Border 2 Announcement: हिंदुस्‍तान को सलाम कहने 27 साल बाद लौट रहे हैं सनी देओल, बार्डर 2 का अनाउंसमेंट,

Border 2 Announcement: ऐसा कोई भी साल खाली नहीं जाता है जब 15 अगस्‍त और 26 जनवरी पर बार्डर फिल्‍म का मशहूर गीत संदेशे आते हैं, गीत ना सुनाई देता हो। कल्‍ट क्‍लासिक बन चुकी बॉलीवुड की फिल्‍म बार्डर अब अपने सीक्‍वेल बार्डर 2 के रूप में फिर सामने आने वाली है। आज इसके वीडियो की घोषणा सनी देओल ने कर दी है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:11:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:20:14 PM (IST)

अभिनेता सनी देओल ने आज फिल्‍म बार्डर 2 का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है।

HighLights

  1. बार्डर फिल्‍म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी।
  2. इसका निर्देशन जेपी दत्‍ता ने किया था।
  3. रिलीज होने के 27 साल बाद अब सीक्‍वेल घोषित हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क, इंदौर। Border 2 Announcement: संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं….यह गीत हर साल राष्‍ट्रीय पर्वों पर हर जगह सुनाई देता है। 1997 में आई फिल्‍म ‘बार्डर’ का यह गीत देश भक्ति की पहचान और पर्याय बन चुका है। इस फिल्‍म के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी खबर है।

प्रदर्शन के 27 साल बाद इसका सीक्‍वेल आ रहा है। एक्‍टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्‍म बार्डर 2 (Border 2) की घोषणा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज़ में संवाद है जिसमें कहा गया गया है कि ’27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। अब उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्‍तान की मिट्टी को सलाम कहने आ रहा है फिर से’। वीडियो खत्‍म होने पर ‘संदेशे आते हैं’ गीत की भी हल्‍की झलक है।

फिल्‍मकार जेपी दत्‍ता की यह मशहूर फिल्‍म 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। आज इसके 27 साल पूरे हो गए हैं। यह एक मल्‍टी स्‍टार फिल्‍म थी। इसमें तब सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्‍ना, जैकी श्राफ सहित कई कलाकारों ने स्‍क्रीन शेयर की थी। इसके सीक्‍वेल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और आज यह वीडियो जारी होने के साथ ही सारी अटकलें खत्‍म हो गईं हैं।

देश की सबसे बड़ी युद्ध फिल्‍म

अनाउंसमेंट के वीडियो में बार्डर 2 (Border 2) को देश की सबसे बड़ी युद्ध फिल्‍म का तमगा दिया गया है। जहां तक फिल्‍म मेकिंग की बात है, इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्‍ण कुमार, जेपी दत्‍ता और निधि दत्‍ता कर रहे हैं। अनुराग सिंह इस फिल्‍म का निर्देशन करेंगे।

naidunia_image

प्रशसंकों में जबर्दस्‍त उत्‍साह

सोशल मीडिया पर बार्डर 2 (Border 2) की घोषणा होते ही इस फिल्‍म के प्रशंसकों में जबर्दस्‍त उत्‍साह छा गया है। पोस्‍ट पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि पाजी, फिल्‍म देखकर तो मज़ा ही आ जाएगा। एक अन्‍य ने लिखा कि फिल्‍म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। एक और यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत ही शानदार घोषणा है सर जी, वाह।

naidunia_image

Jyeshtha Purnima 2024: कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होगी मजबूत, बस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा का स्थिति कमजोर है, तो इस दिन कुछ उपाय करने से चंद्रमा मजबूत होता है। अगर कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव से राहत मिलती है। चंद्र देव प्रसन्न होते हैं, तो बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:06:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:06:46 PM (IST)

Jyeshtha Purnima 2024: कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होगी मजबूत, बस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय।

