GST Council Assembly: 22 जून को जीसीटी काउंसिल की बैठक, क्या पेट्रोल-डीजल को लेकर होगा फैसला

GST Council Assembly: जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 22 जून को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बैठक में जीएसटी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:34:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 08:34:15 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। GST Council Assembly: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाने का फैसला लिया है। 22 जून को नई दिल्ली में काउंसिल की बैठक होगी। जिसे काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, काउंसिल की मीटिंग में टेक्सटाइल, लेदर से जुड़े इन्वर्टेड ड्यूटी संबंधि अनियमिताओं को दूर करने पर फैसला लिया जा सकता है। कई वस्तुओं की दरों में बदलाव भी संभव है।

इसके अलावा हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन और प्राकृति गैस को GST के दायरे में लाने पर विचार किया जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय जीएसटी के दायरे में लाने की पहले ही सिफारिश कर चुका है। एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने पर विमान संचालन की लागत भी कम होगी।

खबर अपडेट की जा रही है।

T20 World Cup 2024: भारत की जीत से पाकिस्तान को हुआ फायदा, सुपर-8 में पहुंचने के लिए आयरलैंड से उम्मीदें, पढ़ें पूरा गणित

T20 World Cup 2024: भारत द्वारा अमेरिका को हराने के बाद पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 06:54:01 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 07:00:21 PM (IST)

T20 World Cup 2024: भारत की जीत से पाकिस्तान को हुआ फायदा, सुपर-8 में पहुंचने के लिए आयरलैंड से उम्मीदें, पढ़ें पूरा गणित
पाकिस्तान टीम का अगला मैच आयरलैंड से होगा।

HighLights

  1. सुपर-8 की रेस से पाकिस्तान का बाहर होना लगभग तय।
  2. पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आयरलैंड को हराना होगा।
  3. पाकिस्तान को अमेरिका के अगले मैच में हारने की दुआ करनी होगी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: भारत ने अमेरिका को पहले क्रिकेट मैच में 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह बना ली है। यूएएस की हार से पाकिस्तान के अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है। हालांकि बाबर सेना को आखिरी मैच जीतने के साथ अमेरिका के अगले मैच में हारने की दुआ करनी होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप सी से वेस्टइंडीज अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

भारत की जीत से पाकिस्तान को फायदा

मंगलवार तक ग्रुप-ए में भारत और यूएएस के चार-चार अंक थे। बुधवार को टीम इंडिया ने अमेरिका को हराया और 6 प्वाइंट्स हासिल कर सुपर-8 में जगह पक्की की। यूएएस का अगला मुकाबला 14 जून को आयरलैंड से होगा। अगर अमेरिका मैच हार जाता है तो उसके 4 अंक ही रह जाएंगे। जिसका फायदा पाकिस्तान को होगा।

पाकिस्तान के दो हार और एक जीत से दो ही प्वाइंट्स है। टीम का अगला मैच 16 जून को आयरलैंड से है। इस मैच को जीतने पर पाक के यूएएस के बराबर चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम सुपर-8 में जगह बनाएगी। मैन इन ग्रीन का मैच अमेरिका के बाद है।

क्या है ग्रुप-ए के बाकी टीमों की स्थिति?

कनाडा को अमेरिका और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। उनके खाते में दो अंक है। टीम का अगला मुकाबला भारत से है और क्वालिफाई करने के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं, आयरलैंड को कनाडा और भारत ने हरा दिया है। उनके अगले दो मैच पाकिस्तान और अमेरिका से हैं। टीम को सुपर-8 में पहुंचना है तो दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

टी20 विश्व कप में अन्य टीमों का हाल

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया, इंग्लैंड और ओमान को शिकस्त देकर सुपर-8 में जगह बना ली है। उनका अगला मैच स्कॉटलैंड से है।

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने नामीबिया और ओमान को बड़े अंतर से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा। टीम के पांच प्वाइंट्स है। उनका अगला मैच 16 जून को ऑस्ट्रेलिया से है। इसे जीतकर सुपर-8 में जगह बना लेगी।

इंग्लैंड

इंग्लैंड का पहला मैच बेनतीजा रहा। फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। अब इंग्लैंड के मैच नामीबिया और ओमान से है। टीम दोनों मुकाबले जीतकर पांच अंक तक पहुंचेगी। उन्हें क्वालिफाई करने के लिए रन रेट स्कॉटलैंड से अच्छा रखना होगा।

