Amit Shah Video: मंच पर सुंदराजन पर गुस्सा हो गए थे अमित शाह!, ‘वायरल वीडियो’ पर अब आई अन्नामलाई की सफाई
अमित शाह और तमिलिसाई सुंदरराजन के वायरल वीडियो पर अन्नामलाई की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती सोशल मीडिया लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। तमिलिसाई सुंदरराजन बीजेपी की एक मूल्यवान सदस्य हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:24:01 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:24:01 PM (IST)

एएनआइ, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन पर गृहमंत्री अमित शाह कथित रूप से भड़क गए थे। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि सुरंदरराजन और तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के बीच चल रहे तनाव के कारण अमित शाह ने सख्त लहजे में उनको समझाया था। इस वायरल वीडियो पर सुरंदराजन ने सफाई दी थी। अब अन्नामलाई ने भी इस पर बयान दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ बातचीत के वायरल वीडियो पर तमिलनाडु पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ये सभी बीजेपी कार्यकर्ता हैं। आपने जो बातचीत देखी वह अमित शाह और पार्टी की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच एक दोस्ताना बातचीत थी। कुछ शरारती सोशल मीडिया लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। तमिलिसाई सुंदरराजन बीजेपी की एक मूल्यवान सदस्य हैं। यह एक सौम्य बातचीत थी। सुंदरराजन ने इसे स्पष्ट भी किया है। आज मैं उनके घर भी गया था। वह जमीनी स्तर पर अपना काम जारी रखे हुए हैं।
#WATCH | On the viral video of Union House Minister Amit Shah’s dialog with BJP chief Tamilisai Soundararajan, Tamil Nadu social gathering chief K Annamalai says, ” Union House Minister Amit Shah, Nationwide President JP Nadda, they’re all BJP staff, that is what they inform us…the… pic.twitter.com/rHJiQchUmm
— ANI (@ANI) June 14, 2024
गृहमंत्री ने काम जारी रखने की दी सलाह- सुंदरराजन
सुंदरराजन ने कहा कि कल जब मैं हमारे गृह मंत्री अमितशाह से मिली तो उन्होंने मुझे मतदान के बाद के फॉलोअप और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया। मैं विस्तार से बता रही थी। उन्होंने अत्यधिक चिंता के साथ राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने की सलाह दी।