HighLights

  1. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जरूर करें शुभ कार्य।
  2. विधिपूर्वक करें श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा।
  3. विष्णु जी और मां लक्ष्मी को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Jyeshtha Purnima 2024: पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भक्त पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान करने की परंपरा है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पूर्णिमा तिथि हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन मनाई जाती है। इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून को पड़ रही है। वट पूर्णिमा व्रत 21 जून को है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि पूर्णिमा तिथि पर कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं, तो कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। आइए, जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौन-से उपाय करने चाहिए।

गंगा स्नान करें

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान जरूर करें। यदि ऐसा करना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सफेद वस्तुओं का दान

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। सफेद चावल, चीनी, दूध, दही आदि चीजों का दान किया जा सकता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए ज्योतिष अक्सर इस उपाय को करने के सलाह देते हैं।

चावल की खीर का भोग

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को गुड़ मिश्रित चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। वहीं, शाम के समय चंद्र देव को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

चंद्र देव को दें अर्घ्य

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शाम के समय जल में सफेद फूल या चावल मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य देने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही इस उपाय से चंद्र देव संतुष्ट होते हैं। चंद्रदेव की कृपा से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन

IPL की तरह ही दिल्ली में इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग होने वाला है. इस खेल में छत्तीसगढ़ से भी तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है, जिसमें सक्ती जिले के पीलाबाबू जांजगीर चांपा से अमित कुमार और कोरबा से लकी सोनी का चयन हुआ है.

Arvind Kejriwal Information: अरविंद केजरीवाल ने AAP नेताओं को तिहाड़ जेल से दिए निर्देश, आतिशी ने बताया सबकुछ

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात हुई। उन्होंने बिजली और पानी के बारे में पूछा। उन्होंने विधायकों को अपने इलाकों में जाकर समस्या का समाधान करने की हिदायत दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 03:23:47 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 03:23:47 PM (IST)

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने AAP नेताओं को तिहाड़ जेल से दिए निर्देश, आतिशी ने बताया सबकुछ
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Information: दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी और राघव चड्ढा ने गुरुवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इसके बाद आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने विधायकों को निर्देश दिया कि पानी संकट के बीच जनता के बीच रहा है। उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने उनसे गर्मी से बीच बिजली और पानी के बारे में पूछा।’

खबर अपडेट हो रही है।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal verify their wedding ceremony on twenty third june in leaked audio invite | लीक हुआ सोनाक्षी-जहीर इकबाल का वेडिंग इनवाइट!: बोले-‘7 साल के रिश्ते के बाद पति-पत्नी बनने जा रहे’; मेहमानों से की रेड आउटफिट न पहनने की गुजारिश

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि सोनाक्षी 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। दोनों ने इस पर अब तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है मगर शादी से जुड़े कई अपडेट्स रोज सामने आ रहे हैं।

वेडिंग इनवाइट में शादी की तारीख 23 जून है।

वेडिंग इनवाइट में शादी की तारीख 23 जून है।

हम हसबैंड-वाइफ बनने जा रहे हैं: जहीर-सोनाक्षी

अब एक डिजिटल वेडिंग कार्ड लीक हुआ है जो सोनाक्षी और जहीर की शादी का बताया जा रहा है हालांकि इसकी पुष्टि दोनों ने नहीं की है। इस कार्ड में सोनाक्षी और जहीर दिखाई नहीं दे रहे हैं, सिर्फ उन दोनों का फोटो लगा हुआ है। कार्ड में एक ऑडियो मैसेज प्ले हो रहा है जो सोनाक्षी और जहीर की आवाज में है।

23 जून को वेडिंग पार्टी का जिक्र

वेडिंग इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते हैं-‘वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रुमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे।’ जहीर कहते हैं-‘सात साल हमने अब तक हंसी-खुशी और प्यार से गुजारे। अब ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है तो 23 जून को जो भी कर रहे हों, उसे छोड़ दीजिए और हमारे साथ पार्टी कीजिए।