ओमान

ओमान ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुका है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और नामीबिया ने हराया।

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विंडीज को अगला मैच 18 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है।

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत की। शुरुआती दो मैचों में युगांडा और न्यूजीलैंड को हराया। टीम के अगले मैच वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी से है। दोनों मैच जीतकर क्वालिफाई कर जाएगी।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के लिए सुपर-8 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। टीम को अपने अगले मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी का सामना करना है।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश को हराकर सुपर-8 में पहुंच गया है।

श्रीलंका

श्रीलंका सुपर-8 से बाहर हो गई है। उसे दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने हराया। फिर नेपाल के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टी20 क्रिकेट ‘चूहे-बिल्ली का खेल’… हताश कप्तान का अजीबोगरीब बयान, सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर टीम
हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है विंडीज ने 13 रन से हराकर सुपर 8 में बनाई जगह

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजों का जल्दी इस्तेमाल करने का केन विलियमसन का दांव उनकी टीम के लिए उलटा पड़ गया. कीवी कप्तान ने आधुनिक टी20 को ‘बिल्ली और चूहे का खेल’ करार दिया. मैच के 18वें ओवर तक ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 16 रन पर तीन विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (चार ओवर में 27 रन पर दो विकेट) के ओवर खत्म हो गए. इसके बाद विलियमसन को आखिरी दो ओवरों के लिए मध्यम तेज गेंदबाज डेरिल मिशेल और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर पर निर्भर रहना पड़ा.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड (Sharefane Ruthherford) ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए. इससे मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया.

वह सिराज से बढ़िया है… सुपर 8 में पंड्या के साथ अर्शदीप को उतारे टीम इंडिया, कुंबले ने क्यों कहा ऐसा

PAK vs IRE Climate Report: बारिश बिगाड़ेगी पाकिस्तान का खेल! लॉडरहिल में बाढ़ जैसे हालात, अमेरिका को होगा फायदा

‘हम हमेशा चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे हैं’
केन विलियमसन (Kane Williamson) ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने (मिशेल और सेंटनर) जो भी ओवर फेंके, उस पर रन बनने वाले थे. आपको इस तरह की चीजों से निपटना होता है. मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आजकल जो टीमें काफी गहराई तक बल्लेबाजी कर रही हैं…आप हमेशा बिल्ली और चूहे का खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं.’

कीवियों के लिए ये है सुपर 8 का समीकरण
कीवी टीम को हराकर विंडीज ने सुपर 8 में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड को 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से खेलना है. इन दोनों मैचों को जीतने भर से कीवी टीम के अगले राउंड में पहुंचने के काम आसान नहीं होने वाले हैं. क्योंकि मेजबान वेस्टइंडीज 6 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच चुका है वहीं अफगानिस्तान के चार अंक हैं. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ जीत से अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंच जाएगा. यह मैच 14 जून को खेला जाना है. अफगान टीम इस मुकाबले को जीतकर या बारिश की वजह से यह मैच रद्द भी हुआ तो भी वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी.

Tags: Icc T20 world cup, Kane williamson, T20 World Cup

Jammu Terror Assault: जम्मू में आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने की रिव्यू मीटिंग, गृहमंत्री शाह और NSA से की बात

Jammu Terror Assault: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी को सुरक्षा संबंधी हालात की जानकारी दी गई। आतंकवाद विरोधी प्रयासों से भी अवगत कराया गया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से भी बात की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 05:31:27 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 05:31:27 PM (IST)

Jammu Terror Attack: जम्मू में आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने की रिव्यू मीटिंग, गृहमंत्री शाह और NSA से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतकंवादी सिर उठाने लगे हैं।
  2. केंद्र सरकार ने इसे लेकर स्थिति की समीक्षा की।
  3. पीएम नरेंद्र मोदी ने एलजी मनोज सिन्हा से हालात का जायजा लिया।

एएनआई, जम्मू। Jammu Terror Assault: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। वह सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। केंद्र सरकार के सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया। यह बातचीत जम्मू में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर हुई है। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के साथ भी चर्चा की। जिसके दौरान उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई

एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी स्थिति का विवरण दिया गया। साथ ही आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया।

