Amit Shah: क्या अमित शाह ने वाकई पूर्व राज्यपाल को लगाई थी फटकार, तमिलिसाई सुंदरराजन ने बताई ये सच्चाई

गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेत्री तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत के वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि शाह ने उन्हें फटकार लगाई थी और विपक्षी दलों ने इसको लेकर भाजपा की आलोचना भी की। वहीं तमिलिसाई ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर इन दावों का खंडन किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:41:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:47:00 AM (IST)

Amit Shah: क्या अमित शाह ने वाकई पूर्व राज्यपाल को लगाई थी फटकार, तमिलिसाई सुंदरराजन ने बताई ये सच्चाई
मंच पर अमित शाह और तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत

HighLights

  1. शाह और पूर्व राज्यपाल के बीच मंच पर हुई थी बात
  2. सख्ती से बात करते नजर आ रहे थे गृह मंत्री अमित शाह
  3. तमिलिसाई सुंदरराजन ने पोस्‍ट कर दावों किया किया खंडन

Amit Shah डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेत्री तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच हुई बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शाह भाजपा नेत्री से सख्ती से बातचीत कर रहे हैं। वहीं यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं । इसी बीच तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर इन दावों का खंडन किया है।

तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) ने गुरुवार को अपने एक्‍स हैंडल पर लिखा कि ‘कल जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह से मिली, तो उन्होंने मुझे मतदान के बाद के फॉलोअप और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया। जैसा कि मैं विस्तार से बता रही था, समय की कमी के कारण अत्यधिक चिंता के साथ उन्होंने राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के कार्यों को गहनता से करने की सलाह दी जो आश्वस्त करने वाली थी। यह आसपास की सभी अनुचित अटकलों को स्पष्ट करने के लिए है।

adviced to hold out the…

— Dr Tamilisai Soundararajan (மோடியின் குடும்பம்) (@DrTamilisai4BJP) June 13, 2024

डीएमके ने बीजेपी को घेरा

गौरतलब है कि उक्‍त वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल थीं। हमें बुरा लग रहा है। क्या गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण या एस जयशंकर के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे? सिर्फ इसलिए कि वह (तमिलनाडु) तमिलनाडु से हैं, क्या उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है? यह बहुत ही अप्रिय है।’