जहीर-सोनाक्षी की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए।

जहीर-सोनाक्षी की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए।

मेहमानों से की रेड आउटफिट न पहनने की गुजारिश

कार्ड इनवाइट पर एक QR कोड भी है जिससे शायद वेडिंग पार्टी में एंट्री मिलेगी। इनवाइट में एक और खास बात ये है कि मेहमानों से पार्टी में रेड आउटफिट न पहनने की गुजारिश की गई है। वेडिंग पार्टी शिल्पा शेट्टी के फेमस रेस्त्रां बैस्टियन में होगी जो कि मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं, जिन्हें वेडिंग इनवाइट भेजा जा चुका है।

Water Drawback in Tikamgarh: टीकमगढ़ के सूखे कंठ के लिए यूपी सरकार ने जमरार बांध से जामनी नदी में छोड़ा पानी

टीकमगढ़ के सूखे कंठ को तर करने के लिए अब उत्तरप्रदेश सरकार ने पानी जामनी नदी में छुड़वा दिया है।बुधवार रात को जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी छोड़ा गया है। गुरुवार दोपहर तक बरीघाट आ जायेगा। इस जलसंकट को लेकर यूपी के मुख्‍यमंत्री तक गुहार की गई थी। इस बात को नईदुनिया ने प्रमुखता से उठाया था।

By Manish Asati

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 02:44:12 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 02:44:12 PM (IST)

HighLights

  1. नईदुनिया ने किया था जल संकट की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित
  2. क्षेत्र के लोगों ने यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी से की थी पानी छुड़वाने की गुहार

नईदुनिया प्रतिनिधि. टीकमगढ़। टीकमगढ़ के सूखे कंठ को तर करने के लिए अब उत्तरप्रदेश सरकार ने पानी जामनी नदी में छुड़वा दिया है।

शहर में पेयजल सप्लाई के लिए जामनी नदी में बरीघाट पर फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया, जहां जल स्तर घटने के बाद शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में 17 मई 24 से पत्राचार शुरू हुआ और यूपी के ललितपुर जिले ने स्थित जमरार बांध से पानी नदी में छोड़े जाने की मांग हुई, तो फाइल दौड़ती रही। लेकिन बुधवार की देर रात इस पर मुहर लगी व जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी छोड़ा गया है। गुरुवार दोपहर तक बरीघाट आ जायेगा। बता दें कि नईदुनिया द्वारा इस मामले को लेकर लगातार ही समाचार प्रकाशित किये गए और प्रमुखता से पेयजल संकट के मामले को उठाया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से पानी छोड़ने की गुहार की थी।

Dhamtari Crime: नौकरी से निकालने के बाद मां ने बेटी संग फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

Mom Daughter Suicide in Dhamtari: ज्ञात हो कि खुशबू शर्मा शिव चौक निवासी स्वर्गीय सन्नी मिश्रा की बहन थी। वह अपने भाई की मौत के बाद सदमे में रहा करती थी और उसकी मौत के मामले में जांच के लिए लगातार थाना भी जाती थी। उसका बार- बार यही कहना रहता था कि उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 02:18:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 02:40:11 PM (IST)

Dhamtari Crime: नौकरी से निकालने के बाद मां ने बेटी संग फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

Mom Daughter Suicide in Dhamtari: धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में मां बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकाले जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है। बहरहाल पुलिस घटना की विवेचना में जुट गई है।

बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को महेश शर्मा ने सूचना दी कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। जब मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां-बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दोनों शव को उतारा कमरे को सील बंद कर गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची। naidunia_image

महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतर शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रह रही थी। लगभग छह वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी।

10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद नौवीं में पहुंची थी। मां-बेटी के एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना का स्पष्ट कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। naidunia_image

इस संबंध में कोतवाली थाना एएसआई विवेचक संतोषी नेताम ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो देखा खुशबू शर्मा अपनी बेटी अंतर शर्मा के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। चार दिन पहले वह थाना और गई थी हर बार यही कहा जाता था कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।

T20 World Cup: भारत का सुपर 8 का शेड्यूल फाइनल, जानें किस टीम से कब होगा मुकाबला

नई दिल्ली. अमेरिका पर जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही भारत का सुपर-8 का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. अब यह साफ है कि भारत अपने ग्रुप ए में पहले नंबर पर ही रहेगा. इसका मतलब है कि टीम इंडिया सुपर-8 में ग्रुप वन में रहेगी. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीत लिए हैं. उसने पाकिस्तान, आयरलैंड और अमेरिका को हराया है. ग्रुप स्टेज में उसका आखिरी मुकाबला कनाडा से होना है.