पिछले चार दिनों आतंकी हमले

पिछले चार दिनों में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिले में हमले किए। जिसमें नौ तीर्थयात्रियों और एक सीआरपीएफ जवान की जान चली गई। जबकि सात सुरक्षाकर्मी और कई घायल हो गए। हाल के आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आतंकवादियों के स्केच जारी

बुधवार को डोडा में हुई मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए। जिनके जिले के भद्रवाह, थाथरी और गंडोह के ऊपरी इलाकों में होने की आशंका है। उनके बारे में जानकारी देने पर प्रत्येक आतंकवादी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Munjya Field Workplace Assortment Replace| Mr & Mrs Mahi | 6 दिनों में ‘मुंजया’ ने कमाए 32.47 करोड़: इतना ही कमाने में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लगे 13 दिन

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंजया’ को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म लगातार वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई कर रही है।

पहले वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 4 करोड़ + का बिजनेस किया है।

फिल्म ने बुधवार को 4 करोड़ 11 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही 6 दिनों में इसने 32 करोड़ 47 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

यह कलेक्शन हाल फिलहाल में रिलीज हुई ‘भैया जी’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से भी बेहतर है।

फिल्म में अभय वर्मा और शरवरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अभय वर्मा और शरवरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

बिना किसी स्टार के अच्छी कमाई कर रही फिल्म
बिना किसी बड़े स्टार के होते हुए भी शरवरी और अभय वर्मा स्टारर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म में ‘बाहुबली’ फेम कटप्पा का भी एक्सटेंडेड कैमियो है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोद्दार ने किया है।

वहीं इसे अमर कौशिक और दिनेश विजान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी अंत में जाकर वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' से कनेक्ट की जाती है।

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी अंत में जाकर वरुण धवन स्टारर ‘भेड़िया’ से कनेक्ट की जाती है।

6 दिनों में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने कमाए मात्र 7.61 करोड़
दूसरी तरफ पिछले शुक्रवार यानी 31 मई को रिलीज हुई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टाररर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कमाई में लगातार ड्रॉप आ रहा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 24 करोड़ 89 लाख रुपए कलेक्ट किए थे। हालांकि, बीते 6 दिनों में इसने मात्र 7 करोड़ 61 लाख रुपए ही कमाए।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को रिलीज हुई थी।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज हुई थी।

बुधवार को इस फिल्म ने सिर्फ 85 लाख रुपए ही कमाए। अब इसका टोटल कलेक्शन 32 करोड़ 50 लाख रुपए हो चुका है। वजह साफ है कि ‘मुंजया’ की रिलीज और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी से इस फिल्म को भारी नुकसान हुआ है।

इस फिल्म को जी स्टूडियो और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है जो इससे पहले जान्हवी के साथ ‘गुंजन सक्सेना’ पर भी काम कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं…
MP Information: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 14 जून से होगी शुरू

मप्र के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में छूट मिलेगी।अतिथि शिक्षकों को 200 दिन सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा।

By Anjali rai

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:36:01 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:36:01 PM (IST)

HighLights

  1. डीपीआइ ने जारी किया दिशा-निर्देश
  2. मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट मिलेग
  3. स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में 8720 नियुक्ति होगी

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थी की नियोजन प्रक्रिया एमपी आनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल मेकिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 14 जून से शुरू की जाएगी। यह 18 जून तक चलेगी। दस्तावेज सत्यापन जिला स्तर पर 21 से 23 जून तक चलेगा। सभी अभ्यर्थियों को स्कूल का चयन करना भी अनिवार्य है। 14 से 18 जून तक स्कूल चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। बता दें, कि उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा दो अगस्त 2023 में आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 और जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पदों की विज्ञप्ति में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है। इस कारण जब परिणाम घोषित हुआ था तो 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है ।

मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी

डीपीआई ने आदेश जारी किए हैं कि अगर स्कूल चयन से लेकर प्रोफाइल पंजीयन तक की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरी नहीं की गई तो अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन के तहत आयु सीमा के लिए एक जनवरी 2023 गणना तिथि होगी। मप्र के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में छूट मिलेगी।अतिथि शिक्षकों को 200 दिन सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा।

