भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, बेड़े में घातक स्वदेशी ‘Nagastra–1’ शामिल, ये है खासियत

स्वदेशी कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित घातक 120 ड्रोन भारतीय सेना को सौंपे गए हैं। सैन्‍य भाषा में इसे लॉइटरिंग म्यूनिशन कहा जाता है। कंपनी को 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया था, जिसमें से उसने 120 ड्रोन सेना को सौंप दिया है। यह पहली बार है जब इस तरह के स्वदेशी ड्रोन सैन्य हथियारों में शामिल हुए हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 02:26:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 02:26:18 PM (IST)

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, बेड़े में घातक स्वदेशी 'Nagastra–1' शामिल, ये है खासियत
स्‍वदेशी कंपनी ने वि‍कसित किया नागास्‍त्र 1

HighLights

  1. भारतीय सैन्‍य हथियारों में 120 ड्रोन शामिल
  2. लॉइटरिंग म्यूनिशन कहे जाते हैं यह ड्रोन
  3. सेना ने 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन का दिया था ऑर्डर

Nagastra–1 एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय सेना के बेड़े में घातक हथियार नागास्त्र-1 शामिल हो गया है। नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) द्वारा लॉइटरिंग म्यूनिशन नागास्त्र-1 विकसित किया गया है। हर स्वदेशी हथियार दुश्मन के घर में घुसकर उसे ढेर करने में सक्षम है। इस सौदे की खास बात यह है कि पहले इस तरह के ड्रोन विदेश से खरीदे जाते थे, यह पहली बार है जब स्वदेशी कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

दरअसल, भारतीय सेना द्वारा आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत 480 लॉइटरिंग म्यूनिशन की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया था। जिसके बाद सोलर इंडस्ट्रीज ने इस ड्रोन को विकसित किया है। फिलहाल कंपनी ने सेना को 120 लॉइटरिंग म्यूनिशन सौंपे हैं।

The primary indigenous Loitering Munition, Nagastra–1, developed by Photo voltaic Industries, Nagpur, has been delivered to the Indian Military. The Indian Military has positioned an order to Photo voltaic Induatries’ Economics Explosives Ltd (EEL) to provide 480 Loiter Munitions beneath Emergency Procurement… pic.twitter.com/ClHofB7EOE

— ANI (@ANI) June 14, 2024

ये है खासियत

नागास्त्र-1 का वजन 9 किलो है, यह दो मीटर की सटीकता के हमला करने में सक्षम है। 200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इसकी पहचान करना संभव नहीं है। इसके साथ ही इसे जमीन से आसानी से लांच भी किया जा सकता है। यह ड्रोन आतंकियों और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला भी कर सकता है।