19 जून से शुरू हो रहे सुपर-8 के मुकाबले 
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू हो रहे हैं. सुपर-8 की 8 टीमों को दो ग्रुप (1 और 2) में बांटा गया है. ग्रुप-1 में ए1, बी2, सी1, डी2 (Group 1: A1, B2, C1, D2) को रखा गया है. इसी तरह ग्रुप-2 में ए2, बी1, सी2 डी1 (Group 2: A2, B1, C2, D1) को रखा गया है. इसका मतलब है कि भारतीय टीम ग्रुप वन में रहेगी.

T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को दी संजीवनी, सुपर-8 का रास्ता कर दिया आसान, अमेरिका का सपना…

भारतीय टीम ग्रुप ए में 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है. उसका नेट रनरेट 1.137 है. अमेरिका के 4 अंक और नेट रनरेट 0.127 है. अगर अमेरिका 100 से ज्यादा रन से जीते तो भी वह भारत को नेट रनरेट में पीछे नहीं छोड़ सकता. यानी भारत का ग्रुप स्टेज पर नंबर-1 रहना तय है.

A1 का मुकाबला 20, 22 और 24 जून को
आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक ए1 टीम के सुपर-8 में तीन मुकाबले क्रमश: 20, 22 और 24 जून को होने हैं. इस हिसाब से भारत का 20 जून को वेस्टइंडीज या अफगानिस्तान (सी1) से मुकाबला हो सकता है. भारतीय टीम 22 जून को श्रीलंका या नीदरलैंड (डी2) से भिड़ सकती है. दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में है. पूरी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका ही ग्रुप स्टेज खत्म होने पर नंबर-1 रहेगा. उसका ग्रप डी में आखिरी मुकाबला नेपाल से है.

रोहित भाई तुम भी रन मत बनाना वर्ना मुझे अकेले… भारत-अमेरिका मैच के बाद क्यों ट्रेंड करने लगे कोहली

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम 24 जून को ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से टकरा सकती है. संभावना है कि भारत इस दिन स्कॉटलैंड या इंग्लैंड से भिड़ सकता है. इस ग्रुप में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है. स्कॉटलैंड (5) दूसरे नंबर, नामीबिया (2) तीसरे और इंग्लैंड (1) चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड के अभी दो मैच बाकी हैं और अगर वह ये दोनों मुकाबले जीतता है और स्कॉटलैंड अपना आखिरी मैच हारता है तो पॉइंट टेबल की सूरत बदल सकती है. तब इंग्लैंड नंबर-2 हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला स्कॉटलैंड से है. अगर उलफेर नहीं होता तो ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में बी1 के तौर पर एंट्री करेगा.

अभी बाकी हैं ग्रुप स्टेज के 14 मैच
टी20 वर्ल्ड कप में अभी ग्रुप स्टेज के 14 मैच बाकी हैं. क्रिकेट में कभी भी उलटफेर हो जाता है. इसलिए पूरी गारंटी के साथ यह नहीं कहा जा सकता कि कौन सी टीम किस नंबर पर रहेगी. लेकिन अभी तक की स्थिति यही कहती है कि भारतीय टीम सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान (अगर पहुंचा) से नहीं टकराएगी. वजह ऑस्ट्रेलिया (बी) और दक्षिण अफ्रीका (डी) अपने-अपने ग्रुप में नंबर-1 रह सकते हैं. पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत के ही ग्रुप ए में है. शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप स्टेज में साथ रहने वाली टीमें सुपर-8 में नहीं टकराएंगी.

