है।

इन प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के कुछ क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां होने लगी है। अगले चार से पांच दिनों में बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी मानसून बिहार-झारखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है।

उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई प्रदेशों में अगले चार से पांच दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हवाओं के कारण प्रचंड गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।