Chhindwara Crime : टीकमगढ़ के युवक ने डीआइजी की फेक आइडी बनाकर फंसाया फिर किया महिला से दुष्कर्म

Chhindwara Crime : आरोपित की पहचान स्थापित कर चिन्हित् कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र ही की जा रही है। डीआइजी छिंदवाड़ा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की फेक आईडी पर दिये जा रहे प्रलोभन या पैसों के लेन-देन आदि से बचें। किसी प्रकार की अनुचित मांग पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

By Ashish Mishra

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 01:30:12 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 01:30:12 PM (IST)

Chhindwara Crime : टीकमगढ़ के युवक ने डीआइजी की फेक आइडी बनाकर फंसाया फिर किया महिला से दुष्कर्म

HighLights

  1. घटना कुछ माह पुरानी है पर शिकायत अब हुई है।
  2. डीआइजी ने टीम एक्टिव कर मामला दर्ज किया है।
  3. टीकमगढ़ पुलिल को इस संबंध में सूचित किया।

Chhindwara Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। टीकमगढ़ जिले के एक युवक ने छिंदवाड़ा डीआइजी सचिन अतुलकर की फेक आइडी बनाई फिर एक महिला को अपने जाल में फंसाया। टीकमगढ़ बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और पैसे भी ऐंठे। घटना कुछ माह पुरानी है पर शिकायत अब हुई है। छिंदवाड़ा डीआइजी सचिन अतुलकर ने अपनी टीम को एक्टिव करके मामला दर्ज कर लिया है।

डीआइजी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया

शिकायत संज्ञान में आते ही गंभीरता से लेते हुये डीआइजी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल प्रियंका पांडेय, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना प्रभारी कोतवाली, साइबर सेल प्रभारी व अन्य स्टॉफ शामिल किया गया।

टीकमगढ़ पुलिल को इस संबंध में सूचित किया

एसआइटी टीम के द्वारा शिकायतकर्ता से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी लेकर तत्काल इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग सेल की मदद से आरोपित के बारे में संपूर्ण जानकारी का संकलन किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर महिला थाना में एफआइआर दर्ज कर मेडिकल कराकर टीकमगढ़ पुलिल को इस संबंध में सूचित किया गया, जहां थाना देहात अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

अनजान व्यक्ति की भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें

पुलिस ने कहा कि इंटरनेट मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, व्हाट्सएप) पर अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें। इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, फोटो/वीडियो शेयर ना करें ताकि आपके द्वारा दी गई जानकारी का दुरुपयोग ना हो। इंटरनेट मीडिया पर आनलाइन अपिरचित मित्रों से कभी एकांत में मिलने न जाएं क्यों कि ऐसा करने से आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। सभी प्रकार के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को उपयोग करते समय प्राइवेसी सेंटिंग कर के रखें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इस शख्स ने बदली क्रिकेट की सूरत, अगर यह नहीं होता तो नहीं होता टी20 भी

टी20 वर्ल्ड कप इस समय अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत इस टूर्नामेंट के सुपर-8 दौर में पहुंच गया है. टी-20 क्रिकेट ने अमेरिकियों को अपना दीवाना बना लिया है. स्टेडियम खचा-खच भरे जा रहे हैं. भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए 30 हजार से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंच गए थे. उतनी ही भीड़ बाहर थी.टेस्ट और वनडे क्रिकेट टी-20 के रोमांच के सामने कहीं नहीं टिकते हैं. लेकिन आप शर्तियां नहीं जानते होंगे कि क्रिकेट के इस फार्मेट का जनक कौन था? आखिर ये किसके दिमाग की उपज थी.

NEET के 1563 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा का प्रस्ताव, शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा- पेपर लीक नहीं हुआ, सरकार जवाब देने को तैयार

NEET Paper Leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट यूजी पेपर लीक नहीं हुआ है। केंद्र सरकार अदालत में जवाब देने के लिए तैयार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड रद्द किए जाएंगे। उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:56:56 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:56:56 PM (IST)

NEET के 1563 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा का प्रस्ताव, शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा- पेपर लीक नहीं हुआ, सरकार जवाब देने को तैयार

एएनआई, नई दिल्ली। NEET-UG Examination Controversy: नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर आज (गुरुवार) सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। केंद्र द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड निरस्त होंगे। इसके बाद स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे।