T20 World Cup: भारत-अमेरिका मैच किसी की ओर भी जा सकता था… जीत के बाद रोहित का पहला रिएक्शन

आईसीसी की ऑफीशियल वेबसाइट में 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला शो हो रहा है. इससे थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है क्योंकि पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक ऐसा होने की संभावना कम है. ऐसा तभी संभव होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में नंबर-2 रहे, जो फिलहाल संभव नहीं दिखता.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Workforce, T20 World Cup, Workforce india

Pushpa 2 won’t hit the theatres on August 15 | 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी पुष्पा 2: रिपोर्ट्स का दावा- शूटिंग अभी बाकी है; रिलीज के पहले 30 करोड़ का नुकसान हुआ

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस दिन रिलीज नहीं होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है, जिसे शूट करने में एक महीने का वक्त लग सकता है। मेकर्स जुलाई के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

हालांकि, मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट में हुए बदलाव को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। वहीं, फिल्म अब किस तारीख को रिलीज होगी, इस पर भी कोई अपडेट नहीं है।

फिल्म को 30 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है

रिलीज डेट में हुए बदलाव से फिल्म को भारी नुकसान भी हो सकता है। 15 अगस्त को नेशनल हॉलिडे रहता है। इस कारण फिल्म के पहले दिन की कमाई शानदार हो सकती थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट को मिलाकर फिल्म ओपनिंग डे पर 180-200 करोड़ की कमाई कर सकती थी। वहीं, सिर्फ हिंदी बेल्ट में फिल्म 65 करोड़ तक की कमाई कर सकती थी।

इस तरह से देखा जाए तो रिलीज डेट में हुए बदलाव की वजह से फिल्म को लगभग 30 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती तो 4 दिन का लंबा वीकेंड भी मिलता।

अब 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म होगी रिलीज

बीते बुधवार ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा फरदीन खान, वानी कपूर, तापसी पन्नू जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

अक्षय की ये फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिससे भी यह बात साफ होती दिखाई दे रही है कि फिल्म पुष्पा 2 इस दिन रिलीज नहीं हो रही है।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा: द राइज’

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, खाते-खाते अंदर निकली कटी उंगली… तो उड़ गए होश!

मुंबई के मलाड क्षेत्र में एक महिला द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइस्‍क्रीम में उंगली का टुकड़ा निकाला है। बताया गया कि यह मानव की उंगली है। वहीं महिला की शिकायत के बाद मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। साथ ही आइसक्रीम में से निकले उंगली के टुकड़े को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। वहीं आइसक्रीम फैक्ट्री की भी जांच की जाएगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 12:45:48 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 01:06:03 PM (IST)

ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, खाते-खाते अंदर निकली कटी उंगली… तो उड़ गए होश!
आइसक्रीम के कोन में से निकला उंगली का टुकड़ा

HighLights

  1. ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम।
  2. युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज।
  3. आइसक्रीम फैक्ट्री की भी की जाएगी जांच।

एजेंसी, मुंबई। Mumbai Ice Cream Case: हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मलाड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम कोन ऑर्डर की थी, जिसके अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। इसे देखकर महिला हैरान हो गई और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में यह बताया है कि आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। इसके बाद इस आइसक्रीम को FSL (फोरेंसिक) भेजा गया है। पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला ने किया यह दावा

महिला ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन जब उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने देखा कि आइसक्रीम में एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला है। इसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) भेजा है।

Maharashtra | A lady discovered a bit of human finger inside an ice cream cone that was ordered on-line within the Malad space of ​​Mumbai. After which the lady reached Malad police station. Malad police registered a case in opposition to the Yummo ice cream firm and despatched the ice cream for…

— ANI (@ANI) June 13, 2024

आइसक्रीम फैक्ट्री की होगी जांच

बता दें कि ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ ने बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया था। जिसमें उसके अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा दिखाई दिया। सेराओ एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए सामान ऑर्डर कर रही थीं, तभी उन्होंने तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम भी ऑर्डर करने को कहा। आइसक्रीम डिलीवर होने के बाद जब वे आधी आइसक्रीम खा चुकी थीं, तो उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी जांच की जाएगी।