MP Information: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 14 जून से होगी शुरू
मप्र के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में छूट मिलेगी।अतिथि शिक्षकों को 200 दिन सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा।
By Anjali rai
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:36:01 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 04:36:01 PM (IST)
HighLights
- डीपीआइ ने जारी किया दिशा-निर्देश
- मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट मिलेग
- स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में 8720 नियुक्ति होगी
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थी की नियोजन प्रक्रिया एमपी आनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल मेकिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 14 जून से शुरू की जाएगी। यह 18 जून तक चलेगी। दस्तावेज सत्यापन जिला स्तर पर 21 से 23 जून तक चलेगा। सभी अभ्यर्थियों को स्कूल का चयन करना भी अनिवार्य है। 14 से 18 जून तक स्कूल चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। बता दें, कि उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा दो अगस्त 2023 में आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 और जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पदों की विज्ञप्ति में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है। इस कारण जब परिणाम घोषित हुआ था तो 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया है ।
मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी
डीपीआई ने आदेश जारी किए हैं कि अगर स्कूल चयन से लेकर प्रोफाइल पंजीयन तक की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरी नहीं की गई तो अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन के तहत आयु सीमा के लिए एक जनवरी 2023 गणना तिथि होगी। मप्र के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में छूट मिलेगी।अतिथि शिक्षकों को 200 दिन सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा।

