MP Information In the present day: इंदौर-भोपाल में बारिश के आसार, रिश्वत लेते धराया लिपिक, महाकाल मंदिर में ठगी, जानें आज के बड़ी खबरें

दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कटनी में लाेकायुक्त जबलपुर की टीम ने जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ लिपिक व उसके सहयोगी सचिव को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। इंदौर में बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:18:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 10:18:18 PM (IST)

MP News Today: इंदौर-भोपाल में बारिश के आसार, रिश्वत लेते धराया लिपिक, महाकाल मंदिर में ठगी, जानें आज के बड़ी खबरें
मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें।

HighLights

  1. मध्यप्रदेश में मानसून एक सप्ताह देरी से दस्तक दे सकता है।
  2. महाकाल मंदिर में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु के साथ ठगी का मामला।
  3. कटनी में रिश्वत लेते धराया जनपद पंचायत का लिपिक।

डिजिटल न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून करीब 7 दिन बाद दस्तक दे सकता है। इंदौर, भोपाल में हल्की बारिश हो सकती है। महाकाल मंदिर में उत्तर प्रदेश से एक श्रद्धालु के साथ ठगी का मामला सामने आया है। वहीं आज भोजशाला में भी एएसआई को कई महत्वपूर्ण पुरावशेष मिले हैं। आज आज की मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

कटनी में लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

कटनी में लाेकायुक्त जबलपुर की टीम ने जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ लिपिक व उसके सहयोगी सचिव को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह पंचायत सचिव से एरियर्स की राशि का भुगतान के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। – यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर में बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को भेजा गया है। धमकी भरे मेल के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। – यहां पढ़ें पूरी खबर

मानसून की झमाझम के लिए करना होगा इंतजार

दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बुधवार को भी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों एवं तेलंगाना के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी 7 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मानसून पूर्व की वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। – यहां पढ़ें पूरी खबर

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु से ठगी

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन की अनुमति दिलाने के नाम पर यूपी के एक श्रद्धालु के साथ ठगी का मामला सामने आया है। श्रद्धालु से 13 हजार 500 रुपये की ठगी की है। – यहां पढ़ें पूरी खबर

धार की भोजशाला में मिले 12 पुरावशेष

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में बुधवार को 83वें दिन सर्वे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने कई अहम अवशेष मिले। हिंदू पक्ष का दावा है कि इन पर सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न और आकृतियां बनी हुई हैं। – यहां पढ़े पूरी खबर