एनटीए की कमेटी ने सुझाए प्रस्ताव

याचिकाकर्ताओं ने नीट परीक्षा में 1563 अभ्यर्थियों को दिए गए ग्रेस अंक पर आपत्ति जताई थी। इस मामले की जांच के लिए एनटीए ने एक कमेटी बनाई थी। इस कमेठी ने 10 से 12 जून को मीटिंग की। कमेटी ने सुझाव दिया कि 1563 छात्रों के स्कोरकार्ड रद्द किए जाने चाहिए। इनके लिए दोबारा एग्जाम कराया जाना चाहिए। एनटीए ने कहा कि परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 30 जून से पहले घोषित किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में इन याचिकाओं पर सुनवाई हुई

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी 2024 परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इनमें मांग की गई कि परीक्षा में शामिल 1563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स दिए जो गलत है। रिजल्ट के बेस पर हो रही काउंसलिंग पर रोक लगाई जाएं। वहीं, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराया जाए।

पेपर लीक के सबूत नहीं- शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। सरकार सुप्रीम कोर्ट को जवाब देने के लिए तैयार है। प्रधान ने कहा, ’24 लाख छात्रों ने सफलतापूर्वक नीट परीक्षा दी है। मैं स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार और एनटीए उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगभग 1,560 छात्रों के लिए अदालत द्वारा सुझाया गया मॉडल अपनाया गया था। इसके लिए एक शिक्षाविदों का पैनल बनाया गया है।

‘Humare Barah’ banned a day earlier than its launch | रिलीज के एक दिन पहले ‘हमारे बारह’ पर लगी रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फिल्म का ट्रेलर आपत्तिजनक, 2 बार टल चुकी है रिलीज

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अन्नू कपूर की बहुचर्चित फिल्म हमारे बारह की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को एक सुनवाई कर रोक लगा दी है। मामले के निपटारे तक स्क्रीनिंग पर रोक लगी रहेगी। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए इस्लामी रीति-रिवाज और मैरिड मुस्लिम महिलाओं का अपमान किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यह आदेश पारित किया है।

दरअसल, फिल्म पहले 7 जून को रिलीज होने वाली थी। पुणे के रहने वाले एक शख्स ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी।

10 जून को फिल्म को लेकर अगली सुनवाई की गई। इस सुनवाई में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया, जब मेकर्स फिल्म से दो डायलॉग हटाने को तैयार हो गए थे। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था- हमारा निर्णय समानता लाने के लिए है। ऐसे विवादित मामलों में आखिरी निर्णय देने से पहले फिल्म देखना जरूरी होता है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद मेकर्स ने 14 जून को फिल्म रिलीज करने की अनाउंसमेंट कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आदेश पारित कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।

कोर्ट का कहना- टीजर आपत्तिजनक है

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने आदेश दिया है कि फिल्म तब तक रिलीज नहीं होगी, जब तक बॉम्बे हाई कोर्ट इस मामले में फैसला नहीं लेती।

जस्टिस मेहता ने फिल्म के ट्रेलर को आपत्तिजनक बताया और कहा- आज सुबह हमने ट्रेलर देखा है। यह बहुत ही ज्यादा आपत्तिजनक है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक धर्म विशेष की महिलाओं पर धर्म की आड़ में अत्याचार हो रहे हैं। उनके साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है और बच्चे पैदा करने का दबाव बनाया जाता है।फिल्म में अन्नू कपूर ने एक मुस्लिम शख्स मंसूर अली खान का रोल अदा किया है, जिसकी पहली पत्नी बच्चा पैदा करते हुए मर जाती है और उसकी दूसरी पत्नी छठी बार प्रेग्नेंट है।डॉक्टर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी में उसकी जान भी जा सकती है पर खान अबॉर्शन करवाने के लिए मना कर देता है। ऐसे में खान की बड़ी बेटी अपनी सौतेली मां को बचाने के लिए पिता को कोर्ट में घसीटकर मां के अबॉर्शन की डिमांड करती है।

अन्नू कपूर ने की थी सुरक्षा की मांग

फिल्म ‘हमारे बारह’ ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी है। फिल्म के कलाकारों को जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिल रही हैं।इसी बीच एक वीडियो जारी कर अन्नू कपूर ने महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी थी। इसी सिलसिले में सोमवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की।